icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
481001
Devendra RangireDevendra RangireFollow9 May 2025, 12:14 pm

Balaghat - कुएं के रिचार्ज से गांव को मिलेगी नई पहचान

Balaghat, Madhya Pradesh:

बालाघाट: कुएं का ठंडा पानी और पीपल की छांव हर गांव की पहचान रही है। इस पहचान को बरकरार रखने व सुदृढ़ करने के लिए अब ऐसे पुराने और बहु उपयोगी कुओं के रिचार्ज करने का अनोखा कार्य गांवो में प्रारम्भ हो गया है। कलेक्टर मृणाल मीना ने निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ अभिषेक सराफ के मॉगदर्शन में प्रारंभिक तौर पर हर जनपद पंचायत में ऐसे 2-2 कुओं के लिए रिचार्ज करने का कार्य प्रारम्भ किया गया है। इस कवायद में बालाघाट जनपद के हरदौली पंचायत के तिवड़ीखुर्द में 2 कुएं से इसकी शुरुआत हो गई है। गांव के सचिव बताते है कि 20 वर्ष पुराना कुआं शुक्रवार को जलापूर्ति करता है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ग्वालियर के दौलतगंज में बर्तन दुकान पर हिंसक विवाद, परिवार ने दुकानदार की पिटाई

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के दौलतगंज में जिला अग्रसेन पार्क के पास बर्तन की दुकान पर जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। बर्तन खरीदने पहुंचे ग्राहक और दुकानदार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि ग्राहक के साथ आए पूरे परिवार ने दुकानदार की पिटाई शुरू कर दी। मारपीट के दौरान पुरुष, महिलाएं और एक बच्चा भी दुकानदार के साथ हाथापाई करते हुए नजर आ रहे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल विवाद की असली वजह और पुलिस की कार्रवाई को लेकर जानकारी सामने आना बाकी है
0
0
Report

हरदोई में रामचरितमानस पाठ के दौरान बवाल: पथराव-फायरिंग, कई घायल

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में रामचरितमानस पाठ के बीच खूनी बवाल, पथराव-फायरिंग के बाद बाइक में लगाई आग,5 घायल,वीडियो वायरल हरदोई में आस्था के माहौल में अचानक ऐसा बवाल मचा कि मंदिर परिसर से लेकर गांव की गलियों तक अफरा-तफरी फैल गई। मझिला थाना क्षेत्र के जलालपुर मजरा परसई गांव में शिव मंदिर के भीतर रामचरितमानस पाठ चल रहा था, तभी पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि लाठी-डंडों और तमंचों से लैस होकर पहुंचे लोगों ने गाली-गलौज करते हुए पथराव शुरू कर दिया और मंदिर में मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया। बवाल यहीं नहीं थमा। हमलावर घर के बाहर खड़ी बाइक को खींचकर ले गए और लाठी-डंडों से तोड़फोड़ की। इसके बाद माचिस जलाकर बाइक की पेट्रोल टंकी में आग लगा दी। कुछ ही देर में बाइक आग का गोला बन गई और जलकर राख हो गई। घटना के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें बाइक में तोड़फोड़ और आग लगाने का घटनाक्रम दिखाई दे रहा है। घटना 10 नवंबर की रात करीब 10:30 बजे की है। पीड़ित संजय त्रिवेदी की तहरीर के मुताबिक, वह अपने चचेरे भाई राहुल के साथ मंदिर में रामचरितमानस का पाठ कर रहे थे। उनकी मां रत्ना देवी, निखिल, स्वामी दयाल समेत अन्य लोग भी वहां मौजूद थे। इसी दौरान श्रवण कुमार त्रिवेदी, अभिनव त्रिवेदी, विपिन त्रिवेदी, विशाल शुक्ला, अमरीश उर्फ दीपू, चन्नू शुक्ला और अंशुल शुक्ला पर लाठी-डंडों से हमला करने और तमंचे से जानलेवा फायरिंग करने का आरोप है। हमले में संजय त्रिवेदी, उनकी मां रत्ना देवी, राहुल, शाश्वत और प्रमोद त्रिवेदी घायल हो गए। तहरीर के अनुसार संजय, उनकी मां, राहुल और शाश्वत मौके पर बेहोश हो गए थे। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस दौरान मारपीट, पथराव और आगजनी से गांव में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित की तहरीर पर मंझिला पुलिस ने सातों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में श्रवण कुमार त्रिवेदी, अभिनव त्रिवेदी, विपिन त्रिवेदी, विशाल शुक्ला, अमरीश उर्फ दीपू, चन्नू शुक्ला और अंशुल शुक्ला शामिल हैं। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। रामचरितमानस पाठ के दौरान हुए इस बवाल, फायरिंग के आरोप और बाइक को आग के हवाले किए जाने की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
0
0
Report
Advertisement

समता विहार श्मशान घाट में गंदगी और पानी से सुरक्षा संकट

New Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली के मुकुंदपुर स्थित समता विहार श्मशान घाट की बदहाली देखिए जहां लोगों को अपनों का अंतिम संस्कार करने के लिए भी गंदगी और दुर्गंध के बीच से गुजरना पड़ रहा है। नाले का गंदा पानी श्मशान घाट में घुस चुका है। बच्चों के कब्रिस्तान तक गंदगी का कब्जा है। कहीं पेड़ झुक गए हैं तो कहीं जमीन धंसने लगी है। आखिर मौत के बाद मोक्ष देने वाली इस जगह की सुध लेने वाला कौन है? जरा इन तस्वीरों को गौर से देखिए—पानी के लगातार जमाव के चलते श्मशान घाट में लगे विशालकाय पेड़ तक तिरछे हो गए हैं। कई जगह जमीन धंसने लगी है। ऐसे में यहां आने वाले लोगों के सिर पर हादसे का खतरा मंडरा रहा है। सवाल है कि अगर कोई पेड़ गिर गया या जमीन धंसने से कोई हादसा हो गया, तो इसकी जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा? दरअसल, समता विहार श्मशान घाट के बाहर बना फ्लड विभाग का नाला गंदगी से पूरी तरह अटा पड़ा है। पानी की निकासी का रास्ता बंद होने के चलते नाले का पानी ओवरफ्लो होकर श्मशान घाट में दाखिल हो रहा है। गंदगी के कारण उठती दुर्गंध ने यहां आने वाले लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोग लंबे समय से इस परेशानी को झेलने को मजबूर हैं। फिलहाल लोगों को अपनों को अंतिम विदाई देने के लिए साफ-सुथरा और सुरक्षित स्थान तक नसीब नहीं हो रहा। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस बदहाली पर कब संज्ञान लेते हैं या फिर समता विहार का यह श्मशान घाट यूं ही गंदे पानी और दुर्गंध के बीच अपनी बदहाली पर आंसू बहाता रहेगा।
0
0
Report

कोटा-झालावाड़ हाईवे पर पलटी कार, बच्चे समेत परिवार बाल-बाल बचा

Kota, Rajasthan:जगपुरा के समीप फिल्मी स्टाइल में पलटी कार, बाल-बाल बच्चे कार सवार, तेज रफ्तार अनियंत्रित कार हाइवे पर डिवाइडर से टकराई, कई पलटी खाती हुई वापस सीधी हुई कार, धमाके की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ जमा, कोटा-झालावाड़ रोड पर जगपुरा के समीप हुआ हादसा, बच्चे एवं परिवार के अन्य सदस्यों थे सवार, किसी को भी नहीं लगी गंभीर चोट, कार कोटा से झालावाड़ की ओर जा रही थी. कार कोटा शहर से कुछ ही दूरी पार की थी कि जगपुरा के पास अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार अनियंत्रित होकर हाईवे के डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार कई पलटी खाते हुए वापस सीधी हो गई. हादसे के दौरान जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. आवाज सुनते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कार में सवार छोटे बच्चों सहित परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला. दुर्घटना में सभी के बाल-बाल बचने से लोगों ने राहत की सांस ली. पीछे से वाहन नहीं आने से टला बड़ा हादसा. गनीमत यह रही कि दुर्घटना के समय कार के पीछे की ओर से कोई अन्य वाहन नहीं आ रहा था. यदि पीछे से कोई वाहन आ रहा होता तो हादसा और गंभीर हो सकता था. दुर्घटनाग्रस्त कार डिवाइडर के बीच में पड़ी रही. हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक लोगों की भीड़ जमा रही।
0
0
Report
Advertisement

कैथल में AQI 440: प्रदूषण से आंखों जलन और सांस में परेशानी

Kaithal, Haryana:कैथल में प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, AQI 440 के पार, आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत! कैथल में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक स्थिति में पहुंचता जा रहा है। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 440 तक पहुंचने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। हालात ऐसे हैं कि रात के समय घना कोहरा और सुबह के समय स्मॉग लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। प्रदूषित हवा के कारण लोगों को आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। डॉक्टरों के अनुसार, घर से बाहर निकलते समय अपने साथ रुमाल और पानी की बोतल जरूर रखें। आंखों में जलन होने पर साफ पानी से आंखों को धोएं और बार-बार आंखों को रगड़ने से बचें। सांस लेने में अधिक परेशानी, लगातार खांसी या आंखों में गंभीर जलन होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। प्रदूषण का यह बढ़ता स्तर लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरे की घंटी बनता जा रहा है।
0
0
Report

जेल रोड फ्लाईओवर पर हार्ट अटैक से व्यापारी की मौत, दुर्घटना में घायल

Aligarh, Uttar Pradesh:जेल रोड फ्लाईओवर पर चढ़ते समय कार सवार व्यापारी को आया हार्ट अटैक हार्ट अटैक आने से बेकाबू हुई कार बिजली के पोल से टकराई हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त दोनों एयरबैग खुले कार सवार व्यापारी संदीप वाष्णेय की हार्ट अटैक के बाद मौत दोस्तों ने व्यापारी को आनन-फानन में निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया कार में सवार एक अन्य युवक भी घायल मौके पर पहुंची बन्नादेवी पुलिस ने क्रेन से दुर्घटनाग्रस्त कार हटवाई पुलिस ने यातायात को कराया सुचारु बड़ा हादसा होने से टला थाना बन्नादेवी क्षेत्र के जेल रोड फ्लाईओवर की घटना
0
0
Report
Advertisement

गया एयरपोर्ट पर छठ महापर्व की झलक: लोकगीतों और परंपरा से यात्रियों का स्वागत

Gaya, Bihar:गया एयरपोर्ट पर पहली बार छठ महापर्व की दिखी सांस्कृतिक झलक, लोकगीतों और धार्मिक परम्परा से रूबरू हो रहे है देश- विदेश के यात्री एंकर इंट्रो: लोक आस्था का महापर्व छठ अब सिर्फ बिहार की पहचान ही नहीं, बल्कि देश-विदेश में रहने वाले लोगों की आस्था और संस्कृति का प्रतीक बन चुका है। इसी संस्कृति और परंपरा को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने के लिए गया एयरपोर्ट पर पहली बार विशेष पहल की गई है। यहां आने-जाने वाले यात्रियों का स्वागत छठ महापर्व के लोकगीतों और धार्मिक परंपराओं की झलक के साथ किया जा रहा है। देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट। वीओ-1: मोक्ष और ज्ञान की नगरी गयाजी में छठ महापर्व की रौनक अब एयरपोर्ट पर भी देखने को मिल रही है। गया एयरपोर्ट पर पहली बार छठ महापर्व को लेकर विशेष सांस्कृतिक पहल की गई है। इस पहल का उद्देश्य देश-विदेश से आने वाले यात्रियों को बिहार की समृद्ध लोक संस्कृति, धार्मिक आस्था और छठ की परंपराओं से परिचित कराना है। वीओ-2: एयरपोर्ट परिसर में छठ के पारंपरिक लोकगीतों और धार्मिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से यात्रियों को इस महापर्व की विशेषता बताई जा रही है। खास बात यह है कि यहां पहुंचने वाले विदेशी पर्यटक और दूसरे राज्यों से आने वाले यात्री भी बिहार की इस अनूठी परंपरा से रूबरू हो रहे हैं। वीओ-3: छठ महापर्व केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि प्रकृति, सूर्य उपासना, लोक आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। ऐसे में गया एयरपोर्ट की यह पहल बिहार की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने की एक अनूठी कोशिश मानी जा रही है। बाइट:- यात्री बाइट:- यात्री बाइट:- यात्री bाइट:- यात्री bाइट:- यात्री bाइट:- यात्री bाइट:- पंकज कुमार, अपर समाहर्ता आपदा गयाजी पीटीसी:- जय प्रकाश कुमार
0
0
Report

सीवान पुलिस ने छठ से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया

Siwan, Bihar:शराब के नाम पर फिर किसी घर का चिराग न बुझे, इसके लिए सीवान पुलिस ने कमर कस ली है। जहरीली शराब की त्रासदी झेल चुके लकड़ी नबीगंज में छठ महापर्व से पहले पुलिस और उत्पाद विभाग ने शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शराब के लिए चर्चित इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। लकड़ी नबीगंज थानाध्यक्ष सविता कुमारी और उत्पाद थाना प्रभारी दिलदार अंसारी के नेतृत्व में बाला गांव और मदारपुर जैसे इलाकों में संदिग्ध घरों के दरवाजे खुलवाकर तलाशी ली जा रही है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चल रहे इस अभियान से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।दरअसल, लकड़ी नबीगंज का बाला गांव जनवरी 2023 में जहरीली शराब कांड को लेकर सुर्खियों में आया था। इस घटना में कई लोगों की जान चली गई थी और कई परिवारों की खुशियां उजड़ गई थीं। इसके बाद नवंबर 2024 में भी इलाके में शराब सेवन के बाद मौत और लोगों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया था। ऐसे में छठ महापर्व से पहले शराब के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस विशेष अभियान के तहत शराब के संभावित भंडारण और बिक्री से जुड़े ठикानों को खंगाला गया। हालांकि शुरुआती छापेमारी के दौरान किसी भी घर से शराब की बरामदगी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस का अभियान लगातार जारी रहने वाला है। पुलिस अब शराब के अवैध कारोबारियों के साथ-साथ शराब का सेवन करने वालों पर भी नजर बनाए हुए है। थानाध्यक्ष सविता कुमारी ने साफ कर दिया है कि शराब के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। शराब बेचने वालों के साथ-साथ सेवन करने वालों को भी चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report

बेगूसराय: फरार पांचवें आरोपी सूरज महतो के घर इश्तिहार, इनाम भी घोषित

Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय के चर्चित गैंगरेप मामले में पुलिस ने फरार चल रहे पांचवें आरोपी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। आरोपी सूरज महतो के घर पर पुलिस ने इश्तिहार चिपकाया है। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को इनाम देने की भी घोषणा की गई है। वहीं, पीड़िता की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने उसके घर पर दो पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता को हरसंभव मदद दी जा रही है और मामले में स्पीडी ट्रायल चलाया जा रहा है। हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर एसपी मनीष कुमार ने कुछ मीडिया रिपोर्टों में किए जा रहे दावों का खंडन भी किया है। दरअसल, पूरा मामला बेगूसराय के चकिया थाना क्षेत्र का है। जहां 11 जून को एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। इस मामले में चकिया थाना कांड संख्या 56/26 के तहत तीन नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनीष कुमार के निर्देश पर विशेष टीम और डीआईयू की टीम गठित की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रामू महतो को गुजरात के गांधीनगर से गिरफ्तार किया, जबकि सोली बिंद उर्फ सोलिया को शाम्हो दियारा से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, पांचवां आरोपी सूरज महतो अब भी फरार है। जिसके घर पर पुलिस ने ढोल-बाजे के साथ इश्तिहार चिपकाया है और उसकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया गया है।इधर, 10 नवंबर की रात इसी महिला के साथ मारपीट की एक नई घटना सामने आई। आरोप है कि दो बदमाशों ने महिला के साथ मारपीट करने के बाद उसे घर की छत से नीचे फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना के बाद परिजन पहले बरौनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और फिर बेहतर इलाज के लिए महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान महिला के फर्द बयान पर चकिया थाना में कांड संख्या 134/26 दर्ज किया गया। इस मामले में पड़ोसी अशोक महतो के पुत्र भोगल महतो को नामजद किया गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।वहीं, पुलिस ने पीड़िता को इलाज के बाद सुरक्षित घर पहुंचाया है और उसकी सुरक्षा के लिए घर पर दो पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।इस पूरे मामले पर एसपी मनीष कुमार ने मीडिया में प्रसारित कुछ खबरों का खंडन करते हुए स्पष्ट किया है कि 10 नवंबर की वर्तमान घटना में मारपीट का मामला सामने आया है। इसे गैंगरेप की घटना से जोड़कर प्रचारित करना गलत है। एसपी के अनुसार, पुराने गैंगरेप मामले के चार आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि पांचवें फरार आरोपी के खिलाफ इनाम घोषित करने के साथ कुर्की की कार्रवाई भी की जा चुकी है। गैंगरेप के पुराने मामले में स्पीडी ट्रायल चलाया जा रहा है。 फिलहाल, सदर डीएसपी टू कुमारी दुर्गा शक्ति के नेतृत्व में चकिया थाना पुलिस दोनों मामलों के अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही है।बहरहाल, एक तरफ गैंगरेप के पुराने मामले में फरार पांचवें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है, तो दूसरी तरफ पीड़िता के साथ हुई ताजा मारपीट की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस फरार आरोपी को कब तक गिरफ्तार कर पाती है。
0
0
Report
Advertisement

जयपुर अस्पताल में घायल युवक की मौत: भुसावर के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

Bharatpur, Rajasthan:एंकर-भरतपुर के भुसावर थाना क्षेत्र के गांव महतोली स्थित एक खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में घायल अवस्था में मिले गांव बारौली निवासी युवक की जयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने युवक की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई है। घटना से आक्रोशित परिजन एवं ग्रामीण देर रात्रि को भुसावर थाने पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान थाना अधिकारी राजेश मीणा ने परिजनों को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया。
0
0
Report

छठ के लिए हाजीपुर जंक्शन पर सुरक्षा हाई अलर्ट, चेकिंग तेज

Hajipur, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए हाजीपुर जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रखा गया है। आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत के नेतृत्व में RPF, GRP, डॉग स्क्वायड बरौनी और बम डिटेक्शन स्क्वायड की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन पर गहन चेकिंग अभियान चलाया। संयुक्त टीम द्वारा स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्सल कार्यालय, वेटिंग हॉल और पार्किंग एरिया की बारीकी से तलाशी ली गई। आरपीएफ डॉग स्क्वायड के खोजी कुत्ता 'मिलो' ने पूरे स्टेशन परिसर में सघन जांच की, वहीं बम डिटेक्शन स्क्वायड ने यात्रियों के सामान और स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान RPF टीम ने लाउडहेलर के माध्यम से यात्रियों को जागरूक भी किया। यात्रियों को नशाखुरानी गिरोह से सावधान रहने, भीड़ में चोर-उचक्कों से सतर्क रहने, रेलवे ट्रैक पार न करने और हमेशा फुट ओवर ब्रिज का उपयोग करने की अपील की गई।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top