Back
नाक में लार्वा: बैतूल की 14 वर्षीय बच्ची ने भीषण खतरे को मात दी
RKRupesh Kumar
Mar 29, 2026 15:30:44
Betul, Madhya Pradesh
बैतूल जिले से एक चौंकाने वाला और गंभीर मामला सामने आया है, जहां 14 वर्षीय दिव्यांग बच्ची की नाक में लार्वा यानी कीड़े पाए गए। डॉक्टरों के मुताबिक यदि इलाज में थोड़ी भी देरी होती तो संक्रमण दिमाग तक पहुंचकर जानलेवा साबित हो सकता था। राहत की बात यह है कि समय पर उपचार मिलने से बच्ची अब खतरे से बाहर है। बिना बड़ी सर्जरी के डॉक्टरों ने उसे नया जीवन दिया है। जानकारी के अनुसार बच्ची पिछले करीब एक महीने से सर्दी, खांसी और बुखार जैसी समस्याओं से जूझ रही थी। परिजनों ने इसे सामान्य मौसमी बीमारी समझकर नजरअंदाज किया, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति बिगड़ती चली गई। नाक से तेज दुर्गंध आने लगी और बच्ची अत्यधिक सुस्त रहने लगी। बोलने में असमर्थ होने के कारण वह अपनी परेशानी ठीक से बता भी नहीं पा रही थी। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर उस समय हैरान रह गए जब जांच के दौरान बच्ची की नाक के अंदर जीवित लार्वा दिखाई दिए। स्क्रीन पर नाक में घूमते कीड़े साफ नजर आ रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत बच्ची को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में ENT विशेषज्ञ डॉ. ऋषि माहोर की निगरानी में बच्ची का इलाज शुरू हुआ। एंडोस्कोपिक प्रक्रिया के जरिए 5 से 7 दिनों तक लगातार उपचार किया गया। इस दौरान रोजाना 5 से 10 लार्वा नाक से निकाले गए। डॉक्टरों के अनुसार संक्रमण के कारण नाक के अंदरूनी हिस्से को काफी नुकसान हुआ था, लेकिन समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। डॉ. माहोर ने बताया कि इस बीमारी को नैजल मायोसिस कहा जाता है। यह एक दुर्लभ लेकिन बेहद खतरनाक संक्रमण है। इसमें मक्खियां नाक या खुले घाव में अंडे देती हैं, जिनसे निकलने वाले लार्वा शरीर के ऊतकों को नुकसान पहुंचाते हैं। अगर समय पर इलाज न मिले तो यह संक्रमण आंखों और दिमाग तक पहुंचकर जानलेवा हो सकता है। फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। यह मामला एक बड़ी चेतावनी भी है कि छोटी लगने वाली बीमारी को नजरअंदाज करना कितना खतरनाक हो सकता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
नंदगंज थाने का एसपी सिटी ने किया निरीक्षण,पेंडिंग विवेचना और अपराधियों पर अंकुश लगाने के दिए निर्देश
0
Report
0
Report
SYSUNIL YADAV
FollowMar 29, 2026 17:31:330
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowMar 29, 2026 17:31:140
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 29, 2026 17:31:040
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowMar 29, 2026 17:30:510
Report
SKSumit Kumar
FollowMar 29, 2026 17:30:400
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 29, 2026 17:30:280
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 29, 2026 17:30:060
Report
888
Report
975
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowMar 29, 2026 17:01:481056
Report
SKSANTOSH KUMAR
FollowMar 29, 2026 17:01:351032
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowMar 29, 2026 17:01:22985
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowMar 29, 2026 17:00:431047
Report