icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
481001
Devendra RangireDevendra RangireFollow29 Apr 2025, 12:30 pm

Balaghat - 72 आवेदकों द्वारा आवेदन देकर बताई गई अपनी समस्याएं

Balaghat, Madhya Pradesh:

लेक्ट्रट सभागार में मंगलवार 29 अप्रैल को कलेक्टर मृणाल मीना की अध्यक्षता में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक सराफ, एडीएम जीएस धुर्वे व एसडीएम गोपाल सोनी के द्वारा संयुक्त रूप से जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई में 72 आवेदकों द्वारा आवेदन देकर अपनी समस्याएं बताई। प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर श्री मीना ने सम्बंधित विभाग के अधिकारियों से अपडेट जानकारी ली। साथ ही समस्या निवारण के निर्देश दिए गए। वहीं कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जल्द से जल्द समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आगरा के गढ़बर गांव में बदहाल सड़क से एंबुलेंज फंसकर प्रसव में देरी

Agra, Uttar Pradesh:आगरा की बाह तहसील से एक ऐसी खबर सामने आई है, जहां बदहाल सड़क पर फंसी एंबुलेंस के चलते एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचने में करीब दो घंटे लग गए... और अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने गर्भ में बच्चे की मौत की बात बताई. मामला गढ़बर गांव का है. 25 वर्षीय निधि सिंह को रात में प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी. परिजनों ने एंबुलेंस बुलाई, लेकिन गांव की बदहाल सड़क पर पानी से भरे गहरे गड्ढे में एंबुलेंस फंस गई. ग्रामीणों ने ट्रैक्टर बुलाकर एंबुलेंस को बाहर निकाला. करीब 3:30 बजे निधि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं. परिजनों के मुताबिक सड़क को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन सड़क नहीं बनी.
0
0
Report
Advertisement

देवउठनी एकादशी पर माली समाज के आठवें सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारी

Karauli, Rajasthan:माली समाज का आठवां सामूहिक विवाह सम्मेलन देवउठनी एकादशी पर, संयुक्त बैठक में सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा, करौली। जिला प्रमुखालय स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले विकास संस्थान छात्रावास परिसर में महात्मा ज्योतिबा फुले विकास संस्थान एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्थान अध्यक्ष प्रेमसिंह माली ने की। बैठक में आगामी देवउठनी एकादशी पर आयोजित होने वाले माली समाज के आठवें सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर तैयारियों एवं प्रचार-प्रसार पर चर्चा की गई।
0
0
Report

चूरू में तेज बारिश के बाद मकान का छज्जा गिरा, हादसा टला

Churu, Rajasthan:चूरू। शहर के वार्ड नंबर 25 में शनिवार को हुई तेज बारिश के बाद मध्यरात्रि करीब 2:30 बजे एक मकान का आगे का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। छज्जा गिरने की तेज आवाज से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि हादसे के समय छज्जे के नीचे कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। वार्ड निवासी खुशी मोहम्मद भाटी ने बताया कि शनिवार शाम को क्षेत्र में तेज बारिश हुई थी। इसके बाद मध्यरात्रि करीब 2:30 बजे उनके मकान के आगे का छज्जा अचानक गिर गया। घटना के बाद आसपास के वार्डवासी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। छज्जा गिरने के बाद मकान के पास से गुजर रही विद्युत लाइन को लेकर वार्डवासियों में चिंता बढ़ गई। स्थानीय लोगों ने रात्रि में बिजली विभाग को फोन कर विद्युत लाइन बंद करवाने की सूचना दी, लेकिन वार्डवासियों के अनुसार सुबह करीब 8 बजे तक बिजली विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे लोगों में रोष और भय का माहौल बना रहा। छज्जा गिरने से मकान के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मकान मालिक खुशी मोहम्मद भाटी के अनुसार हादसे में एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। वार्डवासियों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण करवाकर क्षतिग्रस्त मकान और विद्युत लाइन की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

परबतसर नगरपालिका चुनाव: भाजपा बनाम कांग्रेस, 14 सितम्बर को तय होगी सत्ता

Didwana, Rajasthan:खबर डीडवाना के परबतसर से है जहां परबतसर नगर पालिका चुनाव का रण अब पूरी तरह सज चुका है। शहर की सरकार चुनने के लिए 25 वार्डों में 11 सितंबर को मतदान होगा, जबकि 14 सितंबर को मतगणना के बाद तस्वीर साफ होगी। इसके बाद अध्यक्ष पद के लिए भी सियासी समीकरण तेजी से आकार लेंगे. इस बार सबसे बड़ा सवाल यही है कि परबतसर नगरपालिका की सत्ता पर किसका कब्जा होगा—भाजपा का? या कांग्रेस का? दोनों प्रमुख दलों के सामने अधिक से अधिक वार्ड जीतकर बोर्ड बनाने की चुनौती है। नामांकन प्रक्रिया में भाजपा ने 24 दावेदार उतारे है और कांग्रेस ने 25 रालोपा ने 4 इस तरह वार्डों से दावेदार मैदान में उतरे हैं और भाजपा-कांग्रेस, रालोपा के साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी मुकाबले को रोचक बना रहे हैं। अब हम बात करते है शहर में क्या मांग है विकास कार्यों को लेकर शहर वासियों की 1 शहर के विकास कार्यों में अबकी बार प्रथम दृष्टया से जन भावना के अनुसार बोर्ड किसी भी पार्टी का बने मुक्तिधाम में हर समाज के मोक्ष स्थल पर टिन शेड का निर्माण होना चाहिए 2 शहर में वर्तमान में एक प्रमुख मुद्दा यह है कि पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है आये दिन गांधी चौक बस स्टेशन पर जाम लग जाता है एक निश्चित पार्किंग की जगह पालिका द्वारा संचालित होनी चाहिए जिससे एक रेवेन्यू भी मिलेगा और व्यवस्था भी सुचारू हो जाएगी। साथ ही शहर में कांची हाउस का निर्माण होना चाहिए 3 परबतसर में वर्तमान में 3 द्वारा बने हुए है तेजाजी द्वारा, गणेश द्वारा, अंबेडकर द्वार 1 द्वार इस ओर बनाना चाहिए रीको एरिया से प्रवेश होने वाले रस्ते पर केवाय माताजी द्वार क्यों कि किनसरिया माता जी का प्रसिद्ध मंदिर है उनके नाम से भी एक द्वार का निर्माण किया जाना चाहिए यह थे शहर वासियों की ओर से इस बार परबतसर नगरपालिका के बनने वाले बोर्ड से विकास कार्यों के प्रमुख मुद्दे चुनावी मैदान में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला दिखाई दे रहा है, लेकिन कई वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी भी समीकरण बिगाड़ने की स्थिति में हैं। ऐसे में प्रत्येक वार्ड का परिणाम बोर्ड के गणित को प्रभावित कर सकता है। अब फैसला परबतसर की जनता जिन पार्षदों को जिताएगी उनके हाथ में है—किसे शहर की बागडोर सौंपी जाए, किस पर विकास का भरोसा किया जाए और किसके सिर पर नगरपालिका अध्यक्ष का ताज सजेगा यह अब 14 सितंबर को आने वाले परिणाम बताएंगे कि 25 वार्डों की इस सियासी बाजी में बाजी किसके हाथ लगेगी भाजपा या कांग्रेस
0
0
Report

SMS अस्पताल में निजी बीमा धारकों के लिए इलाज की व्यवस्था शुरू

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सवाई मानसिंह अस्पताल में अब निजी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसीधारकों के लिए भी इलाज का रास्ता खुल गया है। राजस्थान सरकार ने SMS मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों में निजी बीमा कंपनियों के साथ टाई-अप की मंजूरी दे दी है। इसके लिए कई बीमा कंपनियों से बातचीत भी शुरू हो चुकी है। इस व्यवस्था के तहत निजी हेल्थ इंश्योरेंस वाले मरीज अपनी पॉलिसी के कवरेज के अनुसार SMS अस्पताल में इलाज करा सकेंगे। मरीज के भर्ती होने से डिस्चार्ज तक बीमा से जुड़े कार्यों के लिए अस्पताल में इंश्योरेंस/TPA डेस्क की व्यवस्था होगी और इलाज का भुगतान संबंधित बीमा कंपनी करेगी। इस मॉडल के तहत अलग-अलग बीमारियों और सर्जरी के लिए पैकेज रेट तय किए जाएंगे। इनमें डॉक्टर की फीस, जांच, सर्जरी, वार्ड/कॉलेज और डीलक्स रूम जैसी सुविधाओं के शुल्क शामिल किए जाने की योजना है। पैकेज की दरें CGHS जैसी सरकारी दरों के आधार पर तय कर निजी अस्पतालों की तुलना में लागत कम रखने का प्रयास होगा। सरकारी योजना के तहत निशुल्क इलाज के पात्र नहीं होने के चलते बड़ी संख्या में काफी मरीज अपनी पॉलिसी का SMS अस्पताल में इस्तेमाल नहीं कर पाते थे। नई व्यवस्था से ऐसे मरीजों को सरकारी अस्पताल में ही अपनी निजी बीमा सुविधा का लाभ मिल सकेगा। बाईट - डॉ दीपक माहेश्वरी, प्रिंसिपल एसएमएस मेडिकल कॉलेज
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय में बाढ़ दौरान टूटे तार से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग पर आक्रोश

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में बाढ़ के पानी के बीच बिजली विभाग की कथित लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। रिफाइनरी थाना क्षेत्र के सिसवा गांव में बाढ़ के पानी में सामान निकालने के दौरान टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है। वहीं घटना से नाराज ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया और मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि सिसवा गांव में पिछले कई दिनों से बाढ़ का पानी जमा है। पानी घरों में प्रवेश कर जाने के कारण कैलाश दास और उनका पुत्र संतोष दास घर का सामान सुरक्षित स्थान पर निकाल रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से टूटा हुआ बिजली का तार पानी में गिरा हुआ था। वही संतोष दास जैसे ही पानी के बीच से गुजरे, वह टूटे बिजली के तार की चपेट में आ गए और करंट लगने से छटपटाने लगे। बेटे को करंट की चपेट में आया देखकर पिता कैलाश दास उसे बचाने के लिए आगे बढ़े, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गए। देखते ही देखते दोनों की पानी में ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मटिहानी विधायक नरेंद्र उर्फ बोगो सिंह मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। विधायक ने भी बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और सरकार की ओर से मिलने वाली सभी सुविधाएं देने की मांग की। वहीं सूचना के बाद रिफाइनरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। बिजली विभाग के कई अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की। अधिकारियों की ओर से मुआवजा देने का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। फिलहाल मौके पर तनाव का माहौल है और पुलिस तथा बिजली विभाग के अधिकारी लोगों को समझाने में जुटे हुए हैं।
0
0
Report

आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना: एक ही परिवार के तीन घायल

Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह शाजापुर जिले के मक्सी के समीप पंचमुखी हनुमान मंदिर, जलालपुरा जोड़ के पास हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। बाइक से जा रहे परिवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दतिया जिले के भांडेर निवासी बाइक सवार दिलशाद, उनकी पत्नी शाहीन और उनका 5 वर्षीय पुत्र घायल हुए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही 112 मक्सी की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल, शाजापुर पहुंचाया। घायलों को डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां महिला की हालत गंभीर होने पर तीनों को इंदौर रेफर कर दिया गया। मक्सी पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक भिंड जिला निवासी 35 वर्षीय रामवीर को हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। बाईट- प्रधान आरक्षक पदमसिंह जिला अस्पताल चौकी शाजापुर
0
0
Report
Advertisement

बाढ़ से बिहार में राहत कार्य तेज: फरक्का गेट पर बहस और मदद का दौर

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना मंत्री दिलीप जायसवाल का बयान बिहार के अंदर जो अभी बाढ़ आया है, नेपाल में जो त्रासदी आया बिहार सरकार सकारात्मक प्रयास है अपने आप में बेमिसाल रहा और नेपाल के त्रासदी से बचाया गया। उसके बाद पुनपुन नदी और गंगा की जलस्तर पर भी उछाल आया है। नीतीश कुमार बहुत दिनों से सवाल उठा रहे थे गंगा में जो गाद जमा हो जाता है फरक्का में गेट बंद होने के कारण से जगह-जगह टापू या ऊंचा स्थल बन जाता है गंगा का पानी फैल जाता है बाहर जाने का रास्ता नहीं मिलता है। फरक्का जलसंधि और पुनर्विचार होना चाहिए जो गद जम जाता है। सबसे ज्यादा प्रभाव भागलपुर, नवगछिया की तरफ हो रहा है। सरकार बहुत संवेदनशी तरीके से आपदा में मदद करके कम्युनिटी किचन भी खुल रहा है बिहार सरकार अपने प्रयास से बाढ़ पीड़ित को राहत देने में प्रयास कर रही है। तेजस्वी यादव को लेकर कहा की दवा लाते-लाते देर कर दी, तेजस्वी यादव बहुत देर निकल बाद में कहां थे इतने दिन से जब और भी नेता निकलने लगे तब तेजस्वी यादव निकले। जनता के दुख-सुख से तेजस्वी यादव को कोई मतलब नहीं है बस सिद्धांत की बात करते हैं घर बैठकर विपक्ष की भूमिका निभाते हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top