Back
टुनिया स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के हॉट एक्सेल से आग, यात्री दुरंतो में शिफ्ट
APAnand Priyadarshi
Feb 05, 2026 09:00:21
Chaibasa, Jharkhand
चक्रधरपुर रेल मंडल में वन्दे भारत एक्सप्रेस में हॉट एक्सेल से ट्रेन के पहियों में लगी आग से निकला धुएं का गुबार, यात्रियों में मची अफरा तफरी, दुरंतो से आगे रवाना हुए रेल यात्री
इस वक्त की बड़ी खबर चक्रधरपुर रेल मंडल के टुनिया रेलवे स्टेशन से आ रही है टुनिया रेलवे स्टेशन के वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में हॉट एक्सेल से ट्रेन के पहियों में आग लग गयी है. इस घटना के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के पहियों से धुएं का गुबार निकलने लगा जिससे रेल यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल बन गया.
यह घटना टुनिया रेलवे स्टेशन के पास घटी है और इस घटना के बाद चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय में हड़कंप मच गया. इस घटना के बाद ट्रेन को टुनिया रेलवे स्टेशन में रोक कर हॉट एक्सेल की समस्या हुई कोच की मरम्मत की गई और पहियों में लगी आग को बुझाया गया. इस घटना के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों को दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन में शिफ्ट कर यात्रियों को आगे गंतव्य मार्ग की ओर रवाना किया गया.
तो हम अपने दर्शकों को बता दें कि चक्रधरपुर रेल मंडल के टुनिया रेलवे स्टेशन में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में हॉट एक्सेल से ट्रेन के पहियों में आग लग गई जिससे धुएं का गुबार निकलने लगा. ट्रेन के पहियों से निकलते धुंए से पूरा इलाका धुआं धुआं हो गया. जिससे ट्रेन में आग लगने की आशंका से रेल यात्रियों में भगदड़ और अफरा तफरी का माहौल बन गया. घटना के बाद ट्रेन को टुनिया रेलवे स्टेशन में रोका गया. इसके बाद रेल कर्मियों व रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे और हॉट एक्सेल की समस्या पर काबू पाया गया है.
इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन हॉट एक्सेल से बार-बार हो रहे इस तरह की घटना से चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेन परिचालन के सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं. अक्सर हॉट एक्सेल की घटना के दौरान यात्रियों में भय का माहौल बन जाता है और ट्रेन में आग लगने की आशंका से डरे रेल यात्रियों में ट्रेन के अन्दर भगदड़ मच जाती है. ताज़ा घटना के बाद रेलवे के द्वारा रेल यात्रियों को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से बाहर निकाल कर दूसरे दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन में शिफ्ट कर आगे के लिए रवाना किया गया.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 07, 2026 18:46:090
Report
GSGajendra Sinha
FollowFeb 07, 2026 18:45:370
Report
KSKULWANT SINGH
FollowFeb 07, 2026 18:45:180
Report
0
Report
SBSoumen Bhattachrya
FollowFeb 07, 2026 18:30:150
Report
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 07, 2026 18:15:580
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 07, 2026 18:15:420
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 07, 2026 18:15:300
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 07, 2026 18:15:07Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:दिल्ली- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन से उनके निवास पर की मुलाकात
0
Report
0
Report