Back
मोहन यादव ने अशोकनगर में हितानंद शर्मा की माताजी को श्रद्धांजलि दी
NJNeeraj Jain
Mar 01, 2026 13:17:14
Ashoknagar, Madhya Pradesh
अशोकनगर-भाजपा पूर्व संगठन मंत्री हितानंद शर्मा की माताजी को श्रद्दांजलि देने पहुंचे सीएम मोहन यादव
- सीएम मोहन यादव के साथ हेलीकॉप्टर से प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी पहुंचे ग्राम मढ़ी
- स्वर्गीय माताजी जनकदुलारी को किये श्रद्दा सुमन अर्पित
- ग्राम मढ़ी में सीएम का दूसरी पर हुआ आगमन
- पहले हितानंद शर्मा के संगठन मंत्री रहते पहुंचे थे सीएम मोहन यादव
- सीएम बोले एक बार मां के दर्शन करने का मिला था मौका,उनका आशीर्वाद सदैव हमारे साथ रहेगा
- सीएम बोले चेत्र के लोग उन्हें स्नेहपूर्वक "अम्मा-राधे राधे" कहकर पुकारते थे,
एंकर - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मढ़ी महिदपुर पहुंचे, हितानंद शर्मा की माताजी को दी श्रद्धांजलि
अशोकनगर.
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को अशोकनगर जिले की तहसील नईसराय के ग्राम मढ़ी महिदपुर पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व संगठन मंत्री एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख हितानंद शर्मा की माताजी स्वर्गीय जनकदुलारी शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से प्रार्थना करते हुए दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्रीमती शर्मा धार्मिक प्रवृत्ति, सादगीपूर्ण जीवन और संस्कारवान व्यक्तित्व के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने अपने परिवार और समाज को सामाजिक मूल्यों, राष्ट्र भावना और सेवा के संस्कारों से प्रेरित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में लोग उन्हें स्नेहपूर्वक “अम्मा राधे-राधे” कहकर पुकारते थे। उनका निधन समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय जनकदुलारी शर्मा का धार्मिक स्थलमथुरा और वृंदावन से विशेष लगाव था और वहां उनका अक्सर आना-जाना लगा रहता था।
उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय जनकदुलारी शर्मा का निधन मंगलवार को भोपाल में हुआ था। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक ग्राम मढ़ी महिदपुर, तहसील नईसराय, जिला अशोकनगर में किया गया।
इस अवसर पर चंदेरी विधायक श्री जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव तथा भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
बाइट -डॉ मोहन यादव,मुख्यमंत्री मध्य्प्रदेश शासन
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 01, 2026 14:48:280
Report
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 01, 2026 14:48:200
Report
PSPritesh Sharda
FollowMar 01, 2026 14:48:130
Report
DSDeepesh shah
FollowMar 01, 2026 14:48:040
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 01, 2026 14:47:510
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowMar 01, 2026 14:47:390
Report
SSsubhash saheb
FollowMar 01, 2026 14:47:280
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RMRoshan Mishra
FollowMar 01, 2026 14:47:130
Report
AAafssar alaam
FollowMar 01, 2026 14:47:040
Report
