Back
MuNger district: 2 criminals arrested for e-rickshaw loot, e-rickshaw recovered
PKPrashant Kumar
Feb 09, 2026 15:46:46
Munger, Bihar
बाकरपुर बगीचा में ई रिक्शा लूटने वाले 2 अपराधी गिरफ्तार। शुक्रवार को जमालपुर स्टेशन से टोटो रिजर्व कर बाकरपुर आया था अपराधी।
मुंगेर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाकरपुर बगीचा के समीप रविवार को कुछ मनचले युवकों के द्वारा एक टोटो चालक के साथ मारपीट कर धमकाते हुए टोटो की छिनतई कर लिया गया था। इस घटना के बाद ईस्ट कॉलोनी निवासी ई-रिक्शा चालक संदीप कुमार ने मुफस्सिल थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए अगले 24 घंटे के अंदर लूटपाट करने वाले दोनों अपराधी को गिरफ्तार करते हुए लूटी गई ई रिक्शा को भी बरामद कर लिया गया। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष प्रशिक्षण डीएसपी अभिषेक चौबे ने दी। वहीं आवेदक के माध्यम से पीड़ित ने बताया कि वह जमालपुर रेलवे स्टेशन के समीप से पैसेंजर को ढोने का काम करते हैं। इस बीच रविवार की देर शाम दो युवक आये और ई-रिक्शा को रिजर्व कर बांक गांव के समीप जाने की बात कहीं। इसके बाद टोटो चालक दोनों सवारी को लेकर जैसे ही बांक मोड़ के समीप पहुंचे, तभी ई रिक्शा की सवारी कर रहे दोनों युवक ने चालक को बाकरपुर बगीचा होकर चलने को कहा। जैसे ही ई रिक्शा चालक बाकरपुर बगीचा के समय पहुंचे तभी ई-रिक्शा पर सवार दोनों युवक टोटो चालक के साथ मारपीट करने लगे और धमकाते हुए टोटो लेकर भाग गया। इसके बाद पीड़ित ने मुफस्सिल थाने में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने जिन्हें गिरफ्तार किया है उनमें नौवागढ़ी वारिश टोला निवासी मोह. कैफ और मोह. तबारक हैं। दोनों गिरफ्तार लुटेरा को जेल भेज दिया गया। जबकि लूट की गई टोटो को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
बाइट: अभिषेक चौबे प्रशिक्षु डीएसपी मुफस्सिल थाना
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 09, 2026 17:33:240
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 09, 2026 17:32:590
Report
SKSandeep Kumar
FollowFeb 09, 2026 17:31:100
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 09, 2026 17:30:580
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 09, 2026 17:30:480
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 09, 2026 17:30:250
Report
0
Report
0
Report
भागवत पर अफजाल अंसारी का तंज, सावरकर पर तीखा सवाल, कहा- अगर कोई कहता है कि सावरकर वीर हैं,तो पहले...
0
Report
संसद में पीएम की गैरमौजूदगी पर अफज़ाल अंसारी का हमला-बोले-जब संसद सुरक्षित नहीं, तो देश की सीमाएं...
0
Report
0
Report
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 09, 2026 17:15:110
Report