दो मानसिक रोगियों को मिला परिवार:मुलताई पुलिस ने महाराष्ट्र और राजस्थान के परिजनों से मिलवाया
Multai, Madhya Pradesh:मुलताई पुलिस ने शनिवार शाम 7 बजे दो मानसिक रोगी व्यक्तियों को उनके परिवारों से मिलवाया है। एक व्यक्ति महाराष्ट्र का और दूसरा राजस्थान का रहने वाला है। दोनों कुछ समय से लापता थे और मुलताई क्षेत्र में भटक रहे थे। दरअसल, 13 जून 2025 को रात 11:30 बजे ग्राम चौथिया के निवासी एक व्यक्ति को थाना मुलताई लेकर आए। वह कई दिनों से गांव में घूम रहा था। पूछताछ में पता चला कि वह मनोहर झाडे (60) महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के टिकाड़ी गांव का रहने वाला है। उसके बेटे नितिन से संपर्क किया गया। नितिन ने बताया कि उनके पिता गुना में तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे। वहां से ट्रेन में लौटते समय मुलताई में उतर गए और घर नहीं पहुंचे। दूसरा व्यक्ति लोकेश कोली (30) राजस्थान के करौली जिले के जगर गांव का निवासी था।मुलताई में दो भाइयों ने की किसान की हत्या:18 दिन पहले जमीन सीमांकन के दौरान किया हमला, सालों से चल रहा है विवाद
Multai, Madhya Pradesh:मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम बोरपेंड में जमीन सीमांकन के दौरान हुए विवाद में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान सालकराम उइके (63) के रूप में हुई है। घटना 27 मई को हुई, जब सीमांकन के लिए राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान माणिकराव आहके (35) और उनके बड़े भाई बालकराम आहके (38) ने सालकराम पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले सालकराम को सीढ़ियों से धक्का दिया। फिर उनके सिर पर डंडे से वार किया। गंभीर हालत में सालकराम को पहले आठनेर अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें बैतूल जिला अस्पताल और फिर भोपाल रेफर किया गया। दो सप्ताह तक चले इलाज के बाद शनिवार को उनकी मौत हो गई। मासोद चौकी प्रभारी वंशज श्रीवास्तव के अनुसार पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।किसान ने सूदखोर के खिलाफ SP को दी शिकायत, क्या मिलेगी न्याय की उम्मीद?
Multai, Madhya Pradesh:बोरदेही के ग्राम हथनोरा के एक सूदखोर ने चोपना के एक किसान को 2 बार 1 लाख रुपए का कर्जा दिया और इसके एवज में 9 लाख रुपए वसूल कर 2 एकड़ भूमि की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली। जब किसान ने कर्जा चुकता करने के बाद अपनी भूमि की रजिस्ट्री वापस मांगी तो सूदखोर ने और पैसे की मांग की। परेशान होकर किसान ने इस मामले की शिकायत SP से की। जहां शिकायत के आधार पर बोरदेही पुलिस ने सूदखोर के खिलाफ केस दर्ज किया। किसान ने बताया कि सूदखोर देवेंद्र सिंह बिना लाइसेंस के 30 से 40 प्रतिशत ब्याज पर कर्जा देता है।
ग्राम कामथ में नशे में धूत तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल जा रहे युवक को मारी टक्कर
Multai, Madhya Pradesh:नगर के समीप स्थित ग्राम कामथ में राजभोज नगर के सामने से पैदल जा रहे एक युवक को नशे में धूत तेज रफ्तार बाइक सवार ने गुरुवार देर शाम करीब 7.30 पर टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। कामथ निवासी सागर साहु ने बताया कि गोलू कुरवाड़े जो कि सड़क से पैदल जा रहा था। अचानक से देवरी निवासी सोनू दौलत ने उसे बाइक से टक्कर मार दी। हादसे के तत्काल बाद 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई लेकिन एंबुलेंस के आने से पहले ही घायल को ने निजी वाहन से निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती करवाया।
मुलताई बस स्टैंड पर अचानक से बेहोश होकर गिरी बुजुर्ग महिला, समाजसेवियों ने पहुंचाया अस्पताल
Multai, Madhya Pradesh:नगर के बस स्टैंड पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 पर एक बुजुर्ग महिला अचानक से बेहोश होकर गिर गई। अचानक बुजुर्ग महिला के बेहोश होकर गिरने से आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच रास्ते से गुजर रहे समाजसेवी राकेश पटेल और मृत्युंजय पटेल ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत महिला की मदद की। वहां से गुजर रहे ऑटो के माध्यम से महिला को तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। बुजुर्ग महिला को गिरने से नाक मुंह आंखों पर चोट आई है।
