Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Betul460001

बेतूल के मिलानपुर में जल जीवन मिशन से हर घर में नल, स्वास्थ्य सुधरा

RKRupesh Kumar
Dec 29, 2025 11:34:44
Betul, Madhya Pradesh
मध्यप्रदेश का बैतूल जिला जल जीवन मिशन का बेहतर कार्य करवाने में प्रदेश में पांचवे स्थान पर काबिज है। जिले में जल जीवन मिशन ने कई गांव की तस्वीर ही बदल दी है। बैतूल जिले में जल जीवन मिशन के तहत 2 लाख 56 हजार के लगभग हर घर नल से जल पहुंचने का लक्ष्य पीएचई विभाग को मिला था, अब तक जिले में 90% कार्य पूर्ण हो चुके हैं पीएचई विभाग ने 1090 परियोजना शुरू की गई थी जिनमें से 750 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी है बाकी पर काम चल रहा है। वहीं जिले के 550 गांव में जल निगम काम कर रहा है जो 2026 तक अपना कार्य पूर्ण कर लेगा। मिलानपुर गांव कभी पानी की गंभीर समस्या से जूझता रहा है। इस गांव में पेयजल के लिए संघर्ष रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा था। खासकर महिलाओं और बच्चियों को हर दिन पानी के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। गांव के पास मौजूद कुओं का पानी दूषित था, फिर भी मजबूरी में उसी पानी को घर लाया जाता था। पानी लाने में महिलाओं का अधिकतर समय और मेहनत खर्च हो जाता था। घर-परिवार, बच्चों की देखभाल और अन्य काम पीछे छूट जाते थे। कई बार बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती थी। पानी की कमी ने न सिर्फ स्वास्थ्य पर असर डाला है बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान और जीवन की गति को भी रोक दिया था। बुजुर्ग महिला शांता बाई आपबीती बताती हैं कि गर्मी के दिनों में पास के कुएं सूख जाते थे। दूर-दराज के कुओं में जो थोड़ा-सा पानी बचता था, उसी को भरने के लिए घंटों इंतज़ार करना पड़ता था। सिर पर भारी गुंडी रखकर दो किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता था। बूढ़ी उम्र में भी यही काम करना पड़ता था, बहुत तकलीफ़ होती थी। अन्य ग्रामीण महिला बताती है कि पहले पूरा दिन पानी लाने में निकल जाता था। अब नल से घर में पानी आता है, तो बच्चों और घर के काम के लिए समय मिल जाता है। बीमारियां भी पहले से बहुत कम हो गई हैं। पहले पानी की चिंता रहती थी, अब सुकून है। अब हमें कहीं भटकना नहीं पड़ता। हालात तब बदले जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के तहत पीएचई विभाग ने ठेकेदार के माध्यम से मिलानपुर गांव में पेयजल आपूर्ति की शुरुआत की। योजना के अंतर्गत गांव में पाइपलाइन बिछाई गई और हर घर तक नल से जल पहुंचाया गया। पहली बार ऐसा हुआ जब गांव के घरों में नियमित रूप से स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध होने लगा। गांव के सरपंच की माने तो जल जीवन मिशन से हमारे गांव की तस्वीर बदल गई है। पहले पानी को लेकर बहुत शिकायतें थीं, अब हर घर में नल से पानी पहुंच रहा है। इससे महिलाओं को राहत मिली है और गांव में स्वास्थ्य भी बेहतर हुआ है। आज मिलानपुर गांव की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। अब महिलाओं को पानी के लिए दूर-दराज भटकना नहीं पड़ता। रोज़ाना घरों में नल से साफ पानी पहुंच रहा है। स्वच्छ पानी मिलने से गांव में बीमारियों में कमी आई है और लोगों की सेहत में सुधार हुआ है। पेयजल की उपलब्धता ने महिलाओं को समय और आत्मविश्वास दिया है। अब वे अपने परिवार, बच्चों की पढ़ाई और आजीविका पर ध्यान दे पा रही हैं। बच्चे नियमित स्कूल जा रहे हैं और गांव में जीवन पहले से कहीं अधिक सहज और सुरक्षित हो गया है। बैतूल ब्लॉक का मिलानपुर गांव आज जल जीवन मिशन की एक सफल मिसाल बन चुका है। यह कहानी सिर्फ पानी पहुंचने की नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, सम्मान और बेहतर जीवन की कहानी है। हर घर जल की यह पहल मिलानपुर में सच साबित हो रही है और गांव को एक नई दिशा दे रही है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AKAshok Kumar1
Dec 29, 2025 13:01:49
Noida, Uttar Pradesh:चरखी दादरी में पहुंचे कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा बोले किसानों के खातों में भावांतर योजना के तहत 38 करोड रुपए किसानों के खातों में डाले जा चुके हैं। पिछले दिनों बारिश के कारण खराब हुई फसलों के मुआवजे को लेकर मुख्यमंत्री ने मुआवजे के तौर पर 116 करोड़ किसानों के खाते में डाल दिए हैं। विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाकर वॉकआउट करने पर कृषि मंत्री बोले विपक्ष कवि है, उनकी कविता कहते हैं और चले जाते हैं; उनका काम ही यही है। चरखी दादरी में आयोजित ग्रीवेंस (जन शिकायत) बैठक उस समय विवादों में घिर गई, जब बैठक में पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, शिकायतकर्ताओं ने भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप लगाए। बैठक के दौरान आरोप लगाया गया कि अवैध कब्जों के मामलों में अपने ही लोगों को बीजेपी विधायक आरोपियों के पक्ष में खड़ा है; शिकायतकर्ताओं का कहना था कि बाढ़ड़ा विधायक उमेद पातुवास की आरोपियों के पक्ष में हैं। भावांतर योजना के तहत करीब 38 करोड़ रुपये के खातों की जांच का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया गया। वहीं, कृषि मंत्री ने सफाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा खराब फसलों के मुआवजे के रूप में 116 करोड़ रुपये किसानों के खातों में डाले गए हैं, जो सरकार की किसान हितैषी नीति को दर्शाता है। अरावली पहाड़ियों को लेकर बड़ा बयान: कृषि मंत्री हरि श्याम सिंह राणा ने अरावली पहाड़ियों को लेकर कहा कि खनन के संबंध में न्यायालय के आदेश हैं, लेकिन यदि अरावली को नुकसान पहुंचाया गया तो हरियाली घटेगी। उन्होंने कहा कि अरावली दिल्ली के लिए सुरक्षा कवच है और इसका संरक्षण बेहद जरूरी है। ग्रीवेंस मीटिंग के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा बीजेपी विधायक पर लगाए गए आरोप को लेकर बोले कृषि मंत्री—कोई भी आरोप लगा सकता है, लेकिन तथ्य नहीं है।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Dec 29, 2025 13:01:04
Jodhpur, Rajasthan:फलोदी जिले के देदासरी गांव में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। गांव के तालाब के पास सड़क पर बनाए जा रहे प्रवेश द्वार के निर्माण कार्य के दौरान अचानक निर्माण सामग्री गिर गई। इस हादसे में मौके पर काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए। दुर्घटना में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार निर्माण के दौरान प्रवेश द्वार का एक हिस्सा अचानक भरभराकर नीचे गिर पड़ा, जिससे यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर बाहरी राज्य के निवासी थे और लंबे समय से यहां निर्माण कार्य में लगे हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा लापरवाही से हुआ या तकनीकी खामी ।
0
comment0
Report
VKVishal Kumar
Dec 29, 2025 12:54:53
Saharsa, Bihar:सहरसा के वासे विजिलेंस टीम ने राज्य कर आयुक्त के चपरासी शंकर कुमार को 75 हजार रुपये घुस के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्त में आए चपरासी का नाम शंकर कुमार बताया गया है. विजिलेंस टीम ने कार्रवाई सदर थाना क्षेत्र के SP ऑफिस के समीप राज्य कर आयुक्त कार्यालय के समीप की है. डीएसपी ने बताया कि परिवादी बिजनसमैन की शिकायत पर यह कार्रवाई की गयी है. उन्होंने बताया कि परिवादी के बैंक को होल्ड कर सेटल करने के एवज में राज्य आयकर अधिकारी द्वारा 1 लाख रुपये घुस मांगा जा रहा था. इसके बाद 75 हजार रुपये में डील कर ली गयी. शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने आज चपरासी शंकर कुमार को 75 हजार की राशि के साथ गिरफ्तार किया है. इस मामले में अधिकारी की संलिप्तता की जांच जारी है, वहीं परिवादी ने बताया कि बैंक को होल्ड कर सेटल करने के एवज में 1 लाख रुपये घुस मांगी जा रही थी, बाद में 75 हजार रुपये में फाइनल हुआ, घुस की राशि विभाग के चपरासी शंकर के द्वारा ली गयी.
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Dec 29, 2025 12:54:34
Patna, Bihar:पटना के कंकड़बाग स्थित INCURE हॉस्पिटल एक आधुनिक, भरोसेमंद और मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवा केंद्र है, जहाँ हर मरीज को बेहतर इलाज और पूरी देखभाल देने का प्रयास किया जाता है। यहाँ अनुभवी और योग्य डॉक्टरों की एक समर्पित टीम उपलब्ध है, जिसमें गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट, स्त्री रोग विशेषज्ञ और अन्य विशेषज्ञ शामिल हैं, जो मरीजों को सही सलाह और प्रभावी इलाज प्रदान करते हैं। INCURE हॉस्पिटल में अत्याधुनिक मशीनें, साफ-सुथरा, शांत और सुरक्षित वातावरण तथा आधुनिक चिकित्सा सुविधाएँ मौजूद हैं। यहाँ पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं का इलाज, महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित सेवाएँ, नियमित जाँच, परामर्श और छोटी-मोटी चिकित्सा प्रक्रियाएँ एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध हैं। मरीजों का विश्वास, आराम और स्वास्थ्य INCURE हॉस्पिटल की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। वही INCURE हॉस्पिटल के फाउंडर डॉ. धीरज कुमार ने बताया कि वे पिछले 2 वर्षों से क्लिनिक चला रहे हैं। अस्पताल में उन्होंने एक खास पहल शुरू की है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर और क्रॉनिक बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को इलाज से वंचित न रहना पड़े। कई मरीज सिर्फ पैसों की कमी के कारण प्राइवेट अस्पताल जाने से डरते हैं। इसी समस्या को देखते हुए INCURE हॉस्पिटल में मात्र ₹50 में ओपीडी इलाज की सुविधा शुरू की गई है। साथ ही, सभी जांचें भी बहुत ही कम दरों पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल में डॉ. गौरव (MD मेडिसिन) और डॉ. सोनल (MS गायनी) ओपीडी सेवाएं दे रहे हैं। रेफर किए गए मरीजों का इलाज भी उसी कम दर पर किया जाता है। यह व्यवस्था शुरू हो चुकी है और लंबे समय तक चलती रहेगी। मरीजों को भर्ती होने की स्थिति में भी किफायती दरों पर पूरा इलाज दिया जा रहा है। डॉ. धीरज कुमार ने कहा कि पैसों की वजह से अब बिहार में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। शुरुआती दौर में कुछ चुनौतियां हैं, जिन्हें धीरे-धीरे बेहतर किया जा रहा है। डॉ. धीरज कुमार (MD, MRCP, DM गैस्ट्रो), फाउंडर – INCURE हॉस्पिटल INCURE हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ. सोनल ने बताया कि अस्पताल में शुरू किया गया ₹50 ओपीडी इनीशिएटिव बड़ी संख्या में मरीजों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है। दूर-दराज़ के इलाकों से भी मरीज अपनी समस्याएं लेकर आ रहे हैं। अस्पताल की टीम पूरी कोशिश कर रही है कि हर मरीज को सही और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके। डॉ. सोनल ने कहा कि आर्थिक अभाव के कारण जिन लोगों को पहले इलाज नहीं मिल पाता था, अब उन्हें भी प्रॉपर ट्रीटमेंट उपलब्ध कराया जा रहा है। मरीजों की बीमारी को ठीक करना और उन्हें इलाज से संतुष्ट रखना ही INCURE हॉस्पिटल का मुख्य उद्देश्य है। बाइट : डॉ. सोनल (MS गायनी), डायरेक्टर, INCURE हॉस्पिटल
0
comment0
Report
Dec 29, 2025 12:51:50
Faridpur, Uttar Pradesh:फरीदपुर नगर पालिका द्वारा आज सोमवार 29 दिसंबर 2025 को नगर क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य नगर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाना रहा। सफाई अभियान की शुरुआत फरीदपुर नगर पालिका क्षेत्र के स्टेशन रोड से की गई, जो आश्रम तक निरंतर चलाया गया। अभियान के दौरान नगर पालिका अधिकारी पुनीत कुमार एवं सुरजीत सिंह स्वयं मौके पर मौजूद रहे और सफाई कार्यों का निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नगर पालिका के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी अभियान में सक्रिय रूप से शामिल रहे। इस दौरान सड़कों की झाड़ू लगाई गई, कूड़ा-कचरा हटाया गया तथा नालियों की साफ-सफाई कर जलभराव की समस्या से निपटने का प्रयास किया गया। नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के सफाई अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे ताकि फरीदपुर नगर को स्वच्छ रखा जा सके। साथ ही उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाएं और स्वच्छता बनाए रखने में नगर पालिका का सहयोग करें।
0
comment0
Report
DKDebojyoti Kahali
Dec 29, 2025 12:51:21
Cooch Behar, West Bengal:কোচোবিহার: এস আই আর এর জালে দিশেহারা ৯০ ঊর্ধ্ব রাজবংশী বৃদ্ধা। বিষাদী বর্মন সিতাই বিধানসভার পূর্ব চামটা এলাকার এই বৃদ্ধার বয়স প্রায় ৯০ বার। অসুস্থ শরীর নিয়ে নিজের ম daughter's সাথে করে হাজির হন সিতাই বিডিও অফিসে এস আই আর হিয়ারিং পর্বে সশরীরে উপস্থিত থাকতে। নিজের বয়স কত কেন ভিডিও অফিসে এসেছেন সেটাই জানেন না তবে প্রত্যেকবার নির্বাচনে ভোট দান প্রক্রিয়ায় যে অংশগ্রহণ করেছেন সেটা নিজেই বলছেন। অপরদিকে মাকে নিয়ে এসে বিষাদী বর্মনের মেয়ে প্রমিলা বর্মন বলেন তার মা বিগত সমস্ত নির্বাচনে অংশগ্রহণ করেছে তারপরও কেন তার নাম হিয়ারিং নোটিশে আসলো সেটাও তারা জানেন না। ১৯৯৫ সালের ইশু হওয়া সচিত্র ভোটার কার্ডে বিষাদী বর্মনের বয়স দেখাচ্ছে 45 বছর তারপরেও তিনি নাকি ২০০২ সালের নির্বাচনে ভোটদান করেননি এবং সেই ভোটার তালিকায় তার নাম নেই.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top