460001
महाराष्ट्र से हो रही थी गो तस्करी, पुलिस ने पिकअप वाहन सहित 11 गोवंशों को बचाया
Nayegaon, Madhya Pradesh:बैतूल में गो तस्करी का मामला फिर से सामने आया है। बीती रात, पुलिस और हिंदू सेवा कार्यकर्ताओं ने एक पिकअप वाहन को रोका, जिसमें 11 मवेशियों को रखा गया था। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि 3 पशुियों की मौत पहले ही हो चुकी थी। वहीं पकड़े गए पिकअप को जब्त कर सभी गौवंशों को गौशाला भेजा गया है। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस को सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन गौवंश लेकर महाराष्ट्र भेजा जा रहा था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली-एर्नाकुलम Mangla एक्सप्रेस में विद्यार्थियों को विषबाधा, चिकित्सा व्यवस्था तैनात
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव, भुसावळ: हजरत निजामुद्दीन से एर्नाकुलम Mangla एक्सप्रेस में विद्यार्थियों को विषबाधा हुई; भुसावळ स्टेशन पर तात्कालिक चिकित्सा यंत्रणा तैनात. दिल्ली से त्रिचूल हेतु शैक्षणिक सहली के लिए जा रहे विद्यार्थियों के समूह को रेलवे यात्रा के दौरान विषबाधा हुई घटना सामने आई है. भुसावळ रेलवे स्टेशन पर पहुँचते ही भुसावळ विभाग ने विद्यार्थियों के लिए विशेष चिकित्सा व्यवस्था की; डॉक्टर, नर्स, अधिकारी और एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई. गाड़ी भुसावळ स्टेशन पर पहुँची तो डॉक्टरों द्वारा लगभग पौन घंटे तक विद्यार्थियों की जाँच की गई और उसके बाद गाड़ी रवाना की गई. इस यात्रा में कुल 93 विद्यार्थी और 12 शिक्षक थे; लगभग 25 से 30 विद्यार्थियों को उलटी-मतला जैसी समस्या हुई, जबकि पाँच विद्यार्थियों की स्थिति अधिक बिगड़ गई थी. सभी विद्यार्थियों की जाँच की गई और खतरे के मामले में कुछ डॉक्टरों को साथ आगे भी भेजा गया. भोजन से विषबाधा की संभावना जतायी जा रही है, लेकिन कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है.0
0
Report
भूमि विवाद में राजस्व टीम ने न्यायालय लंबित होने के बावजूद आशियाना हटवाया
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के कोदैला गांव में भूमि विवाद को लेकर राजस्व विभाग की कार्रवाई पर एक परिवार ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पीड़ित रामधारी प्रजापति के परिजनों का आरोप है कि न्यायालय में मामला लंबित होने के बावजूद राजस्व टीम ने उनके रिहायशी मड़हे और पशुओं के ठिकाने को हटाने की कार्रवाई कर दी। परिजनों के मुताबिक, तहसीलदार मड़ियाहूं के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम गांव पहुंची और बिना किसी पूर्व सूचना के उनके आशियाने को हटवा दिया। परिवार का यह भी आरोप है कि कार्रवाई के दौरान परिसर में लगे नीम, आम समेत कई पेड़ों को भी कटवा दिया गया। पीड़ित पक्ष का दावा है कि कार्रवाई के दौरान परिवार के मुखिया रामधारी प्रजापति और उनकी दो बेटियों को पुलिस थाने ले जाया गया, जहां उन्हें देर शाम तक बैठाए रखा गया। इस घटना के बाद परिवार में नाराजगी है और उन्होंने राजस्व कार्रवाई की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं। परिवार ने जिलाधिकारी जौनपुर से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, न्यायालय में विचाराधीन मामले के बीच हुई कार्रवाई की वैधानिकता की जांच करने और जिम्मेदार लोगों पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। राजस्व विभाग और पुलिस की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।0
0
Report
रक्षाबंधन की रात दुर्ग में युवक की निर्मम हत्या, अज्ञात हमलावर मौक़े से फरार
Durg, Chhattisgarh:एंकर- दुर्ग के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चंडी मंदिर नयापारा रोड पर रक्षाबंधन की देर रात एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई तीन दोस्त खाना खाकर लौट रहे थे तभी रास्ते में अज्ञात युवकों से गाली-गलौज और विवाद हो गया विरोध करने पर हमलावरों ने धन्ना चौधरी पर चाकू और पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया हमले में बुरी तह घायल धन्ना को दोस्त ई-रिक्शा से जिला अस्पताल लेकर पहुचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया जिसके बाद फोरन इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी हैओ सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की वही शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवा दिया गया है तो वही मृतक के दोस्तो से पूछताछ कर विवेचना शुरू कर दी है.0
0
Report
Advertisement
अटल आरोग्य लैब के लैब टेक्नीशियन का वीडियो वायरल, गोपनीयता पर सवाल
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कार्यरत एक लैब टेक्नीशियन का ड्यूटी के दौरान मरीजों के ब्लड सैंपल और चिकित्सकीय उपकरणों के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का वीडियो वायरल हुआ है सरकारी लैब में इस तरह की लापरवाही से स्वास्थ्य सेवाओं की गोपनीयता और गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं वीडियो में साफ देखा जा सकता है किस तरह बकायदा लैब टेक्नीशियन हाथ मे तमाम उपकरण लेकर किस तरह रील बना रही हैं फिलहाल इस वायरल वीडियो के बाद एक बार फिर स्वास्थ विभाग पर सवाल उठ रहे है0
0
Report
चतरा में कार्डधारियों को राशन न देने के आरोप पर डीलर सस्पेंड, 37 क्विंटल राशन जब्त
Ansar Nagar, Jharkhand:ZEE MEDIA की खबर का असर: कार्डधारियों को राशन नहीं बांटने के आरोप में डीलर सस्पेंड 29 क्विंटल चावल व 8 क्विंटल गेहूं जब्त चतरा : चतरा में एक बार फिर जी मीडिया की खबर का असर देखने को मिला है। जी मीडिया ने 27 अगस्त को हंटरगंज प्रखंड के गेरुआ पंचायत के बड़ीबिगहा के जनवितरण प्रणाली दुकानदार के द्वारा कार्डधारियों को (मई' जून और जुलाई) तीन माह का राशन नहीं देने, कार्डधारियों से दुर्व्यवहार करने तथा राशन मांगने पर मारपीट और लाठी लेकर मारने के लिए दौड़ाने से संबंधित खबर को चलाया था। खबर चलने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुवे जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संतोष कुमार वर्मा ने मामले की जांच के लिए संबंधित जनवितरण प्रणाली की दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकान में कई अनियमितताएं देखने को मिली। सरकारी दुकान का बोर्ड भी नहीं मिला तथा खाद्यान्न के स्टॉक में भी गड़बड़ी पाई गई।जांच के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डीलर सविता देवी की अनुज्ञप्ति को निलंबित कर दिया। साथ ही दुकान से 29 क्विंटल चावल और 8 क्विंटल गेहूं जब्त किया गया। जब्त खाद्यान्न को प्रशासनिक निगरानी में लेते हुए राशन वितरण की व्यवस्था दूसरे डीलर सत्या देवी के माध्यम से कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है, ताकि प्रभावित कार्डधारियों को राशन के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े। बाइट : संतोष कुमार वर्मा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, हंटरगंज, चतरा।0
0
Report
नालंदा में शराबबंदी के बाद भी ओवरडोज से युवक की मौत, पुलिस जांच शुरू
Pariaunna, Bihar:नालंदा शराबबंदी के कई साल हो गए लेकिन शराब की बिक्री पर आज तक रोक नहीं लगी है जिसके कारण लोग शराब पीकर मर रहे है। ताजा मामला कतरीसराय थाना क्षेत्र के मुशहरी गांव के पास की है जहां एक युवक मुन्ना प्रसाद की संदिग्ध हालत में शव पुलिस ने बरामद किया है। परिजनों ने आशंका जाहिर की है कि युवक की मौत शराब का अत्यधिक ओवरडोज लेने के कारण हुई है। परिजनों ने बताया कि वह कतरी सराय में पिछले छह सालों से एक चिमनी भट्ठे पर काम करता था रक्षाबंधन के दिन मुन्ना प्रसाद अपने मालिक से चार हजार रूपये घर जाने के बहाने लिया। उसके बाद वह अपने घर खरजम्मा राजगीर न जाकर शराब का सेवन करने मुशहरी गांव चला गया। परिजनों ने यह भी बताया कि वह नशे का आदि था और मुशहरी गांव अक्सर शराब पीने जाता था रक्षाबंधन के दिन मुशहरी गांव के पास नशे की हालत में देखा गया था। वही राजगीर डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने फोन पर बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी हुई है पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है पोस्टमार्टम के बाद मामला साफ होगा। उन्होंने बताया कि परिजनों के अनुसार प्रथम दृष्टया में मामला शराब का अत्यधिक डोजन लेने से हुई है लेकिन पुलिस के अनुसार मामला फिलहाल संदिग्ध लग रहा है0
0
Report
Advertisement
दिल्ली- Mumbai Expressway पर दर्दनाक हादसा, मेरठ के तीन युवकों की मौत
Alwar, Rajasthan:अलवर से खबर दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे फिर हुआ बड़ा हादसा दिल्ली से राजगढ़ जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई पिकअप सवार मेरठ के मवाना निवासी तीन युवाओं की दर्दनाक मौत मेरठ से राजगढ़ के एक फार्म हाउस में पेड़ लगाने जा रहे थे तीनों मृतक एक्सप्रेस वे पर पिलर नंबर 92/900 सिरमौर के समीप हुआ हादसा पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिय रखवाया गोविंदगढ़ मोर्चरी पुलिस ने परिजनों को दी सूचना, परिजनों के पहुंचने के बाद होगा पोस्टमार्टम0
0
Report
औरंगाबाद में मिलावटी पेट्रोल-डीजल कारोबार का भंडाफोड़, धंधेबाज गिरफ्तार
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:औरंगाबाद में मिलावटी पेट्रोल-डीजल के कारोबार के एक मामले का खुलासा हुआ है। मुफस्सिल थाना की पुलिस ने ऑटो पर लादकर ले जाए जा रहे पेट्रोल की एक बड़ी खेप को न सिर्फ जब्त किया है बल्कि गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए कारोबारी राकेश कुमार ने धंधे का खुलासा करते हुए बताया कि पिछले 6 महीने से वह इस कारोबार में शामिल हुआ है। उसने कहा कि झारखंड तथा यूपी से पेट्रोल डीजल लाकर उसमें इथेनॉल मिला कर वह उसे बेचता है। पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया है और उसे थाने ले आई है।0
0
Report
संगरूर सिविल अस्पताल की बदहाली: सुविधाओं का भारी अभाव सामने
Sangrur, Punjab:ਸੰਗਰੂਰ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਦੀ ਬਦਹਾਲੀ ਦੀਆਂ ਤਸਵੀਰਾਂ ਨੇ ਖੋਲ੍ਹੀ ਸਰਕਾਰੀ ਸਿਹਤ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਦੀ ਪੋਲ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਇਸ ਡਰਿੰਕ ਦੀਆਂ ਖਾਲੀ ਬੋਤਲਾਂ ਵੀ ਪਈਆਂ ਦਿਖਾਈ ਦਿੱਤੀਆਂ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਤ ਸਵਾਲ ਉੱਠਿਆ ਕਿ ਜੇਕਰ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਐਨਰਜੀ ਡਰਿੰਕ ਦੀ ਵਿਕਰੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਪਾਬੰਦੀਆਂ ਲੱਗਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ ਤਾਂ ਇਹ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਕਿਵੇਂ ਪਹੁੰਚ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਦੋਂ ਟੀਮ ਓਪੀਡੀ ਦੇ ਬਾਹਰ ਪਹੁੰਚੀ ਤਾਂ ਸੈਂਕੜਿਆਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਮਰੀਜ਼ ਆਪਣੀ ਵਾਰੀ ਦੀ ਉਡੀਕ ਕਰਦੇ ਦਿਖਾਈ ਦਿੱਖੇ। ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਸਵੇਰੇ ਕਰੀਬ 9 ਵਜੇ ਪਰਚੀ ਲੈ ਕੇ ਬੈਠੇ ਹਨ, ਪਰ ਦੁਪਹਿਰ 12 ਵਜੇ ਤੱਕ ਵੀ ਡਾਕਟਰ ਨੂੰ ਦਿਖਾਉਣ ਦੀ ਵਾਰੀ ਨਹੀਂ ਆਈ। ਤੇਜ਼ ਗਰਮੀ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਬਾਹਰ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਲਈ ਕੋਈ ਖਾਸ ਪ੍ਰਬੰਧ ਨਜ਼ਰ ਨਹੀਂ ਆਏ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਆਲੇ-ਦੁਆਲੇ ਪਾਣੀ ਖੜ੍ਹਾ ਹੋਣ ਦੀਆਂ ਤਸਵੀਰਾਂ ਵੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈਆਂ। ਦੂਜੀ ਮੰਜ਼ਿਲ ’ਤੇ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਦੇ ਵਾਰਡ ਵਿੱਚ ਪੱਖਿਆਂ ਦੀ ਹਾਲਤ ਵੀ ਖਰਾਬ ਨਜ਼ਰ ਆਈ। ਕਈ ਮਰੀਜ਼ ਗਰਮੀ ਤੋਂ ਬਚਣ ਲਈ ਆਪਣੇ ਘਰਾਂ ਤੋਂ ਪੱਖੇ ਲਿਆ ਕੇ ਵਰਤ ਰਹੇ ਸਨ। ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਮੁਤਾਬਿਕ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਕਰੀਬ 1500 ਰੁਪਏ ਦੇ ਕੇ ਪੱਖਾ ਲੈਣਾ ਪੈੰਦਾ ਹੈ, ਪਰ ਆਰਥਿਕ ਤੌਰ ’ਤੇ ਕਮਜ਼ੋਰ ਮਰੀਜ਼ ਇਹ ਖਰਚਾ ਨਹੀਂ ਕਰ ਸਕਦੇ। ਆਪਰੇਸ਼ਨ ਥੀਏਟਰ ਵਿੱਚ ਵਰਤੇ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਓਟੀ ਬੈੱਡ ਦੀ ਹਾਲਤ ਵੀ ਖਸਤਾ ਦੱਸੀ ਗਈ। ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਮੁਤਾਬਕ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਕੀਤੀ ਜਾ ਚੁੱਕੀ ਹੈ ਅਤੇ ਬੈੱਡ ਨੂੰ ਬਾਹਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਕੋਰੋਨਾ ਕਾਲ ਦੌਰਾਨ ਹਸਪਤਾਲ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਆਕਸੀਜਨ ਯੂਨਿਟ ਵੀ ਬੰਦ ਪਈ ਦਿਖਾਈ ਦਿੱਤੀ। ਇਸ ਦੇ ਆਲੇ-ਦੁਆਲੇ ਘਾਹ-ਫੂਸ ਅਤੇ ਗੰਦਗੀ ਜਮ੍ਹ੍ਹਾ ਹੋਈ ਨਜ਼ਰ ਆਈ। ਫਾਇਰ ਸਿਸਟਮ ਦੀ ਹਾਲਤ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵੀ ਵੱਡਾ ਸਵਾਲ ਖੜ੍ਹਾ ਹੋਇਆ। ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਐਸਐਮਓ ਵਿਨੋਦ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਮੰਨਿਆ ਕਿ ਫਾਇਰ ਸਿਸਟਮ ਪਿਛਲੇ ਕਰੀਬ ਦੋ ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਕੰਮ ਨਹੀਂ ਕਰ ਰਿਹਾ। ਹਸਪਤਾਲ ਦੀ پੁਰਾਣੀ ਇਤਿਹਾਸਕ ਇਮਾਰਤ ’ਤੇ ਕੀਤੇ ਗਏ ਰੰਗ-ਰੋਗਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵੀ ਸਵਾਲ ਉੱਠੇ ਹਨ। ਇਮਾਰਤ ਪੁਰਾਤਤਵ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਧੀਨ ਹੋਣ ਦੀ ਗੱਲ ਕਹੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਐਸਐਮਓ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਸਬੰਦੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਨਹੀਂ ਅਤੇ ਉੱਪਰਲੇ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਹੁਕਮ ਕੀਤੇ ਗਏ ਸਨ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਆਵਾਰਾ ਕੁੱਤੇ ਵੀ ਘੁੰਮਦੇ ਨਜ਼ਰ ਆਏ। ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਸੰਗਰੂਰ ਵਿੱਚ ਆਵਾਰਾ ਕੁੱਤਿਆਂ ਦੇ ਕੱਟਣ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਸਾਹਮਣੇ ਆਉਂਦੇ ਰਹੇ ਹਨ। ਅਜਿਹੇ ਵਿੱਚ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵੀ ਚਿੰਤਾ ਪੈਦਾ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਅਲਟਰਾਸਾਊਂਡ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵੀ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਐਸਐਸਐਮਓ ਮੁਤਾਬਕ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦੋ ਅਲਟਰਾਸਾਊਂਡ ਮਸ਼ੀਨਾਂ ਹਨ। ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਕਰੀਬ 1200 ਮਰੀਜ਼ ਓਪੀਡੀ ਵਿੱਚ ਆਉਂਦੇ ਹਨ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚ ਲਗਭਗ 200 ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਅਲਟਰਾਸਾਊਂਡ ਦੀ ਲੋੜ ਹੁੰਦੀ ਹੈ, ਜਦਕਿ ਇਕ ਮਸ਼ੀਨ ਦੀ ਸਮਰੱਥਾ ਕਰੀਬ 30 ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਦੀ ਹੈ। ਇਸ ਕਾਰਨ ਕਈ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸੈਂਟਰਾਂ ਦਾ ਰੁਖ ਕਰਨਾ ਪੈਂਦਾ ਹੈ। ਹੁਣ ਸਵਾਲ ਇਹ ਹੈ ਕਿ ਸਰਕਾਰੀ ਸਿਹਤ ਸਹੂਲਤਾਂ ਨੂੰ ਬਿਹਤਰ ਬਣਾਉਣ ਦੇ ਦਾਅਵਿਆਂ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਸੰਗਰੂਰ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਇਨ੍ਹਾਂ ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ ਤੋਂ ਕਦੋਂ ਰਾਹਤ ਮਿਲੇਗੀ।0
0
Report
Advertisement
फतेहगढ़ साहिब नगर परिषद ने विधायक लखबीर राय के नेतृत्व में सफाई अभियान शुरू किया
Noida, Uttar Pradesh:ਫ਼ਤਹਿਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬਸਰਹਿੰਦ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਵੱਲੋਂ ਹਲਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਐਡਵੋਕੇਟ ਲਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਰਾਏ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਸਫ਼ਾਈ ਮੁਹਿੰਮ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕੀਤੀ।0
0
Report
झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने डुमरी विधायक के खिलाफ मोर्चा खोला; आंदोलन की चेतावनी
Ranchi, Jharkhand:डुमरी विधायक जयराम महतो के खिलाफ अब झारखंड पुलिस एसोसिएशन के साथ-साथ रांची पुलिस एसोसिएशन ने भी मोर्चा खोल दिया है। पुलिस अधिकारी के साथ कथित गाली-गलौज और दुर्व्यवहार के मामले में एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो को पांच दिनों का अल्टीमेटम दिया है। रांची पुलिस एसोसिएशन ने साफ कर दिया है कि केंद्रीय कार्यालय के आंदोलन को उसका पूरा समर्थन रहेगा। वहीं, अल्टीमेटम की अवधि समाप्त होने के बाद झारखंड पुलिस एसोसिएशन के निर्देश पर राज्यभर में आंदोलन की चेतावनी दी गई है。 डुमरी विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। झारखंड पुलिस एसोसिएशन और पुलिस मेन्स एसोसिएशन के बाद रांची पुलिस एसोसिएशन ने भी विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मामले धनबाद के बरवड्डा थाना प्रभारी के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और दुर्व्यवहार से जुड़ा है। पुलिस एसोसिएशन ने इसे पुलिस पदाधिकारी के सम्मान और अनुशासन से जुड़ा गंभीर मामला बताया है। एसोसिएशन का कहना है कि केंद्रीय कार्यालय के आंदोलन को रांची पुलिस एसोसिएशन पूरा समर्थन देगा। वहीं, अल्टीमेटम खत्म होने के बाद झारखंड पुलिस एसोसिएशन के निर्देश पर राज्यभर में आंदोलन किया जाएगा। एसोसिएशन ने सवाल उठाया है कि अगर कोई पुलिस अधिकारी किसी जनप्रतिनिधि के साथ गाली-गलौज या दुर्व्यवहार करता है, तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई और सजा का प्रावधान है। ऐसे में सवाल है कि अगर कोई जनप्रतिनिधि पुलिस अधिकारी के साथ गाली-गलौज करता है, तो उसके खिलाफ क्या कार्रवाई होगी0
0
Report
जालौन में नशे में देवर ने भाभी-भाई व तीन बच्चों पर किया हमला
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में नशेबाज देवर ने भाभी-भाई और बच्चों से की मारपीट, शराब के नशे में देवर ने भाभी-भाई और तीन मासूम बच्चों से की मारपीट, मारपीट के दौरान दम्पति और उनके तीनों बच्चों को आई चोटें, गंभीर रूप से घायल दम्पति को जिला अस्पताल उरई में कराया गया भर्ती, घायल महिला ने देवर के साथ ससुर पर भी मारपीट का लगाया आरोप, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के इकलासपुरा गांव का मामला。0
0
Report
Advertisement
जयंत सिंह लखनऊ पहुँचकर बूथ स्तर मजबूत बनाने की रणनीति तय करेंगे
Noida, Uttar Pradesh:राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह 30 अगस्त को लखनऊ आ रहे हैं। गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उनकी मौजूदगी में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक एवं विचार-विमर्श बैठक आयोजित की जाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने और प्रदेश के सभी क्षेत्रों में पार्टी की सक्रियता बढ़ाने को लेकर चर्चा होगी। यूपी की राजनीति में अब बड़ी पार्टियों के साथ छोटे दल भी सक्रिय हो रहे हैं। सपा के बाद अब राष्ट्रीय लोकदल की निगाह ब्राह्मण वोटरों पर है। 30 अगस्त का यह कार्यक्रम राष्ट्रीय लोकदल के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने और प्रदेश के सभी क्षेत्रों में पार्टी की सक्रियता बढ़ाने को लेकर चर्चा होगी। राष्ट्रीय लोकदल लगातार समाज के विभिन्न वर्गों को संगठन से जोड़ रहा है। विशेष रूप से ब्राह्मण समाज के बीच पार्टी की विचारधारा और चौधरी चरण सिंह के सामाजिक न्याय, किसान हित राजनीति को लेकर सकारात्मक वातावरण बनाया जा रहा है। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के साथ-साथ सवर्ण समाज के कई प्रमुख राजनीतिक एवं सामाजिक चेहरे राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण भी करेंगे।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 नजदीक आते ही प्रदेश के ब्राह्मण राजनीति के केंद्र में फिर आते दिख रहे हैं।0
0
Report
लखीसराय में गंगा-नदियों के जलस्तर से बाढ़ फैलने के कारण किसान परेशान
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय में गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि का असर अब हरूहार और किऊल नदियों पर भी दिख रहा है। दोनों नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण बड़हिया और पिपरिया प्रखंड के दियारा क्षेत्र के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैल गया है। खेतों में पानी भर जाने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दियारा इलाके में सैकड़ों बीघा में लगी सोयाबीन, मक्का, पशुचारा और सब्जी की फसलें पानी में डूब गई हैं। फसल बर्बाद होने की आशंका से किसान चिंतित हैं। बाढ़ के कारण पशु चारे की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। चारा नहीं मिलने से पशुपालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण बाढ़ के पानी के बीच घोड़े और साइकिल के सहारे किसी तरह पशुओं के लिए चारा लाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रत्येक वर्ष बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होती है, जिसका सबसे अधिक नुकसान किसानों को उठाना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार, इस बार भी निचले इलाकों में पानी तेजी से फैल रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल पशुओं के लिए पर्याप्त चारा उपलब्ध कराने की मांग की है। ज्यादा जानकारी दे रहे हैं जी मीडिया संवाददाता राज किशोर मधुकर।0
0
Report
तेज़ बारिश में हाइवा पुल से गिरा, ड्राइवर- क्लीनर फंसे, रेस्क्यू जारी
Damoh, Madhya Pradesh:तेज बारिश के बीच हाइवा नाले के पुल से नीचे गिरा, ड्राईवर और क्लीनर के फंसे होने की आशंका रेस्क्यू आपरेशन जारी। दमोह कटनी स्टेट हाइवे पर कुम्हारी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले चीलघाट नाला के पुल से एक हाइवा ट्रक नीचे गिर गया है और इसमें हाइवा के ड्राइवर और क्लीनर के फसे होने की संभावना जताई जा रही है। अलसुबह इस पुल से गुजर रहे लोगों ने एक ट्रक के नदी में पड़े होने की सूचना कुम्हारी पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर थाना प्रभारी के साथ टीम मौके पर पहुंची और जिला मुख्यालय से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है और पुलिस एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया है। नाला बहुत बड़ा और गहरा है लबालब पानी है और बहाव भी है लिहाजा रेस्क्यू आपरेशन सामान्य नहीं है लेकिन लगातार कोशिशें की जा रही है। ट्रक में सीमेंट लोड है और अनुमान लगाया जा रहा है कि ये हाइवा रात के वक्त ही नदी में गिरा है。0
0
Report
Advertisement
