icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

फर्रुखाबाद में मामूली विवाद बदला हिंसक हिंसा में; वीडियो वायरल

Farrukhabad, Uttar Pradesh:जैसे-जैसे गर्मी का पारा चढ़ रहा है… वैसे-वैसे लोगों का गुस्सा भी खतरनाक रूप ले रहा है… छोटी-छोटी बातों पर अब सीधे हिंसा हो रही है… ताजा मामला फर्रुखाबाद से सामने आया है, जहां मामूली कहासुनी ने मारपीट का भयावह रूप ले लिया… “फर्रुखाबाद के देवरामपुर रेलवे क्रॉसिंग पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक लड़की को स्कूटी सवार सब्जी विक्रेता से बात करना भारी पड़ गया… बताय जा रहा है कि लड़की ने जैसे ही सब्जी बेच रही महिला और उसके साथ मौजूद युवक से दो शब्द कहे… मामला अचानक बिगड़ गया…” “आरोप है कि गुस्से में आई महिला सब्जी विक्रेता ने लोहे का तराजू उठाकर लड़की के सिर पर दे मारा… वार इतना जोरदार था कि लड़की वहीं लड़खड़ा गई… इसके बाद महिला और उसके साथ मौजूद युवक ने मिलकर लड़की के साथ जमकर मारपीट की…” “मारपीट का ये पूरा घटनाक्रम वहीं खड़े एक ट्रक ड्राइवर ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया… वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़की को पहले तराजू से मारा गया और फिर धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया गया…” “फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है… सवाल ये है कि आखिर छोटी-सी कहासुनी इतनी बड़ी हिंसा में कैसे बदल गई… क्या सड़कों पर अब कोई भी सुरक्षित नहीं है…?
0
0
Report

झांसी में 57 हजार एकड़ इंडस्ट्रियल हब, डिफेंस कॉरिडोर बुंदेलखंड की तरक्की की राह

Jhansi, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी आज झांसी दौरे पर पहुंचे। उन्होंने बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण, यानी बीडा कार्यालय के सभागार में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बीडा को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद औद्योगिक विकास मंत्री नंदी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा बीडा वो जगह है जहाँ पिछली सरकारों ने कंकरीला, पथरीला और कांटों से भरा समझकर छोड़ दिया था। नोएडा की तर्ज पर 57 हजार एकड़ में एक बड़ा इंडस्ट्रियल हब झांसी में तैयार किया जा रहा है। और यहीं पर डिफेंस कॉरिडोर निश्चित रूप से झांसी और बुंदेलखंड को एक तरक्की के द्वार के रूप में स्थापित होने जा रहा है। आज उसकी समीक्षा बैठक थी जिसमें बड़ी संख्या में जमीन खरीदी गई है, उसमें और तेजी लाई जाए इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं, इस बैठक में जनप्रतिनिधियों के अलावा सांसद, विधायक, एमएलसी, जिला पंचायत अध्यक्ष की ओर से सुझाव दिए हैं, जो तत्काल इंप्लीमेंट करने लायक है उस पर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं, और जल्दी इसका शिलान्यास करने की तैयारी करने को कहा है।
0
0
Report

डीएम ने पूर्व सैनिकों के लंबित मामलों को तत्काल निस्तार के निर्देश दिए

Ghazipur, Uttar Pradesh:पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर डीएम सख्त, जिला सैनिक बंधु बैठक में अधिकारियों को लगाई फटकार डीएम ने अधिकारियों को दो टूक कहा, वीर जवानों और उनके परिवारों को दफ्तरों के चक्कर न लगवाए जाएं पेंशन, जमीन विवाद, चिकित्सा सुविधा और रोजगार से जुड़े मामलों की हुई समीक्षा फरवरी से अप्रैल तक मिले 35 प्रार्थना पत्रों में 24 मामलों का निस्तारण पूरा 11 लंबित मामलों पर डीएम ने जताई नाराजगी, तत्काल कार्रवाई के निर्देश सैनिकों से जुड़े लंबित मामलों को आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कराने का आदेश बैठक में 24 नए आवेदन भी आए, जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश जारी डीएम बोले- पूर्व सैनिक देश की अमूल्य धरोहर हैं, सम्मान और सुविधाओं में नहीं होगी कोई कमी गाजीपुर में जिला सैनिक बंधु की अहम बैठक में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। कलेक्ट्रेट स्थित राइफल क्लब सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने साफ कहा कि देश की सेवा करने वाले सैनिकों और उनके परिवारों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। बैठक में डीएम द्वारा पेंशन, चिकित्सा सुविधा, भूमि विवाद, पारिवारिक पेंशन, रोजगार और शिक्षा सहायता समेत कई लंबित मामलों की समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सैनिकों से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा में सामने आया कि फरवरी से अप्रैल तक कुल 35 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिनमें 24 मामलों का निस्तारण हो चुका है जबकि 11 मामले अब भी लंबित हैं।जिलाधिकारी ने लंबित मामलों को तत्काल आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में 24 नए प्रार्थना पत्र भी पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों द्वारा दिए गए, जिन पर तत्काल कार्रवाई करने के आदेश जारी किए गए। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर मो. निशात अफजल ने सैनिक परिवारों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में 72 पूर्व सैनिक, वीर नारियां, सैनिक परिवारों के सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। डीएम अनुपम शुक्ला ने कहा कि पूर्व सैनिक देश की अमूल्य धरोहर हैं और उनके सम्मान व कल्याण में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

सरस डेयरी का औचक निरीक्षण: दूध गुणवत्ता पूरी तरह संतोषजनक

Kota, Rajasthan:सरस डेयरी का औचक निरीक्षण: दूध की गुणवत्ता मिली पूरी तरह संतोषजनक कोटा। कोटा-बूंदी दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ (सरस डेयरी) के अध्यक्ष चैनसिंह राठौड़ की अगुवाई में शहर के 15 से अधिक बूथों का व्यापक औचक निरीक्षण किया गया। इस अभियान के तहत महावीर नगर, गुमानपुरा, दादाबाड़ी और तलवंडी सहित विभिन्न क्षेत्रों में दूध की गुणवत्ता और वितरण व्यवस्था को परखा गया। जाँच के दौरान दूध के सभी नमूने पूरी तरह शुद्ध और मानक स्तर के पाए गए। अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि सरस डेयरी FSSAI के नियमों के तहत उपभोक्ताओं को सुरक्षित उत्पाद देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नागरिकों से भ्रामक संदेशों से सतर्क रहने की अपील की।
0
0
Report

अजमेर के रात्या गांव में जमीनी विवाद के कारण हिंसा, गिरफ्तारी की मांग तेज

Ajmer, Rajasthan:अजमेर के केकड़ी उपखंड में सावर थाना क्षेत्र के रात्या गांव में गत दिनों हुए जमीनी विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है ... घटना में गुर्जर समाज के एक परिवार पर कथित फायरिंग और जानलेवा हमला हुआ और इस हिंसक झड़प में आधा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हुए थे...मामले की रिपोर्ट सावर थाना पुलिस को दी गई लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने के कारण सावर सताइसा क्षेत्र के गुर्जर समाज के लोगों ने सावर थाने के बाहर प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी का इजहार किया ...थानाधिकारी राधेश्याम चौधरी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग के साथ पुलिसवको तीन दिन का समय देते हुए एसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन और महापड़ाव की चेतावनी दी है..रात्या गांव में जमीनी विवाद के दौरान महिलाओं के साथ मारपीट, अभद्रता, फायरिंग और तलवार से जानलेवा हमला करने वाले फायरिंग के मुख्य आरोपी मीणों का नयागांव निवासी पर्वतराज मीणा सहित तलवार से जानलेवा हमला करने के आरोपी नरेश मीणा निवासी टिठोड़ा, प्रताप मीणा निवासी बाजटा, मुकेश माली तथा अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है ....
0
0
Report

जामनेर पेट्रोल पंपों पर किसानों के लिए डीजल की लंबी कतारें

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जामनेर ब्रेकिंग जळगावच्या जामनेर येथील भुसावळ रोडवरील पेट्रोल पंपावर पहाटे चार ते पाच वाजेपासून शेतकरी कॅन घेऊन रांगेत उभे.. जिल्हाधिकाऱ्यांचे आदेश असल्यामुळे पेट्रोल डकॅन मध्ये डिझेल देणार नसल्याचं पेट्रोल पंप चालकाचे उत्तर.. थोडाफार का होईना डिझेल मिळेल म्हणून एकेक दोन दोन तीन कॅन घेऊन एक शेतकरी पहाटे चार ते पाच वाजेपासून या ठिकाणी रांगेत ५० ते ६०किलोमीटर डिझेल भरण्यासाठी शेतकरी जामनेर, शहरात. पहाटेपासून जेवण नाही उपाशीपोटी शेतकरी कॅन घेऊन रांगेत, कॅनची मोठी रांग.. मंत्री गिरीश महाजन म्हणतात कुठेच पेट्रोल डिझेलचा तुटवडा नाही. मात्र मंत्री गिरीश महाजन यांच्यासच जामनेर शहरात पहाटे चार वाजेपासून पेट्रोल पंपांवर शेतकरी कॅन घेऊन रांगेत उभे.. गिरीश महाजन गाडीत फिरणारे आहेत , ते मोठ लोक आहेत , त्यानं कुठेही मिळेल, आमचं काय? या शब्दात शेतकरी तरुणाचा संताप.. दरम्यान कुठेही डिझेलचा तुटवडा नाही सर्व परिस्थिती चांगली आहे असं म्हणणाऱ्या जिल्हाधिकारी आणि मंत्री गिरीश महाजन यांचा दावा फोल ठरला आहे. शेतकऱ्यांना शेतीकामांसाठी डिझेल मिळावं अशी मागणी शेतकऱ्यांनी केली आहे या शेतकऱ्यांच्या व्यथा जाणून घेतला आमचे प्रतिनिधी वाल्मीक जोशी यांनी
0
0
Report
Advertisement

जगन्नाथ रथ यात्रा समिति की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया।

Kanpur, Uttar Pradesh:Unnao : उन्नक़ो के गंगाघाट में निकलने वाली श्री सार्वजनिक जगन्नाथ रथ यात्रा समिति की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत यात्रा में होने वाली विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई, समिति के समस्त वरिष्ठ और युवा पदाधिकारी गण बैठक में उपस्थित रहे। बैठक का संचालन समिति के महामंत्री अंजनी कुमार अग्निहोत्री ने किया, इस मौके पर रथ यात्रा प्रभारी राजेश गुप्ता गोल्डी भी उपस्थित रहे। बैठक में पिछले वर्ष के आए और व्यय का ब्योरा कोषाध्यक्ष कमल वर्मा जी ने दिया, यात्रा के विषय में सभी ने अपनी अपनी राय व्यक्त की जिसमें यात्रा को सुगम रूप से चलाया जाए. इस मौके पर समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला द्वारा बताया गया कि किस तरह से 26 वर्षों से यह यात्रा चली आ रही है और छोटे से स्वरूप को किस तरह से भव्य रूप दिया गया, वीरेंद्र शुक्ला जी ने पिछले वर्ष के रथ यात्रा के कुशल संचालन के लिए समिति के सभी लोगों का धन्यवाद दिया। इस मौके पर युवा मंडल अध्यक्ष दिलीप शुक्ला ने बताया कि जब किसी को किसी कार्य की जिम्मेदारी दी जाती है तो वह दायित्व बन जाता है जो कि उसको निभाना पड़ता है। इस मौके पर उपस्थित लोगों में सूर्यकुमार बाजपेई, श्रीकांत पांडे, हरिशंकर तिवारी, श्याम नारायण मिश्रा, शुभांकित बाजपेई, आकाश वाजपेई, विष्णु प्रसाद पांडे, अनूप मिश्रा, अनुज तिवारी, श्रीकांत शुक्ला, राजेश कुमार अग्निहोत्री, पंकज यादव, सर्वेश राजपूत, शिवम मिश्रा, केपी सिंह, नितिन दिक्षित, श्रेयांश मिश्रा, मनमोहन दीक्षित, मनीष बाजपेई, राजन कनौजिया, आशुतोष शुक्ला, ओम प्रकाश मिश्रा, प्रदीप शुक्ला, अरुण शुक्ला, श्री प्रकाश मिश्रा, आदि लोग उपस्थित रहे
0
0
Report

थाना रेउसा पुलिस ने चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलत

RKRamendr KumarFollow12m ago
Bamhnawa, Uttar Pradesh:थाना रेउसा पुलिस ने चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए जेवरात एवं नगदी बरामद की है। जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी रेउसा के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र भ्रमण पर थी। इसी दौरान वाहन की रोशनी में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जो पुलिस वाहन देखकर खेतों की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम तोताराम पुत्र कामता प्रसाद निवासी ग्राम कोड़वा धमधमपुर थाना रेउसा जनपद सीतापुर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से तीन जोड़ी पायल, तीन जोड़ी बिछुआ, एक पीली धातु का आभूषण तथा 7 हजार रुपये नगद बरामद हुए। पुलिस के अनुसार बरामद सामान चोरी की घटनाओं से संबंधित है। इस कार्रवाई से थाना रेउसा में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 179/2026 एवं 168/2026 धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस का सफल अनावरण हुआ है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त पर चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में दो दर्जन से अधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हरेराम यादव, कांस्टेबल कौशल कुमार एवं कांस्टेबल संजय कुमार शामिल रहे।
0
0
Report

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के लिए एसी हेलमेट और पंखे से गर्मी में ड्यूटी आसान

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली ट्रैफीक पुलिस को इस गर्मी से बचाने के लिए अब एसी (AC) हेलमेट उपलब्ध कराया गया है। जिससे कि उनको गर्मी में परेशान न हो। दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है जिसके चलते लोगों को परेशानी हो रही है और सबसे ज़्यादा इस गर्मी में फील्ड में काम कर रहे लोगों को होती है; दिल्ली ट्रैफीक पुलिस कर्मी भीषण गर्मी में ट्रैफिक संभालते हुए नजर आते हैं, जिससे उनको सीधे इस गर्मी सहनी पड़ती है। गर्मी में लगभग 8 से 9 घंटे अपनी जॉब करनी होती है। अब दिल्ली ट्रैफीक पुलिस को भीषण गर्मी और हीटवेव के दौरान ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों के लिए एसी हेलमेट और पोर्टेबल पंखे, ORS उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि उनको इस गर्मी से बचाया जा सके। बताया जा रहा है कि एसी हेलमेट तापमान को 12-18 डिग्री तक ठंडा रखने में मदद करते हैं। हेलमेट के भीतर एक छोटा पंखा लगा होता है जो ठंडी हवा पहुंचाता है। इससे 45°C से अधिक तापमान में भी पुलिसकर्मी आराम से ड्यूटी कर पाएंगे। साथ ही एसी हेलमेट के साथ पोर्टेबल पंखे और पानी की बोतलें भी दी गई हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अभी इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया है; अभी 50 हेलमेट दिए गए हैं, जॉकी 50 सर्कल पर है। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को दिए गए हैं। दिल्ली के तुगलक रोड सर्कल पर रमेश कुमार हैंड कॉन्स्टेबल हैं और इस हेलमेट के कई फायदे बता रहे हैं। इस हेलमेट को लगाने से तापमान में 8 से 10 डिग्री कम महसूस होता है; अभी इसको पहनने से रिलैक्स महसूस हो रहा है। 42 डिग्री तापमान है। सिर को यह ठंडा रखता है, सीधा धूप से न पड़े तो गर्मी से बचा जा सकता है। इस हेलमेट के पहनने से दो से तीन घंटे और आराम से खड़े हो सकते हैं। नॉर्मल हेलमेट से काफी परेशानी होती थी क्योंकि वह गर्म हो जाता था; इस तापमान में यह बेहतर है और गर्मी से बचाता भी है।
0
0
Report
Advertisement

फरीदाबाद में मां और बेटे की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के अनखीर गांव में एक महिला और उसके बेटे की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक महिला और बच्चे का शरीर का रंग नीला पड़ा हुआ था। शुरुआती जांच में जहरीला पदार्थ सेवन करने की आशंका जताई जा रही है। गौरतलब है कि महिला ने 3 साल पहले लव मैरिज की थी। तस्वीरें ESIC मेडिकल कॉलेज फरीदाबाद में मृतिका मां और बेटे के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। परिजनों के शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। सुरजकुंड थाना पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान आरती और उसके बेटे हृदय के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को अस्पताल से परिजनों के हवाले कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा। मूल रूप से आरती पावटा गांव की रहने वाली थीं और लगभग तीन साल पहले निशांत से प्रेम विवाह किया था। सुरजकुंड थाना प्रभारी पह्ललाद ने बताया कि महिला के परिवार के लोगों ने दहेज के लिए ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
0
0
Report
Advertisement

वन्यजीव राहत के लिए प्रदेश स्तरीय कॉल सेंटर, अब उज्जैन सहित जिलों में सक्रिय

Ujjain, Madhya Pradesh:घायल वन्यजीव, रेस्क्यू और वन संबंधी समस्याओं के लिए वन विभाग का सेंट्रालाइज्ड कॉल सेंटर शुरू, डीएफओ अनुराग तिवारी ने दी जानकारी उज्जैन। प्रदेश में वन्यजीवों और वन से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए वन विभाग द्वारा एक प्रदेश स्तरीय सेंट्रालाइज्ड कॉल सेंटर शुरू किया गया है, जिसका लाभ अब उज्जैन सहित पूरे प्रदेश के लोगों को मिलेगा। उज्जैन डिस्ट्रिक्ट फॉरेस्ट ऑफिसर अनुराग तिवारी ने बताया कि इस कॉल सेंटर का मुख्य उद्देश्य वन्यजीवों से जुड़ी सूचनाओं को तत्काल फील्ड स्तर तक पहुंचाना है, ताकि रेस्क्यू और राहत कार्य में देरी न हो। उन्होंने बताया कि यदि कहीं घायल वन्यजीव दिखाई देता है, किसी वन्य प्राणी के रेस्क्यू की जरूरत होती है या वन क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या सामने आती है, तो आमजन सीधे हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दे सकते हैं। कॉल मिलते ही संबंधित लोकेशन की जानकारी विभाग की टीम तक पहुंच जाती है और तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी जाती है। डीएफओ अनुराग तिवारी ने बताया कि हाल ही में घायल लंगूर समेत कई वन्यजीवों के रेस्क्यू के लिए कॉल प्राप्त हुए हैं, जिन पर विभाग ने तत्काल कार्रवाई की। वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वन्यजीवों से जुड़ी किसी भी आपात स्थिति या रेस्क्यू संबंधी सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबर 94247 90020 पर तुरंत संपर्क करें。
0
0
Report

दिनदहाड़े ठगी: महिला से सोने की बालियां लेकर आरोपी फरार, CCTV फुटेज में गुत्थी

Munger, Bihar:दिनदहाड़े ठगी की वारदात: झांसा देकर महिला से सोने की बालियां व सामान लेकर फरार। मुंगेर: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडित दीनदयाल चौक के समीप रविवार दोपहर एक महिला ठगी का शिकार हो गई। दो अज्ञात ठगों ने बातचीत के दौरान महिला को झांसे में लेकर उसके सोने के आभूषण एवं अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल मामला है की वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के आईटीसी खेमका सुंदरपुर निवासी नूतन देवी बाजार में खरीदारी करने मुंगेर आई थीं। गांधी चौक के पास दो अज्ञात व्यक्ति उनका पीछा करने लगे और बातचीत के दौरान यह कहकर उन्हें गुमराह किया कि उनके घर में कोई परेशानी चल रही है। उनकी बातों में आकर महिला उनके झांसे में आ गई। इसके बाद दोनों ठग महिला को पंडित दीनदयाल चौक के समीप एक गली में ले गए और उनसे घर की समस्याओं के बारे में पूछताछ करने लगे। इसी दौरान उन्होंने महिला को कान में पहने सोने की बालियां उतारने के लिए कहा। ठगों के बहकावे में आकर महिला ने अपने आभूषण उतार दिए। बाद में दोनों आरोपियों ने महिला को पास की दुकान से अगरबत्ती लाने के लिए भेज दिया। जैसे ही महिला वहां से गई, दोनों ठग उसके झोले में रखे सामान एवं सोने की बालियां लेकर मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद लौटने पर महिला ने दोनों को गायब पाया और अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ।घटना के बाद पीड़िता ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता द्वारा कोतवाली थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ में अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, डम्पर जब्त

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में भूपालसागर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बजरी से भरे एक डम्पर को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी घेवरचंद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी परिवहन कर रहे डम्पर को रुकवाया और जांच की। मामले में आरोपी गणेशलाल मीणा निवासी सलूम्बर को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने डम्पर को जब्त कर लिया है तथा मामले में आगे की जांच जारी है। जिले में बजरी माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top