icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हल्की बारिश से डूंगरपुर भीतरी शहर की बिजली व्यवस्था चरमराई, धरना प्रदर्शन

Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के डूंगरपुर भीतरी शहर में हुई बारिश ने डिस्कॉम की बिजली व्यवस्था और रखरखाव की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। हल्की बारिश शुरू होते ही पुराने शहर के कई इलाकों में बिजली बार-बार गुल होने लगी और देर शाम तक आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी। इससे आक्रोशित शहरवासियों ने रतनपुर मार्ग स्थित डिस्कॉम कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार भाटीवाड़ा और पातेला स्थित नर्सरी फीडर से जुड़े भोईवाड़ा, पातेला, दर्जीवाड़ा, सलटवाड़ा, मोची बाजार तथा कोतवाली क्षेत्र में बारिश शुरू होते ही बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बारिश कुछ ही मिनटों में थम गई, लेकिन कई इलाकों में घंटों तक बिजली बहाल नहीं हो सकी। इस दौरान लोगों को भीषण गर्मी, पेयजल आपूर्ति और घरेलू कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कई क्षेत्रों में लो-वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या भी बनी रही। शहरवासियों का आरोप है कि बिजली गुल होने के बाद डिस्कॉम अधिकारियों से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इससे नाराज लोग देर शाम रतनपुर मार्ग स्थित डिस्कॉम कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों के खिलाफ धरने पर बैठ गए। भोईवाड़ा निवासी दिनेशचंद्र भोई और पातेला निवासी आबिद अली ने बताया कि बारिश शुरू होते ही उनके क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। घंटों इंतजार के बावजूद बिजली बहाल नहीं हुई। शिकायत लेकर डिस्कॉम कार्यालय पहुंचने पर भी अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, जिससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई。
0
0
Report

अलवर में जगन्नाथ रथयात्रा ने शहर को जय जगन्नाथ से गूंजाया

Alwar, Rajasthan:अलवर में निकली भव्य जगन्नाथ रथयात्रा, “जय जगन्नाथ” से गूंजा शहर अलवर के सुभाष चौक स्थित प्राचीन जगन्नाथ मंदिर से बुधवार शाम भगवान जगन्नाथ की भव्य, ऐतिहासिक और पारंपरिक रथयात्रा शाही वैभव के साथ निकाली गई। भगवान 196 वर्ष पुराने इंद्र विमान पर विराजमान होकर रूपबास के लिए रवाना हुए। शुभारंभ पर पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी। करीब 6 किलोमीटर लंबी यह यात्रा गुरुवार तड़के रूपबास पहुंचेगी। रथयात्रा शुरू होते ही पूरा शहर “जय जगन्नाथ” के जयघोष से गूंज उठा। शहर सहित आसपास के गांवों और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा और आरती के साथ स्वागत किया गया। इस वर्ष रथयात्रा को विशेष रूप से आकर्षक बनाया गया। भगवान को दुबई से आए विशेष वस्त्र पहनाए गए और इंद्र विमान को जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर सजाया गया। इंद्र विमान की दूसरी मंजिल पर विराजमान भगवान की प्रतिमा श्रद्धालुओं का मुख्य आकर्षण रही। मंदिर के महंत पंडित पुष्पेंद्र शर्मा ने इसे आस्था और संस्कृति का महापर्व बताया। रथयात्रा में हरियाणा का बम रसिया नृत्य, शंख वादक दल, घड़ियाल पार्टी, ऊंट-घोड़े, पुलिस बैंड, ताशा, शहनाई और धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। पूरे मार्ग में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। रथ के चारों ओर सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासन ने लगातार निगरानी रखी। रूपबास में पांच दिवसीय पारंपरिक मेले का भी आयोजन होगा, जिसमें देशभर से आए दुकानदार, झूले, खानपान और विभिन्न वस्तुएं श्रद्धालुओं को आकर्षित करेंगी। यह मेला स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करता है।
0
0
Report

दिया कुमारी का कांग्रेस पर प्रोटोकॉल-मर्यादा उल्लंघन का आरोप

Dausa, Rajasthan:SLUG-2207ZRJ_DAU_DY.CM_R जिला दौसा डिप्टी सीएम दिया कुमारी का बड़ा बयान काहा बच्चों के भविष्य की चिंता सरकार को है सरकार उस पर काम भी कर रही है सरकार बातचीत के लिए तैयार है सदन में भी ओर सदन के बाहर भी लेकिन कांग्रेस इसे राजनीतिक रूप देना चाहती पीएम को एक प्रोटोकॉल होता ओर मर्यादा भी लेकिन कांग्रेस ने जिस तरह पीएम के रेजिडेंट्स के बाहर जो किया वो ठीक नहीं प्रोटेस्ट करने का अधिकार सबका बच्चों को भी था लेकिन राहुल गांधी ने राजनीतिक रूप देकर कल जो तमाशा किया वो बिल्कुल भी आवश्यक नहीं था राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी गंगापुर से जयपुर जाते समय लालसोट और दौसा में रुकी जहां भाजपाइयों ने दिया कुमारी का गर्मजोशी से स्वागत किया इस दौरान दिया कुमारी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा दिल्ली में जंतर मंतर पर जो आंदोलन हुआ उसको लेकर कहा बच्चों के भविष्य की चिंता सरकार को है और सरकार उस पर काम भी कर रही है सरकार बातचीत के लिए सदन और सदन से बाहर तैयार है लेकिन कांग्रेस इसे राजनीतिक रूप देना चाहती है पीएम का एक प्रोटोकॉल होता है और मर्यादा होती है लेकिन कांग्रेस ने जिस तरह पीएम के रेजिडेंट्स के बाहर जो किया वह ठीक नहीं था प्रोटेस्ट करने का अधिकार सबको है बच्चों को भी था लेकिन राहुल गांधी ने राजनीतिक रूप देते हुए कल जो तमाशा किया उसकी बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं थी वही दिया कुमारी ने कहा विकास एक प्रक्रिया है और भाजपा सरकार चुनाव हो या नहीं हो विकास का काम हमेशा करती है . बाइट दिया कुमारी डिप्टी सीएम राजस्थान
0
0
Report
Advertisement

नीट पेपर लीक के विरोध पर देशभर में छात्र आंदोलन: इस्तीफे की मांग तेज

Karnaprayag, Uttarakhand:पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज के खिलाफ पूरे देश मे छात्रों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जिसको लेकर कर्णप्रयाग में छात्रों ने मशाल जलूस निकाल कर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के मांग की। छात्रों के इस आंदोलन को विपक्षी पार्टियो ने भी अपना समर्थन किया। नीट पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज का मामला अब पूरे देश मे तूल पकड़ने लगा है। जिसको लेकर छात्रों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। चमोली जिले में भी छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मशाल जलूस निकाल कर जमकर प्रदर्शन किया। कर्णप्रयाग में छात्रों के द्वारा किये गए आंदोलन में विभिन्न विभागों में सरकारी नोकरी की तैयारी कर रहे युवाओ ने कहा कि केंद्र सरकार पेपर लीक नही रोक पा रही है लेकिन छात्रों पर लाठी जरूर चला रही है। छात्रों ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए। छात्रों के आंदोलन को अपना समर्थन दे रहे कॉंग्रेस के लोगो ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ जो बर्बरता हुई उसका हम पुरजोर विरोध करते है। केंद्र सरकार आज तानाशाही हो गयी है। जो कि विपक्ष की नही सुनना चाहते है।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका: संसद मार्च हिंसा की स्वतंत्र NIA जाँच की मांग

Noida, Uttar Pradesh:20 जुलाई के दौरान संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा, तोड़फोड़, पुलिस और पत्रकारों पर हमलों की NIA जांच को मांग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर। याचिका में आरोप लगाया है कि इन घटनाओं के पीछे केवल छात्र आंदोलन नहीं था, बल्कि राजनीतिक दलों, कुछ संगठनों और विदेशी ताकतों भी भूमिका हो सकती है। इसलिए स्वतंत्र जांच ज़रूरी है। याचिका में मांग की गई है कि प्रदर्शन के दौरान हिंसा, तोड़फोड़, एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को रोकने, सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों की पहचान की जाए, उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाए और कानून के मुताबिक कार्रवाई हो।
0
0
Report

दिल्ली सरकार का सिंगल विंडो सिस्टम 84 सेवाओं का निपटारा तेज करेगी

New Delhi, Delhi:*दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, सिंगल विंडो सिस्टम की 84 सेवाओं का nिपटारा अब पहले से होगा तेज* दिल्ली सरकार ने डिरेगुलेशन एक्सरसाइज-फेज II के तहत सरकारी सेवाओं को तेज, आसान और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इस पहल के तहत 18 विभागों की 95 प्रमुख सेवाओं की व्यापक समीक्षा की गई। अध्ययन के बाद सिंगल विंडो सिस्टम पर उपलब्ध 84 सेवाओं के निपटारे का समय कम कर दिया गया है। सरकार के अनुसार कुछ सेवाएं अब तत्काल (Instant) उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे नागरिकों और कारोबारियों को पहले से कहीं अधिक तेजी से सरकारी सेवाएं मिल सकेंगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सिंगल विंडो सिस्टम एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां नागरिक और व्यवसाय एक ही स्थान पर विभिन्न लाइसेंस, परमिट, अनुमोदन और क्लीयरेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और उन्हें प्राप्त कर सकते हैं। इस प्रक्रिया सुधार का उद्देश्य Ease of Doing Business को बढ़ावा देना, सरकारी प्रक्रियाओं को सरल बनाना, पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाना तथा डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी विभाग नागरिक-केंद्रित और समयबद्ध सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रक्रिया सुधार और तकनीक का उपयोग कर रहा है।
0
0
Report
Advertisement

कानपुर में राष्ट्रपति शासन की मांग, मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर – कलेट्रेट परिसर पहुंच से पहले काग्रेसियो को पुलिस में रोका – दिल्ली में छात्रों के समर्थन में उतरे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में भड़के कानपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए देश में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है। राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के बाद से लगातार उग्र हो रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं और दमनकारी नीतियों के खिलाफ राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपने के लिए कलेक्ट्रेट की ओर मार्च किया, जिसे भारी पुलिस बल और बैरिकेडिंग लगाकर रास्ते में ही रोक दिया गया। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए संदीप शुक्ला ने आरोप लगाया कि देश का छात्र, नौजवान, किसान, मजदूर, अल्पसंख्यक, गरीब और दलित वर्ग मौजूदा सरकार की नीतियों का शिकार बन रहा है, और चेतावनी दी कि कांग्रेस कार्यकर्ता हर स्थिति का डटकर मुकाबला करते हुए इस विफल सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
0
0
Report
Advertisement

कानपुर में 250 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का पर्दाफाश; राजवीर और शिवम गिरफ्तार

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में 250 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का पर्दाफाश 50 हजार का इनामी राजवीर और शिवम गिरफ्तार 1600 शिकायतों के बाद हुआ खुलासा कमिश्नरेट पुलिस ने देश भर में फैले 250 करोड़ रुपये के विशाल साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 50 हजार के इनामी राजवीर और उसके साथी शिवम सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि 9 राज्यों में दर्ज 1,600 शिकायतों से जुड़े इस गिरोह का मुख्य मास्टरमाइंड सुल्तान मिर्जा फिलहाल देश से बाहर फरार है। यह गिरोह निर्दोष लोगों के ओरिजिनल दस्तावेजों से फर्जी एमएसएमई फर्म रजिस्टर कराकर बैंक कर्मचारियों की sathगांठ से करंट अकाउंट खुलवाता था। अब तक ट्रेस किए गए 124 खातों से 250 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेन-देन हुआ है, जिसमें से पुलिस ने तत्काल 4.5 करोड़ रुपये फ्रीज करा दिए हैं। बीटेक और टूरिज्म की पढ़ाई कर चुके आरोपी ठगी की रकम से वीआईपी गाड़ियों और सासाराम में गेस्ट हाउस जैसी बेहद लग्जरी लाइफ जी रहे थे। पुलिस अब आरोपियों की सभी अवैध संपत्तियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्ती की कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report

दिल्ली पेपर लीक के विरोध पर छात्रों का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग देश भर में तेज

Karnaprayag, Uttarakhand:पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज के खिलाफ पूरे देश मे छात्रों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जिसको लेकर कर्णप्रयाग में छात्रों ने मशाल जलूस निकाल कर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के मांग की। छात्रों के इस आंदोलन को विपक्षी पार्टियो ने भी अपना समर्थन किया। बीओ 1 / नीट पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज का मामला अब पूरे देश मे तूल पकड़ने लगा है। जिसको लेकर छात्रों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। चमोली जिले में भी छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मशाल जलूस निकाल कर जमकर प्रदर्शन किया। कर्णप्रयाग में छात्रों के द्वारा किये गए आंदोलन में विभिन्न विभागों में सरकारी नोकरी की तैयारी कर रहे युवाओ ने कहा कि केंद्र सरकार पेपर लीक नही रोक पा रही है लेकिन छात्रों पर लाठी जरूर चला रही है। छात्रों ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए। छात्रों के आंदोलन को अपना समर्थन दे रहे कॉंग्रेस के लोग ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ जो बर्बरता हुई उसका हम पुरजोर विरोध करते है। केंद्र सरकार आज तानाशाही हो गयी है। जो कि विपक्ष की नही सुनना चाहते है।
0
0
Report

पेट्रो जोन में कच्चा माल की उपलब्धता से निवेशकों को बड़े अवसर, रोजगार बढ़ेंगे

Jaipur, Rajasthan:निवेशकों के लिए पेट्रोजोन में बेहतर अवसर - एसीएस माइंस एंड पेट्रोलियम अपर्णा अरोरा ने ली बैठक, उद्योग, रीको, पेट्रोलियम के अधिकारी रहे मौजूद - कच्चे माल की सहज उपलब्धता से बढ़े अवसर, उद्योगों की मांग के अनुसार कच्चा माल मिल सकेगा जयपुर। राजस्थान रिफाइनरी में उत्पादन शुरू होने के साथ ही अब रिफाइनरी पेट्रो जोन में उद्योग लगाने वाले निवेशकों को कच्चे माल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम अपर्णा अरोरा ने कहा कि रिफाइनरी से उत्पादों की सहज उपलब्धता होगी। इस कारण रिफाइनरी पेट्रो जोन में पेट्रोकेमिकल से जुड़े उद्योगों की स्थापना निवेशक उद्यमियों के लिए लाभकारी हो गया है। पेट्रोजोन में हाई डेनसिटी पॉलीएथिलीन यानी HDPE, लिनियर लो डेनसिटी पॉलीएथिलीन यानी LLDPE, पॉलीप्रोपिलिन उत्पादों के उद्योग धंधे लगाने के लिए मांग के अनुसार कच्चा माल उपलब्ध हो सकेगा। इससे पेट्रोकेमिकल उद्योग में निवेश के बेहतर अवसर उपलब्ध हो गए हैं। उन्होंने उद्योग विभाग व रीको से आग्रह किया कि वे इस क्षेत्र के निवेशकों की मैपिंग कर पेट्रोजोन में उद्योग लगाने के लिए प्रेरित करें। एसीएस माइंस अपर्णा अरोरा ने बुधवार को सचिवालय में उद्योग, रीको, पेट्रोलियम व हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि उद्योग विभाग व रीको को कम पानी व शोधित पानी (ट्रीटेड) का उपयोग करने वाले उद्यमों को प्रोत्साहित करना होगा। उन्होंने कहा कि पेट्रोजोन में उद्यमों की स्थापना से रिफाइनरी के सहउत्पादों का प्रदेश में ही उपयोग, प्रदेश में औद्योगिक निवेश बढ़ेगा। इससे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बढेंगे। राजस्व में बढ़ोतरी हो सकेगी और प्रदेश की इकोनॉमी बूस्टअप होगी। ACS माइंस अपर्णा अरोरा की बैठक की बड़ी बातें - ACS अपर्णा अरोरा ने रीको और उद्योग विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए - पेट्रोकेमिकल उद्योगों के उत्पादों की मांग और आपूर्ति संभावनाओं को आकलन कराएं - इस तरह के उद्योगों को चिन्हित कर पेट्रोजोन में निवेश करवाना प्राथमिकता होगी - उद्योग, रीको और बीआईपी एचपीसीएल रिफाइनरी से समन्वय कर निवेश कराएंगे - एचपीसीएल के निदेशक मार्केटिंग अमित गर्ग ने बताया, - पेट्रोजोनों में पानी की टंकियां, कैरी बैग, शापिंग बैग, फर्टिलाइजर, - केमिकल व सीमेंट पैकिंग बैग, प्लास्टिक रस्सी, तेल, घी, दूध की पैकिंग थैलियां, - कंटेनर, केमिकल कंटेनर, क्रेट, सिंचाई व घरेलू फिटिंग के पाइप्स, - रोड डिवाइडर, मास्क, बोप, डायपर्स, दस्ताने नेट, - घरेलू उपयोग के प्लास्टिक उत्पाद तैयार करने के उद्योग लगाए जा सकते हैं - पेट्रो जोन के उद्यमियों को जीरो इंवेट्री कॉस्ट पर सुविधाएं दी जाएंगी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top