icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर के पास 23 फर्जी पुजारी गिरफ्तार, वसूली के आरोप

JPJai PalJust now
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी पुलिस का बड़ा एक्शन काशी विश्वनाथ मंदिर के पास से 23 फर्जी पुजारी गिरफ्तार • ​दर्शनार्थियों से दुर्व्यवहार और अवैध धन उगाही करने वालों पर पुलिस का शिकंजा. • ​मंदिर के गेट नंबर 04 पर श्रद्धालुओं से स्पर्श दर्शन के नाम पर वसूली कर रहे थे आरोपी. • ​पैसे को लेकर श्रद्धालुओं से कर रहे थे वाद-विवाद, विरोध करने पर मरने-मारने पर हुए उतारू. • ​पुलिस टीम के साथ भी की हाथापाई की कोशिश, शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी. • वाराणसी के काशी जोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, थाना चौक पुलिस टीम ने दबोचा. • CCTV फुटेज और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर सभी 23 आरोपियों को पकड़ा. • सभी आरोपियों के खिलाफ BNSS की धारा 170/126/135 के तहत की गई बड़ी कार्रवाई. बाइट- अतुल अंजान त्रिपाठी, एसीपी, दशाश्वमेध जोन
0
0
Report

40°C तापमान में शंकरगढ़ में पानी संकट से ग्रामीण परेशान

Noida, Uttar Pradesh:प्रयागराज शंकरगढ़ ब्लॉक सरकार के उस दावे का मुंह चिढा रहा है जिसमें दावा किया जाता है कि सरकार ने सभी गांवों में नल का पानी पहुंचा दिया है. यदि आपको सरकारी बाबुओं के इस दावे को परखना हो तो एक बार यहां के गांवों की वास्तविक हालात देखें; जमीनी हकीकत और सरकारी दावों की परते उधेड़ कर रख देगी. गांवों में पानी की गंभीर कमी है. न तो पर्याप्त पानी की व्यवस्था है और न ही बिजली. स्थानीय लोगों ने बताया कि यह समस्या सालों से चली आ रही है. लेकिन प्रशासन की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला जा रहा. जब सरकार लोगों को 40°C तापमान में बाहर निकलने को लेकर हिदायत जारी कर रही है, तो दूसरी तरफ महज एक बाल्टी पानी के लिए घर की महिलाएं और बच्चे तपती धरती पर नंगे पैर पानी के लिए 3-4 किलोमीटर तक चल रहे हैं.
0
0
Report

शाहजहांपुर पुलिस ने 24 घंटे में 84 बदमाश गिरफ्तार; एनबीब्ल्यू वारंटी शामिल

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ अब एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर छापेमारी करके 84 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए बदमाश कोर्ट से एनबीब्ल्यू के वारंटी थे। जबकि कई बदमाश अलग अलग मामलों में वांछित चल रहे थे। पुलिस की एक कार्रवाई सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ चली है। पुलिस की इस कार्यवाही के बाद से बदमाशों में हड़कंप मचा हुआ है। नवागत पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के आदेश के बाद जिले के सभी थाना क्षेत्र में एक साथ धरपकड़ अभियान चलाया गया। पुलिस की दो दर्जन से ज्यादा टीमों ने 24 घंटे के अंदर ताबड़तोड़ छापेमारी करके 84 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाश कोर्ट से एनबीब्ल्यू के वारंटी थे। जबकि कई बदमाश मुकदमों में वांछित थे। पुलिस ने सभी 84 बदमाशों को कोर्ट में पेश किया है। फिलहाल पुलिस अधीक्षक की आदेश पर हुई धर पकड़ अभियान में बदमाशों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि बदमाशों के खिलाफ धरपकड़ अभियान लगातार जारी रहेगा
0
0
Report
Advertisement

बैतूल: चोरी के साथ आग लगने से दोहरे नुकसान, पुलिस जांच में जुटी

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के पतौवापूरा से एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए पहले चोरी की और फिर आगजनी कर दी. इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है. जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 14 निवासी शिक्षक संजय मालवीय अपने परिवार के साथ ससुराल गए हुए थे. इसी दौरान बीती रात अज्ञात चोरों ने उनके सूने मकान को निशाना बनाया. बताया जा रहा है कि चोरों ने मुख्य गेट के ताले को किसी ज्वलनशील पदार्थ की मदद से तोड़ा, फिर अंदर लगे दूसरे ताले को भी उसी तकनीक से तोड़कर घर में प्रवेश किया. घर के अंदर घुसने के बाद चोरों ने करीब 50 हजार रुपए नकद और सोने के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया. लेकिन वारदात यहीं खत्म नहीं हुई चोरी के बाद मकान में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया. आग की चपेट में आने से घर में रखा फर्नीचर, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान समेत लाखों रुपए का घरेलू सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया. सुबह जब पड़ोसियों ने घर से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं, तो तुरंत पुलिस और नगर परिषद की फायर ब्रिगेड को सूचना दी. मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्‌कत के बाद आग पर काबू पाया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, जो आग लगने और चोरी के कारणों की बारीकी से जांच कर रही है. एक ही मकान में चोरी और आगजनी की इस बड़ी वारदात ने शहरवासियों को चिंता में डाल दिया है. लोगों का कहना है कि चोर अब नई तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसके कारण पुलिस के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है. फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच में जुटी हुई है.
0
0
Report

दमोह में खुदाई से 42 सिक्के मिले, करीब 35 किलो चांदी का खजाना

Damoh, Madhya Pradesh:स्कूल शिक्षक के निर्माणाधीन मकान में खुदाई के दौरान निकले सिक्के, मजदूरों ने कहा 35 किलो तो शिक्षक ने कहा महज 42 सिक्के मिले, जांच में जुटी पुलिस.. एंकर/ एमपी के दमोह से बड़ी खबर है यहां एक मकान की खुदाई में खजाना निकलने की खबर है और इस खबर ने पूरे इलाके में चर्चा का बाजार गर्म कर दिया है। ये खजाना विवादास्पद हो गया है क्योंकि मजदूर किलोग्राम में चांदी निकलने की बात कह रहे है जबकि मकान मालिक महज 42 सिक्कों का निकलना बता रहे हैं। मामला दमोह शहर के फुटेरा वार्ड का है यहां रहने वाले स्कूल शिक्षक आलोक सोनी अपने पैतृक पुराने मकान को तुड़वा कर नया मकान बनवा रहे है। रविवार को अचानक ये टूटा मकान सुर्खियों में आ गया जब खुद स्कूल शिक्षक आलोक पुलिस थाने पहुंचे और उन्होंने बताया कि उनके मकान में खुदाई के दौरान 42 चांदी के सिक्के मिले है, पुलिस शिक्षक से पूंछताछ कर ही रही थी कि इस मकान में मजदूरी करने वाले कुछ मजदूर भी पुलिस थाने पहुंच गए और उन्होंने जो बताया उस से हड़कंप मच गया। मजदूरों के मुताबिक शनिवार को जब वो खुदाई कर रहे थे तो उन्हें पहले जमीन से एक घड़ा मिला जो खाली था लेकिन थोड़ा और खोदने पर एक बड़ा मटका नुमा बर्तन मिला जिसके अंदर चांदी के सिक्के और चांदी की रॉड थी जिसका वजन 30 से 35 किलोग्राम था। मजदूर ओमप्रकाश अठया के मुताबिक जब ये खजाना मिला तो मकान मालिक ने उन लोगों को धमकाया और उनके परिजनों ने एक बाल्टी में सारा सामान भरा और रख लिया, शाम को जब मजदूर घर जाने लगे तो मकान मालिक ने उन लोगों को पांच पांच सौ रुपए देकर जाने दिया, मजदूरों ने अपने गांव में लोगों को सारा किस्सा सुनाया तो कुछ लोगों ने इस बात को पुलिस को बताने के लिए कहा और वो पुलिस थाने पहुंच गए। दमोह पुलिस को मिली इस जानकारी के बाद जिला प्रशासन और पुरातत्व विभाग के अफसरों को सूचना दी गई और पूरी टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने 42 सिक्के बरामद किए इसके साथ ही दो मकान भी सील किए गए है । करीब 35 किलो चांदी के सिक्के जिसकी सामान्य तौर पर कीमत करोड़ो में पहुंच गई है मिलने की खबर ने सनसनी फैला दी। पुलिस और टीम तपती दोपहरी में बारीकी से जांच पड़ताल करती रही लेकिन माल जब्त नहीं हो पाया। स्कूल शिक्षक आलोक सोनी के मुताबिक कुल 42 सिक्के ही मिले हैं जिनके बारे में पुलिस को सूचना उन्होंने खुद दी बाकी षडयंत्र के तहत इतनी बड़ी तादात मजदूर बता रहे है। पुरातत्व विभाग के अफसरों की मानें तो जो सिक्के मिले है वो ब्रिटिश हुकूमत काल के है और 100 सालों से ज्यादा पुराने है और पुरातत्व की दृष्टि से बेशकीमती भी है। वहीं पुलिस और प्रशासन की टीम की माने तो अभी स्थिति साफ नहीं है 42 सिक्कों की पुष्टि हुई है जबकि जांच जारी है और जांच के बाद स्थिति साफ होगी। बाइट/ ओमप्रकाश अठ्या ( मजदूर दमोह) बाइट/ आलोक सोनी ( मकान मालिक दमोह) बाइट/ शुभम अरजरिया ( संरक्षण सहायक भारतीय पुरातत्व विभाग दमोह) बाइट/ रघुनन्दन चतुर्वेदी ( तहसीलदार दमोह) बाइट/ मनीष कुमार ( थाना प्रभारी कोतवाली दमोह)
0
0
Report

चूरू में संडे ऑन साइकिल: पुलिस ने साइकिलिंग और योगा किया

Churu, Rajasthan:चूरू. संडे ऑन साइकिल अभियान के तहत रविवार को पुलिस के जवानों एवं अधिकारियों ने साइकिल चलाई तथा योगाभ्यास किया. उप महानिरीक्षक पुलिस, आर्म्ड बटालियन द्वितीय विनीत कुमार बंसल के द्वारा जारी आदेशानुसार रविवार की सुबह संडे ऑन साइकिल अभियान का जिले भर में आयोजन किया गया. इस अभियान के तहत चूरू जिला पुलिस द्वारा साईकलिंग के साथ-साथ योग, जुंबा और रोप स्किपिंग आदि गतिविधियों का सामुहिक रुप से जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड में आयोजन किया गया. उक्त कार्यक्रम में एसपी निश्चय प्रसाद एम सहित पुलिस विभाग के अधिकारी / कर्मचारी, पुलिसकर्मियों के परिवारजन, सीएलजी सदस्य, ग्राम रक्षक, स्कूल व कॉलेज के बच्चों सहित लगभग 270 प्रतिभागियों ने भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाईन चूरू स्थित परेड ग्राउंड मे योगा व जुम्बा कार्यक्रम का आयोजन किया गया तत्पश्चात मन पुलिस अधीक्षक चूरू ने जागरूकता हेतु पुलिस लाईन चूरू से साईकिल रैली को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया जो पुलिस लाईन चूरू से कलेक्ट्रेट सर्किल, रेलवे स्टेशन, सुभाष चौक, पंखा सर्किल, आपणी योजना होते हुए पुलिस लाईन चूरू पहुंची. रतनगढ़ में डीवाईएसपी इनसार अली व सीआई गौरव खिड़िया के निर्देशन में सीओ ऑफिस, रतनगढ़ पुलिस थाना एवं जीआरपी के जवानों व अधिकारियों ने साइकिल चलाई. सीओ ऑफिस से शुरू हुई साइकलिंग पुलिया संख्या चार, अशोक स्तम्भ एवं बस स्टैंड होते हुए पुनः कार्यालय पहुंची, जहां पर डीवाईएसपी के निर्देशन में योग, रन एवं रोप स्किपिंग जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया.
0
0
Report
Advertisement

बाबूलाल मरांडी: सरना, सनातन और हिंदू एक हैं; कांग्रेस पर हमला

Ranchi, Jharkhand:रांची बीजेपी कार्यालय में बाबूलाल मरांडी की पीसी बाबूलाल मरांडी ने कहा ... सरना, सनातन, हिन्दू सब एक हैं इसको हमने परिभाषित कर बताया है। बाबूलाल मरांडी ने आगे कहा हम तो हिंदू ही लिखते हैं , कोई सरना कोड लिखता है तो लिखे उसे हम अलग नहीं मानते हैं। अनादिकाल से सरना ,सनातन और हिन्दू व्यवस्था है。 कांग्रेस का काम समाज को बांटना है कांग्रेस का इतिहास और अतीत हम सब को पता है, क्योंकि की कांग्रेस को गठित करने वाला व्यक्ति अंग्रेज ही था। अंग्रेज ने इस देश पर समाज को विभाजित कर राज किया, लोगों को लड़ाना फितरत थी। अंग्रेज की समाज को तोड़ने की जो नीति थी वो वर्षों से चली आ रही अब कांग्रेस पार्टी समाज को तोड़ने के हथकंडे अपना रही है। अभी कुछ दिन पहले कांग्रेस के नेता कह रहे थे बीजेपी और संघ अब आदिअवसियों को हिंदू बना रही है। समाज को तोड़ने और कुर्सी प्राप्त करने के लिए ये लोग षड्यंत्र करते हैं। सभी जनते हैं सरना और सनातन में अंतर नहीं है। सबमें समानता है। हिंदू भी प्रकृति की पूजा करते हैं हम भी जल धरती , पृथ्वी और जंगल की पूजा करते हैं। सरना और सनातन में विभेद नहीं। जैसे सरना में जाति व्यस्था वैसे ही सनातन और हिन्दू में है। आदिवासी समाज में 700 से अधिक जातियां हैं सबके गांव घर के अपने अपने देवी देवता हैं। जहां इतनी अधिक समानता वहां ये कहते हैं हिंदू बना रहा हैं। हिंदू बनाते नहीं हैं। सरना सनातन और हिन्दू बनाने के लिए कोई संस्कार नहीं होता है ये सब जन्म से होते हैं। क्रिश्चियन और मुस्लिम बनाया जाता है। कांग्रेस उर सरकार में बैठे लोग सरना और आदिवासी के वास्तव में हितैषी हैं तो पेसा कानून में रूढ़िजन्य को ही हटा दिया है, आदिवासियों के हक और अधिकार को छीनने की नियमावली बना दिया। लोगों की आस्था अगर मिटाने का काम हो रहा तो उसके प्रति बोलने का साहस इन लोगों ने नहीं है। ये लोग झारखंड में षड्यंत्र कर रहे हैं उसमें सफल नहीं होगें। सरना , मसना हड़गडी की जमीन को बचाने का काम करे, पर कांग्रेस और जेएमएम समाज को सिर्फ तोड़ने का काम कर रहे हैं। इस तरह की नीतियां बहुत दिनों तक नहीं चलेगी अब समाज जाग चुका है, अपनी मूल पहचान को पहचान चुके हैं। कांग्रेस पार्टी ने प्रेस कांफ्रेंस कर समाज को बांटने का दुस्साहस किया है। बाबूलाल मरांडी ने आगे कहा हम तो हिंदू ही लिखते हैं , कोई सरना कोड लिखता है तो लिखे उसे हम अलग नहीं मानते हैं। अनादिकाल से सरना ,सनातन और हिन्दू व्यवस्था है。 बाबूलाल मरांडी ने कहा ... सरना, सनातन, हिन्दू सब एक हैं इसको हमने परिभाषित कर बताया है。 बाइट ....बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष ,
0
0
Report

दिल्ली के पीरागढ़ी में हिट एंड रन: 60-वर्षीय चौकीदार की मौत, आरोपी तलाश जारी

New Delhi, Delhi:दिल्ली के पीरागढ़ी गांव में एक दर्दनाक हिट एंड रन मामले में 60 वर्षीय चौकीदार की मौत हो गई। घटना 24 मई 2026 तड़के करीब 4:03 बजे की है, जब थाना पश्चिम विहार वेस्ट पुलिस को पीरागढ़ी गांव एंट्री गेट स्थित टेंपो स्टैंड, श्री सिद्ध बाबा मंदिर के पास एक व्यक्ति के मृत पड़े होने की सूचना मिली। मृतक की पहचान बिजेंद्र पुत्र स्वर्गीय चंदा भान, निवासी पीरागढ़ी गांव, दिल्ली के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला कि बिजेंद्र उसी टेंपो स्टैंड पर चौकीदार के रूप में काम करते थे। मौके पर पुलिस को स्किड मार्क्स मिले, जिसके बाद आसपास के CCTV कैमरों की गहन जांच की गई। जांच में सामने आया कि एक चार पहिया वाहन ने बिजेंद्र को दो बार कुचला। इस मामले में थाना पश्चिम विहार वेस्ट में BNS की धारा 103(1)/3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच के लिए पश्चिम विहार सब-डिवीजन की क्रैक टीमों और आउटर जिला ऑपरेशन यूनिट्स को लगाया गया है। FSL और क्राइम टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है
0
0
Report
Advertisement

पीलिया मरीज देसी इलाज पर भरोसा, अस्पताल पहुंचने में देरी से मौत का खतरा

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिले में इन दिनों पीलिया के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है, लेकिन पीलिया के मरीज अस्पताल की अपेक्षा झाड़ फूंक पर ज्यादा भरोसा करते हुए नजर आ रहे। जगदलपुर स्थित महारानी जिला अस्पताल में पीलिया के गिनती के ही मरीज इलाज कराने पहुंच रहे जबकि शहर से लगे अडावाल में देसी इलाज के लिए मरीजों का तांता लगा हुआ है, ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के पास पीलिया के मरीजों का सही आंकड़ा भी उपलब्ध नहीं है। महारानी अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ संजय प्रसाद के अनुसार प्रति दिन 1 से 2 ही पीलिया के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं, जिसका बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है इसके अलावा मरीज के निवास में आस पास के रहवासियों की भी स्वास्थ्य जांच करने का दावा डॉक्टर संजय प्रसाद ने किया, उनका कहना है कि दूषित पानी पीने से ही पीलिया की बीमारी होती है ऐसे में नगर निगम का सहयोग लेकर दूषित पानी के श्रोत को रोकने का भी प्रयास किया जा रहा। वहीं नगर निगम सभापति सुरेश गुप्ता ने माना कि शहर के कई इलाकों में दूषित पानी की शिकायत नगर निगम को मिल चुकी है, पेयजल आपूर्ति करने वाली पाइपलाइन नाली से गुजरने की वजह से शुद्ध पेयजल दूषित हो रहा है, दलपत सागर वार्ड में ऐसी ही समस्या से निपटने के लिए टैंकर से सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है। इसके अलावा निगम पीलिया मरीज के घर और आसपास पेयजल के श्रोत को सुधारने में लगा हुआ है हालांकि उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में पीलिया के गिनती के ही मरीज होने की बात दोहराई। health विभाग के अधिकारियों और नगर निगम के लाख दावों के विपरीत अड़ावाल देसी में देसी इलाज कराने वालों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही डॉक्टर संजय प्रयास ने भी माना है कि झाड़ फूंक के चक्कर में मरीज अस्पताल देरी से पहुंच रहे और यही मरीजों के मौत का कारण भी बन रहा था, लेकिन सवाल तो यह भी उठ रहा है कि आखिर मरीज पीलिया के इलाज हेतु सरकारी तंत्र पर भरोसा क्यूं नहीं जाता पा रहे।
0
0
Report

रोहित सिंह ने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला, बिहार की राजनीति गरम

Noida, Uttar Pradesh:युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है रोहित ने कहा की तेजस्वी यादव ने स्वीकार कर लिया है की हरा गमछा वाले अपराध कर रहे हैं और ख़ुद तेजस्वी अपराधी हैं रोहित ने कहा की बिहार की जनता विकास पुरुष और ग़रीबों के रहनुमा सम्राट चौधरी के साथ खड़ी है मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिल्कुल ठीक कहा है हरा गमछा वाले अपराध कर रहे हैं तो कार्रवाई होना चाहिए रोहित ने कहा की तेजस्वी यादव को पिछड़ा समाज का बेटा सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री के रूप में डाइजेस्ट नहीं हो रहा है रोहित ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बिहार का विकास सुनिश्चित है
0
0
Report

तरनतारन के भीड़ भाड़ वाले अड्डा बाजार में दिनदहाड़े गुंडागर्दी का नंगा नाच, घटना सीसीटीवी में कैद

MSMANISH SHARMAFollow28m ago
Tarn Taran Sahib, Punjab:पंजाब के तरनतारन शहर के भीड़भाड़ वाले अड्डा बाजार में शनिवार को दिनदहाड़े गुंडागर्दी का मामला सामने आया। मामूली विवाद के चलते दर्जन से अधिक युवकों ने एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और दुकान मालिकों के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपी मौके से फरार होते समय हवा में एक गोली चलाते हुए भाग निकले। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना के बाद बाजार में दहशत का माहौल बन गया। दुकान मालिकों ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित दुकान मालिक और दुकानदार यूनियन के प्रधान ने बताया कि दो दिन पहले बच्चों के बीच मामूली कहासुनी हुई थी। इस मामले को शांत करने के लिए उन्होंने संबंधित लोगों से माफी मांगने की बात भी कही थी, लेकिन इसके बावजूद आरोपी युवक दर्जनों की संख्या में उनकी दुकान पर पहुंच गए और हमला कर दिया। आरोप है कि युवकों ने दुकान में घुसकर कपड़ों और अन्य सामान की तोड़फोड़ की, साथ ही दुकान मालिकों के साथ मारपीट भी की। घटना के दौरान एक फायर भी किया गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बाजार में मौजूद लोग डर के कारण इधर-उधर भागने लगे। दुकानदार यूनियन ने प्रशासन से मांग की है कि शहर में बढ़ रही गुंडागर्दी पर तुरंत नकेल कसी जाए और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। बाइट पीड़ित बाइट पुलिस
0
0
Report
Advertisement

बिहार मंत्री ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार, रितु जायसवाल भाजपा में शामिल

Kishanganj, Bihar:बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने राहुल गांधी के बयान (अगले एक साल में गिर जाएगी मोदी सरकार) पर पलटवार कर कहा कि मरता क्या नहीं करता, राहुल गांधी अब युवा नेता से वृद्ध अवस्था में आ गये हैं। मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को ईश्वर ने भेजा ही है, कांग्रेस को सफाया करने के लिये। मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी के भाषा पर लगाम नहीं है। राहुल गांधी विक्षिप्त अवस्था में आकर उटपटांग बातें बोलना शुरू कर दिया है। जब अंत समय किसी का आता है तो इसी तरह का भाषा विचार और स्वभाव होता है। वही उन्होंने राजद की पूर्व महिला प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल 26 मई को भाजपा में शामिल होने जा रही है। मंत्री ने कहा कि...राजद से धीरे - धीरे लोगों का मोह भंग हो रहा है, यही वजह है कि राष्ट्रीय जनता दल की तेजतर्रार नेत्री ऋतु जायसवाल भाजपा में शामिल हो रही है। रितु जायसवाल भाजपा में शामिल होने से शिवहर सीतामढ़ी और चंपारण पर काफी असर पड़ेगा और भाजपा और भी मजबूत होगा। उन्होंने उनका स्वागत किया है। वेदांत ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल का सुझाव, आईपीएल में एंट्री पर मंत्री ने कहा कि वेदांत ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल का सुझाव आईपीएल(IPL) में बिहार की अपनी टीम होनी चाहिए। वही मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने उनके सुझाव का स्वागत कर कहा कि बिहार के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और उन्होंने हर संभव मदद करने का ऐलान किया है। बाइट : डॉ दिलीप कुमार जायसवाल,राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top