Back
बड़ौद में मामूली विवाद हिंसा में बदला, आरोपियों को जुलूस के साथ रवाना किया
KYKaniram yadav
Feb 09, 2026 13:53:36
Agar, Madhya Pradesh
आगर मालवा जिले के बड़ौद नगर में सुबह एक मामूली विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया। बैंक ऑफ इंडिया के समीप स्थित एक दुकान के बाहर घूरने की बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी कुछ ही देर में मारपीट और दुकानों में तोड़फोड़ में बदल गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दुकान में हुई मारपीट की वारदात कैद है। घटना के बाद हालात इतने बिगड़े कि आरोपियों का पुलिस सुरक्षा में जुलूस भी निकाला गया। पूरे बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में दुकान के भीतर घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करते हुए लोग नजर आ रहे हैं। हालांकि पुलिस इसमे बीच बचाव करती नजर आ रही है। घटना के बाद बाजार में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ौद थाना पुलिस के साथ एडिशनल एसपी रविन्द्र बोयट और सीएसपी मोतीलाल कुशवाह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग-अलग कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। हालांकि घटना से नाराज हिंदू पक्ष के लोग बड़ी संख्या में बड़ौद थाने पहुंच गए और थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने वर्ग विशेष के आरोपियों की गिरफ्तारी और उन्हें सार्वजनिक रूप से जुलूस के रूप में ले जाए जाने की मांग को लेकर कड़ा रुख अपनाया। थाने के बाहर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन के चलते माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। करीब तीन घंटे तक हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों के बीच लगातार बातचीत का दौर चलता रहा। लंबी समझाइश और चर्चा के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच सहमति बनी। तय कार्रवाई के तहत वर्ग विशेष के आरोपियों को बड़ौद थाने से बस स्टैंड तक भारी पुलिस बल की तैनाती में जुलूस के रूप में ले जाया गया। पूरे रास्ते सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। मामले में बडौद पुलिस द्वारा 8 लोगो के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, दो लोग घायल जसराना: दावत खाकर अपने घर लौट रहे बाइक सबारो की कस्बा पाडम
0
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 09, 2026 15:46:460
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 09, 2026 15:46:240
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 09, 2026 15:46:050
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 09, 2026 15:45:440
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 09, 2026 15:45:150
Report
0
Report
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी
उरई के घंटा घर से इलाहाबाद बैंक तिराहे तक लगा भीषण जाम जाम के झाम में फंसी उरई, घण्टाघर से इलाहाबाद तिराहे तक लगा भीषण जाम!!
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
Murtazanagar, Uttar Pradesh:उन्नाव में आज सदर, बीघापुर व लखनऊ–कानपुर हाईवे सहित विभिन्न स्थानों पर प्रवर्तन अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान नियम उल्लंघन पर 5 ट्रकों का चालान किया गया, जबकि एक ट्रक को थाना दही में बंद किया गया। इस कार्रवाई से कुल ₹3,23,000 का राजस्व प्राप्त हुआ।
0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 09, 2026 15:32:130
Report
RKRaj Kishore
FollowFeb 09, 2026 15:31:510
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 09, 2026 15:31:330
Report