Back
रात की भीषण आग में 15 घर जले, जान-माल बचाकर लोग सुरक्षित
PVPankaj Verma
Jan 08, 2026 13:49:39
Sahibganj, Jharkhand
राधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिण सरफराजगंज पंचायत अंतर्गत कटहलबाड़ी भट्टा गांव में बीते देर रात भीषण आगलगी की घटना में 15 घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस हादसे में नगदी, अनाज, कपड़े और घरेलू सामान समेत लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार कड़ाके की ठंड से बचने के लिए कुछ लोग रसोईघर में अलाव जला रहे थे। इसके बाद सभी लोग सोने के लिए अपने-अपने कमरों में चले गए। कुछ देर बाद घर से धुआं उठता देख परिवार के लोगों ने शोर मचाया और जान बचाकर बाहर निकले। तेज हवा के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर घंटों बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई, लेकिन पीड़ित परिवारों के सामने अब गंभीर संकट खड़ा हो गया है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Stiotion, Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में सोमवार की रात रेलवे स्टेशन रोड पर लोहड़ी के पर्व की धूम रही। यहां सिख समुदाय के साथ ही अन्य धर्म के लोग भी मौजूद रहे और सभी ने जमकर पर्व की खुशियां मनाईं।
0
Report
101
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
कड़ाके की ठंड–घने कोहरे में गाजीपुर प्रशासन अलर्ट,हाईवे पर 29 अवैध कट बंद, हादसों में 5% की कमी-ARTO
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report