Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Morbi363641
ईरान-इज़रायेल युद्ध से मोरबी की सिरामिक उद्योग पर बड़ा असर, एक्सपोर्ट पर संकट
HBHimanshu Bhatt
Mar 21, 2026 13:01:05
Morbi, Gujarat
ઈરાન અને ઇઝરાયેલ વચ્ચે ચાલી રહેલા યુદ્ધની સીધી અને મોટી અસર હવે મોરબીના વિશ્વપ્રસિદ્ધ સિરામિક ઉદ્યોગ પર જોવા મળી રહી છે. અગાઉ ગેસની અછતને કારણે 450થી વધુ કારખાનાઓ પહેલેથી જ બંધ છે, ત્યારે હવે યુદ્ધને કારણે નિકાસ (એક્સપોર્ટ) પર મોટું સંકટ આવ્યો છે. GCC દેશોના પોર્ટ બંધ થતા મોરબીના ઉદ્યોગકારોના અંદાજે 1500 જેટલા કન્ટેનરો અધવચ્ચેથી પરત આવ્યા છે, જેમાં કરોડો રૂપિયાનું નુકસાન થવાની ભીતિ સેવાઈ રહી છે. [વીઓ - 1] મોરબીનો સિરામિક ઉદ્યોગ દર વર્ષે અંદાજે 20,000 કરોડ રૂપિયાનું એક્સપોર્ટ કરે છે, જેમાંથી 5,000 કરોડનું એક્સપોર્ટ માત્ર GCC દેશો એટલે કે દુબઈ, ઓમાન, કતાર અને કુવેત જેવા મિડલ-ઈસ્ટના દેશોમાં થાય છે. सामान्य સંજોગોમાં દર મહિને અહીંથી 15,000 જેટલા કન્ટેનરો રવાના થાય છે. પરંતુ યુદ્ધના કારણે શિપિંગ રૂટ ખોરવાતા આ નિકાસ પર બ્રેક લાગી ગઈ છે. જે કન્ટેનરો મોકલાયા હતા, તે દરિયામાં આંટા ફેરા કરીને અથવા પોર્ટ પરથી અનલોડ થઈને ફરી કારખાને પરત આવી રહ્યા છે. આને ઉદ્યોગકારોની ચિંતામાં ધરખમ વધારો થયો છે. [ગ્રાફિક્સ પ્લેટ - ખર્ચમાં વધારો] સામાન્ય સ્થિતિમાં ખર્ચ: 3.5 થી 4.5 લાખ (માલ ભાડું) યુદ્ધ પછીની સ્થિતિ: માત્ર શિપિંગ ભાડું જ 3 લાખ રૂપિયા માંગવામાં આવી રહ્યું છે. [બાઇટ 1: મનોજભાઈ એરવાડીયા, પ્રમુખ, મોરબી સિરામિક એસોસિએશન] [વીઓ - 2] ઉદ્યોગકારોના જણાવ્યા અનુસાર, 28 ફેબ્રુઆરીએ દુબઈ પોર્ટ પર થયેલા હુમલા બાદ સુરક્ષાના ಕಾರಣોસર દુબઈ સહિાત ઓમાનનું સલાલા, શારજાહનું ફુજૈરાહ અને કતારનું દોહા પોર્ટ શિપિંગ લાઇન માટે બંધ કરી દેવાયા છે. ૧૦-૧૫ દિવસ સુધી દરિયામાં જહાજો ઊભા રહ્યા બાદ પણ ગ્રાહકો સુધી માલ પહોંચી શક્યો નથી. શિપિંગ કંપનીઓ હવે 5 થી 10 ગણું તોતીંગ ભાડું વસૂલી રહી છે અને તેમ છતાં માલ સુરક્ષિત પહોંચશે તેની કોઈ ગેરંટી આપતી નથી. જોકે, આ મુશ્કેલ સમયમાં ભારત સરકાર દ્વારા એક્સપોર્ટરોને રાહત આપવા 50 લાખ સુધીની સહાયની જાહેરાત કરવામાં આવી છે. [બાઇટ 2: નિલેષભાઈ જેતપરિયા, ચેરમેન, કેબેક્સઅલ সિરામિક ડિવિઝન, ભારત સરકાર] [વીઓ - 3] મોરબીના ઉદ્યોગકારો માટે અત્યારે 'સૂડી વચ્ચે સોપારી' જેવી સ્થિતિ સર્જાઈ છે. એકતરફ ગેસના ઊંચા ભાવ અને અછતને કારણે ઉત્પાદન ખોરવાયું છે, તો બીજી તરફ તૈયાર માલના કન્ટેનરો પાછા આવી રહ્યા ہیں અને ઉપરથી લાખો રૂપિયાનું વધારાનું ભાડું ચૂકવવું પડી રહ્યું છે. જો ઈરાન-ઇઝરાઈલ વચ્ચેનું આ યુદ્ધ લાંબુ ચાલશે, તો મોરબીના સિરામિક ઉદ્યોગની કમર તૂટી જાય તેવી સ્થિતિ સર્જાઈ છે.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PKPrakash Kumar Sinha
Mar 21, 2026 14:01:14
Patna, Bihar:राजधानी पटना के कृष्णापुरी इलाके में जनरल कंपटीशन की तैयारी कर रही 26 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना वीर कुंवर सिंह पथ स्थित एक गली की है, जहां युवती अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी। दोनों मूल रूप से भागलपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। मृतका के बॉयफ्रेंड पीयूष ने पुलिस को जानकारी दी कि वह रात करीब 9 बजे ड्यूटी से लौटकर फ्लैट आया था। दोनों ने साथ में खाना खाया, जिसके बाद अपने-अपने कमरे में चले गए। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद जब युवती ने दरवाजा नहीं खोला, तो पीयूष ने दरवाजा तोड़ा और उसे गंभीर हालत में पाया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले एक साल से साथ रह रहे थे और जल्द ही शादी करने वाले थे। परिवारों के बीच एक-दो दिन में इस संबंध में बातचीत भी होने वाली थी। वहीं, युवती इसी सप्ताह रेलवे की परीक्षा देने वाली थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी。
0
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Mar 21, 2026 14:00:39
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में आई बारात में डीजे बंद करने का आरोप, दूल्हे के दोस्त ने वीडियो में सुनाई आप बीती ,दूल्हा फूट-फूट कर रोता दिखा वीडियो हुआ वायरल ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगला पदम गांव में एक शादी समारोह के दौरान विवाद खड़ा हो गया।आरोप है कि दलित परिवार की बारात में डीजे बंद कर दिया गया, जिसके बाद मौके पर हंगामा हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से viral हो रहा है। जानकारी के मुताबिक कासना क्षेत्र से बारात नगला पदम गांव पहुंची थी ,बारात में डीजे बज रहा था और बाराती नाचते गाते खुशी मना रहे थे। माहौल पूरी तरह उत्सव का था और शादी की रस्में चल रही थी, बताया जा रहा है की शुरुआत में तेज हवा और बारिश के कारण बारात की चढ़त कुछ समय के लिए रोक दी गई। हालांकि कुछ देर बाद मौसम साफ हुआ और बारात दोबारा शुरू हुई इसके बाद डीजे के साथ कार्यक्रम आगे बढ़ रहा था। इस दौरान आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने डीजे बंद कर दिया। डीजे बंद होते ही बरतिया में नाराजगी फैल गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। लोगों का कहना है कि इस कार्रवाई से शादी का माहौल बिगड़ गया। वही इस घटना के बाद दूल्हे के साथ आए उसके दोस्त ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में दूल्हे का दोस्त पूरी घटना के बारे में बताता हुआ नजर आ रहा है। वह आरोप लग रहा है कि पुलिस ने अचानक आकर डीजे बंद कर दिया और उनके साथ गलत व्यवहार किया। पूरे घटनाक्रम के बीच दूल्हा खुद भावुक हो गया वायरल वीडियो में भी देखा जा सकता है कि दूल्हा फूट कर रो रहा है यह दृश्य लोगों को भाव कर रहा है और शोषण मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है बारात में शामिल लोगों को आरोप है कि यह कार्रवाई जातिगत भेदभाव के कारण की गई उनका कहना है कि दलित परिवार की बारात होने की वजह से पुलिस ने डीजे बंद कर दिया। वही इस पूरे मामले में कोतवाली प्रभारी रबूपुरा श्याम बाबू शुक्ल ने बताया की रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने की अनुमति नहीं होती इसलिए नियमों का पालन करते हुए डीजे बंद कराया गया पुलिस ने किसी भी तरह के भेदभाव से इनकार किया है।
0
comment0
Report
SKSumit Kumar
Mar 21, 2026 14:00:24
0
comment0
Report
PKPREMENDRA KUMAR
Mar 21, 2026 14:00:14
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद शहर के सुहाग नगर चौराहे के समीप स्थित रतन विहार परिसर दो मंजिला भवन है। ग्राउंड फ्लोर पर 20 से 25 दुकानें संचालित हैं। ऊपरी मंजिल पर 2368 वर्गफुट का हॉल मालिक ने करीब 11 वर्ष पूर्व पल्स ग्रीन कंपनी को किराए पर दिया था। कंपनी ने जिला प्रशासन से अनुमति ली और संचालन शुरू किया। लेकिन कंपनी के घोटाले के बाद कर्मचारी फरार हो गए। अब कुछ स्थानीय लोग इस हॉल पर कब्जा कर पीअरल्स ग्रीन बैंकेट हॉल चला रहे हैं। उनका दावा है कि उन्होंने पल्स ग्रीन से खरीदा। हालांकि कंपनी लोगों के पैसे लेकर भागी थी। घोटाले प्रभावितों की मदद के लिए सरकार ने लोड़ा कमेटी गठित की है, जो लोगों के हक की लड़ाई लड़ रही है। प्रॉपर्टी का बाजार मूल्य 11 करोड़ आंका गया। हालांकि इस पूरे मामले पर लोड़ा कमेटी नजर रखे हुए है।
0
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Mar 21, 2026 13:48:00
Sri Ganganagar, Rajasthan:एंकर रावलामंडी क्षेत्र में गणगौर की विदाई पर आज आस्था और उल्लास का भव्य नजारा देखने को मिला। सुबह से ही महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा में सजकर गणगौर माता की पूजा-अर्चना की और घर-घर में लोकगीतों की गूंज सुनाई दी। दोपहर बाद शहर के विभिन्न मोहल्लों से सजी-धजी प्रतिमाओं की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों की थाप पर महिलाएं और युवतियां झूमती नजर आईं। यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई रावला की केएनडी नहर स्थित विसर्जन स्थल तक पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ गणगौर माता को भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान महिलाओं ने लोकगीत गाकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की और अगले वर्ष फिर से माता के आगमन की कामना की। वहीं, प्रशासन की ओर से सादी वर्दी में जवानों की तैनाती के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए, जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। गणगौर की विदाई के साथ रावलामंडी में सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता की सुंदर झलक देखने को मिली।
111
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Mar 21, 2026 13:47:03
Karauli, Rajasthan:महावीर जी मेले के लिए पांचना बांध से जल निकासी शुरू शनिवार शाम 5 बजे की गई। जिला करौली 3 अप्रैल तक जारी रहेगी। बांध के दो गेट खोलकर 250 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। उन्होंने बताया कि 27-28 मार्च तक पानी श्री महावीर जी पहुंच जाएगा। यहां गौरतलब है कि श्रीमहावीरजी मेला 27 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित होगा। भगवान महावीर जी के वार्षिक मेले के अवसर पर प्रतिवर्ष पांचना बांध से गंभीर नदी में पानी छोड़ा जाता है। परंपरा के अनुसार महावीरजी मेले में निकलने वाली भगवान जिनेंद्र की रथयात्रा गंभीर नदी के तट तक पहुंचती है। जहां गंभीर नदी के पानी से ही भगवान महावीर का जलाभिषेक किया जाता है। इसी के मद्देनजर यह पानी गंभीर नदी में छोड़ा जाता है। इससे पहले पानी के गंभीर नदी में पहुंचने पर जल का पूजन करने की भी परंपरा रही है। जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता वीर सिंह ने बताया कि पांचना बांध से दो गेट खोलकर 250 क्यूसेक पानी की निकासी शुरू की है। बांध से पानी की निकासी 3 अप्रैल तक चलेगी। उन्होंने बताया कि बांध के गेट नंबर 3 और 4 खोलकर 250 क्यूबिक फीट प्रति सेकंड पानी निकासी की जा रही है। बांध का वर्तमान गेज 257.30 मीटर है। प्रतिदिन करीब 30 एमसीएफटी पानी की निकासी की जाएगी। इस तरह कुल 300 एमसीएफटी पानी की निकासी होगी। पांचना बांध के दो गेट खोलकर गंभीर नदी में पानी छोड़ने से गंभीर नदी में धारा बहेगी। गंभीर नदी में सिद्ध आश्रम तक पानी पहुंचने की संभावना है। पानी छोड़ने से आसपास के जल स्रोतों रिचार्ज होंगे और लोगों को पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। पशु पक्षी और सिंचाई के लिए भी जल उपलब्ध होगा।
189
comment0
Report
Advertisement
Back to top