icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
477001
PSPradeep SharmaFollow20 Jul 2024, 07:15 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दतिया शराब मामला: यादव महासभा ने एसपी को ज्ञापन देकर जाँच तेज करने की मांग

Datia, Madhya Pradesh:दतिया में शराब मामले पर यादव महासभा का एसपी को ज्ञापन, मारपीट के आरोपों की जांच के आदेश दतिया। अवैध शराब के मामले में गिरफ्तार पवन यादव को लेकर यादव महासभा ने पुलिस पर मारपीट और झूठा केस दर्ज करने के आरोप लगाए हैं। महासभा ने पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और घायल युवक के उपचार की मांग की。 बताया गया कि कोतवाली पुलिस ने ऑल्टो कार से करीब 220 लीटर देशी-विदेशी शराब बरामद कर पवन यादव सहित तीन लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में मामला दर्ज किया है। वहीं पवन के परिजनों का आरोप है कि हिरासत के दौरान उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। पीड़ित पक्ष ने कुछ पुलिसकर्मियों पर भी आरोप लगाए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी मयूर खंडेलवाल ने लिपिक जांच के आदेश दिए हैं। जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता और जिम्मेदारी तय हो सकेगी।
0
0
Report

खंडवा के कुड़ियां पुल का सुरक्षा दीवार हिस्सा धंसा, आवागमन बाधित

Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा जिले के पंधाना के पास कुड़ियां - झिरनिया मार्ग पर कुड़ियां पुल की प्रोटेक्शन वाल का एक हिस्सा धंसा गया है। जिले में लगातार बारिश होने के चलते पूल को जोड़ने वाली अप्रोच रोड की प्रोटेक्शन वाल के एक कोने का हिस्सा धंसा गया है, जिसके चलते आवागमन बाधित हुआ। जिला प्रशासन ने यहां बेरिकेडिंग लगा दी। V O, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और पीडब्लयूडी विभाग के इंजीनियरों ने मौके पर जाकर inspection किया। लगातार बारिश की वजह से मिट्टी धसने के कारण यह स्थिति बनी है। इंजीनियर बारिश रुकने का इंतजार कर रहे हैं जल्दी ही यहां दुरुस्त करने का कार्य किया जाएगा। फिलहाल खतरनाक हिस्से को आवागमन के लिए बंद कर दिया है और बायपास की मदद से आवागमन सुचारु किया गया।
0
0
Report

रेवाड़ी के ATM बूथ पर CCTV के सामने दो युवतियों ने कैश निकालने की कोशिश, देखें वीडियो

Rewari, Haryana:लड़कियाँ समझकर भूल ना करना ! ये CCTV आपको हैरान कर देगा ! ये वीडियो रेवाड़ी जिला के औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा बस स्टैंड के पास लगे ATM बूथ की है, जहाँ दो लड़कियाँ बाइक पर सवार होकर आती है और पेचकस से मशीन के अंदर मौजूद कैश निकालने का प्रयास करती है। 10 अगस्त सुबह 9 बजे से 10 बजे के बीच दो बार ये लड़कियां ATM बूथ पर आती है, जैसा कि आप वीडियो में देख भी पा रहे है कि पहले 9 बजकर 18 मिनट पर लड़कियाँ पैसे निकालने के बहाने बूथ पर आती है और कोई लोहे की पत्ती नुमा चीज लगाकर चली जाती है।ऐसा इसलिए किया जाता है, ताकि कोई ट्रांजेक्शन करें तो पैसा अटक जायें, यहाँ थोड़ी देर बाद ये दोनों लड़कियां फिर 9 बजकर 55 मिनट पर ATM बूथ पर आती है और पहले लगाईं गई लोहे की पत्ती को निकालती है और उसके बाद कैश निकालने का प्रयास करती है। वीडियो में दिखाई भी दे रहा है कि एक लड़की बाहर निगरानी कर रही है, दूसरी पेशकस से ATM मशीन से कैश निकालने के लिए लगी हुई है। ये दोनों लड़कियां है। इसलिए अन्य ग्राहकों को शायद इन दोनों शातिर लड़कियां पर शक भी नहीं हुआ होगा, लेकिन यहाँ ये पूरी घटना एटीएम बूथ में लगे CCTV कैमरा में कैद हो गई है।
0
0
Report
Advertisement

बिलासपुर के मंगला-उसलापुर के केबिन से युवक की लाश, मौत के कारणों की जांच शुरू

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला-उसलापुर इलाके में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बल चौक के पास स्कूल के नजदीक एक प्लॉट में बने केबिन से अज्ञात युवक की लाश बरामद हुई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर डायल 112 और सिविल लाइन थाना की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके की परिस्थितियों को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया, जिसके जरिए घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि केबिन अजीत सिंह भोगल का है, जहां युवक का शव मिला है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया है और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है। फिलहाल सिविल लाइन पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है........
0
0
Report

अंबाला कैंट के सदर चौक पर फ्री होल्ड के लिए धरना; आजाद अंबाला कैंपेन

Ambala, Haryana:अंबाला कैंट को फ्री होल्ड कराने के लिए नेत्री चित्रा सरवारा की अध्यक्षता में अंबाला कैंट के सदर बाजार चौक पर धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में चित्रा सरवारा के समर्थक और स्थानीय लोगों ने इस प्रदर्शन में भाग लिया । मीडिया से बात करते हुए नेत्री चित्रा सरवारा ने कहा कि बरसों पुराना मुद्दा है अंबाला के हर वर्ग के व्यक्ति को छूने वाला मुद्दा है । उन्होने कहा कि आज अंबाला की पिछड़ने का सबसे बड़ा कारण ही ये है कि अंबाला फ्री होल्ड नहीं है । उन्होंने कहा कि आज इसी को लेकर हमारा ये सांकेतिक धरना है । इस मौके पर उन्होंने 7 बार के विधायक अनिल विज के ऊपर तंज कसते हुए कहा कि हर बार अंबाला के लोगों ने उनको विधान सभा में भेजा और इससे खूबसूरत मौका नहीं हो सकता था लेकिन आज वो कहते है कि अपनी जनता के लिए धरना देना पड़ा तो मैं धरना दूंगा लेकिन धरना प्रदर्शन करना तो विपक्ष का काम होता है । उन्होंने कहा कि आज हम अपने विधायक से सवाल कर रहे है कि इससे अच्छा कोई मौका नहीं हो सकता था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर आपको धरना देना भी पड़े तो आप चंडीगढ़ में बैठकर अपनी सरकार के खिलाफ अपने CM के सामने धरना देना चाहिए । आज उन्होंने यहां से एक कैंपेन लॉन्च किया जिसका नाम रखा आजाद अंबाला । उन्होंने इस कैंपेन को बूथों पर ,ऑन लाइन सबसे बातचीत करने की बात कही । उन्होंने कहा कि जब तक इस मुद्दे का निवारण नहीं होता तब तक हम संघर्ष करते रहेंगे ।
0
0
Report
Advertisement

तिरंगे के रंग में रंगा शुक्लागंज, निकली भव्य तिरंगा यात्रा उन्नाव। आजादी के पर्व को लेकर देशभक्ति क

MohanjalasiddiquiMohanjalasiddiquiFollow4m ago
Kanpur, Uttar Pradesh:तिरंगे के रंग में रंगा शुक्लागंज, निकली भव्य तिरंगा यात्रा उन्नाव। आजादी के पर्व को लेकर देशभक्ति का माहौल बनाने के उद्देश्य से शासन की मंशा के अनुरूप 7 अगस्त से 17 अगस्त तक मनाए जा रहे तिरंगा यात्रा पर्व के तहत बुधवार को शुक्लागंज में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। श्री प्रकाश ज्वाला देवी बालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधक भरत त्रिवेदी के नेतृत्व में निकली इस विशाल यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक, भाजपा नेता-कार्यकर्ता और समाजसेवी शामिल हुए। यात्रा में सदर विधायक पंकज गुप्ता भी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ते छात्र-छात्राओं और लोगों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। राजधानी मार्ग पर निकली तिरंगा यात्रा को देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ जुटी रही। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस की निगरानी में यात्रा राजधानी मार्ग से विभिन्न स्थानों से होते हुए पुनः श्री प्रकाश ज्वाला देवी बालिका इंटर कॉलेज परिसर पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया। आयोजन को लेकर छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
0
0
Report

रतलाम के जावरा ट्रिंचिंग ग्राउंड में गोवंश के कंकाल मिलने पर प्रदर्शन

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के जावरा में ट्रिंचिंग ग्राउंड में गोवंश के कंकाल मिलने को लेकर हिंदू संगठनों ने नगर पालिका का घेराव कर प्रदर्शन किया। आरोप है कि जवारा ट्रिंचिंग ग्राउंड में गोवंश को दफनाया जाता है, लेकिन कुछ लोग वहां से गायों को लेकर कोई गड़बड़ी या वैध कारोबार कर रहे हैं। आरोप यहाँ तक लगे कि कहीं जावरा में अवैध कत्लखाने तो नहीं चल रहे। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से नाराज कार्यकर्ता मृत गाय का कंकाल लेकर नगर पालिका पहुंचे और सीएमओ के चैंबर में रखकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। नगर पालिका CMO चंद्रशेखर सोनिस ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी। थाने में आवेदन भी दिया गया है। फिलहाल ट्रिंचिंग ग्राउंड की सुरक्षा और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
0
0
Report

मदरसों में तिरंगा फहराने और राष्ट्रगान कराने का सर्कुलर जारी, देवबंदी उलेमाओं ने किया स्वागत।

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow4m ago
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मदरसों में तिरंगा फहराने, राष्ट्रगान कराने और छात्रों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने संबंधी निर्देशों को लेकर मुस्लिम धर्मगुरुओं ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। इस पहल की सराहना करते हुए इस्लामिक धर्मगुरु कारी इसहाक गोरा ने कहा कि देश के सभी मदरसों में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया जाना चाहिए और हर घर तिरंगा अभियान से मदरसों को भी जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा होना चाहिए, क्योंकि तिरंगा देश के प्रति प्रेम और मोहब्बत का प्रतीक है। यही राष्ट्रवाद है और इस्लाम भी यह सिखाता है कि जिस देश में इंसान रहता है, उससे मोहब्बत करनी चाहिए।
0
0
Report
Advertisement

मुंगेली के चिल्फी में जमीन विवाद के आरोपी गिरफ्तार, हत्या की धमकी और हथियार बरामद

Karhi, Chhattisgarh:मुंगेली पुलिस ने हत्या के प्रयास के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. चिल्फी थाना क्षेत्र में खेत में काम कर रहे पीड़ित और उसके परिवार के सदस्यों के ऊपर जमीन विवाद को लेकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई और मारपीट की गई. आरोपियों ने लोहे की राड से वार कर हत्या करने की नीयत से हमला किया जिससे वे घायल हो गए. इसके बाद आरोपी भाग निकले. पीड़ित पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की. पुलिस ने दबिश देकर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया. पूछताछ में उन्होंने घटना में शामिल होना स्वीकार किया. घटना में प्रयुक्त लाठी और लोहे की बरछी को जप्त किया गया और आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
0
0
Report

महाराजगंज सीमा पर पुलिस-राजस्व टीम ने 9 लाख के तस्करी का सामान बरामद

Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हैडलाइन- महाराजगंज भारत नेपाल के सोनौली सीमा से पुलिस और राजस्व की टीम ने नेपाल तस्करी के लिए रखी गई 9 लाख की टूथपेस्ट क्रीम और मक्का की बोरियां किया बरामद एंकर- महाराजगंज जिले में भारत नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सोनौली पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 लाख के तस्करी का सामान बरामद किए हैं जानकारी के मुताबिक सोनौली कस्बे के प्रेम नगर कॉलोनी में जांच के दौरान टीम में करीब नौ लाख रुपए की कीमत के तस्करी का सामान लावारिस हालत में बरामद किया है । बरामद सामान में क्लोजअप और पेप्सोडेंट टूथपेस्ट फेयर एंड लवली क्रीम के साथ मक्का की तीन बोरियां शामिल हैं । कार्रवाई के बाद बरामद सामान को धारा 113 कस्टम एड के तहत चालान कर कस्टम कार्यालय नौतनवा को सुपुर्द कर दिया गया है । जानकारी के मुताबिक चेकिंग के द्वारा यह भारी मात्रा में तस्करी के सामान बरामद किया गया है जिसमें से क्लोज अप टूथपेस्ट 80 ग्राम के 1728 पेस और 150 ग्राम के 1728 पीस,पेप्सोडेंट टूथपेस्ट के 100 ग्राम के 288 पीस और फेयर एंड लवली क्रीम के 25 ग्राम के 6336 पीस बरामद किया है जिनकी कीमत 9 लाख रुपए बताई जा रही है वहीं पुलिस और राजस्व की टीम ने बरामद सामान को अग्रिम कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम के तहत चालान कर कस्टम कार्यालय नौतनवा को सुपुर्द कर दिया गया है ।
0
0
Report

रोहतास घटना: आरोपी गिरफ्तार, 600 पोस्ट हटे; CID जांच शुरू

Patna, Bihar:रोहतास के जोगिया गांव में हुई घटना को लेकर आज पटना पुलिस मुख्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान एडीजी मुख्यालय सुनील कुमार और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के KS अनुपम ने मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की。 पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रोहतास एसपी रौशन कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर अधिकारियों ने रोहतास पुलिस की सराहना की。 मामले में दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज कर ली गई है और CID की टीम जांच में जुटी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर घटना को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार करीब 600 आपत्तिजनक पोस्ट डिलीट कराए गए हैं। पोस्ट, फोटो या वीडियो शेयर कर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

जामताड़ा में बिजली गिरने से एक व्यक्ति और भैंस की मौत, गांव में शोक

Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के पांचमोरिया गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति और एक भैंस की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है。 जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पांचमोरिया गांव में बुधवार देर शाम वज्रपात की चपेट में आने से सलीम अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सलीम अंसारी अपने मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश के बीच वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से उनकी और एक भैंस की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर नारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधानों के तहत सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
0
0
Report

सरकारी जमीन पर अतिक्रमण: राजस्व विभाग का बड़ा निर्देश, कार्रवाई तेज

Patna, Bihar:सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को लेकर राजस्व विभाग का बड़ा निर्देश राजस्व विभाग की ओर से आम, खास, कैसर-ए-हिंद और खास महल की जमीन से संबंधित मामलों को लेकर महत्वपूर्ण पत्र जारी किया गया है। पत्र में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की स्थिति में संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। विभाग ने संबंधित अधिकारियों को सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण की पहचान करने और नियम के तहत उसे हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। अतिक्रमणमुक्त कराई गई सरकारी भूमि को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी भी संबंधित अधिकारियों को दी गई है पत्र में सरकारी भूमि पर कब्जे से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जाए। राजस्व विभाग ने यह भी निर्देश दिया है कि यदि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान किसी परिवार या व्यक्ति का आवास प्रभावित होता है, तो नियमानुसार पुनर्वास या वैकल्पिक व्यवस्था से संबंधित कार्रवाई की जाए। राजस्व विभाग की ओर से जारी पत्र की प्रतिलिपि संबंधित विभागीय और जिला स्तर के अधिकारियों को भी भेजी गई है। अधिकारियों को मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि को सुरक्षित रखने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने को कहा गया है।
0
0
Report

सरमथुरा में टाइगर रिजर्व विस्तार के विरोध पर सर्वसमाज का बड़ा प्रदर्शन

Dholpur, Rajasthan:टाइगर रिजर्व विस्तार के विरोध में सर्वसमाज सरमथुरा की ओर से बुधवार को उपखंड कार्यालय के पास विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया। लोगों ने क्षेत्र में बढ़ रही बेरोजगारी और पलायन का विषय उठाते हुए स्थानीय लोगों के हितों को प्राथमिकता देने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व के विस्तार पर रोक लगाने, रिजर्व के कारण होने वाली बेरोजगारी एवं पलायन को रोकने तथा क्षेत्र में रोजगार के साधन विकसित करने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई। साथ ही क्षेत्र के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं नौकरी में प्राथमिकता देने की मांग की गई। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में हो रहे भेदभाव एवं अन्याय को समाप्त किया जाए तथा स्थानीय जनता की सहमति के बिना क्षेत्र से संबंधित कोई निर्णय नहीं लिया जाए। वहीं किसानों की समस्याओं को लेकर फसलों का उचित मूल्य एवं समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग भी प्रदर्शन के दौरान उठाई जाएगी। एवं सर्वसमाज की ओर से लोगों से प्रदर्शन में शामिल होकर क्षेत्र के अधिकारों और स्थानीय हितों की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया गया है। इस दौरान सर्व समाज के लोग मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top