Back
कैथल फ्लावर सिटी गेट लेंटर गिरा, 10–12 मजदूर दबे; अस्पताल में भर्ती
VSVIPIN SHARMA
Dec 11, 2025 05:06:43
Kaithal, Haryana
कैथल में बड़ा निर्माण हादसा: फ्लावर सिटी के मुख्य गेट का लेंटर गिरा, 10–12 मजदूर दबे
एक गंभीर घायल को किया कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर
कैथल। शहर के नजदीक डयोढ़ खेड़ी मार्ग पर बन रही फ्लावर सिटी में बुधवार देर शाम बड़ा निर्माण हादसा हो गया। प्रोजेक्ट के मुख्य गेट का लेंटर अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में नीचे काम कर रहे 10–12 मजदूर आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथ काम कर रहे अन्य मजदूरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला।
घायलों को तुरंत जिला नागरिक अस्पताल कैथल पहुंचाया गया। यहां से एक मजदूर की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, करनाल भेज दिया। बाकी मजदूरों का इलाज कैथल नागरिक अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक कई मजदूरों के सिर, बाजू, छाती और पैरों में गंभीर चोटें हैं।
हादसे के बाद घायल मजदूरों और उनके परिजनों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि गेट के पिल्लरों में कमजोर और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके कारण लेंटर भार सहन नहीं कर पाया और अचानक गिर गया। मजदूरों का कहना है कि शाम के समय अंधेरा बढ़ रहा था और पर्याप्त रोशनी भी नहीं थी। उन्होंने मौके पर मौजूद ठेकेदार और प्रोजेक्ट इंचार्ज से काम रुकवाने की मांग की थी, लेकिन उन्हें जल्द काम खत्म करने का दबाव डालकर काम जारी रखने को कहा गया।
घायल मजदूरों के मुताबिक जल्दबाजी में सुरक्षा नियमों की अनदेखी की गई, जिसका नतीजा यह दर्दनाक हादसा रहा। एक मजदूर के तीमारदार ने बताया कि दो मजदूरों के सिर में गहरी चोटें लगी हैं, एक का हाथ पूरी तरह टूट गया, जबकि दूसरे का पैर चटक गया। कई मजदूर के शरीर के अनेक हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं। लेंटर इतनी जोर से गिरा कि किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला और कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए। उन्हें बाहर निकालने में काफी समय और मशक्कत लगी।
घटना के बाद फ्लावर सिटी प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य और निगरानी पर भी सवाल उठ रहे हैं। परिजनों का कहना है कि इस लापरवरी ने आठ से अधिक परिवारों को संकट में धकेल दिया है। हादसे की जानकारी संबंधित विभाग और प्रशासन को दे दी गई है।
बाइट: डॉ. पवन कुमार,
बाइट जीवन – घायल मजदूर,
बाइट चमकीला – चश्मदीद)
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AAAkshay Anand
FollowDec 11, 2025 07:39:570
Report
AAAkshay Anand
FollowDec 11, 2025 07:39:420
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowDec 11, 2025 07:39:060
Report
ANAnil Nagar1
FollowDec 11, 2025 07:38:500
Report
ANAnil Nagar1
FollowDec 11, 2025 07:38:390
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowDec 11, 2025 07:38:190
Report
RNRajesh Nilshad
FollowDec 11, 2025 07:38:060
Report
VSVishnu Sharma1
FollowDec 11, 2025 07:37:540
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowDec 11, 2025 07:37:440
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowDec 11, 2025 07:37:150
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 11, 2025 07:36:520
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 11, 2025 07:35:440
Report
SKSundram Kumar
FollowDec 11, 2025 07:35:270
Report
APAnand Priyadarshi
FollowDec 11, 2025 07:35:060
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowDec 11, 2025 07:34:350
Report