Back
घाटशिला उपचुनाव शांतिपूर्ण रहा, मतदान प्रतिशत 73.88% दर्ज
UMUJJWAL MISHRA
Nov 11, 2025 13:51:19
Ranchi, Jharkhand
घाटशिला उपचुनाव संपन्न होने के बाद निर्वाचन आयोग की ओर से रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। आयोग के अधिकारियों ने बताया कि घाटशिला उपचुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। कुल 300 पोलिंग बूथों पर मतदान निर्धारित समय पर पूरा हुआ और कहीं से भी किसी प्रकार की बड़ी गड़बड़ी या शिकायत की सूचना नहीं मिली।
निर्वाचन आयोग ने बताया कि आज दो एफआईआर दर्ज की गई हैं — पहला, सोशल मीडिया पर वोट की गोपनीयता के उल्लंघन के मामले में, और दूसरी, मतदान के दिन संदिग्ध परिस्थिति में कुछ पैसे के साथ घूमते हुए व्यक्ति के पकड़े जाने के मामले में।
इससे पहले भी दो अन्य मामलों में एफआईआर दर्ज की गई थी — एक मामला लाइसेंसी हथियार और कारतूस के साथ चुनाव अवधि में घूमने का था, जबकि दूसरा मामला भ्रामक संदेश प्रसारित करने से जुड़ा था। इस तरह अब तक कुल चार मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
आयोग ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियां शाम तक लौट आएंगी, सिवाय तीन पोलिंग स्टेशनों के, जो दुर्गम इलाकों में स्थित हैं। वहां की टीमें रात में रुकेंगी और कल सुबह लौटेंगी। इसके लिए आयोग से पहले ही अनुमति ली जा चुकी है और सभी उम्मीदवारों को इसकी सूचना दे दी गई है।
5 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार, मतदान प्रतिशत 73.88% रहा है। जबकि साल 2024 में मतदान प्रतिशत 76.48 रहा था। हालांकि अंतिम आंकड़े रात 11:30 बजे से 12 बजे के बीच प्राप्त होंगे। अंतिम क्लोज ऑफ पोल डेटा कल स्क्रूटनी के बाद स्पष्ट किया जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि अब तक के रुझान पिछले चुनावों के मुकाबले थोड़ा बेहतर मतदान प्रतिशत को दर्शा रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADAjay Dubey
FollowMar 03, 2026 17:15:410
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 03, 2026 17:15:230
Report
Kalinjara Urf Badalganj, Uttar Pradesh:प्रयागराज की होली एक अनोखी और रंगीन परंपरा है, जो देशभर में अपनी अलग पहचान रखती है। यह शहर गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम पर बसा है, जो इसे एक पवित्र और ऐतिहासिक महत्व देता है।
*प्रयागराज की होली की विशेषताएं:*
- *गंगा-जमुनी तहजीब*: प्रयागराज की होली में हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे का प्रतीक है, जहां दोनों समुदायों के लोग एक साथ होली मनाते हैं
0
Report
0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowMar 03, 2026 17:03:020
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowMar 03, 2026 17:02:150
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 03, 2026 17:02:050
Report
PKPankaj Kumar
FollowMar 03, 2026 17:01:000
Report
0
Report
0
Report
0
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowMar 03, 2026 16:33:310
Report
SPSohan Pramanik
FollowMar 03, 2026 16:33:210
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 03, 2026 16:33:000
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 03, 2026 16:32:460
Report
