Back
Agar Malwa465441blurImage

Agar Malwa - महिलाओं ने तिरंगा लेकर निकाली सिंदूर शौर्य यात्रा, देखिए अद्भुत नजारा

Kaniram Yadav
May 20, 2025 05:17:46
Agar, Madhya Pradesh

आगर मालवा जिला मुख्यालय पर मातृशक्ति के नेतृत्व में निकली 'सिंदूर शौर्य यात्रा' ने पूरे नगर को देशप्रेम के रंग में रंग दिया। सेना के शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए महिलाएं और बालिकाएं तिरंगा हाथ में लेकर पूरे जोश से नगर की सड़कों पर निकलीं, यात्रा में निकली झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रही। नगर के प्रमुख मार्गों से निकली इस यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। लोगों ने पुष्पवर्षा कर नारी शक्ति और देशभक्ति को सलाम किया। भारतीय सेना के सम्मान में आयोजित इस यात्रा में क्षेत्र की महिलाएं और बालिकाएं बड़े उत्साह के साथ शामिल हुईं।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|