icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
822101
Shrawan Kumar Soni Zee Media PalamuShrawan Kumar Soni Zee Media PalamuFollow22 Sept 2024, 09:43 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खगड़िया के व्यापारी पिता-पुत्र पर गोली: अपराधी फरार, इलाज शुरू

Khagaria, Bihar:खगड़िया में घात लगाए अपराधियों ने प्लाई व्यवसाई पिता और पुत्र को गोली मारकर जख्मी कर दिया। स्थानीय लोगों ने गोली लगने से जख्मी दोनों पिता पुत्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करया, जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद दोनों पिता पुत्र को बेहतर इलाज के लिए बेगुसराय रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद खगड़िया सांसद राजेश वर्मा भी जख्मी पिता पुत्र से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे। खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने कहा की जिस तरह से बीच बाजार में घात लगाकर अपराधियों ने व्यवसाई को गोली मारी है उससे व्यापारी वर्ग खौफजादा है, पुलिस प्रशासन अपराधियों की अविलम्ब गिरफ्तारी करें। घटना नगर थाना क्षेत्र के एसडीओ रोड की है। बताया जा रहा है की दोनों पिता पुत्र प्लाई की दुकान को बंद कर घर जा रहे थे इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने गोली मारकर फरार हो गया है। हालाकी अभी तक घटना के कारणों का पता नही चल सका है। पुलिस पूरे मामले की पङताल में जुटी है।
0
0
Report

मुजफ्फरपुर में राज्यपाल ने रास वर्ल्ड की 133वीं शाखा उद्घाटन, अनाथ बच्चों के लिए ट्रेनिंग

Muzaffarpur, Bihar:Anchor - बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन आज मुजफ्फरपुर पहुंचे, मुजफ्फरपुर में महामहिम राज्यपाल ने रास वर्ल्ड की 133वीं शाखा का उद्घाटन किया. डॉ जगन्नाथ मिश्रा कॉलेज, चंदवारा परिसर स्थित एम.पी.एस. इंडोर स्टेडियम में विश्व प्रसिद्ध मार्शल आर्ट्स संस्थान रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स की इस नई शाखा का उद्घाटन बिहार के महामहिम राज्यपाल ने किया. इस खास मौके पर अतिविशिष्ट अतिथि के तौर पर बिहार सरकार के उच्च शिक्षा व विधि विभाग के मंत्री संजय सिंह टाईगर उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार उच्च जाति आयोग के चेयरमैन व पूर्व मंत्री डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह ने की. इस गरिमामयी अवसर पर रास वर्ल्ड के सीईओ सह संस्थापक शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव, मैनेजिंग डायरेक्टर सेशाई शिल्पी सोनम, एसोशिएट डायरेक्टर नंद कुमार समेत रास वर्ल्ड के सभी जिलों के पदाधिकारी व खिलाड़ी उपस्थित थे. उद्घाटन के मौके पर अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए रास वर्ल्ड के सीईओ शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि रास वर्ल्ड के सभी ब्रांचों पर शहीदों के बच्चों व अनाथ बच्चों के लिए ट्रेनिंग व किट के साथ ही सारी सुविधाएं निःशुल्क रहेंगी. रास वर्ल्ड का मुख्य लक्ष्य देश के विभिन्न जिलों में कम से कम एक क्लब खोलना है, ताकि उस क्षेत्र के बच्चों, महिलाओं व लड़कियों को सेल्फ डिफेन्स के माध्यम से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाया जा सके. उद्घाटन समारोह के दौरान कराटे व सवात् यानी फ्रेंच बॉक्सिंग के खिलाड़ियों द्वारा एक बेहतरीन शो दिखाया गया, जिसकी सभी अतिथियों ने जमकर सराहना की. बाइट - शिहान राहुल श्रीवास्तव, CEO, रास वर्ल्ड
0
0
Report
Advertisement

नोएडा-ग्रेटर नोएडा की मिठाई इकाइयों पर छापे, रसगुल्ले-बूंदी नष्ट-सीज

Greater Noida, Uttar Pradesh:दीपावली के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मिठाई बनाने वाली इकाइयों पर छापे मारे। जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। टीमें ने कुल 7 नमूने लिए। इस दौरान 400 किलो रसगुल्ला को नष्ट किया गया और 450 किलो बूंदी को सीज किया गया। इन रसगुल्ला में मक्खी और मच्छर पड़े हुए थे और यह खाने योग्य नहीं थे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल कुमार गुप्ता और रितु सक्सैना की टीम ने गढ़ी चौखंडी, सेक्टर 121, नोएडा की गणेश स्वीट निर्माणशाला से बूंदी के लड्डू का एक नमूना लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओपी सिंह और अमर बहादुर सरोज की टीम ने विलासपुर, दनकौर, ग्रेटर नोएडा में सुंदर सिंह की मिठाई निर्माणशाला से छेना और रसगुल्ले के एक-एक नमूने लिए। वहां करीब 100 किलो रसगुल्ले में मक्खी-मच्छर पाए गए। विभाग ने उन्हें खाने के लिए अनुपयुक्त मानकर नष्ट कराया। इसी टीम ने बिशनपुर, सेक्टर 58, नोएडा की सोनू मिठाई निर्माणशाला से बूंदी के लड्डू का एक नमूना लिया。 खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार और विजय बहादुर पटेल की टीम ने सेक्टर 62, रसूलपुर नवादा, नोएडा में सम्यक मिठाई की निर्माणशाला से रसगुल्ले, बूंदी के लड्डू और बूंदी के एक-एक नमूने लिए। टीम ने करीब 450 किलो बूंदी सीज की और करीब 300 किलो रसगुल्ले व मिठाई नष्ट कराई। इनमें मक्खी-मच्छर पाए गए थे और इन्हें खाने के लिए अनुपयुक्त माना गया। निर्माण इकाई में बेहद गंदगी के बीच मिठाई बनाई जा रही थी। विभाग ने साफ-सफाई में सुधार होने तक लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई शुरू की है। तब तक इकाई का कारोबार बंद रखने का आदेश दिया गया है। विभाग ने मिठाई कारोबारियों से लाइसेंसधारी या पंजीकृत सप्लायर से सामान खरीदने और बिल लेने को कहा है। कारोबारियों से निर्माण तारीख और बैच नंबर देखकर ही खाद्य सामग्री खरीदने और बेचने की हिदायत दी गई है। विभाग ने कहा कि कार्रवाई देर रात तक जारी रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरपुर गैस विस्फोट से घर तहस-नहस, दीवारें गिरीं, मलबा चारों ओर

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के गोबरसही-डुमरी रोड पर PNG गैस पाइपलाइन में हुए भीषण विस्फोट की भयावहता अब धीरे धीरे सामने आ रही है। धमाका इतना जबरदस्त था कि करीब ढाई किलोमीटर के दायरे में घरों, दुकानों और अपार्टमेंट तक की दीवारें हिलीं। कई मकानों को भारी नुकसान पहुंचा, तो कुछ घरों का हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया। धमाके के वक्त अचानक धरती में इतना कंपन महसूस हुआ कि लोगों को लगा मानो भूकंप आ गया हो। गोबरसही चौक स्थित एक मॉल के शीशे भी तेज कंपन से हिलने लगे। घटनास्थल के आसपास क्षतिग्रस्त मकान देखकर माना जा सकता है कि धमाके की तीव्रता कितनी रही। गृहस्वामियों ने बताया कि गैस का रिसाव शुरू होते ही वे बाहर निकल गए थे और बाद में घर के भीतर के नजारे देखकर अंदाजा लगाया गया कि भूकंप की तरह सब कुछ तहस-नहस हो गया। अब सवाल उठता है कि एक गलती के कारण दर्जनों घर और दुकानों को नुकसान पहुंचा है और दीवालों की हालत ताश के पतों जैसी बिखर चुकी है।
0
0
Report
Advertisement

सोनिया विहार में ईको कार पर फायरिंग: चालक बाल-बाल बचे, दहशत फैल गई

New Delhi, Delhi:सोनिया विहार की चौहान पट्टी पर ईको कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चालक बाल-बाल बचा व्यस्त सड़क पर सरेशाम कई राउंड गोलियां चलने से इलाके में दहशत, प्रॉपर्टी विवाद और रंगदारी के एंगल से जांच कर रही पुलिस राजधानी दिल्ली के यमुनापार में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार थाना क्षेत्र स्थित चौहान पट्टी पर मंगलवार शाम एक ईको कार को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। हमलावरों ने कार पर तीन से पांच राउंड गोलियां चलाईं। हालांकि, चालक ने किसी तरह अपनी जान बचाई और इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सरेआम हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है जानकारी के मुताबिक, वारदात मंगलवार शाम उस समय हुई, जब चौहान पट्टी के व्यस्त मार्ग पर वाहनों और लोगों की आवाजाही जारी थी। इसी दौरान हमलावरों ने ईको कार को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी में तीन से पांच राउंड फायरिंग की बात सामने आई है, हालांकि गोलियों की वास्तविक संख्या की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है हैरानी की बात यह है कि घटनास्थल के पास ही बस स्टॉप मौजूद है, जबकि कुछ दूरी पर उत्तर प्रदेश पुलिस का चेक पोस्ट भी है। इसके बावजूद बदमाशों ने सरेआम वारदात को अंजाम दिया। इस मार्ग पर दिनभर भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। आसपास घनी आबादी और रेहड़ी-पटरी वालों की मौजूदगी के चलते यहां हमेशा भीड़ रहती है वारदात के पीछे प्रॉपर्टी विवाद और रंगदारी का मामला होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी किसी वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने और वारदात के पीछे की असली वजह का पता लगाने में जुटी है वहीं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि सोनिया विहार इलाके में पहले भी कई आपराधिक वारदातें हो चुकी हैं। लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं के चलते लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इलाके में अपराध पर लगाम लगाने की मांग की है अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाश इतनी बेखौफ होकर फायरिंग कैसे कर रहे हैं? क्या बदमाशों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है? बाइट – वीरेंद्र फौजी, स्थानीय निवासी
0
0
Report

मोहनिया में नकली दवाओं के खिलाफ छापेमारी, सप्लायर मौके से फरार

Khajuria Khurd, Bihar:मोहनिया में नकली दवाओं के खिलाफ छापेमारी, सप्लायर मौके से फरार यूपी पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त कार्रवाई में बिना बिल की दवाएं जब्त, दो-तीन दिन में दस्तावेज न देने पर रद्द होगा लाइसेंस मोहनिया में नकली दवाओं के अवैध कारोबार पर नकेल कसते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस और औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने शहर के दिव्यांश फार्मा पर औचक छापेमारी की है। यह कार्रवाई यूपी में पहले से चल रही नकली दवाओं की जांच की कड़ी के रूप में की गई। अधिकारियों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के वाराणसी और चंदौली क्षेत्र से अभिषेक सिंह नामक एक संदिग्ध व्यक्ति नकली दवाओं की खेप लेकर भभुआ आया था। यूपी के औषधि निरीक्षक के मुताबिक, अभिषेक सिंह नकली दवाओं के मामले में तीन साल पहले भी पकड़ा जा चुका है। पुलिस टीम उसका पीछा करते हुए और उसे ट्रेस करते हुए दिव्यांश फार्मा तक पहुंची थी, जहां से वह पूरे जिले में दवाओं की सप्लाई करता था। जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में देखा गया कि सामने से यूपी पुलिस की गाड़ी आते देख दुकान संचालक ने अभिषेक सिंह को वहां से भगा दिया। मौके से 'सेफू 500' नामक दवा बरामद हुई है, जिसे कथित तौर पर उसी हॉकर से बिना किसी वैध बिल या अधिकृत डीलर के खरीदा गया था। ड्रग इंस्पेक्टर अभिषेक चौहान ने बताया कि दुकान में मौजूद सात से आठ अन्य दवाओं के बिलों का भी सत्यापन किया जा रहा है। जिन दवाओं के पक्के बिल उपलब्ध नहीं हैं, उनके सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। फार्मा संचालक को सप्लायर से संबंधित वैध दस्तावेज और बिल प्रस्तुत करने के लिए दो से तीन दिनों का समय दिया गया है। निर्धारित समय सीमा के भीतर वैध कागजात पेश न करने पर दुकान का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके साथ ही, दोषियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त न्यायिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस फरार सप्लायर की तलाश में जुटी है।
0
0
Report

बलरामपुर में डुप्लीकेट चाबी से दुकान ताला खोलकर डेढ़ लाख चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जनपद के तुलसीपुर थाना क्षेत्र में दुकान का ताला खोलकर नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने डुप्लीकेट चाबी बनवाकर दुकान का ताला खोला और लकड़ी के गल्ले में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये चोरी कर लिए थे। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के 1 लाख 28 हजार 650 रुपये नकद, लकड़ी का गल्ला और एक काला बैग बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, स्टेशन रोड निवासी सुनील कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 31 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 की मध्यरात्रि उनकी दुकान का ताला खोलकर गल्ले में रखे करीब 1.50 लाख रुपये चोरी कर लिए गए। शिकायत के आधार पर तुलसीपुर थाने में मुकदमा संख्या 139/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर अभय प्रताप मल्ल के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। मंगलवार को तुलसीपुर रेलवे स्टेशन के निर्माणाधीन प्लेटफार्म नंबर तीन से अंकुश जायसवाल उर्फ बाबू (22) पुत्र नन्दलाल जायसवाल निवासी लाल चौराहा, स्टेशन रोड को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने दुकान में चोरी करने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि पकड़े जाने के डर से वह रेलवे स्टेशन पर छिपा हुआ था और रात करीब ढाई बजे आने वाली मैलानी ट्रेन से लखनऊ भागने की तैयारी कर रहा था। इसके बाद वहां से किसी दूसरे स्थान पर जाने की योजना थी। पुलिस ने आरोपी के बैग से 1,28,650 रुपये नकद बरामद किए। साथ ही लकड़ी का गल्ला और काला बैग भी कब्जे में लिया है। बरामदगी और संकलित साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। बयान -l अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पांडेय 1-l विजुअल
0
0
Report
Advertisement

वोकल फॉर लोकल का संदेश: राठौड़ ने हवामहल में दीपावली मिट्टी के दीये खरीदे

Jaipur, Rajasthan:जयपुर दीपावली के अवसर पर कैबिनेट मंत्री एवं झोटवाड़ा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने जयपुर के ऐतिहासिक जौहरी बाजार, हवामहल का भ्रमण कर ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय दुकानदारों से मिट्टी के दीपक खरीदे और व्यापारियों व कारीगरों से आत्मीय संवाद किया। कर्नल राठौड़ ने लक्ष्मी-नारायण मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने बाजार की रौनक, पारंपरिक हस्तशिल्प और कारीगरों की मेहनत को भारतीय संस्कृति एवं स्वदेशी अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण पहचान बताया। कर्नल राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘वोकल फॉर लोकल’ के माध्यम से स्थानीय उत्पादों, स्वदेशी उद्यमों और कारीगरों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया है। स्थानीय उत्पादों की खरीदारी केवल व्यापार नहीं, बल्कि कारीगरों के हुनर, परिश्रम और आजीविका के सम्मान का माध्यम है। हमारी छोटी-छोटी खरीदारी भी स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान कर सकती है। उन्होंने आमजन से अपील की कि दीपावली पर स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें और स्थानीय दुकानदारों, कारीगरों तथा छोटे उद्यमियों को प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि स्थानीय बाजार मजबूत होंगे तो राजस्थान की अर्थव्यवस्था भी सशक्त बनेगी। जनभागीदारी और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने से विकसित राजस्थान एवं विकसित भारत का संकल्प साकार होगा।
0
0
Report

यूजीसी विवाद पर विधायक मिश्रा का दावा: भाजपा हर वर्ग के हित में काम करेगी

Jaunpur, Uttar Pradesh:यूजीसी विवाद पर विधायक रमेश मिश्रा का बड़ा बयान, बोले- किसी भी समाज को नुकसान नहीं होने देगी भाजपा 2027 में भाजपा की फिर सरकार बनने का दावा, एमएलसी चुनाव में हार के लिए वोटर लिस्ट की खामियों को बताया जिम्मेदार विधायक का रिएक्शन जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने यूजीसी के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसे लेकर लोगों को भ्रमित करने और समाजों के बीच गलतफहमी फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। यूजीसी कोई ऐसा बड़ा मुद्दा नहीं है, जिसे किसी समाज को नुकसान होने वाला हो। भारतीय जनता पार्टी की नीति सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की है। पार्टी किसी भी समाज के हितों के साथ समझौता नहीं करेगी। विधायक ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा नेतृत्व और पार्टी के पदाधिकारियों पर पूरा भरोसा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि यूजीसी के विषय में किसी भी समाज के साथ अन्याय या नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। भाजपा ने हमेशा अगड़े, पिछड़े और दलित समेत सभी वर्गों के हित में काम किया है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देकर लोगों को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। एमएलसी चुनाव में हार के लिए वोटर लिस्ट को ठहराया जिम्मेदार विधान परिषद चुनाव में मिली हार पर विधायक रमेश मिश्रा ने स्वीकार किया कि मतदाता सूची तैयार कराने में भाजपा की ओर से कुछ कमियां रह गई थीं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्नातक और शिक्षक मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए अपेक्षाकृत बेहतर तरीके से काम किया, जबकि भाजपा समर्थक कई पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि अंतिम समय में मतदाता सूची की जांच करने पर यह कमी सामने आई। कई लोगों ने नाम बढ़वाने के लिए आवेदन किया था, लेकिन उनके नाम सूची में दर्ज नहीं हुए। विधायक ने इस मामले में बीएलओ स्तर पर लापरवाही की आशंका जताते हुए कहा कि यदि भाजपा समर्थक सभी पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल होते तो चुनाव का परिणाम अलग हो सकता था। एसआईआर को लेकर फैल रही अफवाहों पर भी किया पलटवार विधायक ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वोट कटने और मतदाताओं के नाम हटाए जाने को लेकर जनता के बीच बेवजह डर का माहौल बनाया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर मतदाता सूची की जांच करेंगे और पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए अभियान चलाएंगे। उन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि उस दौरान करीब सात हजार मतदाताओं के नाम सूची में अंतिम समय पर हटे हुए दिखाई दिए थे। उन्होंने इसे गंभीर चूक बताते हुए कहा कि पार्टी ने पिछली गलतियों से सबक लिया है। अब कार्यकर्ता एक-एक मतदाता का नाम सूची में सुनिश्चित कराने के लिए सक्रिय रहेंगे। 2027 में भाजपा की जीत का जताया भरोसा विधायक रमेश मिश्रा ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में सभी वर्गों का समर्थन भाजपा को मिलेगा और पार्टी दोबारा सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचा है। गरीब परिवारों को आवास, शौचालय, बिजली कनेक्शन, रसोई गैस, मुफ्त राशन, किसान सम्मान निधि और आयुष्मान कार्ड जैसी सुविधाएं मिली हैं. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कई परिवार सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के बावजूद राजनीतिक रूप से अलग विचार रखते हैं, लेकिन इस बार जनता विकास और सरकारी योजनाओं के आधार पर भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी। विधायक ने विश्वास जताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से 2027 में एक बार फिर प्रदेश में कमल खिलेगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top