icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
822101
Shrawan Kumar Soni Zee Media PalamuShrawan Kumar Soni Zee Media PalamuFollow4 Sept 2024, 04:48 pm

पलामू में लोगों की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करेगी पुलिस, 10 सितंबर को 5 स्थानों पर कैंप का आयोजन

Medininagar, Jharkhand:

DGP अनुराग गुप्ता के निर्देश पर पलामू पुलिस ने जन शिकायत समाधान के लिए एक विशेष कार्यक्रम और कोषांग का गठन किया। SP रिष्मा रमेशन ने जानकारी दी कि 10 सितंबर को पलामू के 5 स्थानों-मेदिनीनगर, छतरपुर, लेस्लीगंज, हुसैनाबाद व बिश्रामपुर में SDPO के नेतृत्व में विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। जहां लोग अपनी शिकायतें दर्ज कर सकेंगे। इसके अलावा लोग फेसबुक, ट्विटर, ईमेल व व्हाट्सएप के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। शिकायतकर्ताओं को समय सीमा, क्रमांक व जांचकर्ता का नाम SMS के जरिए भेजा जाएगा।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भुवनेश्वर में AQI 206: ग्रीन क्रैकर्स कम उपयोग से प्रदूषण बढ़ा, कोर्ट नोटिफिकेशन पर सवाल

RKRavi KantJust now
Noida, Uttar Pradesh:भुवनेश्वर, ओडिशा: एयर पॉल्यूशन पर, स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के चीफ एनवायर्नमेंटल साइंटिस्ट, निरजन मल्लिक कहते हैं, '...सुप्रीम कोर्ट ने 'ग्रीन क्रैकर्स' के इस्तेमाल को ज़रूरी बनाने के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया था, लेकिन ऐसा लगता है कि पारंपरिक, नियमों का पालन न करने वाले पटाखों का बहुत ज़्यादा इस्तेमाल किया गया, जबकि ग्रीन क्रैकर्स का बहुत कम इस्तेमाल किया गया...अभी, भुवनेश्वर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 206 है, जो 'खराब' कैटेगरी में आता है...इससे सांस लेने की प्रणाली और पूरी सेहत को खतरा है। जिन लोगों को दिल की बीमारी है, उनके लिए शोर और पॉल्यूशन का ज़्यादा लेवल खास तौर पर गंभीर हो सकता है। हालांकि, यह एक टेम्पररी बढ़ोतरी है; लेवल कम होने और नॉर्मल होने की उम्मीद है…
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर की सरेआम गुंडागर्दी: चेतकपुरी चौराहे पर कार तोड़फोड़, मौत की धमकी वायरल

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर\n\nग्वालियर में सरेराह गुंडागर्दी, चेतकपुरी चौराहे पर कार में तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी!\n​ग्वालियर के व्यस्ततम झांसी रोड थाना क्षेत्र के चेतकपुरी चौराहे की सनसनीखेज घटना।\n​बीती शाम युवकों ने बीच सड़क पर एक चलती कार को जबरन रोक लिया।\n​आरोपियों ने लाठी-डंडों से कार में जमकर तोड़फोड़ की और गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया।\n​गाड़ी के अंदर बैठे भयभीत युवक को सरेआम जान से मारने की धमकी दी गई।\n​इस पूरी खौफनाक वारदात का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।\n​व्यस्त चौराहे पर हुई इस गुंडागर्दी से आम नागरिकों और राहगीरों में भारी दहशत फैल गई है।\n​मामले की गंभीरता को देखते हुए झांसी रोड थाना पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया है।\n​पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एक नामजद युवक और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।\n​ वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश तेज कर दी गई है।
0
0
Report

नवादा के सदर अस्पताल इमरजेंसी: डॉक्टर 20 मिनट देर से पहुंचे, मरीजों की तबाही?

Nawada, Bihar:सदर अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर गायब, मरीज होते रहे परेशान, दो डॉक्टरों की थी ड्यूटी, दोपहर 2 बजे तक खाली पड़ी रही डॉक्टर की कुर्सी, अस्पताल की व्यवस्था पर उठे सवाल, प्रबंधन ने 20 मिनट की देरी बताकर दी सफाई बिहार के नवादा जिले के सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में समय पर डॉक्टर के मौजूद नहीं रहने के कारण इलाज कराने पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आलम यह था कि इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की भीड़ लगी थी, लेकिन डॉक्टर की कुर्सी खाली पड़ी थी और मरीज डॉक्टर के चेंबर में बैठकर उनके आने का इंतजार कर रहे थे。 जानकारी के अनुसार, इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर पुष्कर चंद्र की ड्यू्टी निर्धारित थी, लेकिन दोपहर करीब 2 बजे तक वह ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे। बताया गया कि उस समय दो डॉक्टरों की ड्यूटी थी, इसके बावजूद मौके पर एक भी डॉक्टर के मौजूद नहीं रहने की बात सामने आई। ऐसे में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों की परेशानी बढ़ती चली गई。 अस्पताल पहुंचे स्थानीय लोगों ने इस व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर करते हुए सवाल उठाए। लोगों का कहना था कि जब इमरजेंसी वार्ड में ही समय पर डॉक्टर उपलब्ध नहीं होंगे तो आम मरीजों को इलाज कैसे मिलेगा? इमरजेंसी जैसी महत्वपूर्ण जगह पर डॉक्टरों की अनुपस्थिति अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है。 वहीं, इस पूरे मामले पर सदर अस्पताल के प्रबंधक कुमार आदित्य ने बताया कि डॉक्टर करीब 20 मिनट की देरी से पहुंचे थे। संभव है कि उन्हें कोई इमरजेंसी काम आ गया हो। उन्होंने कहा कि डॉक्टर अब ड्यूटी पर पहुंच गए हैं。 हालांकि, सवाल यह है कि इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की समय पर मौजूदगी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी किसकी है? आखिर मरीजों को इलाज के लिए डॉक्टर का इंतजार क्यों करना पड़ रहा है? अस्पताल प्रबंधन को इस व्यवस्था में सुधार करने की जरूरत है, ताकि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सके。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

महाराजगंज के निचलौल थाने में आत्महत्या की कोशिश, सात पुलिसकर्मी आरोपों के घेरे में

Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर- यूपी के महराजगंज जिले से पुलिस महकमे को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जहां निचलौल थाने में तैनात हेड मुहर्रिर विशाल सिंह ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की दावा है कि इस आत्मघाती कदम से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट लिखा और उसे अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर भी लगाया। इस नोट में थाना प्रभारी समेत सात लोगों पर गंभीर प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं। हैरानी की बात ये है कि आरोपों के घेरे में पांच पुलिसकर्मियों के शामिल होने की बात भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि दीपावली की रात पटाखों को लेकर हुए विवाद के बाद विशाल सिंह ने ये कदम उठाया। फिलहाल उनका महराजगंज के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वी/ओ -दरअसल यह पूरा मामला महराजगंज जिले के निचलौल थाना का है जहां पर पुलिस विभाग के भीतर से उठे गंभीर आरोपों ने पूरे महकमे में खलबली मचा दी है। निचलौल थाने में तैनात हेड मुहर्रिर विशाल सिंह ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की। जहरीला पदार्थ खाने से पहले विशाल सिंह ने एक सुसाइड नोट लिखा और उसे अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा दिया। व्हाट्सएप स्टेटस पर यह पत्र देखकर साथी पुलिसकर्मी सकते में आ गए। आनन-फानन में उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उन्हें रेफर कर महराजगंज के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वी/ओ - अब इस पूरे मामले की सबसे गंभीर कड़ी है विशाल सिंह का कथित सुसाइड नोट । व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाए गए पत्र में उन्होंने निचलौल थाना प्रभारी योगेन्द्र राय पर गंभीर आरोप लगाए हैं । विशाल सिंह का दावा है कि पकड़े गए पटाखों में से कुछ पटाखे निकाल लिए गए। जबकि बाकी पटाखों में से करीब 40 फीसदी पटाखे कथित तौर पर दबाव बनाकर आरोपी कौमेन अली को दिलवा दिए गए। पत्र में इस काम में कारखास आनंद सिंह की भूमिका का भी जिक्र किया गया है। यही नहीं विशाल सिंह ने दावा किया है कि इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो मुंशी विशाल शर्मा ने अपने मोबाइल में बनाया था। वी/ओ - विशाल सिंह ने अपने पत्र में आगे आरोप लगाया है कि पटाखों के बंटवारे के बाद उन्हें ही चोर घोषित कर अपमानित किया गया। उनका कहना है कि इस कथित बेइज्जती से वह मानसिक रूप से बेहद आहत थे। पत्र में थाना प्रभारी योगेन्द्र राय, सिपाही मनीष सिंह, आनंद सिंह के अलावा विधायक प्रेम सागर पटेल, विशाल यादव, भोलू यादव और आलोक शर्मा के नाम लिखे गए हैं। कुल सात लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। हालांकि ये सभी आरोप फिलहाल सुसाइड नोट में किए गए दावों पर आधारित हैं। इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित लोगों का पक्ष सामने आना बाकी है। वी/ओ -इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। एक तरफ हेड मुहर्रिर विशाल सिंह अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। तो दूसरी तरफ उनके व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाए गए पत्र ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल इस मामले में उच्च अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है और पुलिस महकमा बचता हुए नजर आ रहा है。
0
0
Report
Advertisement

सोनारी में असामाजिक तत्वों ने सरस्वती मंदिर के चार वाहनों के शीशे तोड़े

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों द्वारा वाहनों में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। यहाँ सरस्वती मंदिर परिसर में खड़ी चार गाड़ियों को निशाना बनाते हुए उनके शीशे तोड़ दिए गए। घटना के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश है। इस मामले में पीड़ित वाहन मालिकों ने सोनारी थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पूरा मामला सोनारी थाना क्षेत्र का है, जहाँ बीती 8 नवंबर की रात से 9 नवंबर की सुबह के बीच असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, सरस्वती मंदिर परिसर में खड़ी चार गाड़ियों को निशाना बनाया गया और उनके शीशे तोड़कर वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। तोड़फोड़ की इस घटना में सुरेश कुमार साहू की इनोवा कार, राधानारायण प्रसाद की स्विफ्ट कार मनोज कुमार सिंह की इनोवा में तोड़फोड़ की गई है। वाहन मालिकों का आरोप है कि 9 नवंबर की सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच कुछ लोग लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर लेकर पहुंचे और परिसर में खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। घटना के बाद पीड़ितों ने सोनारी थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की जानकारी दी है। साथ ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और आखिर मंदिर परिसर में खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाने के पीछे क्या वजह है।
0
0
Report

जमशेदपुर पारडीह चौक पर पुआल से भरी पिकअप वैन में आग, दमकल देर से पहुंची

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर पारडीह चौक के पास सोमवार तड़के एक पुआल लदे पिकअप वैन में अचानक आग लग गई. आग लगते ही पूरी गाड़ी धू- धू कर जल उठी. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा- तफरी मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी मे पुआल रखा हुआ था. इसी दौरान किसी युवक द्वारा पटाखा या रॉकेट चलाया गया, जो सीधे पुआल पर जा गिरा. इसके बाद पुआल में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पास खड़ी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया. गाड़ी में आग लगते ही चालक ने उसे वहां से आगे ले जाने की कोशिश की, लेकिन हवा और गाड़ी की गति के कारण आग और तेजी से फैलने लगी. कुछ दूरी पर चालक ने गाड़ी रोक दी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया. घटना की सूचना तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को दी गई. स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड की टीम करीब एक घंटे की देरी से मौके पर पहुंची. तब तक आग पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले चुकी थी और वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया था.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top