460551
बैतूल में पत्रकार संघ ने बीमा प्रीमियम घटाने और निशुल्क योजना की मांग की
Amla, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पत्रकार बीमा प्रीमियम राशि घटाने और निशुल्क बीमा योजना लागू करने की मांग को लेकर डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देश पर, जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में अपर कलेक्टर राजीव नंदन श्रीवास्तव को दिए गए ज्ञापन में 2024-25 के लिए बढ़ी हुई बीमा प्रीमियम राशि को शून्य करने, आवेदन तिथि 30 सितंबर तक बढ़ाने, और 5 लाख रुपये तक की निशुल्क बीमा योजना लागू करने की अपील की गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
साइकिल से लद्दाख पहुंच चुके डॉ. आदित्य साहू ने दिया फिटनेस का संदेश, विश्व साइकिल दिवस पर निकली रैली
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर ध्यानचंद स्टेडियम से भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों सहित बड़ी संख्या में साइकिल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शहर में स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और फिट जीवनशैली का संदेश देते हुए प्रतिभागियों ने विभिन्न मार्गों से साइकिल यात्रा की।कार्यक्रम में प्रतिभागियों एवं विजेताओं को सम्मानित किया गया। विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में झाँसी के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आदित्य साहू से विशेष बातचीत की। उन्होंने बताया कि झाँसी में साइकिल चलाने का चलन लगातार बढ़ रहा है और अब लोग इसे केवल व्यायाम तक सीमित नहीं रख रहे हैं, बल्कि साहसिक यात्राओं और नए कीर्तिमान स्थापित करने का माध्यम भी बना रहे हैं।डॉ. आदित्य साहू ने कहा कि साइकिल न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने युवाओं को अधिक से अधिक साइकिल अपनाने के लिए प्रेरित किया।उल्लेखनीय है कि आवास विकास, नंदनपुरा निवासी डॉ. आदित्य साहू स्वयं साइकिल से देश की सबसे चुनौतीपूर्ण यात्राओं में से एक लद्दाख साइकिल यात्रा सफलतापूर्वक पूरी कर चुके हैं। उनकी यह उपलब्धि झाँसी के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।0
0
Report
हाथरस: किन्नरों के दो गुटों में नेग को लेकर भिड़ंत, पुलिस ने जांच शुरू
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस: किन्नरों के दो गुटों में विवाद\n\nनेग मांगने को लेकर हुआ झगड़ा\n\nसादाबाद के मुरसान चौराहे पर हुआ बवाल \n\nहाथरस के कस्बा सादाबाद के मुरसान चौराहे पर मंगलवार को किन्नरों के दो गुटों के बीच नेग मांगने को लेकर विवाद हो गया.... देखते ही देखते कहासुनी बढ़कर झगड़े में बदल गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया... \n\nबताया जा रहा है दोनों पक्षों के बीच किसी कार्यक्रम में नेग मांगने और क्षेत्राधिकार को लेकर विवाद शुरू हुआ था... विवाद बढ़ने पर दोनों गुट आमने-सामने आ गए और जमकर हंगामा हुआ... सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया... \n\nबाद में मामला कोतवाली सादाबाद पहुंचा, जहां दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बात पुलिस के सामने रखी... पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया और मामले की जांच शुरू कर दी है... फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है...0
0
Report
बांदा के गुरेह में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं, ग्रामीण चेतावनी दें धरना-चक्का जाम
Banda, Uttar Pradesh:बांदा जिलाधिकारी कार्यालय मैं आज ग्रामीण पहुंचे और विद्युत आपूर्ति से परेशान होकर के जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। आपको बता दे कि बड़ोखर खुर्द ब्लॉक के ग्राम पंचायत गुरेह में पिछले एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। भीषण गर्मी में आधे से ज्यादा गांव की आबादी का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। परेशान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर 4 जून 2026 तक बिजली बहाल न होने पर बबेरू रोड पर शांतिपूर्ण धरना व चक्का जाम की चेतावनी दी है। ग्रामीणों संतोष, रामसिंह, अजय पटेल, योगेंद्र पाल, शुभम पटेल समेत समस्त ग्रामवासियों ने बताया कि बिजली न आने से बच्चों की पढ़ाई, पेयजल व्यवस्था और किसानों की सिंचाई पूरी तरह ठप है। रोजमर्रा के काम भी नहीं हो पा रहे। तापमान 45 डिग्री के पार है, ऐसे में बिना बिजली के हालात बेहद खराब हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग को कई बार मौखिक और लिखित सूचना दी गई, लेकिन न कोई टीम मौके पर आई और न ही कटौती में सुधार हुआ। विभागीय लापरवाही से लोगों में भारी आक्रोश है। 3 जून को डीएम को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि यदि 4 जून तक विद्युत व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो मजबूरन गुरेह में बबेरू रोड पर शांतिपूर्ण धरना व चक्का जाम किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी बिजली विभाग और जिला प्रशासन की होगी。 बाइट -1अजय सिंह पटेल ग्रामीण बाइट - दीपक यादव स्थानीय ग्रामीण0
0
Report
Advertisement
रायबरेली में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध कोयला भट्टियाँ ढहाईं, वसूली के आरोप
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। यहाँ गदागंज थाना क्षेत्र के मतीनगंज में वन विभाग ने अवैध कोयला भट्टियों को ढहा दिया है। यह कार्रवाई वायु प्रदूषण पर नियंत्रण और अवैध उद्योगों पर शिकंजा कसने के सरकारी अभियान के तहत की गई है। हालांकि, इस कार्रवाई के बाद भट्टी संचालकों ने वन विभाग पर वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं। भट्टी संचालकों का आरोप है कि मतीनगंज और आसपास के क्षेत्र में करीब दो दर्जन से अधिक विभागीय कर्मचारी जिन संचालकों से नियमित रूप से पैसे वसूलते हैं, उनकी भट्टियों को छोड़ दिया गया है। जबकि जिन्होंने पैसे नहीं दिए, सिर्फ उनकी भट्टियां ही गिराई गईं हैं। संचालकों ने यह भी कहा कि उन्हें कार्रवाई से पहले कोई नोटिस नहीं दिया गया, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।0
0
Report
कन्नौज सूर्या हत्याकांड पर शंकराचार्य अविमुक्तानंद महाराज का योगी सरकार पर तीखा हमला
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज - सूर्या हत्याकांड के आरोपी असद ENकाउंटर पर शंकराचार्य अविमुक्तानंद महाराज का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा बड़ा हमला, दिया बड़ा बयान - यह सब तात्कालिक फौरी राहत देने के लिए कि लोगों को अच्छा लग जाए । यहां तो जरूरत है कि लोगों को तुरंत अच्छा लग जाए । न्याय हुआ कि नहीं हुआ । इस बारे में कोई चर्चा ही नहीं है । बस आपने तुरंत मुठभेड़ में मार दिया । आपने संदेश दे दिया हमने न्याय कर दिया अगर ऐसा न्याय है तो पहले हम शस्त्र अस्त्र रखते ह्म खुदी न्याय कर लेंगे तुम्हारी क्या जरूरत । तुमको हम लोग इस लिए लाए थे कि तुम न्याय करोगे। अन्याय को दंडित करोगे और जो न्याय के पक्ष में उसका संरक्षण करोगे । सूर्या क्यों मर गया अगर राज्य में सत्ता कायम थी तो कैसे मर गया । बस एक मार दिया जायेगा तो दूसरे को खुश करने के लिए दूसरे को मार दिया जायेगा । हो गया न्याय लीजिए साहब ऐसा न्याय अभी अच्छा लग रहा आपको थोड़े दिन अच्छा लगेगा उसके बाद फिर ठक ठक ठक मारे जाने लगेगा उसके बाद आपको लगेगा क्या हो रहा है । यहाँ तो यह समस्या है इस लिए यह न्याय नहीं । जांच करके न्याय देना चाहिए, अन्याय पक्ष को दबाना चाहिए ।0
0
Report
एटा में दबंगों ने घर घुसकर युवती और परिवार को जमकर पीटा, वीडियो वायरल
Etah, Uttar Pradesh:एटा में दबंगों के हौंसले बुलंद, दबंगों ने घर में घुसकर युवती सहित पिता, भाइयों के साथ की जमकर मारपीट, गांव के ही नामजद दबंगों ने युवती पर बरसाए जूतों, पिता को पीट-पीटकर किया अधमरा, दबंग मारपीट कर मौके से हुए फरार, वहीं मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी, थाना जैथरा क्षेत्र के अल्लापुर की घटना.0
0
Report
Advertisement
एटा में विधायक-कार्यकर्ताओं के आरोपों से बिजली विभाग के खिलाफ घमासान
Etah, Uttar Pradesh:आज विधुत राज्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री कैलाश राजपूत पहुंचे एटा दौरे पर, कलक्ट्रेट सभागार में की समीक्षा बैठक, मंत्री ने विधुत विभाग के अधिकारियों को लगाई फटकार, अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह ने विधुत विभाग के कर्मचारियों पर सरकार को फेल करने का लगाया आरोप, अलीगंज विधायक ने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर बिजली चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाये, विधायक अलीगंज बोले कि भाजपा के कार्यकर्ताओं के घर जानकर डालते है छापे, सपा पार्टी के विशेष जाति वाले गांवों में विद्युत विभाग के कर्मचारी नहीं करते है कोई कार्यवाही, प्रभारी मंत्री कैलाश राजपूत ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए बोले अब कार्यकर्ताओं का नहीं होगा उत्पीड़न, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने प्रभारी मंत्री से शिकायत की कि अलीगंज में भाजपा के मंडल अध्यक्ष विमल गुप्ता के घर कल विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने रात 10 बजे मारा था छापा, जहां कुछ गलत नहीं पाया गया, अलीगंज भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह और जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने विद्युत अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है。0
0
Report
एटा: अलीगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के फरार इनामी को गिरफ्तार किया
Etah, Uttar Pradesh:एटा के थाना अलीगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, थाना अलीगंज पुलिस एवं स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे 25,000 रुपये के इनामियां को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने युवक के पास से अवैध असलहा कारतूस सहित किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शुरू की वैधानिक कार्रवाई, थाना अलीगंज कोतवाली क्षेत्र के डेरा बंजारा चमन नगरिया का मामला।0
0
Report
बरेली में तेज रफ्तार कार तालाब में गिरकर 4 घायल
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली ब्रेकिंग बरेली । तेज रफ्तार अनियंत्रित कार तालाब में गिरी, एक महिला समेत 4 लोगों को आई चोट क्रेन की मदद से कार को निकाला गया बाहर, मीरगंज थाना क्षेत्र के बरेली दिल्ली हाइवे की घटना0
0
Report
Advertisement
बुलंदशहर मंदिर परिसर में नमाज को लेकर भिड़ंत, पुलिस ने मामले को शांत किया
Bulandshahr, Uttar Pradesh:bulandshahar में मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने का वीडियो हुआ वायरल। हनुमान मंदिर परिसर के अंदर बने कमरों के बरामदे में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल हुआ। मंदिर के पड़ोस में बने मकान में निर्माण कार्य करने वाले मजदूरों ने नमाज के समय मंदिर परिसर में नमाज पढ़ी। सूत्रों के हवाले से बताया गया की जब ग्रामीणों को मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की सूचना मिली तो ग्रामीणों ने जमकर हंगामा भी किया। ग्राम प्रधान ने तत्काल पूरे मामले की सूचना औरंगाबाद पुलिस को दी थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया। औरंगाबाद पुलिस ने मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने के लिए दो मुस्लिम युवकों का 151 में चालान भी किया था। फिलहाल गांव में माहौल शांत है। थाना औरंगाबाद क्षेत्र के ग्राम ओलीना की 2 दिन पहले की घटना।0
0
Report
कुरुक्षेत्र शाहाबाद में ठेकेदार पर गोलीबारी: चार आरोपियों की गिरफ्तारी
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र: शाहाबाद में माइनिंग ठेकेदार पर गोली चलाने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, आरोपी ने रंजिश के चलते शूटरों को पैसे देकर हमला करवाया था कुरुक्षेत्र: बीते दिनों जिला कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में एक माइनिंग के ठेकेदार सुनील भाटिया उर्फ बंटी पर बाइक सवार बदमाशों ने गोलीChलाई दी थी, जिसमें ठेकेदार सुनील भाटिया गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसका इलाज शाहाबाद के अस्पताल में चल रहा है। मामले में आज कुरुक्षेत्र पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी हेडक्वार्टर सुनील कुमार ने जानकारी दी कि शाहाबाद में हुई फायरिंग मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में रॉबिन उर्फ मोनू निवासी शहजादपुर पट्टी सहित चार आरोपी गिरफ्तार हुए। डीएसपी ने बताया कि रॉबिन उर्फ मोनू भी माइनिंग का काम करता है और दोनों की आपस में रंजिश थी, इसी वजह से आरोपी ने शूटरों को पैसे देकर हमला करवाया था, जिसमें पहले रेकी की गई और उसके बाद सुनील भाटिया पर फायरिंग की गई थी। उन्होंने कहा कि मामले में आगामी जांच जारी है।0
0
Report
स्काईवॉक निर्माण में लापरवाही पर कांग्रेस ने रायपुर में धरना दिया
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर में निर्माणाधीन स्काई वॉक को लेकर कांग्रेस फिर मुखर नजर आ रही है. आज स्काईवॉक को अनुपयोगी बताते और निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन किया. शास्त्री चौक के पास बैनर-पोस्टर लगाकर कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि स्काईवॉक के निर्माण में बरती जा रही लापरवाही और सांठगांठ के कारण आवाजाही करने वाले लोगों की जान खतरे में है. कभी स्काईवॉक की सजावटी शीट गिर रही है कभी नट बोल्ट गिर रहे हैं. कांग्रेस प्रदेश महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने इसकी जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने की मांग की है0
0
Report
Advertisement
पारादीप बॉमिंग केस: तीन आरोपी गिरफ्तार, प्रमुख साजिश के संबंध उजागर
Paradeep, Odisha:ପାରାଦୀପ ଆଦର୍ଶ ଥାନାରେ ଅୟୋଜିତ ସାମ୍ବାଦିକ ସମ୍ମିଳନୀରେ ଏସ୍ପି ଏହି ଘଟଣାର ସବିଶେଷ ତଥ୍ୟ ପ୍ରଦାନ କରିଛନ୍ତି | ପୌର ପରିଷଦର ଟେṇଡର କାର୍ଯ୍ୟକୁ ନେଇ ଏହି ବୋମା ମାଡ କରାଯାଇଥିବା ସେ ପ୍ରକାଶ କରିଛନ୍ତି | ପାରାଦୀପର ଜୋତିಕାନ୍ତ ପରିଡା ଓରଫ ବାପୁ ପରିଡା ଏହି ଘଟଣାର ମୁଖ୍ୟ ସଡ଼ଜନ୍ତ୍ରକାରୀ ଓ ତାଙ୍କ ଇଙ୍ଗିତରେ ତିନିଜଣ ଦୁର୍ବୁତ୍ତ ବସନ୍ତଙ୍କୁ ଭୟଭୀତ କରିବା ପାଇଁ ଏଭଳି କରିଥିବା ପୋଲିସ ପ୍ରକାଶ କରିଛି | ବୋମା ମାଡ କରିଥିବା ତିନି ଦୁର୍ବୁତ୍ତ ହେଲେ ବିଶେଷତଃ ଟ୍ରିଲୋଚନ ପ୍ରଧାନ ଓରଫ ଟୁଲୁ , ସୌମ୍ୟ ରଞ୍ଜନ ପଳାଇ ଓରଫ ହାପି ଏବଂ ସିଦ୍ଧାନ୍ତ ବିଶ୍ଵାଳ ଓରଫ ହନୁଆ | ଘଟଣା ଘଟାଇ ସାରିବା ପରେ ଅଭିଯୁକ୍ତ ମାନେ ପୁରୀ ଫେରାର ହୋଇ ଯାଇଥିବା ଏବଂ ପୁଣି ପୁରୀରୁ ନିଜ ସମ୍ପର୍କୀୟ ମାନଙ୍କ ଘରକୁ ଯାଇ ଆତ୍ମ ଗୋପନ କରିଥିବା ବେଳେ ପୋଲିସ ସେମାନଙ୍କୁ ଗିରଫ କରିଛି | ଜ୍ୟୋତିକାନ୍ତ ପରିଡା ଓରଫ ବାପୁ ଖସି ପଳାଇ ଥିବା ବେଳେ ପୋଲିସ ତାକୁ ଖୁବ ଶୀଘ୍ର ଗିରଫ କରିବ ବୋଲି ଏସ୍ପି ପ୍ରକାଶ କରିଛନ୍ତି | in the rest of the report, the police indicate that both Baba Paradiip and Jagatsinghpur are preparing for future operations and have issued warnings to the suspects. The investigation continues with the confiscation of petrol pumps and bottle bombs as evidence, and further actions are anticipated against the accused from Paradip and Jagatsinghpur.0
0
Report
बेलछी में मायके के विवाद के बाद नवविवाहिता गीता की हत्या
Barh, Bihar:बेलछी में मायके के विवाद के बाद नवविवाहिता गीता की हत्या। गीता के परिजनों ने ससुराल वालों पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। गीता की शादी 23 नवंबर को बेलछी थाना अंतर्गत बटेरिया गांव में विक्की से हुई थी। गीता का मायके सकसोहरा थाना के अंदोली गांव में था। विक्की कहीं बाहर काम करता है। वह इन दिनों छुट्टी में अपने घर आया हुआ था। इसी बात को लेकर रात में पति पत्नी के बीच बहस हुई थी। परिजनों का आरोप है कि दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में ससुराल के लोगों ने फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी। गीता कुमारी के परिजनों को दोपहर में गीता कुमारी के मौत की जानकारी मिली। परिजनों ने बेलछी थाना में मामला दर्ज कर जांच की मांग की है। बेलछी थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ सदर अस्पताल भेज दिया है।0
0
Report
मधुबनी के कलुआही में युवक की संदिग्ध हत्या, परिजनों ने साजिश का आरोप लगाया
Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी में युवक की संदिग्ध मौत,परिजनों ने साजिश के तहत हत्या का लगाया आरोप।घटना कलुआही थाना के कालिकापुर नवटोली गांव की है। मृतक की पहचान नवटोली गांव निवासी जयशंकर यादव के तौर पर हुई है।मृतक ट्रैक्टर रखे हुए थे और खुद ट्रैक्टर चलाते थे। परिजनों ने बताया कि ट्रैक्टर चलाकर देर से लौटता था लेकिन सुबह तक घर नहीं लौटने पर खोजबीन किया जाने लगा । 11 बजे के आसपास गांव के बाहर तालाब में लोगों ने क्षत विक्षत शव देखा। शव को निकाला गया और पहचान हुई।सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।जघन्य हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्यारे की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है।युवक की मौत से इलाके में दहाहत है वहीं परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है।0
0
Report
Advertisement
