Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hathras204101

हाथरस में जमीन विवाद के चलते भाई की हत्या; 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

SKSumit Kumar
Mar 21, 2026 13:04:26
Hathras, Uttar Pradesh
हाथरस में पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा जमीन के विवाद में की थी सगे भाई की हत्या हत्या के 2 आरोपियों को किया पुलिस ने गिरफ्तार घटना के 24 घंटे में पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार तीन डंडे सहित आलाकत्ल पुलिस ने किया बरामद सासनी के सीकरी गांव में हुआ था हत्याकांड 20 मार्च को भीमसेन अपनी बेटी के साथ खेत पर चारा लेने गए थे इसी दौरान भीमसेन के भाई पूर्ण और रविंद्र मौके पर पहुंचे... तीनों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हुई.... इसी दौरान पूरन और रविन्द्र ने डंडे और धारदार हथियार से भीमसेन पर हमला कर दिया... हमले में गम्भीर रूप से घायल हुए भीमसेन की मौत हो गई... भीमसेन के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस की पांच टीमों का गठन किया गया था.... और पुलिस इस हत्याकांड के दोनों आरोपियों को 24 घंटे के अंदर विजयगढ़ रोड के कोमरी की पुलिया से गिरफ्तार कर लिया है... पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन डंडे और हत्या के में इस्तेमाल किए जाने वाला आला कत्ल बरामद किया है...
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DTDinesh Tiwari
Mar 21, 2026 14:03:03
Jaipur, Rajasthan:जयपुर केबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने जोबनेर और झोटवाड़ा में आयोजित कार्यक्रमों में क्षेत्रीय विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने विधायक कोष से जोबनेर, पीथावास और बस्सी-झाझरा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 1.75 करोड़ रुपये की सहायता देने की घोषणा की। इस राशि से सामुदायिक भवन सहित विभिन्न आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आरपीएससी और यूपीएससी में सफल जोबनेर की मेधावी छात्राओं का सम्मान करते हुए कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और शिक्षा के माध्यम से समाज को नई दिशा दे रही हैं। उन्होंने संगठन की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही किसी भी संगठन की असली ताकत होते हैं। कर्नल राठौड़ ने किसानों के मुद्दों पर भी बात करते हुए बताया कि जिन किसानों की जमीन अधिग्रहित हुई थी, उन्हें मुआवजा दिया जा चुका है। साथ ही जोबनेर और झोटवाड़ा क्षेत्र के किसानों के लिए 7.6 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता स्वीकृत की गई है। उन्होंने झोटवाड़ा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि पिछले दो वर्षों में सड़क, सीवेज और ड्रेनेज व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जिससे जलभराव और यातायात की समस्याएं कम हुई हैं। क्षेत्र में 30 उच्च जलाशयों के निर्माण और 1100 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने की योजना से करीब 3 लाख लोगों को पानी की सुविधा मिलेगी। कटौती के अलावा हाईटेंशन बिजली लाइनों को भूमिगत करने के लिए 80 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और सरकार के समन्वय से क्षेत्र तेज़ी से विकास की ओर बढ़ रहा है。 बाईट - कर्नल STATEVARDHAN सिंह Rathod - केबिनेट मंत्री
0
comment0
Report
SDShankar Dan
Mar 21, 2026 14:02:46
Jaisalmer, Rajasthan:जिला जैसलमेर विधानसभा - पोकरण लोकेशन - पोकरण पोकरण फोर्ट में गणगौर मेले की धूम, ईसर-गवर का पारंपरिक विवाह संपन्न पोकरण, जैसलमेर मरुधरा की लोक आस्था और परंपराओं का प्रतीक गणगौर पर्व इस बार भी पोकरण में पूरे उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। गणगौर पर्व के अवसर पर दिनभर विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए, वहीं शाम को पोकरण फोर्ट में भव्य गणगौर मेले का आयोजन किया गया। सुहागिन महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर व्रत रखे और विधि-विधान से ईसर-गवर की पूजा-अर्चना की। पोकरण फोर्ट परिसर में शृंगार चौकी पर ईसर-गवर की प्रतिमाओं को आकर्षक रूप से सजाया गया, जहां शहरभर की सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा की। इसके बाद शृंगार चौकी से ईसर-गवर की सवारी पूरे फोर्ट परिसर में निकाली गई, जिसने मेले का माहौल और भी भक्तिमय बना दिया। फोर्ट स्थित मेनमालिया बुर्ज और भीम कोठार के समीप बनी चौकी पर विधिवत मंत्रोच्चार के बीच ईसर-गवर का पारंपरिक विवाह संपन्न करवाया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। विवाह संस्कार के पश्चात प्रतिमाओं को पुनः फोर्ट के एक कक्ष में विराजमान किया गया। इस अवसर पर आयोजित मेले में महिलाओं और बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर भाग लिया, जिससे पूरा फोर्ट परिसर रंग-बिरंगे लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर नजर आया। गणगौर मेले ने एक बार फिर पोकरण की सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं को जीवंत कर दिया, वहीं महिलाओं की आस्था और उत्साह ने इस आयोजन को खास बना दिया।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 21, 2026 14:02:30
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद जासूसी मामला अपडेट गाजियाबाद में पाकिस्तानी जासूस मामले में हुआ खुलासा... रील बनाने की आड़ में वीडियो , फोटो और लोकेशन लेते थे आरोपी... सूत्रों के मुताबिक आरोपी सुहैल को निर्देश दिए गए थे कि वो गरीब तबके के लड़कों को तलाशे और उन्हें पैसों का लालच देकर टास्क सौंपे... आरोपी सुहैल लगातार हैंडलर के संपर्क में था और उसने उन लड़कों को तलाशना शुरू किया जो गरीबी की वजह से उसके ट्रैप में आ सके...सुहैल ने पांचवीं से 12वीं पास तक के उन लड़कों को टारगेट किया... उसे पाकिस्तान में बैठे हैंडलर ने देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए दिहाड़ी के मजदूर और रेहड़ी पटरी लगाने वालों को अपने झांसे में लिया और मौजमस्ती की आड़ में पैसे देने लगा... ये अधिकतर लड़के गाजियाबाद के कौशांबी इलाके के रहने वाले हैं... जो कम पढ़े लिखे भी थे और 5 वीं से 12 वीं तक ही पढ़े थे जिसके बाद कोई फल की रेहड़ी लगा रहा था तो कोई मजदूरी कर रहा था...क्योंकि आरोपी सुहेल, महक, राज, शिवा, प्रवीण और रितिक नौवीं से 12वीं पास थे। वहीं शुक्रवार को गिरफ्तार हुआ आरोपी गणेश 5वीं, विवेक अशिक्षित, गगन 12वीं और दुर्गेश 9वीं पास है। ये सभी मोबाइल मैकेनिक, दिहाड़ी मजदूरी, फास्ट फूड और फल का ठेला लगाने का काम कर रहे थे। सभी को मोबाइल चलाने की आदतें थीं और उस खर्च को करने के लिए पैसों की जरूरत होती है इसलिए सुहैल ने इसका फायदा उठाया... ये सभी नाबालिग और बालिग आरोपी रील बनाने का ड्रामा करते थे और उसी आड़ में संवेदनशील लोकेशनों की वीडियो फोटो खींच लेते थे एरिया की लोकेशन देते थे ताकि कोई इन पर शक न करे... सूत्रों के मुताबिक गाजियाबाद जासूसी नेटवर्क में गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि वो कई महीनों से ग्रुप बनाकर जानकारियां इकट्ठा कर रहे थे... जहां भी जाते ग्रुप बनाकर निकलते थे दिल्ली के कनॉट प्लेस और पहाड़गंज समेत इजरायली लोगों के होटल और वीवीआईपी की जानकारी इकट्ठा करके भेजी गई थी...
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Mar 21, 2026 14:02:14
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Mar 21, 2026 14:02:04
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद में 9 महीने वेतन नहीं, आर्थिक तंगी के कारण ठीक से इलाज नहीं मिलने के कारण रोजगार सेवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने की आर्थिक मुआवजा दिलाने की मांग अमरोहा जनपद के हसनपुर तहसील क्षेत्र के गंगेश्वरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत शिकरौली में आर्थिक तंगी और बीमारी के चलते ग्राम रोजगार सेवक महेंद्र सिंह (38) की उपचार के दौरान मेरठ मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि नौ महीने से वेतन न मिलने के कारण वह बेहतर इलाज नहीं करा सके। हालत बिगड़ने पर मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश है। परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक परिवार को सहायता, बकाया वेतन और आश्रित को नौकरी देने की मांग उठाई है।
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma
Mar 21, 2026 14:01:47
Jaipur, Rajasthan:बीजेपी संगठन मोर्चों के मोर्चे पर फेल साबित हो रहा है ! पार्टी के हरावल दस्ते समझे जाने वाले मोर्चों में नई टीमों का गठन नहीं हो पा रहा है, इससे सवाल उठने लगे हैं। पार्टी नेतृत्व ने मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं, लेकिन उनकी प्रदेश और जिलों से लेकर बूथ स्तर पर तीन महीने बाद भी टीमों का गठन नहीं किया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में मायूसी दिखाई दे रही है। इधर मोर्चों की टीम का गठन नहीं होने से संगठन के कामकाज, पार्टी के अभियान और कार्यक्रमों की तेज क्रियान्विति पर भी असर पड़ रहा है। हालांकि पार्टी नेतृत्व जल्द ही टीम के गठित करने का दावा कर रहा है। राजस्थान बीजेपी के संगठनात्मक ढांचा खड़ा करने की रफ्तार धीमी चल रही है. बीजेपी संगठन में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ जुलाई 2024 में नियुक्ति किए गए थे। हालांकि 22 फरवरी 2025 को इनकी विधिवत नियुक्ति हुई। इसके बाद राठौड़ को अपनी नई प्रदेश टीम घोषित करने में 16 महीने लग गए। वहीं पार्टी के मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष बदलने में भी काफी लंबा वक्त लगा। मोर्चों के अध्यक्ष घोषित होने के बाद उम्मीद थी कि जल्द ही जिला और प्रदेश स्तर पर नई टीमों की घोषणा होगी, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आएगी। लेकिन पुरानी टीम के सहारे ही संगठन की नैया को पार लगाया जा रहा है. लेकिन हालात यह है. कि वर्तमान में न तो पुरानी टीम पूरी तरह सक्रिय है और न ही नई टीम बन पाई है. इस देरी का सीधा असर पार्टी के अभियान और जमीनी कार्यक्रमों पर पड़ रहा है. कई कार्यक्रम धीमी गति से चल रहे हैं, जिससे संगठन की सक्रियता प्रभावित हो रही है. इतना ही नहीं पार्टी पंचायत और निकाय चुनाव में जाने की तैयारी कर रही है. लेकिन पार्टी मुख्य मोर्चे की टीम नही बनने से कार्यकर्ताओं में मयूसी झलक रही है. इधर पार्टी में प्रदेश टीम, कार्यसमिति तथा मौर्चों के अध्यक्ष घोषित करने को लेकर राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि पार्टी ने संगठनात्मक ढांचा तो खड़ा कर लिया है. लेकिन उसमें सक्रियता और ऊर्जा की कमी साफ नजर आ रही है. यह “तोप-बंदूक तो तैयार करने, लेकिन उसमें गोला-बारूद नहीं भरने जैसी स्थिति है. पुरानी टीम ने काम लगभग बंद कर दिया है. जबकि नई टीम पूरी तरह से स्थापित और संगठित नहीं हो पाई है. इस कारण पार्टी के कामकाज में ठहराव आ गया है और अपेक्षित गति नहीं मिल रही.इससे राजनीतिक अभियानों की धार कमजोर पड़ रही है. तथा आगामी पंचायत और निकाय चुनाव में परिणाम प्रभावित होने की आशंका बनी रहेगी. इधर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ मोर्चों के गठन में समन्वय और आपसी गुटबाजी की अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए कहते है. पार्टी में किसी भी तरह के मतभेद या सामंजस्य की कमी नहीं है. मोर्चों के टीम गठन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही सभी मोर्चों की कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी. संगठन को मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए सोच-समझकर चयन किया जा रहा है. इसलिए थोड़ा समय लग रहा है. पार्टी का संगठनात्मक ढांचा ये - प्रदेश बीजेपी में 7 प्रमुख मोर्चे हैं - युवा मोर्चा - महिला मोर्चा - किसान मोर्चा - अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा - अनुसूचित जनजाति (ST) मोर्च - ओबीसी (पिछड़ा वर्ग) मोर्चा - अल्पसंख्यक मोर्चा - इनमें मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है. लेकिन कई मोर्चों की प्रदेश व जिला कार्यकारिणीअभी घोषित नहीं हुई है. - राजस्थान बीजेपी में 19 से 20 प्रकोष्ठ- विभाग सक्रिय हैं, - विधि प्रकोष्ठ - आर्थिक प्रकोष्ठ - व्यापार प्रकोष्ठ - चिकित्सा प्रकोष्ठ - शिक्षा प्रकोष्ठ - उद्योग प्रकोष्ठ - बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ - सहित अन्य शामिल है - इनमें से किसी भी प्रकोष्ठों के संयोजक की घोषणा नहीं हुई. -पार्टी संगठन में - संगठन विभाग - प्रचार-प्रसार विभाग - मीडिया विभाग - प्रशिक्षण विभाग - चुनाव प्रबंधन विभाग - 20 विभाग में से मात्र तीन विभागों के संयोजक की घोषणा हुई है. बाकी का इंताजर है. ग्राफ़िक्स आउट - दूसरी ओर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ महेंद्र कुमावत का कहन है कि यह सही है कि टीम के गठन में देरी हो रही है, लेकिन इससे संगठन के कामकाज पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। पुरानी टीम के साथ सामंजस्य कर हम जिला और मंडल स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम और अभियान चला रहे हैं। जिलों में श्रमिक सम्मेलन किए उनमें सभी ने उत्साह से काम किया। जिला अध्यक्षों के साथ ही मंडल अध्यक्ष भी काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोर्चों का गठन तो हो चुका है, अब जल्द ही टीम का गठन किया जाएगा। हालांकि बीजेपी मोर्चों की कार्यकारिणी का गठन लंबित होने से पार्टी के कई प्रमुख अभियान प्रभावित हो रहे हैं. युवा, महिला और किसान मोर्चा की टीम पूरी तरह सक्रिय नहीं होने से संगठन की जमीनी पकड़ कमजोर पड़ती दिख रही है. पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान, बूथ सशक्तिकरण अभियान, गांव-ढाणी संपर्क कार्यक्रम और सोशल मीडिया विस्तार अभियान की रफ्तार पर इसका सीधा असर पड़ा है. युवा मोर्चा की निष्क्रियता से नए मतदाताओं तक पहुंच सीमित हुई है. वहीं महिला मोर्चा की सुस्ती से महिला संपर्क और जागरूकता कार्यक्रम प्रभावित हो रहे हैं. किसान मोर्चा की अधूरी टीम के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों से जुड़ाव कमजोर पड़ा है. बाइट - मदन राठौड़ , प्रदेश अध्यक्ष , बीजेपी बाइट - डॉ महेंद्र कुमावत,बीजेपी ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Mar 21, 2026 14:01:14
Patna, Bihar:राजधानी पटना के कृष्णापुरी इलाके में जनरल कंपटीशन की तैयारी कर रही 26 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना वीर कुंवर सिंह पथ स्थित एक गली की है, जहां युवती अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी। दोनों मूल रूप से भागलपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। मृतका के बॉयफ्रेंड पीयूष ने पुलिस को जानकारी दी कि वह रात करीब 9 बजे ड्यूटी से लौटकर फ्लैट आया था। दोनों ने साथ में खाना खाया, जिसके बाद अपने-अपने कमरे में चले गए। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद जब युवती ने दरवाजा नहीं खोला, तो पीयूष ने दरवाजा तोड़ा और उसे गंभीर हालत में पाया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले एक साल से साथ रह रहे थे और जल्द ही शादी करने वाले थे। परिवारों के बीच एक-दो दिन में इस संबंध में बातचीत भी होने वाली थी। वहीं, युवती इसी सप्ताह रेलवे की परीक्षा देने वाली थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी。
0
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Mar 21, 2026 14:00:39
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में आई बारात में डीजे बंद करने का आरोप, दूल्हे के दोस्त ने वीडियो में सुनाई आप बीती ,दूल्हा फूट-फूट कर रोता दिखा वीडियो हुआ वायरल ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगला पदम गांव में एक शादी समारोह के दौरान विवाद खड़ा हो गया।आरोप है कि दलित परिवार की बारात में डीजे बंद कर दिया गया, जिसके बाद मौके पर हंगामा हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से viral हो रहा है। जानकारी के मुताबिक कासना क्षेत्र से बारात नगला पदम गांव पहुंची थी ,बारात में डीजे बज रहा था और बाराती नाचते गाते खुशी मना रहे थे। माहौल पूरी तरह उत्सव का था और शादी की रस्में चल रही थी, बताया जा रहा है की शुरुआत में तेज हवा और बारिश के कारण बारात की चढ़त कुछ समय के लिए रोक दी गई। हालांकि कुछ देर बाद मौसम साफ हुआ और बारात दोबारा शुरू हुई इसके बाद डीजे के साथ कार्यक्रम आगे बढ़ रहा था। इस दौरान आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने डीजे बंद कर दिया। डीजे बंद होते ही बरतिया में नाराजगी फैल गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। लोगों का कहना है कि इस कार्रवाई से शादी का माहौल बिगड़ गया। वही इस घटना के बाद दूल्हे के साथ आए उसके दोस्त ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में दूल्हे का दोस्त पूरी घटना के बारे में बताता हुआ नजर आ रहा है। वह आरोप लग रहा है कि पुलिस ने अचानक आकर डीजे बंद कर दिया और उनके साथ गलत व्यवहार किया। पूरे घटनाक्रम के बीच दूल्हा खुद भावुक हो गया वायरल वीडियो में भी देखा जा सकता है कि दूल्हा फूट कर रो रहा है यह दृश्य लोगों को भाव कर रहा है और शोषण मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है बारात में शामिल लोगों को आरोप है कि यह कार्रवाई जातिगत भेदभाव के कारण की गई उनका कहना है कि दलित परिवार की बारात होने की वजह से पुलिस ने डीजे बंद कर दिया। वही इस पूरे मामले में कोतवाली प्रभारी रबूपुरा श्याम बाबू शुक्ल ने बताया की रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने की अनुमति नहीं होती इसलिए नियमों का पालन करते हुए डीजे बंद कराया गया पुलिस ने किसी भी तरह के भेदभाव से इनकार किया है।
0
comment0
Report
SKSumit Kumar
Mar 21, 2026 14:00:24
0
comment0
Report
PKPREMENDRA KUMAR
Mar 21, 2026 14:00:14
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद शहर के सुहाग नगर चौराहे के समीप स्थित रतन विहार परिसर दो मंजिला भवन है। ग्राउंड फ्लोर पर 20 से 25 दुकानें संचालित हैं। ऊपरी मंजिल पर 2368 वर्गफुट का हॉल मालिक ने करीब 11 वर्ष पूर्व पल्स ग्रीन कंपनी को किराए पर दिया था। कंपनी ने जिला प्रशासन से अनुमति ली और संचालन शुरू किया। लेकिन कंपनी के घोटाले के बाद कर्मचारी फरार हो गए। अब कुछ स्थानीय लोग इस हॉल पर कब्जा कर पीअरल्स ग्रीन बैंकेट हॉल चला रहे हैं। उनका दावा है कि उन्होंने पल्स ग्रीन से खरीदा। हालांकि कंपनी लोगों के पैसे लेकर भागी थी। घोटाले प्रभावितों की मदद के लिए सरकार ने लोड़ा कमेटी गठित की है, जो लोगों के हक की लड़ाई लड़ रही है। प्रॉपर्टी का बाजार मूल्य 11 करोड़ आंका गया। हालांकि इस पूरे मामले पर लोड़ा कमेटी नजर रखे हुए है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top