Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hyderabad508211

TTD dupatta scam: polyester silk ka khel, ACB ke hawale maamla

DSDM Seshagiri
Dec 11, 2025 05:02:03
Hyderabad, Telangana
Tirupati: After the laddu controversy and the Parakamani case, the Tirumala Tirupati Devasthanams (TTD) has been rocked by yet another major scandal. According to the TTD Board, polyester dupattas were supplied for nearly a decade from 2015 to 2025 in the name of “pure mulberry silk.” These dupattas, given to lakhs of donors and VIP devotees during Vedaseervachana, are now under scrutiny due to doubts raised over their quality. Vigilance Report Brings the Truth to Light. Based on the instructions of TTD Chairman B.R. Naidu, the Vigilance & Security Department collected samples from the existing stock and sent them for testing. As per tender conditions, the dupattas must: Be woven with 100% pure mulberry silk Use 20/22 denier silk yarn Carry “Om Namo Venkatesaya” in both Sanskrit and Telugu Feature Shankha, Chakra and Namam symbols Adhere to specific size, weight and border design norms. However, samples tested at the Central Silk Board laboratories in Bengaluru and Dharmavaram revealed that all items were made of polyester. The Vigilance team also confirmed that the mandatory silk hologram was missing. One Company Supplied for 10 Years ₹54.95 Crore Worth Material. According to the Vigilance findings, the dupattas were supplied by a single firm VRS Exports, based in Nagari. This company, along with its allied units, supplied textiles worth ₹54.95 crore to the TTD between 2015 and 2025. The report also states that the same company recently received a fresh contract for 15,000 dupattas. Case Handed Over to ACB. In an emergency meeting, the TTD Board decided to: Hand over the entire scam to the Anti-Corruption Bureau (ACB) Initiate criminal proceedings against all those involved Review the tendering process for loopholes and irregularities.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
YSYeswent Sinha
Mar 10, 2026 02:16:20
Nawada, Bihar:नवादा में दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार जब्त शराब कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ नवादा पुलिस ने एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक देशी कट्टा, एक पिस्टल, एक बंदूक, एक रायफल और 29 जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं। डीएसपी गुलशन कुमार ने सोमवार को एसपी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी। पुलिस को पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि गोविंदपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ी जंगलों में कुछ असामाजिक तत्व हथियार के बल पर शराब कारोबारियों से LEवी (रंगदारी) की मांग कर रहे हैं। इस सूचना पर वरीय पुलिस अधिकारियों, विशेष कार्य बल और जिला असूचना इकाई को अवगत कराया गया। 8 मार्च, 2026 को वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर विशेष कार्य बल ने झारखंड के गिरिडीह जिले से दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया। उन्हें गोविंदपुर थाना लाकर गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे अवैध हथियारों के बल पर गोविंदपुर और रजौली के पहाड़ी क्षेत्रों में शराब कारोबारियों से अवैध वसूली करते थे। उन्होंने यह भी बताया कि हथियार गोविंदपुर थाना क्षेत्र के सुअरलेटी डैम की पहाड़ी में छिपाकर रखे गए हैं। उनकी निशानदेही पर विशेष कार्य बल और गोविंदपुर थाना की संयुक्त टीम ने उक्त स्थान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल, एक रायफल, एक दोनाली बंदूक और कुल 29 कारतूस जब्त किए गए। गोविंदपुर थाना में कांड संख्या 65/26, दिनांक 8 मार्च, 2026 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पवन कुमार और पंकज यादव के रूप में हुई है। पवन कुमार का आपराधिक इतिहास सतगावां थाना कांड संख्या 116/21 में दर्ज है, जबकि पंकज यादव के खिलाफ चरकापत्थर थाना कांड संख्या 143/25 दर्ज है。
0
comment0
Report
AKAshok Kumar1
Mar 10, 2026 02:16:01
Noida, Uttar Pradesh:पश्चिम एशिया संकट पर संसद के दोनों सदनों में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, हम वहां फंसे लोगों को लाने में जुटे हैं। करीब 67,000 भारतीयों को वापस लाया जा चुका है। जयशंकर ने माना कि इस युद्ध के कारण आपूर्ति श्रृंखला में गंभीर संकट पैदा होने की आशंका है।- एस जयशंकर, विदेश मंत्री हमने जनवरी में अपने नागरिकों को सतर्क किया था और लोगों को समय रहते ईरान छोड़ने की सलाह दी थी। अब भी, पीएम मोदी खुद खाड़ी देशों के नेताओं से बात कर रहे हैं। कूटनीतिक चैनलों के जरिये भी चर्चा जारी है। ईरान में हमारा दूतावास नागरिकों के संपर्क में है। मैंने ईरान के विदेश मंत्री से भी बात की है। - एस जयशंकर, विदेश मंत्री
0
comment0
Report
SGSANJEEV GIRI
Mar 10, 2026 02:01:54
Latehar, Jharkhand:लातेहार बालूमाथ थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने मगध कोलियरी से आ रहे कोयला लदे एक हाइवा वाहन में आग लगा दी। यह घटना नगड़ा गांव स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास की है, जहां अपराधियों ने वाहन को रोकने के लिए फायरिंग भी की। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार मगध कोलियरी से कोयला लेकर हाइवा बालूमाथ साइडिंग की ओर आ रहा था। इसी दौरान नगड़ा गांव के पास तीन पैदल अपराधियों ने वाहन रोकने के लिए पथराव किया। चालक ने वाहन नहीं रोका तो अपराधियों ने हाइवा के पिछले टायर पर गोली चला दी, जिससे वाहन रुक गया। इसके बाद अपराधियों ने चालक जगन्नाथ गंझू को हथियार के बल पर अपने कब्जे में ले लिया और साथ लाए तेल को वाहन पर छिड़ककर आग लगा दी। देखते ही देखते हाइवा में लदा कोयला जलने लगा। अपराधियों ने चालक को चेतावनी दी कि बिना मैनेज किए क्षेत्र में कोयला ढुलाई का काम न करें। इसके बाद वे अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर फरार हो गए। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पुलिस Teams के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल वाहन मंगवाया गया। दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है तथा संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की जा रही है。
0
comment0
Report
RSRajkumar Singh
Mar 10, 2026 02:01:27
Hajipur, Bihar:बिहार में शराबबंदी के बीच तस्कर लगातार नए-नए तरीके अपनाकर कानून को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के वैशाली से सामने आया है, जहां पुलिस ने एक ट्रक से करीब 25 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद की है। खास बात ये है कि शराब को ट्रक के अंदर तहखाना बनाकर छुपाया गया था और ऊपर चूना लादकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई.शराब तस्करी का ये हाईटेक तरीका देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। मामला वैशाली जिले का है, जहां बेलसर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध ट्रक को पकड़ा।सूचना मिली थी कि नगमा हनुमान चौक पर एक ट्रक कई घंटों से खड़ा है। सूचना मिलते ही बेलसर थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रक की तलाशी शुरू की।पहली नजर में ट्रक में चूने की बोरियां लदी हुई दिखीं, लेकिन जब पुलिस को शक हुआ और बोरियां हटाई गईं, तो नीचे बना गुप्त तहखाना देखकर सभी दंग रह गए। तहखाने में छुपाकर रखी गई थी करीब 235 कार्टन विदेशी शराब, जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है।बताया जा रहा है कि पुलिस की गाड़ी को दूर से देखते ही ट्रक चालक और शराब तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाने पहुंचा दिया है।प्राथमिक जांच में सामने आया है कि शराब की खेप पंजाब से लाई जा रही थी और मुजफ्फरपुर की ओर से वैशाली में प्रवेश किया था। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की डिलीवरी कहां होनी थी और इस नेटवर्क के पीछे कौन-सा गिरोह सक्रिय है।बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्करों के नए-नए हथकंडे पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। हालांकि वैशाली पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के बाद शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी है। देखना होगा कि इस तस्करी के पीछे का मास्टरमाइंड कब तक कानून के शिकंजे में आता है।
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Mar 10, 2026 01:45:55
Noida, Uttar Pradesh:Bulandshahr बुलंदशहर के पहासू कस्बा क्षेत्र स्थित श्मशान घाट में रहने वाले 50 वर्षीय साधु संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला है सोमवार को उनके कमरे में जब स्थानीय लोग गए तो वहां खून के निशान मिले. स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी. इसके बाद सीओ और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर जांच करने पहुंचे. श्मशान घाट में बने कमरे में साधु बिन्नामी (50) रहते थे. जो मूल रूप से अलीगढ़ जनपद के अतरौली थाना क्षेत्र स्थित रायपुर गांव के रहने वाले हैं. स्थानीय लोगों ने बताया है बीते दो-तीन दिनों से साधु दिखाई नहीं दे रहे थे, तो उनकी तबीयत पूछने के लिए सोमवार शाम को कमरे में पहुंचे तो कमरा खुला हुआ था और अंदर साधु नहीं थे. वहीं बिस्तर पर खून के निशान भी मिले. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. फॉरेंसिक टीम को भी मामले की जांच कर रही है
0
comment0
Report
NMNITESH MAHAJAN
Mar 10, 2026 01:30:25
Jalna, Maharashtra:छत्रपती संभाजीनगर | लग्न मंडपाचे साहित्य घराच्या छतावर ठेवणं पडलं महागात, अचानक लागलेल्या आगीत मोठ्या प्रमाणात साहित्य जळून खाक अँकर :छत्रपती संभाजीनगर मधील छावणी परीसरात घराच्या छतावर पत्र्यांचे शेड उभारून मंडप, सजावटीचे साहित्य ठेवणे व्यावसायिकाला चांगलंच महागात पडलय. या साहित्याने अचानक  पेट घेतल्याने घराच्या छताला आगीने वेढले.सुरुवातीला खाजगी पाण्याचे टँकर आणि नंतर अग्निशमन दलाच्या जवानांनी आग वेळीच आटोक्यात आणली. फरब खान सरदार खान यांचे हे घर आहे. मात्र या घराला आग लागताच परीसरातील नागरीकांनी घटनास्थळी धाव घेतली आणि मदतकार्य सुरू केलं.त्यामुळे घरासह मंडप साहित्य काही प्रमाणात आगीपासून वाचवण्यात यश मिळालं.
0
comment0
Report
Mar 10, 2026 01:30:17
Madhubani, Bihar:UPSC,MADHUBANI,BINDU BHUSHAN THAKUR मधुबनी नवोदय स्कूल के मेधावी छात्र रहे प्रणय प्रसून ने यूपीएससी परीक्षा में 245 वां रैंक लाकर लहराया परचम,उनकी सफलता से नवोदय विद्यालय मधुबनी में हर्षोल्लास का माहौल है।नवोदय स्कूल के सत्र 2009 के प्रतिभावान छात्र रहें हैं प्रणय प्रसून।नवोदय विद्यालय रांटी के प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार ने इनकी सफलता पर हर्ष प्रकट करते हुए कहा कि प्रणय प्रसून ने नवोदय परिवार मधुबनी को गौरवांवित किया है।प्रणय प्रसून के पिता अजय कुमार शर्मा भी इसी नवोदय विद्यालय में अंग्रेजी के शिक्षक थे।प्राचार्य ने प्रणय के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रणय ने यह साबित किया कि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत युद्ध स्तर पर हो तो ऐसे बड़े परिणामों को पक्ष में किया जा सकता है।ECP कृष्णकांत सहित शिक्षक व कर्मियों ने प्रणय प्रसून को बधाई दिया है
1
comment0
Report
Mar 10, 2026 01:22:36
Raebareli, Uttar Pradesh:फुरसतगंज थाना क्षेत्र के निगोहा गांव के पास रायबरेली–सुल्तानपुर राज्य मार्ग पर सोमवार की शाम एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमेंट लादकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से 2 बाइकें टकरा गईं, जिससे सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फुरसतगंज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दिशा (6) पुत्री अतुल निवासी इंदु का पुरवा गांधी नगर जायस, अतुल (38) पुत्र विनोद कुमार निवासी इंदु का पुरवा गांधी नगर जायस तथा हीरालाल (45) पुत्र सतीदीन निवासी फरीदपुर परवर थाना जायस को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में घायल रानी (30) पत्नी
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Mar 10, 2026 01:01:50
Noida, Uttar Pradesh:मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के सिसेंडी में डबल मर्डर से सनसनी, मां-बेटे की बेरहमी से हत्या...... सिसेंडी कस्बे में सोमवार देर शाम दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गांव में एक घर के अंदर मां और उसके दिव्यांग बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई...... घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।मिली जानकारी के अनुसार हमलावरों ने महिला की पानी से भरे टब में डुबोकर हत्या कर दी, जबकि उसके दिव्यांग बेटे को भी मौत के घाट उतार दिया..... दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी...... पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि साक्ष्य जुटाए जा सकें...... डबल मर्डर की इस वारदात से सिसेंडी समेत आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की वजह तलाशने में जुटी हुई है......
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top