Back
बैतूल शाहपुर में किसानों का गुस्सा: MSP और खाद-की कमी से हाहाकार
RKRupesh Kumar
Dec 03, 2025 13:11:09
Betul, Madhya Pradesh
बैतूल जिले के शाहपुर में आज किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। आर्थिक संकट, प्राकृतिक आपदा, खाद की किल्लत और फसल के उचित दाम न मिलने से परेशान किसानों ने कांग्रेस नेताओं के साथ SDM कार्यालय पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। SDM कार्यालय के गेट पर पुलिस ने किसानों और कांग्रेसियों को रोकने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। भारी विरोध के बाद अंततः गेट खुलवाया गया और कांग्रेस नेताओं ने किसानों की ओर से राष्ट्रपति के नाम SDM को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने आरोप लगाया कि वे मक्का 10 से 13 रुपए प्रति किलो बेचने को मजबूर हैं, जबकि चुनाव के दौरान सरकार ने MSP 2400 रुपए देने का वादा किया था। लेकिन यह वादा कागज़ों में ही सिमट गया और सरकारी खरीदी की व्यवस्था पूरी तरह फेल साबित हो रही है। किसान आज भी बिचौलियों के शोषण का शिकार बने हुए हैं। इसी तरह धान का MSP 3100 रुपए घोषित होने के बावजूद किसानों को पूरा भाव नहीं मिल रहा। खरीद केंद्रों पर अव्यवस्था हद से ज्यादा है किसान घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं, लेकिन भुगतान समय पर नहीं मिलता, जिससे किसानों की आर्थिक परेशानी और गहरी हो रही है। राजस्व विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए किसानों ने कहा कि राहत राशि अब भी लंबित है, कागज़ी कार्यवाही के चक्कर में किसान बेहाल हैं। खाद की उपलब्धता भी बड़ी समस्या बनी हुई है। कहीं खाद गायब, तो कहीं वितरण में हेराफेरी हो रही है। किसानों ने महामहिम राज्यपाल से मांग की है कि मक्का और धान की सरकारी खरीदी MSP पर तुरंत शुरू की जाए,खाद की उपलब्धता सुनिश्चित हो,बिजली संकट का समाधान किया जाए और प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को तुरंत राहत राशि दी जाए। शाहपुर के किसानों का कहना है कि यदि हालात ऐसे ही रहे तो खेती करना मुश्किल हो जाएगा और किसान कर्ज के बोझ तले और दबता जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRishikesh Kumar
FollowDec 03, 2025 13:34:3813
Report
DBDEBASHISH BHARATI
FollowDec 03, 2025 13:34:059
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowDec 03, 2025 13:33:4915
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowDec 03, 2025 13:32:4613
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowDec 03, 2025 13:32:2911
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowDec 03, 2025 13:31:5413
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowDec 03, 2025 13:31:2311
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowDec 03, 2025 13:30:5714
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowDec 03, 2025 13:30:43Noida, Uttar Pradesh:Students and Russian Expats will organise a cultural event with live music performances on December 5th, 2025 at 2PM in Indraprastha Engineering College, Ghaziabad.
0
Report
VSVishnu Sharma1
FollowDec 03, 2025 13:30:260
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 03, 2025 13:30:12Noida, Uttar Pradesh:इस आईडी में सीएम योगी जी गोरखपुर से लाइव कार्यक्रम इंजेस्ट हो रहा है
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report