जनसुनवाई में आया आवेदन पर SDM ने लिया तत्काल संज्ञान में, पटवारी को लगाया फोन
Patouwapura, Madhya Pradesh:मंगलवार को एसडीएम कार्यालय में जनसुनवाई चल रही थी, इसी बीच जंक्शन बाय में शाहपुर निवासी चंपालाल गुप्ता आवेदन लेकर पहुंचे कि नेशनल हाईवे बना रही जितेंद्र कुमार एंड कंपनी के कर्मचारियों द्वारा टोल टैक्स के पास चापड़ा माल में उनके खेत पर अतिक्रमण कर मिट्टी का भंडारण किया गया था, जिसके कारण उनका खेत अब खेती युक्त नहीं बच पाया है। आवेदन आते ही तत्काल एसडीएम डॉ अभिजीत सिंह द्वारा पटवारी को फोन कर मौके पर जाकर निरीक्षण करने का कहां एवं उचित समाधान के लिए निर्देशित किया गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वीडी सतीशन बने केरल के नए सीएम
Ayyampuzha, Kerala:केरल के विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी. इसके बाद से लगातार केरल के नए सीएम को लेकर चर्चा हो रही थी. इस चर्चा पर विराम लग गया है. कांग्रेस ने सीएम का ऐलान कर दिया है, वीडी सतीशन केरल के नए सीएम होंगे.साल 2021 में वीडी सतीशन केरल में विपक्ष के नेता बनाए गए थे. विपक्ष में रहकर भी वो लगातार जनता की आवाज उठाते रहे, जिसका नतीजा ये हुआ कि अब कांग्रेस ने उनपर भरोसा जताते हुए सीएम बनाया है. कांग्रेस के कई विधायक केसी वेणुगोपाल के पक्ष में थे, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने अंततः जनता और संगठन के मूड को प्राथमिकता दी. सतीसन की जनप्रिय छवि, चुनावी जीत में उनका नेतृत्व और ग्राउंड स्तर पर कार्यकर्ताओं का समर्थन. इन सब कारणों से वेणुगोपाल को दरकिनार कर सतीसन को मुख्यमंत्री चुना गया.
