Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ranchi834002

रांची में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 2026 तक अभियान: फरवरी में दवा वितरण

UMUJJWAL MISHRA
Feb 09, 2026 08:47:59
Ranchi, Jharkhand
रांची स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंंस में सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार और राज्य सरकार के निर्देशानुसार 31 दिसम्बर 2026 तक फाइलेरिया का पूर्ण उन्मूलन लक्ष्य है, जिसे लेकर जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि 10 फरवरी से 25 फरवरी तक फाइलेरिया रोधी दवा वितरण कार्यक्रम चलाया जाएगा, जिसे जरूरत पड़ने पर आगे बढ़ाया जा सकता है। यह अभियान कांके, सोनाहातू और तमाड़ प्रखंड में चलेगा, जहां नाइट ब्लड सर्वे में फाइलेरिया के मरीज पाए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि फाइलेरिया की दवा पूरी तरह सुरक्षित है और भोजन के बाद लेने से किसी प्रकार की समस्या नहीं होती। कुछ मामलों में हल्का बुखार या सिरदर्द हो सकता है, लेकिन यह सामान्य है। लोगों से अपील की गई कि दवा प्रशिक्षित दवा प्रशासक के सामने ही सेवन करें। सिविल सर्जन ने बताया कि गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं और दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यह दवा नहीं दी जाएगी। अभियान के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों की टीम तीनों प्रखंडों में निगरानी, काउंसलिंग और जागरूकता का कार्य करेगी। अंत में उन्होंने लोगों से अपील की कि फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में सहयोग करें और दवा का सेवन अवश्य करें, ताकि रांची जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाया जा सके।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 09, 2026 10:54:18
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, कारणों की जांच में जुटी पुलिस प्लेस-जालौन यूपी डेट-09-02-2026 एंकर जालौन के आटा थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव में रविवार की देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 27 वर्षीय योगेश यादव ने अपने घर के कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक योगेश, ग्राम गढ़ा निवासी रामसजीवन यादव का पुत्र था। बताया जा रहा है कि रविवार की रात योगेश अपने कमरे में अकेला था। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया, तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर उन्होंने किसी तरह दरवाजा खोला, तो योगेश का शव फंदे से झूलता मिला। यह दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए और घर में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना पर आटा थाना
0
comment0
Report
Feb 09, 2026 10:53:05
Mirganj, Uttar Pradesh:मीरगंज। राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज में प्राचार्य प्रो. शिव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में तथा क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, बरेली के आदेशानुसार नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत “नशा उन्मूलन : पहल प्रगति का” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना, रोवर्स-रेंजर्स एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। निर्णायकों द्वारा किए गए मूल्यांकन में आर्यन ने प्रथम, नेहा ने द्वितीय तथा अनुज कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. शिव कुमार सिंह ने कहा कि युवाओं की जागरूकता से ही ड्रग फ्री इंडिया का सपना साकार हो सकता है। उन्होंने नशा मुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन में विद्यार्थियों की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया। इस अवसर पर डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. संदीप तिवारी, डॉ. वीरेंद्र शर्मा, डॉ. विजेंद्र प्रधान, डॉ. सचिन, डॉ. फैज सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रत्नाकर दुबे ने किया।
0
comment0
Report
Feb 09, 2026 10:52:44
Govindpur Khas, Uttar Pradesh:आज गौरी बाजार रेलवे स्टेशन पर क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को लेकर महत्वपूर्ण पहल की गई। स्टेशन पर कुछ प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी जोन के उप महाप्रबंधक श्री आशीष जैन जी को एक संयुक्त ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन श्री विजय सैनी जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री महेंद्र राय जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री बृजेश गुप्ता जी, सभासद श्री अवधकिशोर पाण्डेय जी, श्री चंडी लाल जायसवाल जी, श्री सीताराम गुप्ता जी, श्री अनिल चन्द जी, श्री जोखू वर्मा जी, श्री सुनील मोदनवाल जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में गौरी बाजार स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को जनहित और क्षेत्रीय विकास के लिए आवश्यक बताते हुए रेलवे प्रशासन से सकारात्मक कार्रवाई की मांग की। उप महाप्रबंधक महोदय ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए उचित स्तर पर विचार का आश्वासन दिया। इस पहल से क्षेत्रवासियों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही गौरी बाजार रेलवे स्टेशन को बेहतर रेल सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
1
comment0
Report
VKVIJAY KUMAR
Feb 09, 2026 10:51:58
Sirsa, Haryana:कांग्रेस पार्टी हाईकमान के दिशा-निर्देशों पर मनरेगा संग्राम के तहत जिला कांग्रेस की ओर से जिला अध्यक्ष संतोष बेनीवाल की अध्यक्षता में लघु सचिवालय में धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें जिलेभर से कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ता शामिल हुए लेकिन सिरसा जिला की पांच विधानसभा सीटों में से तीन सीटों पर चुनाव जीत चुके तीनों विधायकों में से गोकुल सेतिया , शीशपाल केहरवाला और भरत सिंह बेनीवाल कोई भी विधायक नहीं पहुंचा। इसके साथ ही पूर्व सांसद डॉ अशोक तंवर , पूर्व विधायक बलकौर सिंह , पूर्व विधायक कृष्ण कंबोज , पूर्व सीएम के पूर्व ओएसडी डॉ के वी सिंह सहित कई नेता कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए हालाँकि जब इस मामले को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष बेनीवाल से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कांग्रेस नेताओं की मज़बूरी का कारण बताया और कहा कि अगली बार आप सबको कांग्रेस के कार्यक्रम में सभी नेता और कार्यकर्ता दिखाई देंगे। प्रदर्शन में महिलाओं की भागीदारी भी अह्म रही। प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष बेनीवाल ने कहा कि मनरेगा संग्राम को लेकर देशभर में पार्टी की ओर से संघर्ष किया जा रहा है। सरकार ने झूठी जुमलेबाजी कर मनरेगा का नाम बदलकर 125 दिन का काम देने का वादा किया, लेकिन काम की कोई गारंटी नहीं दे रहे। अगर काम की गारंटी ही नहीं तो फिर योजना का क्या फायदा। जबकि कांग्रेस शासनकाल में मनरेगा के तहत 100 दिन का काम मिलता था और वो गारंटी से। बेनीवाल ने कहा कि मनरेगा के तहत काम करने वाली 60 प्रतिशत महिलाएं है, जिनके घर इस योजना से चुल्हा जलता है, लेकिन इस सरकार ने उनके मुंह से निवाला छीनने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों को लेकर सरकार सत्त्ता में आर्द थी, उनपर तो काम किया नहीं, लेकिन अनेक योजनाएं जनता पर जबरदस्ती थोपकर जनता को प्रताडि़त करने का काम भाजपा सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को महात्मा गांधी का नाम हटाने से दिक्कत नहीं है, जबकि असल समस्या मजदूरी का है, उनकी रोजी रोटी है। बैनीवाल ने कहा कि यह योजना पहले केंद्र के पास थी, जिसे केंद्र ने अब राज्य सरकार के सुपुर्द कर दिया है। जब केंद्र के पास पर्याप्त राशि नहीं है तो राज्य सरकार राशि कहां से वहन करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पहले भी मजदूर, गरीब, किसान की आवाज को उठाने का काम किया है और आगे भी गरीबों के हक में अपनी आवाज बुलंद रखेगी। बुजुर्गों की पेंशन कटने संबंधी सवाल के जवाब में जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह सरकार लोगों को बरगलाकर तरह-तरह की कुनीतियां बनाकर परेशान कर रही है। पेंशन बुजुर्गों का सम्मान है, न कि कोई पगार है। बेमानी शर्तें लगाकर सरकार बुजुर्गों का अपमान कर रही है, जोकि आने वाले समय में सरकार को भारी पडऩे वाला है। यही नहीं सरकार ने किसानों व मजदूरों से भी अनेक वायदे किए, लेकिन सब कागजी। नशे पर बोलते हुए संतोष बेनीवाल ने कहा कि अगर सरकार चाहे तो नशे का जड़ से खात्मा कर सकती है, लेकिन सरकार जान बूझकर युवाओं को नशे की ओर धकेल रही है, ताकि युवा रोजगार न मांगे।
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Feb 09, 2026 10:50:44
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र की प्रैस वार्ता राव नरेंद्र ने कहा कि आज की बैठक में मेयर चुनाव को लेकर चर्चा की गई। लोगों में चुनवा को लेकर उत्साह है। जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से आवेदन आया है कि जिन लोगों ने आवेदन करना है वे अपना सर्टिफिकेशन का काम करवा रहे हैं। इसलिए अभी उनके आवेदन आने का इंतजार कर करना चाहिए। प्रदेश के लोगों में कई समस्याएं हैं‌ लोग बदलाव चाहते हैं। इस बार लोग बदलाब करेंगे। जो लोग चुनाव लड़ना चाहते हैं वे अपने परिवार पहचान पत्र, शिक्षा इत्यादि के सर्टिफिकेट आदि बनवा रहे हैं। इस मीटिंग के लिए कई कांग्रेस नेताओम को आना था लेकिन वे भारी व्यस्तताओं के चलते नहीं पहुंच सके։‌ नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी नहीं पहुंच पाए। भाजपा के आरोपों पर कहा कि हमने पिछली बार भी चुनाव पार्टी निशान पर लड़ा था। सोनीपत जीते भी थे। इस बार भी मेयर चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेंगे। अमेरिका भारत ट्रेड डील को लेकर कहा कि यह भारत के 72 करोड़ किसानों के साथ धोखा है। अगर अमेरिका के खाने का सामान बिना टैरिफ के भारत आएगा तो यह सस्ता होगा। जिससे भारतीय किसानों को नुक्सान होगा। भारतीय किसान पहले ही कर्जे में दबे हैं। इस डील से उनकी हालत बदतर हो जाएगी। 19 February को कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। जिसमें बजट सत्र को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी。
0
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Feb 09, 2026 10:48:57
Sri Ganganagar, Rajasthan:दोनों अलग-अलग भीषण सड़क हादसों में तीन जनों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।अनूपगढ़–श्रीगंगानगर मार्ग पर गांव 42 एनपी के पास नेशनल हाईवे 911 पर हुई, जहां रोडवेज बस और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार दो महिलाएं मौके पर ही मौत हो गईं, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद श्रीगंगानगर रेफर किया गया।दूसरी घटना गांव खिचिया में हुई, जहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। दोनों हादसों की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। दुर्घटनाओं के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस द्वारा घटनाओं की जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Feb 09, 2026 10:48:43
Ajmer, Rajasthan:अरांई अजमेर मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 442 किलो डोडा पोस्त सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार कोटा की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम तथा बोराड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो कार से 442 किलो डोडा पोस्त जप्त किया है। बोराड़ा थाना अधिकारी सूर्यभान सिंह ने बताया कि कोटा की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम तस्करों का पीछा कर रही थी कि श्रीरामपुरा के पास कार को पकड़ लिया तथा बोराड़ा पुलिस को मामले की सूचना दी। थानाधिकारी सूर्यभान सिंह भी मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। हालांकि तस्करों को पकड़ने के दौरान पुलिस तथा तस्करों के बीच में गोलीबारी भी हुई थी। पुलिस ने स्कॉर्पियो कार से NDPS Act में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सुरक्षा की दृष्टि से स्कूल में की कार्रवाई देर रात 2:00 बजे मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस तथा तस्करों के बीच गोलीबारी को देखते हुए पुलिस ने डोडा पोस्त को श्री रामपुरा गांव की राजकीय विद्यालय में रखवाया तथा कार्रवाई को अंजाम दिया।
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Feb 09, 2026 10:47:46
Munger, Bihar:सफियाबाद थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर चोरी, सोती रही पुलिस मुंगेर: मुंगेर में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जिले के सफियाबाद थाना क्षेत्र का है, जहाँ थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर चोरों ने बेखौफ होकर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस वारदात ने न सिर्फ आम लोगों में दहशत पैदा की है, बल्कि पुलिस की रात्रि गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 फरवरी की देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-80 के किनारे खड़े 18 चक्का हाइवा ट्रक को चोरों ने निशाना बनाया। अज्ञात चोरों ने ट्रक का डाला खोलकर उसमें लदा सामान निकाल लिया और उसे दूसरी गाड़ी में लादकर मौके से फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि यह पूरी घटना थाना परिसर से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। चोरी की यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज अब सामने आया है। फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि चोर पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम दे रहे हैं। घटना के बाद वाहन मालिक कुंदन कुमार ने सफियाबाद थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है और चोरी किए गए दोनों डालों की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Feb 09, 2026 10:47:28
Betul, Madhya Pradesh:एंकर - बैतूल नगर में आपातकालीन वाहनों के आवागमन सुचारु रूप से हो इसको लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने तिलक,आज़ाद और आर्यपुरा वार्ड का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़कों पर बने अवैध निर्माण,अतिक्रमण,हैंडपंप,बिजली पोल और खुली नालियों का जायज़ा लिया गया। कलेक्टर ने नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिए कि सड़क की चौड़ाई प्रभावित करने वाले सभी अवैध निर्माण जल्द हटाए जाएं। दुकानदारों को भी चेतावनी दी गई कि सड़क पर सामान न रखें,ताकि आपात स्थिति में एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड को कोई रुकावट न हो।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top