
MP - बालाघाट में धर्मांतरण पर महत्वपूर्ण बैठक, समाज की एकता को बचाने का निर्णय!
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के डॉ एस आर रंगनाथन पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान संस्थान की एम लिब आईएससी की छात्रा साक्षी जैन का भारतीय शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान, गांधीनगर (गुजरात) के केंद्रीय पुस्तकालय में चयन हो गया है। यह संस्थान गुजरात सरकार का एक प्रमुख राज्य विश्वविद्यालय है। इस विभाग के पूर्व छात्रों का भी देश के कई विश्वविद्यालयों, केन्द्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों, केंद्रीय संस्थानों और शोध संस्थानों में चयन हो चुका है। साक्षी ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ रितु सिंह समेत डॉ ज्योति गुप्ता, डॉ रूपेंद्र सिंह, डॉ निधि श्रीवास्तव और डॉ विनोद कुमार ने इस खुशी में अपनी बधाई दी। साक्षी के मास्टर डिग्री का रिजल्ट आने से पहले ही नौकरी मिलना सभी के लिए गर्व की बात है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के मेंहदी बाग इलाके से 45 दिन पहले रहस्यमय तरीके से लापता हुए 19 वर्षीय युवक वंश का अब तक कोई पता नहीं चला है। परेशान परिजन पुलिस से मदद की गुहार लगा-लगाकर थक चुके हैं। वंश की मां श्रीमती प्रियंका गुप्ता ने बताया कि उनका बेटा 24 अप्रैल 2025 की रात से लापता है। उन्होंने उसी समय कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी थी, लेकिन 45 दिन बीतने के बाद भी पुलिस अब तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। मां प्रियंका गुप्ता ने कहा कि उन्होंने हर अफसर से मिलकर न्याय की मांग की, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। अब उन्होंने बेटे का पता बताने वाले को 51 हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्हें बेटे की सलामती की चिंता सता रही है।
दमोह जिले के रनेह थाना क्षेत्र के कछोरा गांव के पास शनिवार रात एक स्कार्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर खेत के कुएं में गिर गई। गाड़ी में तीन लोग सवार थे, जो इस हादसे में घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि ये लोग एक शादी के कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी स्कार्पियो का स्टेयरिंग फेल हो गया और गाड़ी कुएं में जा गिरी। रनेह पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।
नगर का चीनी मिल क्षेत्र लगातार दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र बनता जा रहा है। रविवार दोपहर करीब ढाई बजे एक चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक अजय शर्मा (उम्र 31), गोंडा निवासी है, जो बलिया में फर्नीचर का कारोबार करता है। वह बाइक से बलिया जा रहा था कि चीनी मिल क्षेत्र के पास दुर्घटना का शिकार हो गया। घायल अजय शर्मा को पहले प्राथमिक उपचार दिया गया, इसके बाद गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जावर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर चोर शुभम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को खंडवा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।
नेशनल हाईवे गढ़ टोल के पास स्थित दिरजिलेंड वाटर पार्क में इन दिनों गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। बच्चे, युवा और बड़े सभी परिवार सहित यहां आकर मंसूरी-नैनीताल जैसा नहाने का मजा ले रहे हैं। वाटर पार्क के मैनेजर ने बताया कि यह पार्क पिछले 9 वर्षों से संचालित हो रहा है और गंगाजी से कुछ ही दूरी पर स्थित है। गंगाजी में स्नान के बाद लोग यहां आकर वाटर स्लाइड्स और पूल में नहाकर आनंद लेते हैं। लोगों का कहना है कि थोड़े पैसे खर्च कर वे यहां ठंडक और मस्ती दोनों का अनुभव करते हैं, जैसे मंसूरी या नैनीताल में छुट्टियां मना रहे हों। वाटर पार्क गर्मी के मौसम में हापुड़ क्षेत्र के लोगों के लिए एक पसंदीदा मनोरंजन स्थल बन गया है।
जिला जनसंपर्क कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पिपरिया ब्लॉक के ग्राम रिछेड़ा और तरोनकला में रविवार शाम 7:30 बजे विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू किए गए विकसित कृषि संकल्प अभियान के 11वें दिन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अटारी जबलपुर के निदेशक डॉ. एस. आर. के. सिंह विशेष रूप से ग्राम पंचायत रिछेड़ा पहुंचे। उन्होंने किसानों से संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान भी सुझाए। डॉ. सिंह ने किसानों को कृषि से जुड़ी आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए लगातार कार्य कर रही है और उन्हें हर संभव सहायता दी जा रही है।
रफीकगंज (लोदड़ी) फड़ के तेंदूपत्ता तोड़ने वाले आदिवासी मजदूरों ने श्यामपुर रेंज, लाइकुई समिति के अंतर्गत काम कर रहे फड़ मुंशी हरिओम यादव की मनमानी के खिलाफ जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन सीहोर के प्रबंध संचालक को ज्ञापन सौंपा। मजदूरों ने आरोप लगाया कि हर साल की तरह इस साल भी हरिओम यादव द्वारा 100 गिड्डी पर 5 गिड्डी पचौत्रा के नाम पर काट ली गई है। साथ ही पिछले तीन वर्षों से उन्हें मजदूरी कार्ड भी नहीं दिए जा रहे हैं। मजदूरों ने ज्ञापन में बताया कि हरिओम यादव कई वर्षों से इसी फड़ पर फड़ मुंशी के रूप में कार्यरत हैं और लगातार इस तरह की कटौती व अनियमितता कर रहे हैं। मजदूरों ने प्रशासन से इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
नौगढ़-मधुपुर मार्ग पर रविवार शाम करीब 6 बजे एक तेज रफ्तार हाइवा सहरसटाल गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद वाहन का चालक गाड़ी में फंस गया।
ग्रामीणों और पुलिस की मदद से चालक को किसी तरह बाहर निकाला गया, लेकिन वह मौका पाकर पास के जंगल की ओर भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाइवा मधुपुर की ओर जा रही थी और बहुत तेज गति में थी। संतुलन बिगड़ने के कारण वह सड़क किनारे पलट गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन चालक के फरार होने से लोगों में हैरानी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।