Back
Agar Malwa465441blurImage

Shajapur - कांग्रेस का बीजेपी मंत्रियों के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन, पुतला दहन

Kaniram Yadav
May 18, 2025 03:49:01
Agar, Madhya Pradesh

भारतीय सेना पर की गई विवादित टिप्पणियों को लेकर सियासत गरमा गई है। आगर मालवा जिला मुख्यालय सहित अन्य जगहों पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के दो मंत्रियों और एक सांसद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। आगर के छावनी नाका चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं के बयान के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री विजय शाह, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। 

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|