icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खेतड़ी में फ्लैग मार्च के साथ शांतिपूर्ण मतदान का संदेश

Jhunjhunu, Rajasthan:नगरपालिका चुनाव को लेकर खेतड़ी में पुलिस का फ्लैग मार्च डीएसपी राजेंद्र कुमार बुरड़क के नेतृत्व में पुलिस-आरएसी की संयुक्त टीम ने किया मार्च निर्भीक होकर मतदान करने की आमजन से अपील, भयमुक्त माहौल का दिया भरोसा पुलिस थाना से शुरू हुआ फ्लैग मार्च, मुख्य बाजार सहित प्रमुख मार्गों से गुजरा डीएसपी राजेंद्र कुमार ने कहा—शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पूरी तरह मुस्तैद है पुलिस प्रशासन आगामी नगरपालिका चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने खेतड़ी कस्बे में फ्लैग मार्च कर आमजन को शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त माहौल में मतदान करने का संदेश दिया। पुलिस उपाधीक्षक खेतड़ी राजेंद्र कुमार बुरड़क के नेतृत्व में पुलिस थाना खेतड़ी, क्यूआरजी टीम झुंझुनूं, उपाधीक्षक कार्यालय की टीम और आरएसी के जवानों ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया। इस दौरान डीएसपी राजेंद्र कुमार बुरड़क और खेतड़ी थानाधिकारी बुद्धि प्रसाद ने आमजन से आगामी नगरपालिका चुनाव में निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। डीएसपी ने कहा कि फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को चुनाव के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, भयमुक्त वातावरण में मतदान करने और पुलिस-प्रशासन को आवश्यक सहयोग प्रदान करने का संदेश दिया गया है। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने या किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है तथा उपद्रव या कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च पुलिस थाने से शुरू होकर उपखंड अधिकारी कार्यालय, रोडवेज बस स्टैंड, हनुमानगढ़ी, गोटा घर, मुख्य बाजार, सब्जी मंडी और चूणा चौक सहित कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस जवानों ने आमजन को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया में सहयोग का भरोसा दिलाया।
0
0
Report

झुंझुनूं के वृंदावन भड़ूंदा में तीन दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव शुरू

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं वृंदावन में जन्माष्टमी पर होगा 3 दिवसीय महोत्सव 3 से 5 सितंबर तक तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन, देशभर से पहुंचेंगे श्रद्धालु 3 सितंबर को बाबा पुरुषोत्तम दास जी की पंचकोसी यात्रा और 51वीं शोभायात्रा 4 सितंबर को पंचपेड़ शमी वृक्ष का जलाभिषेक, प्रभातफेरी और भव्य महाआरती राधा-कृष्ण का नौका विहार और झूला उत्सव रहेगा विशेष आकर्षण 5 सितंबर को जात-जड़ूले, महाप्रसाद और भंडारे के साथ होगा महोत्सव का समापन कृष्ण जन्माष्टमी... वह पावन पर्व, जब भक्त आधी रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की बेला के साक्षी बनते हैं। देशभर में जन्माष्टमी को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहता है। भगवान कृष्ण की नगरी वृंदावन जाने की हर भक्त की इच्छा होती है, लेकिन राजस्थान के झुंझुनूं जिले में भी एक ऐसा धाम है, जिसे स्थानीय श्रद्धालु वृंदावन भड़ूंदा के नाम से जानते हैं। मान्यता है कि यहां भी उत्तर प्रदेश के वृंदावन की तरह कई धार्मिक और दिव्य स्थल मौजूद हैं। वृंदावन भड़ूंदा में निधिवन, श्री बिहारी जी मंदिर, पंचपेड़ और पंचवटी जैसे प्रमुख आस्था स्थल हैं। मान्यता के अनुसार करीब 500 वर्ष पहले बाबा श्री पुरुषोत्तम दास जी ने काटली नदी के किनारे तपस्या की थी और इसी तपोस्थली से इस धाम की धार्मिक परंपरा आगे बढ़ी। जन्माष्टमी के अवसर पर यहां दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और विभिन्न धार्मिक आयोजनों में शामिल होते हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर वृंदावन भड़ूंदा में 3 से 5 सितंबर तक तीन दिवसीय धार्मिक महोत्सव आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत 3 सितंबर को सुबह 7 बजे बाबा श्री पुरुषोत्तम दास जी की तपोस्थली पंचपेड़ से पंचकोसी यात्रा के साथ होगी। पंचकोसी यात्रा श्री बिहारी जी मंदिर, पुरुषोत्तम कुंड और रामबाग होते हुए पंचपेड़ की परिक्रमा तथा कांतली नदी के भ्रमण के बाद पुनः पंचपेड़ पहुंचकर संपन्न होगी। इस दौरान बाबा श्री पुरुषोत्तम दास जी को पालकी में विराजमान कर यात्रा करवाई जाएगी। श्रद्धालु ऊंटगाड़ियों में और पैदल चलते हुए भजन-कीर्तन एवं नृत्य के साथ बाबा की तपोस्थली की परिक्रमा करेंगे।3 सितंबर की शाम 6 बजे चिड़ावा स्थित श्री बिहारी जी मंदिर, सुल्तानिया गेस्ट हाउस से बाबा श्री पुरुषोत्तम दास जी की 51वीं शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में आसनसोल के मनहर व्यास, सूरत की सुमन जालान और गया जी के सत्यम पोद्दार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।शोभायात्रा के बाद चिड़ावा से वृंदावन भड़ूंदा के लिए वार्षिक पदयात्रा रवाना होगी। इसमें देश के विभिन्न शहरों से आने वाले श्रद्धालु शामिल होंगे। श्रद्धालु बाबा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए मनोकामनाओं के साथ इस पदयात्रा में शामिल होते हैं।4 सितंबर को सुबह 6:30 बजे पंचपेड़ से श्री बिहारी जी मंदिर तक प्रभातफेरी निकाली जाएगी। प्रभातफेरी वृंदावन गांव से होते हुए बाबा की तपोस्थली पर पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 8 बजे बाबा के परम प्रिय माने जाने वाले पंचपेड़ शमी वृक्ष का जलाभिषेक किया जाएगा।मान्यता है कि बाबा श्री पुरुषोत्तम दास जी ने इसी शमी वृक्ष में बैठकर तपस्या की थी और उन्हें राधा-कृष्ण के दर्शन प्राप्त हुए थे। कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर शमी वृक्ष की पूजा का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है।दोपहर 2 बजे से बाबा श्री पुरुषोत्तम दास जी के जीवन चरित्र पर आधारित अखंड ज्योति पाठ का सस्वर वाचन किया जाएगा। इसमें मनहर व्यास और सुमन जालान शामिल होंगे।शाम 6:30 बजे बाबा की भव्य महाआरती होगी।इसके बाद रात 10 बजे पंचपेड़ से श्री बिहारी जी मंदिर तक बाबा की शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो मध्यरात्रि 12 बजे तक चलेगी।महोत्सव के अंतिम दिन 5 सितंबर को श्रद्धालुओं की ओर से बाबा श्री पुरुषोत्तम दास जी के श्रीचरणों में जात-जड़ूले अर्पित किए जाएंगे। इसके बाद महाप्रसाद एवं भंडारे का आयोजन होगा। दोपहर 12 बजे महाप्रसाद के साथ तीन दिवसीय धार्मिक महोत्सव का समापन किया जाएगा।जन्माष्टमी महोत्सव में राधा-कृष्ण का नौका विहार और झूला उत्सव विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। वहीं कलकत्ता और बेंगलुरु से मंगाए गए विशेष फूलों से दरबार की भव्य सजावट की जाएगी।महोत्सव को लेकर श्री बिहारी जी मित्र मंडल के कार्यकर्ता जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हैं। आयोजकों के अनुसार बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अंकित बालियान के परिवार से मुलाकात कर संवेदना जताई

Lucknow, Uttar Pradesh:मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शामली के बंतीखेड़ा गांव में दिवंगत अंकित बालियान के परिवार से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह घटना परिवार, जनपद और पूरे प्रदेश के लिए दुखद है, और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। अग्रवाल ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की, जिसमें शार्पशूटरों को गिरफ्तार किया गया और मुठभेड़ में वे घायल हो गए। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट है और सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी, चाहे वे कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों。
0
0
Report

खातीपुरा में CRPF जवान पर घर में घुसकर हमला, CCTV में कैद पूर्ण वारदात

Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी के शिमला गांव के खातीपुरा में CRPF जवान पर घर में घुसकर जानलेवा हमला, रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोसियों पर हमला करने का आरोप लगा. सरिया-कुल्हाड़ी से वार और सिर-हाथ पर चोट, जवान विक्रम गंभीर घायल है और झुंझुनूं BDK अस्पताल में इलाज जारी है. घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई; घर के भीतर कुछ लोग घुसकर मारपीट करते दिखे. विक्रम के अनुसार हमला करने वाले अशोक कुमार और उनके परिवार के सदस्य हैं. करते हुए उसने कहा कि गेट तोड़कर घर में प्रवेश किया गया, हॉर्न बजाने पर हमला शुरू हुआ. आरोपियों के पास सरिया, कुल्हाड़ी और हॉकी जैसे हथियार थे; सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया. हाथ में फ्रैक्चर भी हुआ. पहले भी माता-पिता के साथ मारपीट हो चुकी बताई गई. विक्रम CRPF में नौकरी करता है और उसकी पत्नी घर पर अकेली रहती है; आरोपियों ने परिवार को परेशान करने और बच्चों के स्कूल-आने-जाने में बाधा डालने की बात भी कही. पूरी घटना CCTV रिकॉर्ड में है.
0
0
Report

नाबालिग के साथ दुष्कर्म: गंगाधर को 20 साल की सजा और 1.25 लाख का जुर्माना

Jhunjhunu, Rajasthan:नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 साल का कठोर कारावास. झुंझुनूं की विशिष्ट पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी गंगाधर को सजा. दोषी गंगाधर पर कोर्ट ने 1.25 लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया. अभियोजन पक्ष ने 17 गवाह और 35 दस्तावेजी साक्ष्य किए पेश. सूरजगढ़ थाना पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट पेश की. नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में विशिष्ट पॉक्सो अदालत ने आरोपी गंगाधर को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है. अदालत ने दोषी पर विभिन्न धाराओं में कुल 1 लाख 25 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है. अर्थदंड जमा नहीं कराने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा. विशिष्ट लोक अभियोजक सुरेंद्र सिंह भाम्बू ने बताया कि दोषी गंगाधर पुत्र राजकुमार धानक, निवासी ढाणी रोड, गली नंबर 11, दादरी गेट, भिवानी (हरियाणा), सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के सेही कलां गांव में साइकिल के करतब दिखाने आया था. पीड़िता भी अक्सर यह कार्यक्रम देखने जाती थी. इसी दौरान दोनों के बीच परिचय हुआ. 8 अप्रैल 2025 की रात आरोपी गंगाधर नाबालिग पीड़िता को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया. वह पहले उसे भिवानी ले गया और वहां से जयपुर ले गया. पीड़िता के परिजनों ने उसके लापता होने पर सूरजगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को दस्तयाब किया. अनुसंधान पूरा होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पोक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में न्यायालय में आरोप-पत्र पेश किया. मामले की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से विशिष्ट लोक अभियोजक सुरेंद्र सिंह भाम्बू ने पैरवी की. अभियोजन पक्ष ने अदालत में 17 गवाहों के बयान दर्ज करवाए और 35 दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत किए. गवाहों के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी माना. विशिष्ट पॉक्सो अदालत ने आरोपी गंगाधर को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है. अदालत ने दोषी पर विभिन्न धाराओं में कुल 1 लाख 25 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है. बाइट: सुरेंद्र सिंह भाम्बू, विशिष्ट लोक अभियोजक (पोक्सो एक्ट)
0
0
Report
Advertisement

आमागुड़ा को ग्रीन गेटवे बनाने के लिए 2700 पौधे लगाए जाएंगे

Jagdalpur, Chhattisgarh:शहर के प्रवेश द्वार आमागुड़ा क्षेत्र को 2700 पौधों के जरिए ग्रीन गेटवे बनाने की कवायद नगर निगम ने शुरू की है। इसको लेकर वन विभाग और पीडब्लूडी विभाग के द्वारा भी सहयोग किया जा रहा है। इंद्रावती के नए पुल से गोरिया बहार तक 2700 पौधे लगाकर राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र को आकर्षक, स्वच्छ और हरित स्वरूप देने का दावा नगर निगम ने किया है। दरअसल आमागुड़ा क्षेत्र जगदलपुर शहर का प्रवेश द्वार कहलाता है; नगर निगम ने शहर के इस प्रवेश द्वार का स्वरूप बदलने का ऐलान किया है। नगर निगम के महापौर संजय पांडे ने बताया 10 सितंबर को उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं वन मंत्री केदार कश्यप की मौजूदगी में ग्रीन गेटवे बनाने की शुरुआत की जाएगी और 2700 पौधारोपण किया जाएगा। इसमें कनेर, बोगनविला और टैकोमा के पौधे शामिल हैं। नगर निगम को वन विभाग के द्वारा पौधे उपलब्ध कराए जा रहे है। नगर निगम और वन विभाग के अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण भी इस ग्रीन गेटवे योजना में शामिल है; निगम का दावा है कि पौधारोपण अभियान केवल हरियाली बढ़ाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सड़क किनारे के पूरे क्षेत्र को व्यवस्थित और सुंदर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर पाथवे पर पसरी गंदगी और उगे जंगली पेड़-पौधों को हटवाया गया है; महापौर ने पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने का भी दावा किया ताकि भविष्य में जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए स्थायी ड्रेनेज व्यवस्था विकसित की जाएगी। नगर निगम के इस प्रोजेक्ट को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाया है; कांग्रेस का कहना है कि पहले से ही राष्ट्रीय राजमार्ग में डिवाइडर की चौड़ाई सीमित है उसमें निगम पौधारोपण कर रहा है, जब पौधे बड़े हो जाएंगे तब दुर्घटना का कारण बनेंगे; नगर निगम में नेता प्रतिपक्षा राजेश चौधरी ने निगम के प्रोजेक्ट को महापौर की छवि चमकाने का प्रयास बताया, उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा पौधे वन विभाग उपलब्ध करा रहा पाथवे के की साफ सफाई राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा की जा रही जबकि नगर निगम अपना क्रेडिट लेने का काम कर रहा है।
0
0
Report
Advertisement

पन्ना के बलदेव जी मंदिर में हलछठ और जन्मोत्सव की धूम

Panna, Madhya Pradesh:1.मंदिरों की नगरी पन्ना में हलछठ महोत्सव की धूम। दोपहर 12 बजे जन्मे 'कृषि के देवता' बलदाऊ जी। 2. भारत के अद्वितीय श्री बलदेव जी मंदिर में भक्तों की भीड़। 3.महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर किया पूजन जारी खबर: मध्य प्रदेश शासन द्वारा घोषित पवित्र नगरी और बुंदेलखंड अंचल की धार्मिक नगरी पन्ना में आज भाद्रपद कृष्ण षष्ठी यानी हलछठ के अवसर पर कृषि के देवता भगवान श्री बलदाऊ जी का जन्मोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और वैभव के साथ मनाया गया। परंपरा के अनुसार ठीक दोपहर 12 बजे वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच भगवान श्री कृष्ण के बड़े भैया बलराम जी का जन्म हुआ। जन्मोत्सव के इस पावन क्षण का साक्षी बनने के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। क्षेत्र के राजा महाराजा छत्रशाल जु देव द्वितीय ने भी मंदिर पहुंचकर परंपरागत पूजा-अर्चना की और नगरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। जानकार बताते हैं कि दुनिया भर में भगवान श्रीकृष्ण के तो कई मंदिर हैं, लेकिन पन्ना का बलदेव जी मंदिर अपनी स्थापत्य कला के लिए पूरी दुनिया में अद्वितीय है। संवत 1933 में तत्कालीन पन्ना नरेश महाराजा रुद्र प्रताप सिंह द्वारा निर्मित यह मंदिर लंदन के सेंट पॉल कैथेड्रल चर्च की वास्तुकला की शैली में बना है। भगवान की 16 कलाओं को समर्पित इस मंदिर में 16 सीढ़ियां, 16 गुंबद, 16 खंभे, 16 खिड़कियां और 16 झरोखे बनाए गए हैं। मंदिर का निर्माण इस तरह किया गया है कि यह प्राकृतिक रूप से गर्मी में ठंडा और सर्दी में गर्म रहता है। मान्यता है कि बुंदेलखंड में पड़े भीषण अकाल से मुक्ति पाने के लिए महाराजा ने वृंदावन से शालिग्रामी शिला की प्रतिमा मंगवाकर इसकी स्थापना करवाई थी, जिसके बाद से पन्ना में कभी अकाल नहीं पड़ा। वहीं जन्मोत्सव के साथ ही क्षेत्र में हलछठ का पर्व भी मनाया गया, जहां पुत्रवती महिलाओं ने बेटों की दीर्घायु के लिए कठिन निर्जला व्रत रखकर पसई के चावल और महुआ का पूजन किया।
0
0
Report
Advertisement

अदालत के आदेश के बाद अफजाल अंसारी डालीबाग संपत्ति पर कब्जा लेने पहुंचे

Lucknow, Uttar Pradesh:कोर्ट के आदेश के बाद लखनऊ ने सील की गई संपत्ति पर कब्जा लेने पहुंचे सांसद अफजाल अंसारी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित डालीबाग की विवादित संपत्ति को लेकर बड़ी कार्रवाई हुई है अदालत से पक्ष में फैसला आने के बाद गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी अपनी दोनों बेटियों के साथ संपत्ति का कब्जा लेने मौके पर पहुंचे नगर निगम और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कब्जा हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू की गई खास बात यह है कि बिल्डिंग का पुराना मुख्य गेट बंद हो चुका है, जिसके चलते अब दूसरे रास्ते से कब्जा दिलाने की कार्रवाई की जा रही है तस्वीरें लखनऊ के वीआईपी इलाके डालीबाग की हैं जहां अदालत के ताजा आदेश के बाद सांसद अफजाल अंसारी अपनी दोनो बेटियों के साथ विवादित संपत्ति का कब्जा लेने पहुंचे संपत्ति को लेकर लंबे समय से कानूनी प्रक्रिया चल रही थी पूर्व में मुख्तार अंसारी और अफजाल अंसारी के परिवार से जुड़ी होने के कारण यह संपत्ति प्रशासन के नियंत्रण में थी अब कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की टीम ने आवश्यक कागजी और प्रशासनिक कार्रवाई शुरू कर दी है सांसद अफजाल अंसारी ने बताया कि 2023 में इस संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई द्वारा सील किया गया था एमपी अभिलेख कोर्ट और हाई कोर्ट से गैंगस्टर एक्ट में राहत मिली उसके बाद इस संपत्ति को मुझे सौंपने के लिए नगर निगम को आदेश किया गया आज नगर निगम के अधिकारियों ने मुझे 11:00 बजे बुलाया था की संपत्ति मुझे सौपी जाएगी संपत्ति का मैन रास्ता है उसको बंद कर दिया गया है वह दीवार को बाद में तोड़ा जाएगा दूसरे रास्ते से मुझे कब्जा दिया जा रहा है यूपी चुनाव को लेकर बोले अफजाल अंसारी हमारी तैयारियां पूरी है जो सत्ता पक्ष में बैठे हैं वह अपनी तैयारी करें राम मंदिर में चढ़ावा चोरी हुआ यह माना करते रहें सड़कों का क्या हाल है आप देख रहे हैं गढ़ों में तब्दील है विकास के नाम पर कुछ नहीं किया गया की जनता को लूटा गया है बाइट.. अफजाल अंसारी (सांसद गाज़ीपुर)
0
0
Report

हिसुआ हत्याकांड के विरोध में बाजार फिर बंद, गिरफ्तारी की मांग तेज

Nawada, Bihar:हिसुआ हत्याकांड के विरोध में मंगलवार से ही हिसुआ बाजार पूरी तरह बंद है। हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर दुकानदारों ने अपनी दुकानें नहीं खोलीं, जिससे पूरे बाजार में सन्नाटा पसरा है। मंगलवार दोपहर कॉलेज विवाद में गोलीबारी ने प्रणव कुमार उर्फ पीयूष कुमार की मौत के बाद से इलाके में तनाव बना हुआ है। कुछ लोग चाहते हैं कि इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। इस घटना में घायल दो युवक पुलिस अभिरक्षा में हैं और उनका इलाज पुलिस की निगरानी में चल रहा है। पुलिस के अनुसार अब तक दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है और जांच जारी है। अगली कार्रवाई किन-किन नामों पर होगी, यह भी आगे के विवरण में आएगा।
0
0
Report

गंडक उफान से बगहा के मंगलपुर घाट में बाढ़-कटाव का भीषण खतरा

Bagaha, Bihar:नेपाल में हुई त्रासदी के बाद सैलाब का सितम थमने का नाम नहीं लें रहा है। यहीं वजह है कि गंडक नदी के जलस्तर में लगातार उतार चढ़ाव जारी है और अब उफान के बाद नेपाल से निकलने वाली नारायणी गंडक नदी एक बार फिर डराने लगीं है। इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित पश्चिमी चंपारण जिला के वाल्मीकिनगर में गंडक बैराज से गंडक नदी में एक बार फिर 1 लाख 63 हजार 800 क्यूसेक पानी का भारी डिस्चार्ज किया गया है और अब बढ़कर 1 लाख 72 हजार क्यूसेक हो गया है। जलस्तर में हुई इस अचानक वृद्धि के कारण गंडक नदी उफान पर है और निचले तटीय इलाकों में बाढ़ और भयंकर कटाव का दूहरा खतरा पैदा हो गया है। ज़ी मीडिया टीम ग्राउंड ज़ीरो पर बगहा के मंगलपुर घाट पर पहुंची, तो हालात बेहद चिंताजनक दिखे। नदी का तेज बहाव सीधे रिहाइशी इलाकों और उपजाऊ जमीनों से टकरा रहा है। धारा इतनी तीव्र है कि बोल्डर पीचिंग स्पर किनारें धंस रहे हैं और पानी आबादी की ओर तेजी से बढ़ रहा है। बचाव राहत में जल संसाधन विभाग की टीम जुटी है, बावजूद इसके कटाव रोक के प्रयास अस्थायी साबित हो रहे हैं। लोगों के नेपाल जैसे हालात उत्पन्न होने को लेकर चिंतित हैं और सरकार से विस्थापन या पक्के गाइड बांध निर्माण की मांग कर रहे हैं। खास बात यह है कि बगहा का मंगलपुर घाट फिलहाल बाढ़ और कटाव का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बन चुका है। जल संसाधन विभाग द्वारा कटाव रोकने के नाम पर बालू की बोरियाँ और पेचिंग बिछाने का काम किया जा रहा है, पर ग्रामीणों का कहना है ये अस्थायी उपाय नदी के उफान के आगे टिक नहीं पा रहे हैं। पानी का तेज दबाव और बहाव बालू की बोरी और पत्थरों को बहा ले जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग हर साल लाखों-करोड़ों रुपये राहत और बचाव कार्य के नाम पर खर्च करता है, पर धरातल पर उसका स्थायी असर दिखाई नहीं देता। ग्रामीणों का कहना है कि अगर सरकार यहाँ स्थायी 'गाइड बांध' या 'रिंग बांध' का निर्माण कर दे या उन्हें सुरक्षित स्थान पर विस्थापित कर दे, तभी उनकी जान-माल की सुरक्षा संभव है। बताया गया है कि बाढ़ की संभावना और हाई अलर्ट के मद्देनजर गंडक नदी किनारे अभियंताओं की टीम रातों-दिन कैंप कर रहीं हैं और निचले इलाकों में मुनादी कराकर लोगों को ऊँचे और सुरक्षित स्थानों पर रहने के अलावा राहत शिविर बनाकर सामुदायिक किचन की तैयारी में प्रशासन जुटा हुआ है, लेकिन गंडक नदी अपने भूगोलिक स्थिति और स्वभाव से मजबूर जलस्तर बढ़ने पर बाढ़ तो जलस्तर घटने पर कटाव की विनाशलीला कर रही है, लिहाजा नदी किनारे बसे लोगों की जान सकते में है। गंडक नदी किनारे हॉट स्पॉट बने मंगलपुर से हालात का जायजा लिया हमारे संवाददाता ने।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top