icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
481001
Devendra RangireDevendra RangireFollow15 Oct 2024, 01:44 am

DGP सुधीर कुमार सक्सेना का बालाघाट दौरा, नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा

Balaghat, Madhya Pradesh:

मध्यप्रदेश के DGP सुधीर कुमार सक्सेना ने सोमवार को बालाघाट जिले का दो दिवसीय दौरा किया, जिसका मुख्य उद्देश्य नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा और उन्हें और प्रभावी बनाना था। यह दौरा मुख्यमंत्री की नक्सलवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत हुआ। DGP ने ट्रायजंक्शन सुरक्षा कैम्प का दौरा कर महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की संयुक्त फोर्स की कार्यप्रणाली की समीक्षा की और जवानों से मुलाकात की।उन्होंने हॉकफोर्स के कैम्पों का निरीक्षण कर जवानों के साथ रात बिताई और सुरक्षा ड्रिल में भाग लिया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चैयरमैन दवे ने स्कूटी से शहर का निरीक्षण कर सफाई सुधार के दिए निर्देश

Jaipur, Rajasthan:जिला-जालोरविधानसभा-सांचौर इनफॉर्मर--भजनलाल गोदारा सांचौर(जालोर)-चेयरमैन पुरुषोत्तम दवे ने स्कूटी पर किया सांचौर शहर का औचक निरीक्षण,सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश,अस्थायी अतिक्रमण को हटाने के भी दिए निर्देश सांचौर नगर को स्वच्छ,सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने के संकल्प के साथ नगर पालिका चेयरमैन पुरुषोत्तम दवे एक्शन मोड में नजर आए। चेयरमैन दवे रात में स्कूटी लेकर शहर के बड़सम बाईपास रोड,रानीवाड़ा रोड और गोपाल नगर पहुंचे और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वरिष्ठजनों और स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद कर सफाई व्यवस्था को लेकर फीडबैक लिया। आमजन की शिकायतों और सुझावों के बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों,ठेकेदार और सफाई कर्मचारियों को नियमित और बेहतर सफाई के निर्देश दिए।उन्होंने स्पष्ट कहा कि सफाई व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, सड़कों पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। दुकानदारों और थड़ी-ठेला संचालकों को सार्वजनिक स्थानों पर दोबारा अतिक्रमण नहीं करने के लिए पाबंद किया गया।इस दौरान ईओ दिलीप कुमार, उपाध्यक्ष लूणकरण खत्री, सफाई निरीक्षक विजय पुरोहित, पार्षद हीरालाल सोनी सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
0
0
Report

परबतसर नगरपालिका ने गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की—शांति भाईचारे का संदेश

Didwana, Rajasthan:एंकर खबर डीडवाना के परबतसर से है नगरपालिका परबतसर के तत्वावधान में गांधी जयंती के अवसर पर गांधी चौक पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीभगवान बंग ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विभिन्न धर्मों की प्रार्थनाओं के माध्यम से शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया गया कार्यक्रम में पीएम श्री विद्यालय एवं रॉयल सैनिक स्कूल के छात्र-छात्राओं सहित शहर के गणमान्य नागरिक एवं नगरपालिका के पार्षद व कार्मिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
0
0
Report

प्रतापगढ़ गांधी चौराहे पर गांधी-शास्त्री जयंती में सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा की याद

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गांधी चौराहे पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान, जिला कांग्रेस कमेटी और नगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में कांग्रेसजनों और गांधी विचारकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस दौरान गांधी के सत्य, अहिंसा, सद्भाव, भाईचारे और राष्ट्रसेवा के विचारों को याद किया गया। साथ ही लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पण को भी स्मरण किया गया। महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान के जिला सह संयोजक एवं कांग्रेस जिला सचिव मोहित भावसार ने कहा कि गांधी के सत्य और अहिंसा के विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने सत्य, अहिंसा, भाईचारे और सामाजिक समरसता के माध्यम से देश को नई दिशा देने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री का सादगीपूर्ण जीवन और राष्ट्र के प्रति समर्पण भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष रवि प्रकाश ओझा ने कहा कि गांधी और शास्त्री जयंती उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा समाज में भाईचारा, शांति और सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लेने का अवसर है। कार्यक्रम में गांधी विचारक, कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कांग्रेसजन मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

यूपीआई पर एमडीआर के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन,‘नो यूपीआई डे’ का दिया संदेश

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने शुक्रवार को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। प्रांतीय संयुक्त महामंत्री राजेश जसोरिया के नेतृत्व में व्यापारियों ने पूरे बरेली में ‘नो यूपीआई डे’ का संदेश दिया। हाथों में विरोध की तख्तियां और बैनर लेकर व्यापारियों ने पैदल मार्च निकाला और एमडीआर के विरोध में नारेबाजी की। पैदल मार्च का नेतृत्व महानगर उपाध्यक्ष दुर्गेश खटवानी ने किया।राजेश जसोरिया ने कहा कि व्यापारी पहले से ही विभिन्न करों का भार झेल रहे हैं। ऐसे में यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर लगाए जाने से व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यूपीआई आम व्यापारियों और ग्राहकों के लिए सुविधाजनक लेनदेन का माध्यम बन चुका है। नगद लेनदेन कम होने से अपराध की घटनाओं में भी कमी आई है।उन्होंने कहा कि यूपीआई से प्राप्त भुगतान की राशि का व्यापारी बाकायदा बिल काटता है और उस पर जीएसटी का भुगतान करता है। इसके बावजूद एमडीआर के रूप में अतिरिक्त शुल्क लगाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने केंद्र सरकार और केंद्रीय वित्त मंत्री से व्यापारियों की मांग पर ध्यान देने की अपील की।जसोरिया ने कहा कि यदि 15 अक्टूबर से एमडीआर लागू किया जाता है तो व्यापार मंडल बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगा। आवश्यकता पड़ने पर भारत बंद का आह्वान भी किया जाएगा।वहीं, श्यामगंज चौराहे पर महानगर उपाध्यक्ष श्याम मिठवानी के नेतृत्व में व्यापारियों ने अपने-अपने यूपीआई स्कैनर प्रतीकात्मक रूप से जलाकर विरोध जताया। व्यापारियों ने सरकार से एमडीआर लागू नहीं करने की मांग की।प्रदर्शन में महानगर युवा महामंत्री ईशन गुप्ता, मंडल युवा अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, मुकुल मित्तल, स्टेशनरी मर्चेंट एसोसिएशन के अजय गुप्ता व अंकित अग्रवाल, सुभाष नगर व्यापार मंडल के रवि अरोड़ा व सौरभ श्रीवास्तव, केमिस्ट एसोसिएशन के अविनाश मित्तल, नमकीन संगठन के अनिल गुप्ता, निरंजन, कन्फेक्शनरी एसोसिएशन के गिरधारी देवनानी, किराना कमेटी के त्रिलोकी नाथ गुप्ता, मुकेश खटवानी, अंजनी गुप्ता, मनमोहन सब्बरवाल, दर्शन लाल भाटिया, राजेश कटिहा, संदीप सक्सेना, गीता पैलेस व्यापार समिति के अजय मुखिया, रजत गुप्ता और ओंकार सिंह समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
0
0
Report

आगरा में गांधी जयंती पर गोडसे तर्पण को लेकर तनाव, पुलिस बल तैनात

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा में गांधी जयंती पर नाथूराम गोडसे के तर्पण कार्यक्रम को लेकर गहमागहमी, यमुना किनारे बेलनगंज स्थित यमुना आरती स्थल पर कार्यक्रम प्रस्तावित हिंदू महासभा के कार्यकर्ता तर्पण, हवन-पूजन और प्रसाद वितरण के लिए पहुंचे पुलिस ने कार्यक्रम की अनुमति न देते हुए मौके पर कार्यकर्ताओं को रोका पुलिस और हिंदू महासभा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, पुलिस ने कार्यक्रम से जुड़ा सामान कब्जे में लेकर कार्यकर्ताओं को वहां से हटाया हिंदू महासभा बोली- गांधी जयंती का विरोध नहीं, पितृपक्ष में गोडसे का तर्पण था घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात, सियासी बयानबाजी भी तेज
0
0
Report
Advertisement

बस्ती में नाबालिग से दुष्कर्म: 24 घंटे में आरोपी अब्दुल रहीम गिरफ्तार

Basti, Uttar Pradesh:लोकेशन, बस्ती एक तरफ नाबालिग से जुड़ा गंभीर मामला दूसरी तरफ पुलिस का एक्शन, बस्ती में पॉक्सो और दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 24 साल के आरोपी को 24 घंटे के भीतर उसके घर से गिरफ्तार किया है। गौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान अब्दुल रहीम के रूप में हुई है, जो गौर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इस ने नाबालिग लड़की को गन्ने के खेत में ले जाकर दुषकर्म की वारदात को अंजाम दिया था। दरअसल गौर थाना क्षेत्र में नाबालिग से जुड़े मामले को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार मामले में धारा 65(1), 352, 351(3) बीएनएस और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।इसी मुकदमे में पुलिस ने आरोपी अब्दुल रहीम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर दबिश दी, आरोपी घर पर ही मौजूद मिला, जिसे हिरासत में लिया गया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के दौरान सुप्रीम कोर्ट और मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया। फिलहाल पॉक्सो मामले में गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है। अब आगे की कार्रवाई पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया के तहत होगी。
0
0
Report

काली मंदिर से सोने की नथिया चोरी, ग्रामीणों में उबाल और पुलिस जांच शुरू

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग :- चंदौली.. . - काली मंदिर में चोरी से मचा हड़कंप - मां काली की प्रतिमा से सोने की नथिया चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश - बीती रात करीब 12:30 बजे मंदिर में घुसे चोर - ताला तोड़कर नथिया चोरी करने का आरोप, मोटरसाइकिल से फरार हुए चोर - आसपास सो रहे ग्रामीण के जागने पर हुई चोरी की जानकारी - 112 पुलिस के बाद बलुआ थाना पुलिस भी पहुंची, जांच पड़ताल शुरू - ग्रामीणों के मुताबिक नथिया की कीमत करीब 7 हजार रुपये से अधिक - जल्द खुलासा और नथिया बरामदगी की ग्रामीणों ने उठाई मांग - खुलासा न होने पर बड़े आंदोलन की ग्रामीणों ने दी चेतावनी - बलुआ थाना क्षेत्र के हिनौता गांव की घटना.
0
0
Report
Advertisement

गंगा नदी में डूबे तीन बच्चों में से एक की डेडबॉडी मिली, दो सुरक्षित

Barh, Bihar:मोकामा प्रखंड के ओंटा गांव में नहाने के दौरान तीन बच्चे गंगा नदी में डूब गए, जिनमें से दो को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाल लिया, जबकि एक बच्चा गंगा नदी की तेज धारा में बहकर दूर चला गया, जिसकी डेडबॉडी को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया है। करण दरियापुर का रहने वाला था। वह अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान के लिए गया था। उसने अपने घर में भी किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। सभी बच्चे बाढ़ में डूबे प्ले ग्राउंड के बाउंड्रीवाल पर चढ़कर गंगा नदी में छलांग लगा रहे थे। तभी तीनों बच्चे अचानक तैरते हुए गंगा की तेज धारा में बह गए। गंगा में बच्चों को डूबता देख लोग मदद के लिए नदी में कूद गए। एक बच्चे को गमछा फेंककर बाहर निकाल लिया गया, जबकि दूसरे को प्लास्टिक का गैलन फेंककर बचा लिया गया। वहीं तब तक करण पानी में बहकर दूर चला गया, जिसकी डेडबॉडी को बाहर निकाल लिया गया है।
0
0
Report

मंच पर गांधी जयंती के अवसर पर दमोह में स्वच्छता अभियान: सांसद और मंत्री ने सफाई कर्मियों का किया सम्मान

Damoh, Madhya Pradesh:मंत्री सांसद के साथ अलग अलग चले स्वक्षता अभियान, सफाई कामगारों का हुआ सम्मान.. आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर देश भर में हो रहे आयोजनों के बीच दमोह जिले में भी सेवा कार्यों के कई आयोजन हुए। जिला मुख्यालय पर तिमूर्ती पार्क के सामने सांसद राहुल सिंह के नेतृत्व में विशेष स्वक्षता अभियान चला जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्वयंसेवी संगठन के लोगों ने सफाई की। इस मौके पर सांसद ने स्वक्षता दूत यानी सफाई कामगारों का शाल श्री फल से सम्मान किया वहीं जिले के किशुनगंज में प्रदेश के आनंद विभाग के मंत्री लखन पटेल के नेतृत्व में स्वक्षता अभियान चलाया गया जिसने मंत्री पटेल के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि महात्मा गांधी के सद्कार्यों को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री ने जो स्वक्षता का सपना देखा आज देश भर में जमीन पर दिखाई दे रहा है और आने वाला कल और बेहतर होगा इसकी उम्मीद अब की जा सकती है。
0
0
Report
Advertisement

महराजगंज समाजवादी पार्टी ने “वोट बचाओ, देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान को लेकर प्रेस वार्ता की

Mahuwa, Uttar Pradesh:एंकर- महराजगंज में समाजवादी पार्टी ने “वोट बचाओ, देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान को लेकर प्रेस वार्ता की। सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी जल्द ही अभियान शुरू करेगी। महराजगंज में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार चुनाव आयोग के साथ मिलकर समाजवादी विचारधारा से जुड़े दलित, अल्पसंख्यक और पिछड़े मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से कटवा रही है। उन्होंने कहा कि 16 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है और सपा का आरोप है कि भाजपा विधायकों की खरीद-फरोख्त कर लोकतंत्र का अपमान कर रही है। सपा ने मांग की कि महराजगंज की सभी विधानसभा सीटों में वोटर लिस्ट का बूथवार सत्यापन कराया जाए। जिन मतदाताओं के नाम कटे हैं, उन्हें बीएलओ के माध्यम से तत्काल जोड़ा जाए। साथ ही मतदान प्रक्रिया की निगरानी के लिए चुनाव आयोग से सीसीटीवी और वीडियोग्राफी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई। बाइट- विद्यासागर यादव, जिलाध्यक्ष सपा
0
0
Report

कीर्ति शर्मा ने एशियन गेम्स 2026 में भारत को गोल्ड दिलाया

Jhanj Kalan, Haryana:एशियन गेम्स 2026: अभावों को भेदकर kiirti शर्मा ने साधा स्वर्णिम निशाना, पिल्लूखेड़ा से हांगझोउ तक kiirti शर्मा की अनकही कहानी कर्ज लेकर खरीदा था ₹5,000 का लकड़ी का धनुष, जींद की बेटी ने एशियन गेम्स में भारत को दिलाया गोल्ड तीन एकड़ जमीन और बुलंद इरादे--- रिटोली की kiirti शर्मा ने तीरंदाजी में रचा इतिहास, जश्न में डूबा पूरा गांव दादा-दादी का सीना गर्व से चौड़ा खेल की नर्सरी बन रहा जींद जींद से गुलशन चावला एंकर----हरियाणा के जींद जिले का छोटा सा गांव रिटोली शुक्रवार को उस वक्त जश्न से सराबोर हो उठा, जब एशियन गेम्स 2026 से तीरंदाजी में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने की खबर आई। गांव की बेटी kiirti शर्मा ने महिला रिकर्व टीम इवेंट में अपनी साथियों अंकिता भकत और कुमकुम अनिल मोहोद के साथ मिलकर फाइनल में दक्षिण कोरिया को पराजित कर यह स्वर्णिम इतिहास रचा है। वीओ-----जैसे ही kiirti के स्वर्ण पदक जीतने की सूचना गांव पहुंची, उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी सोशल मीडिया के जरिए बधाई देते हुए कहा कि हमारी बेटियां लगातार स्वर्णिम प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ा रही हैं। वीओ----kiirti की इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे उनके परिवार का वर्षों का संघर्ष और त्याग छिपा है। माता गुड्डी देवी ने नम आंखों से यादों के पन्ने पलटते हुए बताया कि kiirti की प्रतिभा की पहचान पिल्लूखेड़ा मंडी के एफएस स्कूल में हुई थी। शुरुआत में वह एथलेटिक्स में दौड़ लगाया करती थी। कोच ऊधम सिंह ने जब उसके स्टैमिना और एकाग्रता को देखा, तो उसे तीरंदाजी में आजमाने की सलाह दी। हमारे पास तो इतने पैसे भी नहीं थे वीओ----मां गुड्डी देवी बताती हैं, "हमने सोचा छोटा-मोटा खेल होगा। पहली बार 5,000 का लकड़ी का धनुष उधार पैसे लेकर खरीदकर दिया था। जब उसकी कला में निखार आया तो कोच के कहने पर ₹55,000 का प्रोफेशनल धनुष आढ़ती से कर्ज लेकर लाए हो Hold/अपबाइट वीओ----kiirti के पिता विजय कुमार, जो महज तीन एकड़ जमीन पर खेती करके परिवार का गुजर-बसर करते हैं, बताते हैं कि जब बच्ची का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण के पद्मा हजारीबाग (झारखंड) केंद्र में हुआ, तब उसके अभ्यास के लिए 55,000 का नया धनुष भी आढ़ती से ब्याज पर पैसे उठाकर दिलाना पड़ा। पिता ने भावुक होते हुए कहा,जब बेटी का फोन आया कि पापा, हमने कोरिया को हराकर गोल्ड जीत लिया है', तो एक पल के लिए यकीन ही नहीं हुआ। उस वक्त मैं खेत में धान की कटाई की तैयारी कर रहा था। 3 एकड़ जमीन में बच्चों को पढ़ाया और इस मुकाम तक पहुंचाया। आज बेटी ने सारा कर्ज चुकता कर दिया।" kiirti बीते 4 सालों से परिवार और घर त्यागकर झारखंड में इंटरनेशनल कोच ऊधम सिंह के मार्गदर्शन में दिन-रात कड़ा अभ्यास कर रही थी। होल्ड/ अपबाइट विजय कुमार पिता घर पर पोती की जीत की सूचना सबसे पहले उसके भाई ने हरिद्वार से दी, जो वहां रहकर जेईई की पढ़ाई कर रहा है। दादा रामजवारी और दादी लखपति देवी ने खुशी जताते हुए कहा, "बेटी ने पूरे देश और हरियाणा का नाम पूरे विश्व में ऊंचा कर दिया है। हमारी पोती ने यह साबित कर दिया कि अगर इरादे बुलंद हों तो गांव की गलियों से निकलकर भी दुनिया जीती जा सकती है। दादा रामजवारी, गौरतलब है कि एशियन गेम्स 2026 में जींद जिले के खिलाड़ियों का दबदबा कायम है। kiirti शर्मा से पहले निशानेबाज नीरू ढांढा दो स्वर्ण पदक, जुलाना की पूजा कबड्डी में स्वर्ण पदक और अलेवा के हिमांशु रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर चुके हैं। kiirti की इस स्वर्णिम उपलब्धि से पूरे जिले में उत्साह का माहौल है। जींद गुलशन चावला रिपोर्टर
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top