मुलताई में धूमधाम से हुआ मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन
Multai, Madhya Pradesh:मुलताई नगर में रविवार देर रात तक नगर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से चलता रहा। सबसे पहले प्रतिमाएं डीजे और बैंड बाजों के साथ ताप्ती तट पर पहुंची, जहां पूजा और आरती के बाद मां दुर्गा को विदा किया गया। इसके बाद भक्तगण प्रतिमाओं को बुकाखेड़ी डेम ले गए जहां क्रेन की सहायता से सैकड़ों प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। रात करीब 12 बजे तक प्रतिमाओं के विसर्जन का दौर जारी रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु डेम पर पहुंचे और नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
