Back
मनरेगा संग्राम: कांग्रेस धरना, तीन विधायक नहीं पहुंचे
VKVIJAY KUMAR
Feb 09, 2026 10:51:58
Sirsa, Haryana
कांग्रेस पार्टी हाईकमान के दिशा-निर्देशों पर मनरेगा संग्राम के तहत जिला कांग्रेस की ओर से जिला अध्यक्ष संतोष बेनीवाल की अध्यक्षता में लघु सचिवालय में धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें जिलेभर से कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ता शामिल हुए लेकिन सिरसा जिला की पांच विधानसभा सीटों में से तीन सीटों पर चुनाव जीत चुके तीनों विधायकों में से गोकुल सेतिया , शीशपाल केहरवाला और भरत सिंह बेनीवाल कोई भी विधायक नहीं पहुंचा। इसके साथ ही पूर्व सांसद डॉ अशोक तंवर , पूर्व विधायक बलकौर सिंह , पूर्व विधायक कृष्ण कंबोज , पूर्व सीएम के पूर्व ओएसडी डॉ के वी सिंह सहित कई नेता कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए हालाँकि जब इस मामले को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष बेनीवाल से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कांग्रेस नेताओं की मज़बूरी का कारण बताया और कहा कि अगली बार आप सबको कांग्रेस के कार्यक्रम में सभी नेता और कार्यकर्ता दिखाई देंगे। प्रदर्शन में महिलाओं की भागीदारी भी अह्म रही। प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष बेनीवाल ने कहा कि मनरेगा संग्राम को लेकर देशभर में पार्टी की ओर से संघर्ष किया जा रहा है। सरकार ने झूठी जुमलेबाजी कर मनरेगा का नाम बदलकर 125 दिन का काम देने का वादा किया, लेकिन काम की कोई गारंटी नहीं दे रहे। अगर काम की गारंटी ही नहीं तो फिर योजना का क्या फायदा। जबकि कांग्रेस शासनकाल में मनरेगा के तहत 100 दिन का काम मिलता था और वो गारंटी से। बेनीवाल ने कहा कि मनरेगा के तहत काम करने वाली 60 प्रतिशत महिलाएं है, जिनके घर इस योजना से चुल्हा जलता है, लेकिन इस सरकार ने उनके मुंह से निवाला छीनने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों को लेकर सरकार सत्त्ता में आर्द थी, उनपर तो काम किया नहीं, लेकिन अनेक योजनाएं जनता पर जबरदस्ती थोपकर जनता को प्रताडि़त करने का काम भाजपा सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को महात्मा गांधी का नाम हटाने से दिक्कत नहीं है, जबकि असल समस्या मजदूरी का है, उनकी रोजी रोटी है। बैनीवाल ने कहा कि यह योजना पहले केंद्र के पास थी, जिसे केंद्र ने अब राज्य सरकार के सुपुर्द कर दिया है। जब केंद्र के पास पर्याप्त राशि नहीं है तो राज्य सरकार राशि कहां से वहन करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पहले भी मजदूर, गरीब, किसान की आवाज को उठाने का काम किया है और आगे भी गरीबों के हक में अपनी आवाज बुलंद रखेगी। बुजुर्गों की पेंशन कटने संबंधी सवाल के जवाब में जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह सरकार लोगों को बरगलाकर तरह-तरह की कुनीतियां बनाकर परेशान कर रही है। पेंशन बुजुर्गों का सम्मान है, न कि कोई पगार है। बेमानी शर्तें लगाकर सरकार बुजुर्गों का अपमान कर रही है, जोकि आने वाले समय में सरकार को भारी पडऩे वाला है। यही नहीं सरकार ने किसानों व मजदूरों से भी अनेक वायदे किए, लेकिन सब कागजी। नशे पर बोलते हुए संतोष बेनीवाल ने कहा कि अगर सरकार चाहे तो नशे का जड़ से खात्मा कर सकती है, लेकिन सरकार जान बूझकर युवाओं को नशे की ओर धकेल रही है, ताकि युवा रोजगार न मांगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 09, 2026 12:31:150
Report
0
Report
MSManish Singh
FollowFeb 09, 2026 12:30:130
Report
0
Report
0
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowFeb 09, 2026 12:21:170
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowFeb 09, 2026 12:20:530
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 09, 2026 12:20:000
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowFeb 09, 2026 12:19:030
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 09, 2026 12:17:590
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowFeb 09, 2026 12:17:420
Report
AMAnurag Mishra
FollowFeb 09, 2026 12:17:310
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowFeb 09, 2026 12:16:400
Report
MPMahesh Pareek
FollowFeb 09, 2026 12:15:420
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 09, 2026 12:15:240
Report