Back
हजारीबाग सरस्वती विसर्जन पर पथराव: बीजेपी, JMM, कांग्रेस ने सरकार पर लगाए आरोप
UMUJJWAL MISHRA
Jan 25, 2026 05:20:18
Ranchi, Jharkhand
झारखंड के हज़ारीबाग में शनिवार को सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान हुई पथराव की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान अचानक माहौल बिगड़ गया, जिसके बाद पथराव की घटना सामने आई। इस घटना के बाद कुछ समय तक क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीजेपी का कहना है कि सरकार सनातनियों के हितों की रक्षा करने में पूरी तरह विफल रही है। पार्टी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि लगातार शांति समिति की बैठकें, डीजीपी स्तर की रिव्यू मीटिंग और सुरक्षा व्यवस्था की बातें की जाती रहीं, बावजूद इसके हजारीबाग जैसे अल्ट्रा सेंसिटिव ज़ोन में सरस्वती मां के विसर्जन जुलूस पर पथराव होना सरकार और पुलिस प्रशासन की बड़ी चूक को दर्शाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सभी को आशंका थी कि कुछ अप्रिय हो सकता है, तो क्या पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं थी? बीजेपी ने इस घटना को साजिश करार देते हुए पूरे मामले की गहन जांच की मांग की है। बाइट: प्रतुल शाहदेव, प्रवक्ता — बीजेपी वहीं इस घटना पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। JMM का कहना है कि जो भी घटना घटी है, उसकी निष्पक्ष जांच जिला प्रशासन द्वारा कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पार्टी ने साफ किया कि शांति और सौहार्द बिगाड़ने का अधिकार किसी को नहीं है। साथ ही JMM ने आरोप लगाया कि बीजेपी इस तरह की घटनाओं के सहारे साम्प्रदायिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाने और राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है। पार्टी ने चेतावनी दी कि ऐसे लोगों को आने वाले समय में इसका जवाब ज़रूर मिलेगा। बाइट: मनोज पांडे, प्रवक्ता — झारखंड मुक्ति मोर्चा इस मामले पर कांग्रेस ने भी बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस का कहना है कि दंगा करवाने वाले लोग पहले माहौल बिगाड़ते हैं और बाद में पूरी ज़िम्मेदारी सरकार पर डालने की कोशिश करते हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि बीजेपी की आदत बन चुकी है देश और राज्य को अस्थिर रखने की। कांग्रेस का कहना है कि ऐसी हिंसक मानसिकता के कारण ही बार-बार तनाव और हिंसा की घटनाएं सामने आती हैं। हालांकि कांग्रेस ने यह भी कहा कि हजारीबाग में जो घटना घटी, वह नहीं होनी चाहिए थी और शांति बनाए रखना सभी की ज़िम्मेदारी है। बाइट: कमल ठाकुर, प्रवक्ता — कांग्रेस
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SBShowket Beigh
FollowMar 12, 2026 01:00:160
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 12, 2026 00:45:150
Report
MMMAYANK MAYANK
FollowMar 11, 2026 23:16:260
Report
CSCharan Singh
FollowMar 11, 2026 23:16:080
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 11, 2026 23:15:570
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 11, 2026 23:15:420
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 11, 2026 23:15:330
Report
0
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowMar 11, 2026 19:00:360
Report
KKKamal Kumar
FollowMar 11, 2026 19:00:230
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowMar 11, 2026 18:49:390
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowMar 11, 2026 18:49:260
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:560
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:470
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:130
Report