Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Agar Malwa465441

आगर मालवा में गणेश चतुर्थी की तैयारी जोरों पर

Sept 06, 2024 04:51:22
Agar, Madhya Pradesh

गणेश चतुर्थी के नजदीक आते ही आगर मालवा में गणेश प्रतिमाओं के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। कारीगर प्रतिमाओं की साफ-सफाई, टचिंग और रंग-रोगन में व्यस्त हैं। प्रतिमाओं को विभिन्न रंगों से सजाया जा रहा है, जिसमें मुकुट, हार और हाथों पर भी अलग-अलग रंग किए जा रहे हैं। सफाई के बाद प्रतिमाओं को प्रायमर किया जाता है, फिर रंग-बिरंगी डिजाइन से सजाया जाता है। इस बार गणेश भगवान की प्रतिमा पर पगड़ी भी सजाई गई है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAkhilesh Sharma
Mar 24, 2026 03:04:14
Dungarpur, Rajasthan:मामले के अनुसार बिछीवाड़ा पुलिस पर एक स्थानीय आदिवासी युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना से आक्रोशित विधायक गणेश घोगरा, पीड़ित युवक, उसके परिजनों और सैकड़ों समर्थकों के साथ कल दोपहर बिछीवाड़ा थाने पहुंचे और वहीं पड़ाव डाल दिया। विधायक ने अपने समर्थकों के साथ थाने के बाहर पूरी रात खुले आसमान के नीचे गुजारी। विधायक गणेश घोगरा दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है। वही विधायक गणेश घोगरा ने डूंगरपुर पुलिस प्रशासन पर तीखे हमले बोले हैं। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए है। विधायक का कहना है कि पुलिस आदिवासियों को बेवजह परेशान कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्दोष लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है और उन्हें फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है। विधायक ने साफ किया कि जब तक मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों पर गाज नहीं गिरती, वे हटने वाले नहीं हैं.
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Mar 24, 2026 03:01:26
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ एरिया - रिपोटर सोहन प्रमाणिक फॉर्मेट ABT एंकर इंट्रो पाकुड़ - आगामी 5 अप्रेल को बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राजद के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव का रांची आगमन होगा... जिसके लिए पाकुड़ नगर के लड्डू बाबू आम बागान में राष्ट्रीय जनता दल की जिला स्तरीय एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई... जिसका मुख्य उद्देश्य आगामी 5 अप्रैल को बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राजद के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के रांची आगमन की तैयारी और संगठन की मजबूती पर चर्चा किया गया... इस दौरान पाकुड़ राजद के जिला अध्यक्ष महावीर मडैया ने कहा कि बिरसा मुंडा की पावन धरती पर बिहार के जनप्रिय नेता तेजस्वी प्रसाद यादव का आगमन हो रहा है... उनके स्वागत के लिए पाकुड़ जिला राजद पूरी तरह तैयार है... आगामी 4 अप्रैल को पाकुड़ जिले के सभी 6 प्रखंडों से सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी रांची के लिए प्रस्थान करेंगे... बाइट-1- महावीर मडैया, राजद जिला अध्यक्ष, पाकुड़
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Mar 24, 2026 03:00:59
Amroha, Uttar Pradesh:अमरौहा जनपद के नौगाँवा सादात क्षेत्र के गांव खेतापुर में क्रिकेट मैच के दौरान मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दो पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों के साथ फायरिंग शुरू हो गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक पक्ष के कई लोगों ने दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। मारपीट और गोलीबारी में अजीम और राहत गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात काबू में कर गांव में फोर्स तैनात कर दी है। मामले की जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। घटना के बाद गांव में तनाव और आक्रोश کا माहौल बना हुआ है।
0
comment0
Report
AMAbhishek Mathur
Mar 24, 2026 03:00:46
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहाँ सड़क पर इजरायल के पोस्टर चिपकाए जाने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. मामला सिंभावली थाना क्षेत्र के बक्सर गांव का है, जहाँ जामा मस्जिद के पास की सड़क पर सोमवार सुबह ये पोस्टर देखे गए. हापुड़ का बक्सर गांव सोमवार की सुबह उस वक्त चर्चा में आ गया जब ग्रामीणों ने सड़क के बीचों-बीच सफेद रंग के कुछ पोस्टर चिपके हुए देखे. इन पोस्टरों पर इजरायल का झंडा बना हुआ था और उन पर अंग्रेजी में कुछ आपत्तिजनक शब्द लिखे थे. सूत्रों के मुताबिक, इन पोस्टरों पर 'नरसंहार' जैसे गंभीर शब्दों का इस्तेमाल किया गया था. जैसे ही राहगीरों की नजर इन पोस्टरों पर पड़ी, गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सड़क से पोस्टरों को हटवाया। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है. आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि रात के अंधेरे में इन पोस्टरों को किसने और किस मकसद से चिपकाया था. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गंभीरता से लिया है. किसी भी व्यक्ति को शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. फिलहाल, सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है.
0
comment0
Report
Mar 24, 2026 03:00:22
Bbrasi, Uttar Pradesh:पत्नी से नाराज होकर युवक ने गंगा में लगायी छलांग चहनियां, बलुआ गंगा पुल से 30 वर्सीय युवक रिंकू राजभर ने गंगा में कूदकर जान देने की कोशिश की । वहां मौजूद मार्कण्डेय मल्लाह ने कूदते देख तत्काल नाव से पहुचकर जान बचायी । पुलिस ने उसे चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाये,जहां डॉक्टरों ने इलाज कर घर भेजा । गंगा में कूदने का कारण पत्नी से अनबन बताया । इटवा ( सकलडीहा ) गांव के रहने वाले रिंकू राजभर पुत्र स्व.रामअवतार की शादी थाना क्षेत्र के मोहरगंज खरखोलिया गांव में हुआ है । पति पत्नी का विवाद लंबे समय से चल रहा है । उसकी पत्नी शिवकुमारी देवी विगत छह साल से मायके में रह रही थी । वह खरखोलिया गया था । जो वहां से लौटने के बाद शाम को बलुआ पुल पर पहुँचा जहां से गंगा में छलांग लगा दिया । घाट पर मौजूद प्राइवेट गोताखोर मार्कण्डेय माझी ने गंगा में कूदते देख अपने टीम के साथ दो नाव लेकर पुल की तरफ बढ़कर गंगा में युवक को खोजकर बाहर निकाला । उसके बाद बलुआ पुलिस को सूचना दिया । मौके पर पहुचकर एसआई बिनोद सिंह ने उसे चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाये । जहां डॉक्टरों ने इलाज कर ठीक किया । पुलिस ने परिजनों को बुलाकर उसे सुपुर्द किया । इस संदर्भ में एसआई विनोद सिंह ने बताया कि पत्नी से इसका विवाद चल रहा था । जो सोमवार को किसी बात को लेकर गंगा में कूदकर जान देने की कोशिश किया ।
0
comment0
Report
Mar 24, 2026 02:55:38
Kunwara at Ramnagar, Rajasthan:पूरनपुर। नगर पालिका सभागार में आज चेयरमैन की अध्यक्षता में शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक बाबूराम पासवान एवं एसडीएम अजीत प्रताप सिंह की प्रमुख उपस्थिति रही। शपथ ग्रहण के दौरान अरविन्द गुप्ता 'पट्टे', उपेंद्र भारती, ठाकुर प्रदीप सिंह मुखिया, गुंजन सक्सेना एवं डॉ. मयंक सक्सेना ने सभासद पद की शपथ लेकर नगर पालिका बोर्ड में अपनी जिम्मेदारी संभाली। इस अवसर पर पूरनपुर विधायक व चेयरमैन ने सभी नव-नामित सभासदों को बधाई देते हुए नगर के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष भाजपा हर्ष प्रधान, मण्डल अध्यक्ष संजीव त्रिवेदी, राजेश लोधी, पूर्व सभासद सुनील सक्सेना, राधेश्याम सागर, प्रदीप शुक्ला, उमाशंकर सक्सेना, सुनील दीक्षित सहित समस्त सभासदगण व अन्य गणमान्य नागरिक मौ
588
comment0
Report
HSHEMANT SANCHETI
Mar 24, 2026 02:47:03
Chhattisgarh:देश के गृहमंत्री अमित शाह कि नक्सलवाद कि समाप्ति को लेकर 31 मार्च 2026 कि डेड लाइन तय कि गई है और जिसके लिए महज कुछ ही दिन शेष बचे है जिसको देखते हुए नारायणपुर पुलिस नक्सलियो के गढ़ अबूझमाड़ से नक्सलवाद कि समाप्ति को लेकर लगातार आपरेशन लांच कर रही है साथ ही अबूझमाड़ मे शेष बचे नक्सलियो से आत्मसमर्पण करने कि अपील भी कि जा रही है, पुलिस अधीक्षक राबिंसन गुड़िया ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ पिछले दो साल मे काफी प्रभावी काम किये गए है जिसका नतीजा है कि आज अबूझमाड़ के उन कोर इलाको मे पहुंच बन गई है जिसे नक्सली अपना सेफ जोन माना करते थे अबूझमाड़ के दुर्गम और पहुंचविहीन इलाको मे कड़ी मेहनत कर जवानो ने जंगल और पहाड़ का सीना चिरते हुए आगे बढे है, अब इन इलाकों मे पहुंचना आसान हुआ है जिससे इन इलाको मे विकास के कार्य भी तेजी से किये जा रहे है 31 मार्च 2026 की डेड लाइन तक अबूझमाड़ लगभग नक्सल मुक्त हो चूका होगा
513
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Mar 24, 2026 02:46:45
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में है जहां बेगूसराय पुलिस ने एक युवक को बेहरमी से पिटाई की है। यह वीडियो आप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक को तीन-चार पुलिस कर्मी पकड़ कर जमकर पिटाई कर रहा है और पिटाई करने के बाद जबरन उसे पुलिस जीप में बैठ कर ले जा रहा है। दरअसल यह पूरा मामला बेगूसराय के डंडारी थाना क्षेत्र की है। जहां एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस एक युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट करती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि युवक को पकड़कर पहले उसकी पिटाई की गई और फिर उसे खींचते हुए जबरन पुलिस वाहन में बैठाया गया। मिली जानकारी के अनुसार युवक मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान साइड नहीं देने को लेकर पुलिस और युवक के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद मामला बढ़ गया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी युवक को पकड़कर खींच रहे हैं और वाहन में बैठा रहे हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। कई लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है。
460
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Mar 24, 2026 02:46:34
Pakur, Jharkhand:एरिया - पाकुड़ रिपोर्टर - सोहन प्रमाणिक फॉर्मेट - VST एंकर इंट्रो--पाकुड़ बड़ी कारवाई किया है...मुफस्सिल थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में अहम कार्रवाई करते हुए दो को गिरफ्तार किया है...जिनमें एक वारंटी सल्फी शेख और दूसरा दहेज हत्या के आरोपी फुरजुद्दीन शेख शामिल है...दोनों को मुफस्सिल थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है... पहले मामले में मेंटेनेंस (भरण-पोषण) से जुड़े केस में फरार चल रहे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पृथ्वीनगर गांव के रहने वाले वारंटी सल्फी शेख को पुलिस ने गिरफ्तार किया है...वे लंबे समय से वारंट के बावजूद फरार चल रहे थे... जिसे गुप्त सूचना के आधार पर गिरफार किया गया है... वहीं दूसरी कार्रवाई दहेज हत्या मामले में जुड़े आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुसमानगर निवासी फुरजुद्दीन शेख को भी गिरफ्तार किया गया...आरोपी पर पत्नी की दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप है...पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कारवाई कर रहीं हैं...
475
comment0
Report
MGMohd Gufran
Mar 24, 2026 02:46:15
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, बरेली में घर के अंदर सामूहिक नमाज़ पढ़ने का मामला, डीएम और एसएसपी कल हाईकोर्ट में होंगे पेश, हाईकोर्ट ने दोनों अधिकारियों को कल यानी 25 मार्च को पेश होने का दिया निर्देश, 16 जनवरी को बरेली में घर में सामूहिक नमाज पर हुई थी कार्रवाई, याची तारिक खान ने हाईकोर्ट में दाखिल की है याचिका, पुलिस पर घर में नमाज़ पढ़ने पर कार्रवाई का आरोप लगाया है, हाईकोर्ट ने प्रथमदृष्ट्या मामले को अवमानना माना है, डीएम और एसएसपी को हाईकोर्ट ने व्यक्तिगत तलब किया है, सोमवार को भी डीएम और एसएसपी हाईकोर्ट में पेश हुए थे, 25 मार्च यानी कल एक बार फिर से दोनों अधिकारियों की पेशी होगी।
476
comment0
Report
GBGovindram Bareth
Mar 24, 2026 02:45:37
Saiki, Bihar:स्लग: अस्पताल में लापरवाही एंकर/सारंगढ़: जिला चिकित्सालय में बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां कूलिंग वॉटर फ्रिज के अंदर छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया। अस्पताल में मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया。 घटना की जानकारी मिलते ही NSUI के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। इस दौरान नारेबाजी भी की गई。 सूचना मिलते ही तहसीलदार और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। NSUI कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में वाटर फ्रिज की तत्काल सफाई कराई गई, जिसमें छिपकली को बाहर निकाला गया。 तहसीलदार ने अस्पताल प्रबंधन को फटकार लगाते हुए साफ-सफाई और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए और भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो, इसके लिए सख्त कार्रवाई की बात कही。 फिलहाल इस घटना से किसी के प्रभावित होने की खबर नहीं है, लेकिन अस्पताल की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं。 बाइट/तहसीलदार: "जैसे ही सूचना मिली, मौके पर पहुंचकर जांच कराई गई। फ्रिज की सफाई कराई गई है और संबंधितों को निर्देश दिया गया है कि आगे ऐसी लापरवाही नहीं हो, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।"
461
comment0
Report
AYAmit Yadav
Mar 24, 2026 02:45:18
Jaipur, Rajasthan:नीमराना (कोटपूतली-बहरोड़) जिले के नीमराना क्षेत्र के घीलोठ औद्योगिक क्षेत्र स्थित ट्रांस एचसीआर कंपनी में देर रात्रि अज्ञात कारणों के चलते अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कंपनी को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। आग की भयावहता के कारण स्थिति पर काबू पाने में समय लग रहा है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। आग से करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका है। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान का सही आंकलन हो सकेगा।
352
comment0
Report
Advertisement
Back to top