icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
481001
Devendra RangireDevendra RangireFollow29 Apr 2025, 12:37 pm

Balaghat - सामूहिक दुष्कर्म के खिलाफ जन आक्रोश, प्रदर्शनकारियों ने किया पुतला दहन

Balaghat, Madhya Pradesh:

बालाघाट ज़िले के हट्टा थाना क्षेत्र में हाल ही में घटित चार बच्चियों के साथ सात आरोपियों द्वारा किए गए सामूहिक दुष्कर्म की जघन्य घटना ने पूरे क्षेत्र व जिले को हिला कर रख दिया है। इस अमानवीय कृत्य के विरोध में मंगलवार को स्थानीय कालीपुतली चौक पर आदिवासी समाज सहित सर्व समाज ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया और आरोपियों का पुतला दहन कर अपना आक्रोश प्रकट किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं, युवा और सामाजिक संगठन शामिल हुए। सभी के चेहरे पर पीड़ा, गुस्सा और न्याय की उम्मीद साफ तौर पर नजर आ रही थी। नारेबाजी के साथ बलात्कारियों को फांसी देने की मांग उठी और समाज में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानून और त्वरित न्याय प्रक्रिया की आवश्यकता पर बल दिया गया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बारां में RSS का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत

RMRam MehtaJust now
Baran, Rajasthan:बारां में RSS का पथ संचलन, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ भव्य स्वागत बारां। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में आज बारां शहर में भव्य पथ संचलन निकाला गया। अनुशासित और घोष की थाप पर कदम ताल मिलाते स्वयंसेवकों का नगरवासियों ने जगह-जगह स्वागत किया। संघ का पथ संचलन शहर के चारमूर्ति चौराहे से शुरू हुआ, जो प्रताप चौक, संस्था धर्मशाला चौराहा, अस्पताल रोड, मंडी रोड होते हुए कोटा रोड तक निकाला गया। इस दौरान पूरे मार्ग में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में अनुशासित पंक्तियों में चलते हुए नजर आए। पथ संचलन के दौरान शहर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। मार्ग में जगह-जगह नागरिकों, व्यापारिक संगठनों और सामाजिक संस्थाओं द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया। संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
0
0
Report

दौसा पुलिस ने 2026 पंचायत चुनाव के लिए सुरक्षा तैयारी, शांतिपूर्ण मतदान का संकल्प

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा पंचायत आम चुनाव 2026 चुनाव शांतिपूर्ण पारदर्शिता के साथ हो सम्पन्न इसके लिए जिला पुलिस ने कस कमर बलवा ओर उपद्रव की स्थिति में भीड़ पर नियंत्रण पुलिस की पहली प्राथमिकता इसके लिए पुलिस लाइन में दिया गया प्रशिक्षण जिले के सौ से अधिक पुलिसकर्मियों ओर अधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण प्रशिक्षण में एक ओर जहां व्यवहारिक ज्ञान को लेकर हुई चर्चा तो वही दूसरी ओर कुछ उपकरणों को लेकर भी दिया प्रशिक्षण जिसमें गैस गन,ग्रेनेड,गैस सेल,वज्र वाहन जैसे उपकरण रहे शामिल दौसा जिले में पंचायत आम चुनाव 2026 पारदर्शिता के साथ शांतिपूर्ण संपन्न हो इसको लेकर जिला पुलिस ने भी अब कमर कस ली है जिले में दूसरे और तीसरे चरण में चुनाव संपादित होंगे ऐसे में पुलिस द्वारा दौसा पुलिस लाइन में जिले के 100 से अधिक पुलिसकर्मियों ओर अधिकारियों को बलवा ओर उपद्रव होने की स्थिति से निपटने के लिए प्रशिक्षण दिया गया प्रशिक्षण के दौरान एक ओर जहां व्यवहारिक ज्ञान पर चर्चा हुई तो वहीं दूसरी ओर कुछ आधुनिक उपकरणों के इस्तेमाल को लेकर भी जानकारी दी गई जिसमें गैस गन, ग्रेनेड , गैस सेल और वज्र वाहन शामिल रहे दौसा एसपी कुंदन कंवरिया के निर्देश पर दिए गए इस प्रशिक्षण में पुलिस अधिकारियों को भीड़ नियंत्रण के लिए त्वरित निर्णय और एक्शन से जुड़ी जानकारियां दी गई ताकि चुनाव के दौरान कहीं पर भी बलवा की स्थिति नहीं बने साथ ही पुलिस ने जिले के मतदाताओं से भी अपील की है वह भय मुक्त होकर निडरता के साथ मतदान करें और अगर कोई उन्हें डराता है धमकाता है तो वह तत्काल पुलिस को सूचित करें जिस पर पुलिस त्वरित एक्शन लेगी
0
0
Report

बारां में हथियारों के साथ फोटो पोस्ट करने वाले युवक गिरफ्तार, 302 धमकी केस

RMRam MehtaJust now
Baran, Rajasthan:सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ पोस्ट, 'जल्दी 302' लिखने वाला युवक गिरफ्तार बारां। सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो पोस्ट कर दहशत फैलाना एक युवक को भारी पड़ गया। कोतवाली थाना पुलिस और जिला विशेष टीम ने संयुक्त कार्रवाई کرتے हुए 21 वर्षीय तेजसिंह उर्फ तेजा राजपूत को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर चाकू और तलवार के साथ अपनी फोटो पोस्ट की थी और कैप्शन में ‘जल्दी 302’ लिखा था। 302 का मतलब हत्या के इरादे से धमकी देना माना जा रहा है। पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से ही हत्या का एक मामला दर्ज है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु के निर्देश पर जिले में सोशल मीडिया पर अवैध गतिविधि, हथियारों का प्रदर्शन और भय फैलाने वाली पोस्ट करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 17 अक्टूबर को कार्रवाई की गई। आरोपी चरीघाट रोड, बारां का रहने वाला है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवारी के निर्देशन, वृत्ताधिकारी रोहिताश्व देवड़ा के सुपरविजन और कोतवाली थानाधिकारी हीरालाल पुनियां के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

बेमौसम बारिश ने राजसमंद की फसलों को भारी नुकसान, किसान मुआवजे की गुहार लगाते:​

Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद में बेमौसम बारिश से अन्नदाताओं पर कुदरत की दोहरी मार: मक्का-मूंगफली की फसलें चौपट, किसानों ने लगाई मुआवजे की गुहार - शुरुआत में बारिश न होने से फसलों में फैले थे रोग, अब कटाई के वक्त बरसात ने फेरा महीनों की मेहनत पर पानी - आमेट, केलवा और ग्रामीण अंचलों में भारी नुकसान, किसानों ने विशेष गिरदावरी कराकर आर्थिक सहायता की मांग की राजसमंद राजसमंद जिले में हाल ही में सक्रिय हुए विंटर मानसून और बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। जिले के आमेट, केलवा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अचानक हुई तेज बरसात से खेतों में पककर तैयार खड़ी मक्के की फसल बुरी तरह तबाह हो गई है। इसके साथ ही मूंगफली सहित अन्य मौसमी फसलों को भी भारी क्षति पहुंची है, जिससे अन्नदाताओं के चेहरों पर मायूसी और चिंता की गहरी लकीरें छा गई हैं। कुदरत की दोहरी मार से किसान परेशान- राजस्थान न्यूज़ की टीम ने किसानों के खेत में जाकर हालात जानें तो पीड़ित किसानों का दर्द पड़ा। किसानों का कहना है कि इस सीजन में कुदरत की दोहरी मार पड़ी है। किसानों ने बताया कि जब फसलों को पानी की सबसे अधिक आवश्यकता थी, तब समय पर बारिश नहीं हुई, जिसके चलते फसलें रोगों और कीटों के प्रकोप से ग्रस्त हो गई थीं। अब बड़ी मुश्किल से बची-कुची फसलें पककर कटाई के लिए तैयार थीं, तभी अचानक हुई बेमौसम बारिश ने पकी-पकाई फसल को पूरी तरह चौपट कर दिया। खेतों में खड़े मक्के के पौधे और खुले में पड़ी खोई हुई उपज पानी में भीगकर खराब हो रही है। मुआवजे और विशेष गिरदावरी की मांग- फसलों के इस तरह अचानक बर्बाद हो जाने से किसानों के सामने भयंकर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। खेती की लागत निकलना मुश्किल हो रहा है। किसानों ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से त्वरित मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द विशेष गिरदावरी कराकर नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिया जाए。
0
0
Report

NSUI-कांग्रेस ने थाना प्रभारी के निलंबन की मांग कर पुलिस व्यवहार पर विरोध जताया

MJManoj JainJust now
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शासकीय बालकृष्ण शर्मा नवीन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बंद पड़ी लाइब्रेरी को लेकर ज्ञापन सौंप रहे NSUI कार्यकर्ताओं और छात्रों के साथ पुलिस द्वारा अनुचित व्यवहार के आरोप में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने एसपी के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा। एनएसयूआई और कांग्रेसियों ने शाजापुर के दुपाड़ा रोड़ पर एकत्रित होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस दौरान पूर्व केबिनेट मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा, तराना विधायक महेश परमार, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। कांग्रेस और एनएसयूआई ने ज्ञापन सौंपकर लालघाटी थाना प्रभारी हेमंत पटेल को तत्काल निलंबित करने की मांग की है। क्या है मामला NSUI के अनुसार 16 अक्टूबर 2026 को संगठन के पदाधिकारी और छात्र महाविद्यालय की बंद लाइब्रेरी को शुरू कराने की मांग को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंप रहे थे। संगठन का आरोप है कि इसी दौरान कुछ बाहरी व्यक्तियों के निर्देश पर थाना प्रभारी हेमंत पटेल मौके पर पहुंचे और ज्ञापन दे रहे छात्रों से अभद्र भाषा में बात करने लगे। शिकायतकर्ता के अनुसार जब उन्होंने थाना प्रभारी को समझाने का प्रयास किया, तो उन्होंने एनएसयूआई के जिला जय कराड़ा को धक्का दिया, उनका हाथ मोड़ा और अभद्र शब्दों का प्रयोग किया। NSUI का दावा है कि घटना के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं और बाहरी व्यक्तियों की मौजूदगी और उनके द्वारा दिए जा रहे निर्देश वीडियो फुटेज में साफ देखे जा सकते हैं। NSUI की मांग संगठन ने कहा कि एक थाना प्रभारी जैसे जिम्मेदार पद पर रहते हुए बिना किसी कारण छात्रों के साथ ऐसा व्यवहार पूरी तरह अनुचित है। NSUI ने इस कृत्य की निंदा करते हुए पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि दोषी अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई कर उन्हें तुरंत निलंबित किया जाए। NSUI पदाधिकारियों ने कहा कि छात्र हितों के लिए शांतिपूर्ण ढंग से ज्ञापन देना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है और इसमें बाधा डालना स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस मामले में एडिशनल एसपी महेन्द्र तारणेकर ने बताया एनएसयूआई और कांग्रेसियों द्वारा लालघाटी थाना प्रभारी के निलंबन की मांग ज्ञापन देकर की है। पुलिस द्वारा घटना की जांच करा कर जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। बाईट-01 महेश परमार विधायक तराना बाईट -02 कुणाल चौधरी राष्ट्रीय सचिव कांग्रेस बाईट-03 महेन्द्र तारणेकर एडिशनल एसपी शाजापुर
0
0
Report
Advertisement

अलवर के माचाड़ी में पानी को लेकर भीषण संघर्ष, पति-पत्नी समेत तीन घायल

Alwar, Rajasthan:माचाड़ी में पानी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-सरियों के हमले में पति-पत्नी सहित तीन घायल अलवर जिले के राजगढ़ क्षेत्र के माचाड़ी कस्बे में पानी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के परिवार पर लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर दिया। घटना में पति-पत्नी सहित तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, माचड़ी निवासी राकेश ने आरोप लगाया कि दूसरा पक्ष छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर विवाद करता है। आज पानी को लेकर हुए विवाद के दौरान रिंकू, सुरेश सहित पांच लोगों ने अशोक, उनके बेटे राकेश और राकेश की पत्नी सुनीता के साथ लाठी-सरियों से मारपीट की। हमले में तीनों घायल हो गए। घटना के बाद घायल राकेश और सुनीता को उपचार के लिए अलवर अस्पताल लाया गया। वहीं, पानी को लेकर हुए विवाद में मारपीट की घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। मामले में पुलिस की कार्रवाई और जांच को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई।
0
0
Report
Advertisement

पैसे मांगने को लेकर विवाद में कुचायकोट में 55 वर्षीय की हत्या, शव नाले के किनारे मिला

Gopalganj, Bihar:जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के पेटभरिया गांव में नाले के किनारे एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला. मृतक की पहचान विशंभरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर जीवधर गांव निवासी सेराजुल साह के रूप में हुई है. सेराजुल साह ने इन्ह्ताज़ हजाम को 2 हजार रुपये उधार दिए थे. बताया जा रहा है कि शनिवार शाम वह अपने रुपये मांगने गए थे, जहाँ इस बात को लेकर विवाद हुआ था. आरोप है कि विवाद के बाद घर लौटने के दौरान रास्ते में सेराजुल साह को घेरकर उनके साथ मारपीट की गई. मारपीट के दौरान सेराजुल साह की मौत हो गयी. इसके बाद उनका शव पेटभरिया गांव के पास नाले के किनारे फेंक दिया गया. जिसकी पुलिस जांच कर रही है. शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने नाले के किनारे शव देखा, जिसके बाद मामले की जानकारी सामने आई. मृतक की पहचान होने के बाद घटना को लेकर इलाके में चर्चा है.
0
0
Report
Advertisement

कंपोजिट विद्यालय इमरती विसेन में कन्या शक्ति वंदन के साथ भोज का आयोजन संपन्न

RPRam Pratap VermaFollow2m ago
Gonda, Uttar Pradesh:कन्याशक्ति- वन्दन गोण्डा। ग्रामीणक्षेत्र मे स्थित कम्पोजिट विद्यालय इमरती विसेन झंझरी गोंडा में आज कन्याशक्ति वन्दन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें 99 कन्याओं का पूजन-अभिनन्दन किया गया। जनपद के शिक्षाक्षेत्र झँझरी के बहराइच रोड स्थित कम्पोजिट विद्यालय इमरती विसेन में आज कन्या-शक्तिवन्दन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। बालसरकार और मीनामंच के संयोजन में हुए कार्यक्रम में विद्यालय की 99 छात्राओं को रोली-चंदन का टीका लगाकर पूजन-अभिनन्दन किया गया। तदुपरांत प्रसाद-फल ग्रहण कराते हुए दक्षिणा-उपहार भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि पूजनोपरान्त विद्यालय की कन्याओं ने अपने टीचर्स के सिर पर वरदहस्त रखकर मंगलकामना और स्वस्तिवाचन भी किया। प्रधानाध्यापक रघुनाथ पाण्डेय के निर्देशन और प्रधान-प्रतिनिधि आरपी सिंह की मौजूदगी मे सम्पन्न कार्यक्रम में शिक्षिका निशा सिंह, अर्चना रानी, गरिमा गुप्ता, शैलजा तोमर, गुंजन मिश्रा, अनुराधा, ललिता का विशेष सहयोग रहा।
0
0
Report

कोलकाता घटना के बाद जलपाइगुड़ी में पूजा पंडालों की सुरक्षा समीक्षा शुरू

Jalpaiguri, West Bengal:কলকাতার ঘটনার পর জলপাইগুড়িতে তৎপর পুলিশ-প্রশাসন, পুজোমণ্ডপ পরিদর্শনে আধিকারিকরা। পুজো মণ্ডপে উপস্থিত জলপাইগুড়ি জেলাশাসক। রয়েছেন দমকল ব্লক প্রশাসন সহ অন্যান্য দপ্তরের আধিকারিকরা। কলকাতার চোর বাগানের ঘটনার পর এবার তৎপর জলপাইগুড়ি জেলা পুলিশ ও প্রশাসন। পুজোর নিরাপত্তা ব্যবস্থা খতিয়ে দেখতে বিভিন্ন বড় পুজো কমিটির উদ্যোক্তাদের সঙ্গে জরুরি বৈঠকে বসার উদ্যোগ নেওয়া হয়েছে। সেই সঙ্গে শহরের বিভিন্ন পুজোমণ্ডপ পরিদর্শন করছেন পুলিশ ও প্রশাসনের আধিকারিকরা। জলপাইগুড়ির পাতকাটা কলোনি কালচার ক্লাব ও পাঠাগারের চারধামের আদলে তৈরি পুজোমণ্ডপে পৌঁছন পুলিশ সুপার, বিডিও-সহ পুলিশ ও প্রশাসনের আধিকারিকরা। পুজো কমিটির উদ্যোক্তাদের সঙ্গে কথা বলার পাশাপাশি মণ্ডপ চত্বর ঘুরে দেখেন তাঁরা। পুজোর আয়োজন, নিরাপত্তা ব্যবস্থা এবং দর্শনার্থীদের সুরক্ষা সংক্রান্ত বিভিন্ন বিষয় খতিয়ে দেখা হয়। পুজোর দিনগুলিতে যাতে কোনও অপ্রীতিকর ঘটনা না ঘটে এবং দর্শনার্থীরা নির্বিঘ্নে প্রতিমা দর্শন করতে পারেন, সেই লক্ষ্যেই পুলিশ ও প্রশাসনের এই তৎপরতা বলে জানা গিয়েছে। বড় পুজো কমিটিগুলির সঙ্গে আলোচনা করে নিরাপত্তা ব্যবস্থা আরও জোরদার করার উপরেও গুরুত্ব দেওয়া হচ্ছে।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top