Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Balaghat481051

सड़क पर गिरा बरगद का पेड़, साढ़े सात घंटे तक रहा मार्ग बंद

Pushpa Sahare
Jul 04, 2025 14:50:05
Birsa, Madhya Pradesh
सड़क पर बरगद का पेड़ गिरने से साढ़े सात घंटे बाद खुला लामता से परसवाड़ा मार्ग बिरसा। जिले में हों रहीं बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं हों रहीं बारिश से लामता से परसवाडा मार्ग पर काला पानी के समीप एक विशालकाय बरगद का पेड़ गिर गया है। जिसके चलते साढ़े सात घंटे आवागमन बंद रहा। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पेड़ को काटकर हटाने का प्रयास किया गया। पेड़ गिरने से बालाघाट से परसवाडा, लामता बैहर मार्ग बंद था। जिससे आवागमन में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पेड़ गिरने से एक बारात भी फंस रही। विशालकाय पेड़ को वन विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग द्वारा पेड़ को हटाया गया। बालाघाट से नैनपुर 543 राष्ट्रीय राजमार्ग के पादरीगंज के समीप शुक्रवार को भीम नाला उफान में होने से चार घंटे मार्ग बंद रहा।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement