Back
रanchi में जीण माता वार्षिकोत्सव: 501 निशान यात्रा के साथ दो दिन का उत्सव
UMUJJWAL MISHRA
Jan 07, 2026 05:05:50
Ranchi, Jharkhand
रांची
जीण माता वार्षिक उत्सव
आदि शक्ति श्री जीण माता जी का दो दिवसीय 16 वां वार्षिकोत्सव 10 एवं 11 जनवरी को रांची में होने जा रहा है।श्री जीण माता प्रचार समिति रांची द्वारा स्थानीय मारवाड़ी भवन परिसर हरमू रोड़ में मनाया जाएगा। 10 जनवरी को आदि शक्ति श्री जीन माता जी की निशान यात्रा सेवा सदन पथ लक्ष्मी नारायण मंदिर से दोपहर 1 बजे से प्रारम्भ हो कर नगर भ्रमण करते हुए मारवाड़ी भवन पहुंचेगी जहां सभी निशान आदि शक्ति श्री जीण भाता को अर्पित किये जायेंगे। इस निशान यात्रा में 501 निशान, उठाये जाएंगे। सभी निशान लक्ष्मी नारायण मंदिर से वितरित किये जायेंगे। इस निशान यात्रा का संचालन समिति के सदस्य विष्णु सेन एवं उनके सहयोगियों द्वारा किया जाएगा।11 जनवरी को प्रातः 10 बजे श्री जीण माताजी का अभिषेक उत्सव किया जाएगा। अभिषेक के उपरांत भगवान श्रीगणेश का पूजन होगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे से शक्ति मंगल पाठ 100 महिलाओं द्वारा किया जाएगा। इस मंगल पाठ में सभी महिलाएं अपने पारम्परिक वेश भूषा में उपस्थित होंगी। मंगल पाठ के वाचन और भजन गायन हेतु जीणधाम से श्री आनंद जी पाराशर एवं वर्धा से रिंकू चौबे पधार रहे है। इस मंगल पाठ के आयोजन में श्री जीण जन्मोत्सव, मेंहदी, 56 भोग एवं निशान के कार्यक्रम होंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RNRajesh Nilshad
FollowJan 08, 2026 04:33:340
Report
GSGAURAV SRIVASTAVA
FollowJan 08, 2026 04:33:150
Report
RSRavi sharma
FollowJan 08, 2026 04:32:490
Report
AVArun Vaishnav
FollowJan 08, 2026 04:32:150
Report
0
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowJan 08, 2026 04:31:550
Report
PPPraveen Pandey
FollowJan 08, 2026 04:30:510
Report
VRVikash Raut
FollowJan 08, 2026 04:30:310
Report
0
Report
89
Report
0
Report
0
Report
0
Report