477557
भिंड में जिला अस्पताल में महिला की गई जान
Mehgaon, Madhya Pradesh:भिंड जिला अस्पताल में एक घटना सामने आई। लहार के मुरावली गांव की ममता शाक्य को तेज बुखार के कारण उनके पति बालमुकुंद द्वारा अस्पताल लाया गया। भर्ती के कुछ समय बाद ही महिला की जान चली गई। इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने कहा कि ठीक से इलाज नहीं किया गया और अस्पताल में अव्यवस्था है। काफी समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली के निहाल विहार में 20 करोड़ रंगदारी मांग मामला: हाजी शकील सैफी की सुरक्षा बढ़ी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के निहाल विहार थाना क्षेत्र में बॉलीवुड और राजनीति से जुड़े हाजी शकील सैफी से कथित तौर पर 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया है। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने व्हाट्सऐप कॉल और वॉइस नोट के जरिए खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताते हुए रकम की मांग की और धमकी दी। FIR में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़ित को 2 नवंबर को एक वॉइस नोट मिला, जबकि 3 नवंबर को व्हाट्सऐप कॉल के जरिए कथित तौर पर 20 करोड़ रुपये की मांग की गई। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि कॉल करने वाले ने रकम नहीं देने पर धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए निहाल विहार थाना पुलिस ने FIR नंबर 0934/2026 दर्ज की है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।FIR के मुताबिक, मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर नीरज को सौंपी गई है। पुलिस कॉल और वॉइस नोट सहित अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। फिलहाल मामले में पुलिस जांच जारी है। हाजी शकील सैफी बॉलीवुड से जुड़े हुए हैं और राजनीति में भी उनकी अच्छी पहचान है बड़े-बड़े फिल्म एक्टर के साथ उठना बैठना है पहले बॉलीवुड को निशाना बना बनाया गया हाल ही में जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ पर सरेआम फायरिंग की घटना हुई और उसके बाद कई फिल्मी कलाकारों को धमकी मिली और अब हाजी शकील सैफी को धमकी मिली है हमने इसकी सूचना पुलिस को दी है पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस बात की जांच की जा रही है की धमकी देने वाला कौन है जो खुद को लॉरेंस गैंग का अनिल पंडित बता रहा है। हालांकि हाजी शकील सैफी की सुरक्षा को लेकर पुलिस उनके निहाल विहार स्थित फार्म हाउस के आगे पुलिस की तैनाती कर दी है अब देखना होगा कि पुलिस इस कथित रंगदारी मामले में आरोपियों तक कब पहुंचती है और पूरे मामले का खुलासा कब होता है।0
0
Report
भाजपा मंत्री के निशाने पर विपक्ष, लोकतंत्र बचाने के लिए पदयात्रा जारी
Moradabad, Uttar Pradesh:आज गाज़ियाबाद में होने वाली भाजपा की रैली को लेकर कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने एक तरफ विपक्ष पर निशाना साधा तो वही भाजपा की रैली का महत्व बताया। बोले कांग्रेस पार्टी और विपक्ष लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को कम करने में बाधा डालने का काम कर रहा है और पूरे देश में अराजकता और अनिश्चित का माहौल उन्होंने बनाया है और संवैधानिक संस्थाओं पर जिस प्रकार प्रश्न खड़े करके देश के लोकतंत्र को कमजोर करने का काम विदेशी ताकतों की मदद से जो वह लोग कर रहे हैं उसी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने एक जन जागरण अभियान के तहत पदयात्रा लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ के तहत आयोजित किया है। 1 तारीख से 5 तारीख तक सभी क्षेत्रों में इस यात्रा का आयोजन किया गया है। आज इस यात्रा का नेतृत्व प्रदेश के मुख्यमंत्री करेंगे और पूरे देश को आगाह करेंगे और कांग्रेस और विपक्ष को बेनकाब करने का काम करेंगे। कांग्रेस और विपक्ष देश में षडयंत्र और अराजकता पैदा करने का काम कर रहे हैं। आज बसपा की लखनऊ में होने वाली बसपा की बैठक पर कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी का बड़ा बयान, बहुजन समाज पार्टी एक बड़ी राजनीतिक पार्टी है वह अपनी चुनावी तैयारी की दृष्टि से बैठक कर रहे हैं, लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है, हमारा संवैधानिक लोकतंत्र है जनता के बीच अपना एजेंडा अपना अपनी बात रखने का अधिकार सबको है, निश्चित रूप से जो मायावती जी का जो एजेंडा है उसको लेकर वह जनता के बीच जाएगी। धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के बयान के बाद बचा बवाल पर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का पक्ष लेते हुए भूपेंद्र चौधरी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज ने इसमें खेद प्रकट किया है और उनके खेत प्रकट करने के बाद यह विषय समाप्त हो जाना चाहिए, यह कोई राजनीतिक विषय नहीं है और ना ही किसी पॉलिटिकल व्यक्ति के द्वारा यह बयान दिया गया है वह हमारे संत हैं और उनके द्वारा जो बयान दिया गया उस पर खेत भी प्रकट किया है, यह सब विषय समाप्त हो जाना चाहिए। इस पर राजनीति अब नहीं करनी चाहिए। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए बोले कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी, अखिलेश यादव की जो मानसिकता है और जो साधु संतों के प्रति उनका दृष्टिकोण है जो हमारी परंपरा और साधु संतों जो हमारी संस्कृति है उसके बारे में जो उनके विचार हैं वह प्रकट कर रहे हैं, एक संत के द्वारा खेत प्रकट करने के बाद इस विषय को आगे नहीं बढ़ना चाहिए। वही अखिलेश यादव के यूपी में चुनाव न लड़ने की घोषणा पर भूपेंद्र चौधरी का बयान, अयोध्या से योगी जी को चुनाव लड़ने का चैलेंज कर रहे थे... जिसको मुख्यमंत्री जी ने स्वीकार करते हुए कहा की हम अपनी किस्मत आजमाएंगे अयोध्या से नामांकन करेंगे, लेकिन अखिलेश जी अयोध्या छोड़ो बल्कि पूरे प्रदेश में चुनाव नहीं लड़ रहे... इससे जगजाहिर है प्रदेश में उनकी स्थिति क्या है। बाइट - चौधरी भूपेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार0
0
Report
लखनऊ बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय के बाहर पोस्टर में राम- कृष्ण संदेश वायरल
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Poster Put Up Outside BJP State Headquarters In Lucknow, Reads: " Jo Ram Ko Lae The, 27 Mein Shree Krishn Ko Laenge’/ Visuals"0
0
Report
Advertisement
Leeds के Kirkstall Abbey में गिन्कगो पेड़ हर पतझड़ में सोने जैसा दृश्य देता है
Noida, Uttar Pradesh:One of the oldest tree species on Earth, The magnificent Ginkgo tree at Kirkstall Abbey in Leeds, England, transforms into a golden spectacle each autumn.0
0
Report
फर्रुखाबाद में दीपावली से पहले पुलिस ने पैदल गश्त शुरू किया
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में दीपावली से पहले सुरक्षा को लेकर सड़कों पर उतरी फर्रुखाबाद पुलिस अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में फतेहगढ़ में निकाला गया पैदल मार्च लालगेट से चौक तक पुलिस बल ने किया पैदल गश्त, बाजारों का लिया जायजा सुरक्षा के लिए जिले को 4 जोन और 14 सेक्टर में बांटा गया 5 सीओ, 22 प्रभारी निरीक्षक और 700 हेड कांस्टेबल संभालेंगे सुरक्षा की कमान 33 स्थानों पर बैरियर लगाकर होगी निगरानी, डेढ़ सेक्शन पीएसी भी तैनात0
0
Report
सिमडेगा में ऐतिहासिक इंदी छत्र टूटने पर आदिवासी समाज ने बंद कराया
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा : ऐतिहासिक इंदी छत्र को क्षतिग्रस्त किए जाने के विरोध में गुरुवार को आदिवासी समाज ने लचरागढ़ बंद कराया। सुबह से ही इंदी मेला समिति और आदिवासी समाज के सैकड़ों लोग लचरागढ़ चौक पर जुटे और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। बताया जाता है कि 29 अक्टूबर की रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने लचरागढ़ के इंदी टांड़ में स्थापित ऐतिहासिक इंदी छत्र (टोपरी) को काटकर क्षतिग्रस्त कर दिया था, जिसके बाद 30 अक्टूबर को छत्र गिर गया। इस घटना से आदिवासी समाज की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। बंद के दौरान लचरागढ़ की सभी दुकानें बंद रहीं और यात्री वाहनों का परिचालन भी ठप रहा। आदिवासी समाज के महिला-पुरुष पारंपरिक वेशभूषा और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ सड़क पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। बंदी का प्रभाव कुम्हार टोली से देवनदी पुल तक देखने को मिला। वहीं, मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। बाइट-4, 5- जनप्रतिनिधि0
0
Report
Advertisement
बाराबंकी में पुलिस पर फायरिंग, दो बदमाश घायल, सिपाही भी जख्मी
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- पुलिस पर फायरिंग, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, सिपाही भी जख्मी बाराबंकी में रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। घेराबंदी के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश कर रहे दो इनामी बदमाश जवाबी कार्रवाई میں पैर में गोली लगने से घायल हो गए। मुठभेड़ में एक सिपाही की हथेली में भी गोली लगी है। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर सीएचसी रामसनेहीघाट में भर्ती कराया है। अपार पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश कुमार सिंह के अनुसार, चार नवंबर की रात ग्राम दुल्हदेपुर के पास संदिग्धों की तलाश में चेकिंग और घेराबंदी की जा रही थी। इसी दौरान बिना नंबर की काली स्कूटी से आ रहे दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली आरक्षी अभिषेक की हथेली में लग गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान राहुल दीक्षित निवासी वाड़ी, थाना सिधौली, सीतापुर और सौरभ कुमार वर्मा निवासी गढ़ी मजरे मऊ गौरपुर, रामसनेहीघाट के रूप में हुई है। राहुल पर 25 हजार और सौरभ पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। कोतवाल दयाशंकर द्विवेदी के मुताबिक, राहुल के खिलाफ डकैती समेत डेढ़ दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं सौरभ पर भी एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस दोनों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। मौके से पुलिस ने .315 बोर और .12 बोर के दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और बिना नंबर की काली स्कूटी बरामद की है।0
0
Report
हमीरपुर में रोडवेज बस चालक की दबंगई का वीडियो वायरल, लोग भड़के
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-रोडवेज बस चालक की दबंगई का मामला सामने आया, पीआरडी जवान और एक युवक पर बस चढ़ाने का किया प्रयास, बस स्टैंड से गुजर रही गाड़ी में भी टक्कर मारने का आरोप, वायरल वीडियो में रोड़वेज बस चालक पर शराब पियें होने का आरोप, रोडवेज बस चालक और लोगों की बहस और हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जिला मुख्यालय के बस स्टैंड इलाके का मामला।0
0
Report
संभल के दिव्यलोक होटल में कुत्ते के हमले में बुजुर्ग घायल, FIR दर्ज
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । संभल जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है .. होटल में नातिन की जन्मदिन की party के लिए गए व्यक्ति पर होटल मालिक के कुत्ते ने जानलेवा हमला कर दिया। होटल मालिक के कुत्ते के हमले से गंभीर घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने होटल के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला बहजोई थाना क्षेत्र के दिव्यलोक होटल का है .. पीड़ित प्रमोद कुमार बीते 2 नवंबर को रात करीब 9:30 बजे दिव्यलोक होटल में अपनी नातिन के जन्मदिन की पार्टी के लिए परिवार के साथ गए थे। जन्मदिन की पार्टी के बाद होटल के हॉल से बाहर निकलते ही होटल मालिक के कुत्ते ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। होटल मालिक के कुत्ते ने उन्हें कई जगह काट डाला .होटल में मौजूद लोगों ने प्रमोद कुमार को बमुश्किल कुत्ते के चंगुल से बचाया ..कुत्ते के काटने से प्रमोद कुमार के हाथ, पेट और पैर में गंभीर चोटें आईं है .. पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है । पीड़ित का आरोप है कि ये घटना होटल मालिक की लापरवाही से हुई है। पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है..पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली बहजोई पुलिस ने दिव्यलोक होटल के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।0
0
Report
Advertisement
AMU में आठ साल बाद मतदान, अध्यक्ष से कोर्ट मेम्बर तक कई पदों के प्रत्याशी
Noida, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में 8 साल के बाद आज होगा मतदान, अध्यक्ष पद के लिए 9 प्रत्याशी मैदान में है, उपाध्यक्ष पद के लिए 7 प्रत्याशी, सचिव पद के लिए तीन प्रत्याशी, कैबिनेट के लिए 46 प्रत्याशी और 68 कोर्ट मेंबर प्रत्याशी मैदान में है, कैंपस के अंदर 13 फैकल्टी में बनाए गए मतदान केंद्र, एएमयू इंतजामिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराएगा मतदान, सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक होगा मतदान, शाम को 7:00 बजे से एबीके गर्ल्स स्कूल में शुरू होगी मतगणना, देर रात तक नतीजे आने की उम्मीद है0
0
Report
जगदलपुर की बाफना स्टोर छत से सेल्सगर्ल दीपा सागर की मौत, पुलिस जांच तेज
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर के बाफना लाइफस्टाइल दुकान की छत पर सेल्सगर्ल दीपा सागर का शव मिलने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है, परिजनों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों और मामले की गंभीरता को देखते हुए CSP अंशिका जैन के नेतृत्व में पांच सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है, पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर आंतरिक चोट नहीं मिलने और लिगेचर मार्क के आधार पर मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है, सीसीटीवी फुटेज में दीपा अकेले छत की ओर जाती दिखाई दी है। वहीं, जेब से मिले सुसाइड नोट, मोबाइल और कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच जारी है, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है。0
0
Report
सहरसा में मिलावटखोरों पर छापेमारी: 700 किलो नकली पनीर जब्त
Saharsa, Bihar:खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ जांच अभियान तेज कर दिया है. फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. संजय चौधरी के नेतृत्व में शहर के सभी प्रतिष्ठानों में छापेमारी की जा रही है. शहर के सब्जी बाजार और शंकर चौक स्थित दुकानों में छापेमारी के दौरान करीब 700 किलो नकली पनीर जब्त किया गया; जब्त पनीर को नष्ट करने की प्रक्रिया जारी है. मिठाई दुकानों से भी नमूने लिए गए हैं; जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फूड सेफ्टी अधिकारी डॉ. संजय चौधरी ने बताया कि जिलाधिकारी और सिविल सर्जन, सहरसा के आदेश पर यह अभियान चलाया जा रहा है, त्योहारों के दौरान बाजारों में खरीदारी बढ़ने के कारण विशेष रूप से मिठाई और पनीर की दुकानों की जांच की जा रही है. फूड सेफ्टी अधिकारी ने बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने और लोगों को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा.0
0
Report
Advertisement
वाराणसी: स्कूल में बच्चे को बर्बरता से पीटने का आरोप, तहरीर के बाद भी कार्रवाई नहीं
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र में एक स्कूल में कक्षा 2 के बच्चे को बर्बरता के साथ पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्चे के माता-पिता का आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। तहरीर के अनुसार पीड़ित परिवार ग्राम पहड़िया का रहने वाला है। उनका बच्चा अकथा पहड़िया स्थित दिव्यांशी पब्लिक स्कूल में कक्षा 2 में पढ़ता है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि होमवर्क न होने के कारण क्लास टीचर ने बच्चे को बुरी तरीके से मारा-पीटा। आरोप है कि मारपीट से बच्चे के शरीर पर चोट के निशान आ गए हैं और बच्चा इतना डरा-सहमा है कि स्कूल जाने से डर रहा है। पीड़ित के माता-पिता ने दिनांक 04/11/2026 को थाना सारनाथ के थाना अध्यक्ष को तहरीर देकर प्रार्थना पत्र पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी। सूचना के अनुसार पीड़ित बच्चे के माता-पिता आज फिर सुबह 10:30 बजे थाने पर जाएंगे। परिजनों का कहना है कि अब तक कार्रवाई जीरो है।0
0
Report
शिवपुरी के देवस्थान पर मधुमक्खी हमला, 35 घायल
Shivpuri, Madhya Pradesh:शिवपुरी हवन के धुएं से भड़की मधुमक्खियां मधुमक्खियों ने श्रद्धालुओं पर किया हमला मधुमक्खियों के हमले में 35 लोग घायल महिलाएं और बच्चे भी घायलों में शामिल। घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती करीब 50 ग्रामीण और श्रद्धालु थे मौजूद डांगखेरोना गांव के देवस्थान की घटना0
0
Report
जयपुर के आमेर में देर रात तेज कार ने बाइक-स्कूटी को मारी, 2 की मौत, 4 घायल
Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnu आमेर में देर रात भीषण सड़क हादसा तेज रफ्तार कार ने बाइक और स्कूटी को मारी टक्कर हादसे में 2 लोगों की मौत, 4 गंभीर घायल मावठे से पहले घुमावदार मोड़ पर हुआ हादसा तीन जगह लोगों को टक्कर मारने के बाद खाई में गिरी कार हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, इलाज जारी कार चालक के नशे में होने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस0
0
Report
Advertisement
