icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बिहार में बारिश का दौर जारी, 38 जिलों के लिए अलर्ट जारी

Noida, Uttar Pradesh:बिहार में आज सुबह से ही मौसम ने करवट ले ली है। बक्सर, नालंदा, सुपौल समेत कई जिलों में घने बादल छाए हुए हैं। पटना में सुबह-suh हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। वहीं जहानाबाद में भी बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और ठंडी हवाओं का असर महसूस किया गया。 बीते 24 घंटों में भी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि आज दिनभर मौसम इसी तरह बदलता रह सकता है। पूरे बिहार के 38 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें 12 जिलों को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है, जहां तेज आंधी, भारी बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी आशंका है। इसके अलावा, 26 जिलों में येलो अलर्ट जारी है। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है।
0
0
Report

दिल्ली में प्रवासी मजदूरों के लिए गैस सिलेंडर की संख्या दोगुनी, रोजाना 1368 उपलब्ध

Delhi, Delhi:दिल्ली में प्रवासी मजदूरों के लिए गैस सिलेंडर की संख्या दोगुनी, अब 5 किलो के बराबर 1368 सिलेंडर रोजाना उपलब्ध: खाद्य-आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा प्रवासि मजदूरों के लिए कमर्शियल LPG कोटा 180 से बढ़ाकर 360 सिलेंडर (19 किलो के बराबर) प्रतिदिन किया गया, ज़रूरतमंद वर्ग को प्राथमिकता। कुल दैनिक सीमा 6,480 सिलेंडर (19 किलो के बराबर); प्राथमिक जरूरत पूरी होने के बाद अतिरिक्त सिलेंडर अन्य श्रेणियों में दिए जाएंगे। जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के खिलाफ सरकारी टीमें कर रही हैं जांच; दोषियों पर सख्त आपराधिक कार्रवाई होगी। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) को निर्देश दिए गए हैं कि वे रोज़ की 6,480 सिलेंडर की सीमा का सख्ती से पालन करें। किसी एक श्रेणी में बचा हुआ सिलेंडर अन्य श्रेणियों में ट्रांसफर किया जाएगा और इसकी जानकारी विभाग को दी जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

प्रतापगढ़ के धरियावद सीएचसी में जिला कलेक्टर की देखरेख, निर्माणाधीन अस्पताल की प्रगति पर चर्चा

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने धरियावद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सेवाओं, साफ-सफाई व्यवस्था, दवा वितरण एवं जांच सुविधाओं का निरीक्षण किया। जिला कलक्टर ने ओपीडी, आईपीडी, आपातकालीन कक्ष, दवा वितरण काउंटर तथा विभिन्न वार्डों का निरीक्षण करते हुए मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर उपचार एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने तथा मरीजों को समय पर समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने दवा भंडार कक्ष का अवलोकन कर आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा सभी चिकित्सक एवं स्टाफ निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। इसके पश्चात जिला कलक्टर ने निर्माणाधीन उप जिला चिकित्सालय भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने मांडवी ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य विभाग सर्वे कार्य के तहत डोर टू डोर सर्वे का निरीक्षण कर कार्मिकों से जानकारी ली तथा सर्वे कार्य को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम धरियावद विनीत सुखाडिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
0
0
Report

झुंझुनूं में ओलावृष्टि से किसानों के खेत बर्बाद, मुआवजे की मांग तेज

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं जिले में मंगलवार शाम अचानक बदले मौसम ने नवलगढ़ व गुढ़ागौड़जी क्षेत्र में फसलों मे भारी तबाही मचा दी। देर शाम तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश के साथ हुई भीषण ओलावृष्टि ने कुछ ही मिनटों में खेतों का मंजर बदल दिया। जहां थोड़ी देर पहले तक फसलें लहलहा रही थीं, वहीं देखते ही देखते खेतों में सफेद ओलों की मोटी परत बिछ गई और खड़ी फसलें जमीन पर गिर गईं। गुढ़ागौड़जी पोसाणा खीवांसर बजावा, छऊ गांव में भी देर रात 11 बजे ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। वही नवलगढ़ क्षेत्र के देवीपुरा बणी, टोंकछिलरी, खिरोड़, मोहनबाड़ी, बावड़ा, गढ़वालों की ढाणी, मिरखावालों की ढाणी, गुर्जरों की ढाणी, सेवानीगर और अंबेडकर नगर सहित कई गांवों में ओलावृष्टि ने व्यापक नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीण इलाकों में हर तरफ नुकसान के दृश्य नजर आ रहे हैं। कई स्थानों पर ओले बेर के आकार से भी बड़े बताए जा रहे हैं, जिससे फसलों को भारी क्षति हुई है। तेज हवा और बारिश के साथ गिरे ओलों ने खेतों में खड़ी प्याज, गेहूं और चने की फसलों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। कई खेतों में फसलें टूटकर बिखर गईं, वहीं कुछ जगहों पर पानी भरने से स्थिति और खराब हो गई। किसानो ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। कृषि विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं व जौ की गुणवत्ता पर भी असर पड़ा है, जिससे किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ सकती है। ग्रामीण प्रशासन से जल्द गिरदावरी और खराबे की आंकलन रिपोर्ट बनाकर मुआवजे की मांग की है।
0
0
Report

थलतेज-हेबतपुर के ऑक्सीजन पार्क की देखरेख में कमी, पेड़ सूखे

Ahmedabad, Gujarat:થલતેજ હેબતપુરમાં આવેલ ઓક્સિજન પાર્કમાં જાળવણીનો અભાવ જાળવણીના અભાવે ઓક્સિજન પાર્કમાં કેટલાક ઝાડ સુકાયા અહેવાલ મીડિયામાં આવતા ગાર્ડન વિભાગના અધિકારી દોડતા હતા అધિકારીએ ઓક્સిજન પાર્કની મુલાકાત લઈ માવજત શરૂ કરી ઓક્સિજન પાર્ક જાળવણી અંગે અધિકારીએ મળી પ્રતિક્રિયા ઓક્સિજન પાર્ક પાસે બ્રિજના કામ વ્યવસે પાર્ક બંધ રહ્યું જોકે અધિકારીએ 1 મહિનાથી પાર્ક શરૂ હોવા અને જાળવણી થતા હોવાનું આપ્યું નિવેદન 2022માં શરૂ કરાયેલ ઓૉક્સિજન પાર્ક નજીક આવેલ શાનવી નિર્માણ ગૃપને ppp ધોરણે પાર્ક કોન્ટ્રાકટ પર સાચવવા આપ્યું હતું ઓક્સિજન પાર્કમાં સામાન્ય રીતે 3 વર્ષનો હોય છે કોન્ટ્રાકટ બ્રિજનું કામ અને કોન્ટ્રાકટ પૂર્ણ થતાં પાર્કની જાળવણીનો અભાવ જોવા મળ્યો હવે અહેવાલ સામે આવતા ગાર્ડન વિભાગે બધું સારું હોવાની વાત કરી કોન્ટ્રાક્ટરને નોટિસ આપી માવજત શરૂ કરી તો જનતાએ પણ પાર્કમાં જાળવણી નો અભાવ ગણાવ્યો સાથે જ 2 વર્ષથી પાર્ક બંધ હોવાની પણ કરી વાત પર્કમાં કપાયેલા ઝાડ અને કોટ નો કેટલોક ભાગ તૂટેલો પણ જોવા મળ્યો હવે ઓક્સિજન પાર્ક ની જાળવણી કેવી અને ક્યાં સુધી થાય છે તે જોવાનું રહ્યું સિનિયર સીટીઝન 121.
0
0
Report
Advertisement

शुभेंदु के साथ तृणमूल नेताओं का भाजपा में प्रवेश: गोसाबा में बड़ा बाहुबली विभाजन

Baruipur, West Bengal:ক্যানিং সহ গোসাবায় শাসকদলের বড়সড় ভাঙন। শুভেন্দু অধিকারীর হাত ধরে, বিজেপিতে যোগ দিলেন একাধিক তৃণমূল নেতা। গোসাবা, জেলা পরিষদ উপাধ্যক্ষ অনিমেশ মন্ডল ক্যানিং তৃণমূল নেতা শৈবাল লাহিড়ী, অর্ণব রায়, রফিক শেখর মতো একাধিক নেতারা বিজেপিতে নাম শুভেন্দু অধিকারীর হাত ধরে। গোসাবা - গোষ্ঠি কোন্দলের জেরে অবশেষে সুন্দরবনের Gosaba ব্লকে শাসক দলের মধ্যে বড়সড় ভাঙন ধরলো। কলকাতার রাজ্য বিজেপি অফিসে শুভেন্দু অধিকারীর হাত ধরে বিজেপিতে যোগ দিলেন দক্ষিণ ২৪ পরগনা জেলা পরিষদের উপাধ্যক্ষ অনিমেশ মন্ডল সহ অন্যান্যরা। অন্যদিকে কানিং পশ্চিম বিধানসভা থেকে বিজেপিতে যোগ দিলেন শৈবাল লাহিড়ী, অর্ণব রায়, রফিক সেখ সহ অন্যান্য তৃণমূল নেতৃত্ব। যোগদানের পর নব্য বিজেপি নেতাদের দাবি, তৃণমূল কংগ্রেস শেষ হতে চলেছে। যার ফলে যোগ্য নেতৃত্বদের প্রাধান্য দিচ্ছে না। অন্যদিকে তৃণমূল ছেড়ে দলীয় কর্মীদের বিজেপিতে যোগদান প্রসঙ্গে কানিং পশ্চিমের তৃণমূল প্রার্থী পরেশরাম দাস বলেছেন, কে বা কারা বিজেপিতে যোগ দিলেন সেটা নিয়ে তাঁর মাথা ব্যথা নেই। তবে একটা ব্যাপার দেখবেন, যে একটা ছেলে রফিক সেখ বন্দুক কাঁধে নিয়ে ছুটছে। আমাদের দলের নেতা যুব সভাপতি মহরম শেখ কে প্রকাশ্যে গুলি করে হত্যা করে রফিক। সেই ঘটনায় রফিক তিন বছর জেল খেটেছে। এখনও বিচারাধীন রয়েছে আদালতে। এক দেড় মাসের মধ্যে বিচার শেষ হবে। সেই বিচারের রায় সম্পর্কে আমরা নিশ্চিত রফিক শেখ এর ফাঁসি না হলেও যাবজ্জীবন জেল হবেই। সেই খুনি শুভেন্দু অধিকারীর হাত ধরে বিজেপিতে যোগদান করেছে। এর থেকে বোঝা যাচ্ছে যে বিজেপি দলটা দেউলিয়া হয়ে গেছে। ২৯ এপ্রিল ক্যানিং পশ্চিমের মানুষ এর জবাব দেবে।
0
0
Report

कृष्णनगर उत्तर के BJP प्रत्याशी तारकनाथ चटर्जी ने nomination फाइल की, अंदरूनी कलह तेज

ADAnup Das11m ago
Krishnanagar, West Bengal:কৃষ্ণনগর উত্তরের বিজেপি প্রার্থী তারকনাথ চ্যাটার্জী,তিনি নমিনেশন ফাইল করেছেন গত পরশুদিন তবে, তাকে বিজেপির একাংশ পছন্দ না করাতে শোনা যাচ্ছে বিজেপির সমর্থনে আরো একজন আজ প্রার্থী নমিনেশন ফাইল করবেন, তারকনাথ চ্যাটার্জী তার নিজের মায়ের সাথে সম্পর্ক ভালো ছিল না, মা মামলা করে ছিলেন,সেই মামলা নমিনেশন ফাইল করতে গিয়ে উল্লেখ করেনি বলে সূত্র মারফত জানা যায়, তবে প্রচারে কোনো খামতি রাখছেন না তারকনাথ চ্যাটার্জী, আজ সকালে প্রচার সারছেন কৃষ্ণনগর উত্তরের বিধানসভা কেন্দ্র ভীমপুর এলাকায়।
0
0
Report

बेतिया पुलिस का बड़ा अभियान: 6 देसी शराब भट्ठियाँ ध्वस्त, भारी मात्रा में स्पिरिट बरामद

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां बेतिया पुलिस और मधनिषेध विभाग के संयुक्त कार्रवाई भारी मात्रा में देसी शराब विनष्ट किए गए है आधा दर्जन शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया है पुलिस ने मझौलिया थाना अंतर्गत करमवा गांव में यह कार्यवाही की है शराब कारोबारी पंप सेट लगा कर देशी शराब की भट्टी का संचालन कर रहे थे पुलिस ने भारी मात्रा में स्प्रिट भी बरामद किया है 38 सौ लीटर अर्धनिर्मित देशी शराब को विनष्ट किया गया है शराब बनाने वाले उपकरण को भी विनष्ट किया गया है शराब कारोबारी नदी किनारे देशी शराब बनाने का काम करते थे गुप्त सूचना पर पुलिस और मधनिषेध विभाग ने कार्रवाई की है बिहार में शराब बंद है तस्वीरों में आप देख सकते है कारोबारियों में इसका कोई खौफ नहीं है पंप सेट लगाकर भट्टी चला रहे है दर्जनों ड्रम में अर्धनिर्मित शराब भरे पड़े है मौके से भरी मात्रा में स्प्रिट भी बरामद हुआ है एक कारोबारी श्यामबाबू पटेल को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार कारोबारी के पास से स्प्रिट बरामद हुआ है पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय में डिप्रेशन से युवक ने गला फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

Begusarai, Bihar:बेगूसराय में पुलिस तैयारी कर रहे हैं एक युवक ने डिप्रेशन में आकर गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। बताया जा रहा है कि नौकरी नहीं मिलने से आहत होकर युवक ने खौफनाक कदम उठाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में सबदलपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित एकता मैदान की है। मृतक युवक की पहचान शिवचंद्रपुर के रहने वाले जवाहर सिंह के बेटे प्रियांशु कुमार उर्फ गोरे के रूप में हुई है। प्रियांशु शारीरिक रूप से काफी सक्रिय था और उसका फिजिकल भी बहुत अच्छा था। वह रोजाना सुबह एकता मैदान में दौड़ने आता था। सुबह जब अन्य युवक मैदान में दौड़ने पहुंचे, तो प्रियांशु को पेड़ से लटका पाया। नजदीक जाने पर हकीकत सामने आई। प्रियांशु पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव (डिप्रेशन) से जूझ रहा था। उसने हाल ही में दो-तीन प्रतियोगी परीक्षाएं भी दी थी। लेकिन उसमें सफल नहीं होने पर डिप्रेशन में आ गया और उसका इलाज भी चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी डिप्रेशन के चलते उसने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थानाध्यक्ष सिंटू कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने पर शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद मुंगेर गंगा घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया है। इस घटना के बाद प्रियांशु के परिजनों और गांव में शोक की लहर है। प्रियांशु रात में अपने परिजनों के साथ गेहूं की दौनी करने खेत गया था। उधर से वापस लौटने के दौरान घर जाने के बाद एकता मैदान में ही रुक गया.
0
0
Report

प्रतापगढ़ घाटी मार्ग पर हादसा: उपखंड अधिकारी ने घायल युवक की जिंदगी बचाई

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़-बांसवाड़ा मार्ग पर चोतोडिया घाटी और धौलीखेड़ा के बीच देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रात करीब 11 बजे हुआ, जब युवक घर लौट रहा था और अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ने से वह डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा मिला। इसी दौरान पीपलखूंट के उपखंड अधिकारी निलेश कुमार कलाल जिला मुख्यालय से लौट रहे थे। रास्ते में घायल युवक को देखकर उन्होंने तुरंत वाहन रुकवाया और बिना देर किए उसे अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। उपखंड अधिकारी की तत्परता के कारण घायल युवक का समय पर उपचार संभव हुआ, जिसे मानवता की मिसाल के रूप में देखा जा रहा है। घायल की पहचान राहुल पुत्र शिवलाल कटारा (26) निवासी कचोटिया के रूप में हुई है। बताया गया कि युवक के सिर में गंभीर चोट आई है और उसका इलाज जारी है। घटना की जानकारी उपखंड अधिकारी द्वारा पीएमओ और सुहागपुरा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सुहागपुरा थाने से एएसआई नारायण लाल निनामा अस्पताल पहुंचे, घायल की स्थिति का जायजा लिया और परिजनों को मौके पर बुलाया। जानकारी के अनुसार उपखंड अधिकारी अपने गार्ड अनिल पटवा और चालक के साथ पीपलखूंट लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा नजर आया। उनकी सूझबूझ और त्वरित निर्णय के चलते घायल युवक को समय रहते चिकित्सा सुविधा मिल सकी, जिससे उसकी जान बचने की उम्मीद बनी हुई है。
0
0
Report

UP बस किराया बढ़ा: लखनऊ से वाराणसी, प्रयागराज, बहराइच तक महंगा

Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों से सफर करना अब यात्रियों के लिए महंगा हो गया है क्योंकि निगम ने एक से छह रुपये तक किराया बढ़ा दिया है। इससे अब लखनऊ से प्रयागराज, वाराणसी, बहराइच, गोरखपुर और दिल्ली जाना महंगा हो जाएगा कहां कितना बढ़ा किराया - आलमबाग से प्रयागराज जाने वाली बस का किराया 302 रुपये था जो बढ़कर 308 रुपये हो गया है -आलमबाग से वाराणसी का किराया पहले 473 था जो बढ़कर 476 हो गया है - कैसरबाग डिपो से बहराइच का किराया अब तक 192 रुपये की जगह 193 रुपये हो गया है - कैसरबाग से गोरखपुर का किराया अब तक 435 की जगह 437 हो गया है कैसरबाग से दिल्ली का किराया अब तक 776 रुपये था जो अब 781 रुपये हो गया है
0
0
Report
Advertisement

सींग पुरिया माता जी परिसर में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाकर आबादी भूमि मुक्त किया

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के अरनोद उपखंड क्षेत्र स्थित सींग पुरिया माता जी परिसर में प्रशासन ने sख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान वर्षों से चले आ रहे अतिक्रमण को हटाकर सरकारी आबादी भूमि को मुक्त कराया गया। पूरे अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जाप्ता तैनात रहा, जिससे कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह भूमि पूर्व में एक पुराने गांव की आबादी क्षेत्र रही है, जिसे महामारी फैलने के कारण वर्षों पहले खाली कर दिया गया था। लंबे समय तक खाली पड़ी इस जमीन पर बाद में एक व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया था। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के बाद मुक्त कराई गई भूमि को ग्राम पंचायत को सुपुर्द कर दिया गया। साथ ही भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए जेसीबी मशीन से भूमि के चारों ओर खाई खुदवाकर सीमांकन भी किया गया, जिससे भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की सके। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इससे सरकारी भूमि सुरक्षित रहेगी और भविष्य में गांव के विकास कार्यों के लिए इसका बेहतर उपयोग किया जा सकेगा।
0
0
Report

NSUI के अभिव्यक्ति कार्यक्रम से ट्रांसजेंडर संशोधन बिल पर तेज बहस

Delhi, Delhi:दिल्ली विश्वविद्यालय से एक बड़ी और सियासी मायनों में अहम खबर… जहां एनएसयूआई के “अभिव्यक्ति” कार्यक्रम ने ट्रांसजेंडर संशोधन विधेयक के खिलाफ एक मजबूत मंच तैयार कर दिया है… छात्रों से लेकर कांग्रेस के बड़े नेताओं तक, सभी ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी… दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित करते हुए सुप्रिया श्रीनेत ने ट्रांसजेंडर संशोधन विधेयक पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब जनप्रतिनिधियों को अपनी पहचान साबित नहीं करनी पड़ती, तो ट्रांसजेंडर समुदाय को क्यों मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने इसे आत्म-पहचान के अधिकार और सम्मान के खिलाफ बताया। वहीं एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने इस विधेयक के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन का ऐलान कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि यह कानून संरक्षण के नाम पर भेदभाव को बढ़ावा देता है और एनएसयूआई इसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करेगी। कार्यक्रम में रागिनी नायक ने भी छात्रों के साथ संवाद किया, जहां बड़ी संख्या में छात्रों ने अपनी चिंताएं रखीं और इस विधेयक को वापस लेने की मांग की। कार्यक्रम के दौरान छात्रों में खासा उत्साह और आक्रोश देखने को मिला। “अभिव्यक्ति” सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक आंदोलन की शुरुआत बनता नजर आ रहा है… जहां छात्र और राजनीतिक नेतृत्व मिलकर ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों की लड़ाई को और तेज करने की बात कर रहे हैं… अब देखना होगा कि यह आवाज सियासत के गलियारों में कितना असर डालती है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top