Back
रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो उड़ानों की समस्या अब धीरे-धीरे सामान्य, 15 तक सुधार की उम्मीद
UMUJJWAL MISHRA
Dec 11, 2025 03:50:58
Ranchi, Jharkhand
रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों में पिछले कुछ दिनों से उत्पन्न तकनीकी समस्या के कारण संचालन प्रभावित हुआ था। कई उड़ानें रद्द हुईं और यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। लेकिन अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है। इस पूरी स्थिति को लेकर रांची एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने बताया “जैसा कि आपको पता है, इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट्स में 3 तारीख से जो समस्या उत्पन्न हुई थी, उससे शुरुआत में काफी दिक्कत हुई है। कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, कुछ यात्रियों का सामान भी यहीं रुक गया था और यात्री भी फंसे हुए थे। लेकिन अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। हमारे स्टेकहोल्डर्स—CISF, CASO साहब, एयरलाइंस टीम और हमारे सभी कर्मचारियों के सहयोग से पिछले दो दिनों से संचालन लगभग सामान्य चल रहा है, हालांकि कुछ उड़ानें अभी भी रद्द हो रही हैं। इंडिगो की कुल 18 उड़ानें प्रतिदिन संचालित होती हैं, यानी 36 मूवमेंट। इनमें से पिछले तीन दिनों से तीन उड़ानें लगातार रद्द हो रही हैं। एयरलायंस से हमारी लगातार बैठकें चल रही हैं और वे बता रहे हैं कि 15 तारीख तक स्थिति पूरी तरह सामान्य होने की संभावना है। हमारा विशेष जोर इस बात पर है कि जिस भी फ्लाइट को रद्द किया जा रहा है, उसकी सूचना यात्रियों को समय से मिले, ताकि वे बिना आवश्यकता एयरपोर्ट न आएं और उन्हें असुविधा न हो। रद्द उड़ानों के लिए रिफंड का प्रोसेस भी तेजी से चल रहा है। 9 तारीख तक जिन यात्रियों की बुकिंग थी, उनके रिफंड प्रोसेस कर दिए गए हैं। 10 तारीख का डेटा जल्द उपलब्ध होगा। जहाँ तक डिले की बात है, हमने एयरलाइंस को कहा है कि देरी कम से कम हो। फिलहाल औसतन 30 से 45 मिनट का डिले देखा जा रहा है। ओटीपी—ऑन टाइम परफॉर्मेंस—लगभग 70% है, जिसे और सुधारने की जरूरत है। एयरपोर्ट अथॉरिटी पूरी मदद कर रही है कि संचालन सुचारू रहे। हमारी ओर से, एयरपोर्ट ऑपरेटर के तौर पर एक विशेष टीम टर्मिनल के अंदर तैनात है। वह लगातार मॉनिटरिंग कर रही है, यात्रियों से संवाद कर रही है और उनकी समस्याओं को तुरंत दर्ज कर समाधान कर रही है। यात्रियों से प्राप्त अधिकांश फीडबैक सकारात्मक है। चेक-इन, सुरक्षा जांच, बोर्डिंग और अन्य प्रक्रियाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। खाने-पीने, वॉशरूम और अन्य बेसिक सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान रखा गया है। सभी दुकानें एयरपोर्ट संचालन के समय खुली रहें, इसके निर्देश दिए गए हैं ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। हमारा पूरा प्रयास यात्री-केंद्रित है। इंडिगो एयरलाइंस के साथ-साथ AAI, CISF और सभी स्टेकहोल्डर्स मिलकर स्थिति को सामान्य करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। हम इस चुनौतीपूर्ण समय से जल्द निकलने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
VSVIPIN SHARMA
FollowDec 11, 2025 05:06:430
Report
WMWaqar Manzoor
FollowDec 11, 2025 05:05:480
Report
MKMohammad Khan
FollowDec 11, 2025 05:05:270
Report
BSBhanu Sharma
FollowDec 11, 2025 05:05:050
Report
AOAjay Ojha
FollowDec 11, 2025 05:04:480
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowDec 11, 2025 05:04:290
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowDec 11, 2025 05:04:150
Report
YSYatnesh Sen
FollowDec 11, 2025 05:03:150
Report
बालोद पुलिस ने 142 फर्जी सिम जारी कर धोखाधड़ी करने वाले POS विक्रेता ईश्वर गजेन्द्र को गिरफ्तार किया
DSDanvir Sahu
FollowDec 11, 2025 05:02:380
Report
RGRupesh Gupta
FollowDec 11, 2025 05:02:250
Report
DSDM Seshagiri
FollowDec 11, 2025 05:02:030
Report
AKAlok Kumar
FollowDec 11, 2025 05:01:140
Report
0
Report
BSBhanu Sharma
FollowDec 11, 2025 05:00:580
Report