Back
मुलताई, बैतूल: 11 केवी लाइन शिफ्टिंग हादसे में मजदूर की मौत
RKRupesh Kumar
Feb 11, 2026 15:51:31
Betul, Madhya Pradesh
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 11 केवी बिजली लाइन शिफ्टिंग के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मृतक का शव करीब दो घंटे तक बिजली के खंभे पर ही लटका रहा वहीं साथी मजदूर इस घटना को देख कर बेहोश हो गया।
जानकारी के मुताबिक मुलताई-बिरुल रोड पर वाइटल कंपनी के ठेकेदार द्वारा लाइन शिफ्टिंग का काम किया जा रहा था। साइड इंजीनियर के अनुसार,काम शुरू करने से पहले बिजली सप्लाई बंद करवा दी गई थी। इसी दौरान मंडला निवासी सुमारु कुलस्ते खंभे पर चढ़कर लाइन बदल रहा था तभी अचानक करंट की चपेट में आ गया।
करंट इतना तेज था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई और शव खंभे पर लटकता रहा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शी मजदूर डालचंद यादव सदमे में बेहोश हो गया,जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुलताई पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बिजली विभाग और ठेकेदार की भूमिका भी जांच के दायरे में है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर बिजली कार्यों में सुरक्षा मानकों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 11, 2026 19:00:410
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 11, 2026 19:00:140
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 11, 2026 18:45:490
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 11, 2026 18:45:190
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowFeb 11, 2026 18:32:400
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 11, 2026 18:32:190
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 11, 2026 18:32:020
Report
NSNeha Sharma
FollowFeb 11, 2026 18:31:370
Report
PTPawan Tiwari
FollowFeb 11, 2026 18:31:180
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 11, 2026 18:31:010
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowFeb 11, 2026 18:30:410
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 11, 2026 18:15:570
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 11, 2026 18:15:250
Report