Back
रांची के सदर अस्पताल में बोन मैरो ट्रांसप्लांट शुरू, मुफ्त आयुष्मान भारत में
UMUJJWAL MISHRA
Dec 30, 2025 04:35:05
Ranchi, Jharkhand
झारखंड की राजधानी रांची स्थित सदर अस्पताल राज्य का पहला सरकारी अस्पताल बनने जा रहा है, जहां नए वर्ष में बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू की जाएगी। यह पहल न केवल रांची बल्कि पूरे झारखंड के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। आमतौर पर बोन मैरो ट्रांसप्लांट पर 30 से 40 लाख रुपये तक का खर्च आता है, लेकिन रांची सदर अस्पताल में यह सुविधा आयुष्मान भारत कार्ड धारकों और कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़े मरीजों को पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, जिन मरीजों के पास कोई भी बीमा या कार्ड नहीं होगा, उन्हें भी यह इलाज सब्सिडाइज्ड दरों पर, यानी बेहद कम खर्च में मुहैया कराया जाएगा। सदर अस्पताल रांची के सिविल सर्जन डॉक्टर प्रभात कुमार ने इसकी विस्तृत जानकारी दी उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए बेहद गर्व की बात है कि रांची सदर अस्पताल में बहुत जल्द बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू होने जा रही है। यह उपलब्धि केवल रांची जिले के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए हम झारखंड सरकार के आभारी हैं, विशेष रूप से माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी, माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी, माननीय वित्त मंत्री जी और पूरे कैबिनेट का हम धन्यवाद करते हैं। साथ ही हमारे सीनियर अधिकारियों — चीफ सेक्रेटरी सर, एसीएस सर और अन्य सभी अधिकारियों का भी विशेष सहयोग रहा है। उन्हीं के मार्गदर्शन में यह काम आगे बढ़ रहा है। हमने यह तय कर लिया है कि बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट सदर अस्पताल के आठवें तल्ले पर बनाई जाएगी। वहां पर्याप्त और उपयुक्त जगह उपलब्ध है। बोन मैरो ट्रांसप्लांट के दौरान सबसे अहम बात होती है इन्फेक्शन से बचाव, इसलिए वहां हाई-क्वालिटी इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा। इस निर्माण कार्य को भवन निर्माण निगम लिमिटेड के माध्यम से कराया जाएगा। हमारी योजना है कि मरीज जिस कमरे में रहेगा, वहां कम से कम तीन दीवारें स्टेनलेस स्टील की हों, ताकि बेहतर साफ-सफाई और डिसइंफेक्शन सुनिश्चित किया जा सके। इसके साथ ही एक दीवार ग्लास की होगी, जिससे मरीज बाहर का दृश्य देख सके। इससे उनका मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और वे खुद को बंद महसूस नहीं करेंगे। फिलहाल हम देश के बड़े और एशिया-स्तरीय अस्पतालों में चल रहे बोन मैरो ट्रांसप्लांट सिस्टम का स्टडी कर रहे हैं। जनवरी महीने से निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा, और हमें उम्मीद है कि मार्च तक यह कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद अप्रैल–मई तक सदर अस्पताल में बोन मैरो ट्रांसप्लांट की वास्तविक शुरुआत कर दी जाएगी। जहां तक खर्च की बात है, तो बोन मैरो ट्रांसप्लांट आमतौर पर काफी महंगा होता है। लेकिन आयुष्मान भारत कार्ड धारकों और कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़े मरीजों के लिए यह सुविधा पूरी तरह निःशुल्क होगी। जिन लोगों के पास कोई बीमा कार्ड नहीं है, उनके लिए भी यह सुविधा सब्सिडाइज्ड रेट पर उपलब्ध कराई जाएगी। बाहर के निजी अस्पतालों में जहां इसका खर्च 20 से 50 लाख रुपये तक बताया जाता है, वहीं सदर अस्पताल में हम कोशिश करेंगे कि यह 10 लाख रुपये के अंदर हो जाए। यानी बिना बीमा वाले मरीजों को भी लगभग 50 प्रतिशत तक कम खर्च में यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowDec 30, 2025 06:06:35Noida, Uttar Pradesh:बांकेबिहारी मंदिर से लोगों के बीच श्रद्धालुओं ख़ासकर युवाओं लड़कों लड़कियों से बातचीत नए साल पर नए साल की शुरुआत मंदिर से करने को लेकर बातचीत इसमें हर उम्र के लोग हैं.
0
Report
0
Report
RKRampravesh Kumar
FollowDec 30, 2025 06:04:39Noida, Uttar Pradesh:लोकभवन रांची में माननीय राष्ट्रपति आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी से शिष्टाचार मुलाकात हुई।
0
Report
JPJai Pal
FollowDec 30, 2025 06:04:340
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowDec 30, 2025 06:04:090
Report
SKSantosh Kumar
FollowDec 30, 2025 06:03:520
Report
TCTanya chugh
FollowDec 30, 2025 06:03:390
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowDec 30, 2025 06:03:240
Report
1
Report
HBHeeralal Bhati
FollowDec 30, 2025 06:00:590
Report
DBDEBASHISH BHARATI
FollowDec 30, 2025 06:00:450
Report