822101
पलामू में युवक की जान जाने के मामले में परिजनों ने किया एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन
Medininagar, Jharkhand:पलामू के मेदिनीनगर में युवक की जान जाने के विरोध में परिजनों ने एसपी कार्यालय का घेराव किया। सूचना के अनुसार मृतक की मां ने गोलू, सूरज, गुड्डू और किशन पर जान लेने का आरोप लगाया, बताया कि गोलू ने पहले भी धमकी दी थी। वहीं परिजनों ने अपराधियों को सजा देने की मांग की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।0
0
Report
उत्तराखंड दौरे पर नितिन नबीन ने युवाओं से संवाद कर शिक्षा-रोजगार पर चर्चा की
Dehradun, Uttarakhand:एंकर भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के उत्तराखंड दौरे में उन्होंने युवाओं से संवाद कार्यक्रम किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करके लौटे युवाओं ने कहा की संवाद कार्यक्रम काफी बेहतर रहा युवाओं ने अपनी शिक्षा और रोजगार को लेकर कई सारी बातें हैं भाजपा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के सामने रखी。0
0
Report
संभल: जिन्ना-नेहरू तुलना मामले में याचिका; सिविल जज ने पुलिस से रिपोर्ट माँगी
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री / राज्यसभा सांसद जयराम रमेश के खिलाफ सिविल जज (सीनियर डिवीजन )कोर्ट में याचिका दायर । भगवान ब्रह्मा ,विष्णु और शंकर की तुलना जवाहर लाल नेहरू , महात्मा गांधी , मोहम्मद अली जिन्ना से किये जाने के मामले में हिंदू वादी नेता सिमरन गुप्ता ने सिविल जज ( सीनियर डिवीजन ) कोर्ट में याचिका दायर की है । कोर्ट ने 18 सितंबर की तारीख निर्धारित कर पुलिस को मामले की रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया । हिंदूवादी नेता सिमरन गुप्ता का दावा ..,,कांग्रेस के पूर्व मंत्री जयराम नरेश ने 2 जुलाई को दिया था विवादित बयान । संभल जिला न्यायालय चन्दौसी का मामला । बाइट सिमरन गुप्ता हिंदूवादी नेता0
0
Report
Advertisement
पंचवटी मंदिर में है दो हनुमान प्रतिमाएं, पुरानी मान्यता चर्चा में
Baghpat, Uttar Pradesh:उज्जैन में हनुमान जी की प्रतिमा को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब बागपत के बड़ौत से करीब 100 साल पुरानी एक ऐसी ही कहानी सामने आई है। बड़ौत के पंचवटी मंदिर में विराजमान हठीले हनुमान की प्रतिमा को भी कभी दूसरी जगह स्थापित करने का प्रयास किया गया था, लेकिन मान्यता है कि प्रतिमा अपनी जगह से नहीं हिली। इसके बाद उसी स्थान पर मंदिर का निर्माण कराया गया और आज एक ही मंदिर में हनुमान जी की दो प्रतिमाएं स्थापित हैं। बड़ौत का पंचवटी मंदिर... जहां आस्था के साथ एक ऐसी पुरानी मान्यता जुड़ी है, जो आज उज्जैन के हठीले हनुमान मामले से लोगों को जोड़ रही है। मंदिर में करीब सवा सौ साल पुरानी हनुमान जी की सिंदूर लगी प्रतिमा विराजमान है। पुरानी मान्यता के मुताबिक मंदिर कमेटी के लोगों ने कभी इस प्रतिमा को हटाकर दूसरी जगह स्थापित करने का फैसला लिया था, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद प्रतिमा अपनी जगह से नहीं हिली। इसके बाद लोगों ने प्रतिमा को वहीं रहने दिया और रास्ते में ही मंदिर का निर्माण कराया गया। आज पंचवटी मंदिर में हनुमान जी की दो प्रतिमाएं स्थापित हैं। पुरानी प्रतिमा को श्रद्धालु हठीले हनुमान के नाम से जानते हैं। स्थानीय मान्यता के अनुसार इसी घटना के बाद से उनका यह नाम प्रचलित हुआ। मंदिर के इतिहास और इस पुरानी मान्यता के बारे में मंदिर पुजारी एवं इतिहासकार अमित राय जैन ने जानकारी दी। पंचवटी मंदिर का इतिहास भी करीब 200 साल पुराना बताया जाता है।0
0
Report
पटना सचिवालय में नौकरी के नाम पर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
Patna, Bihar:पटना सचिवालय थाना क्षेत्र में पुलिस ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों अजय कुमार शुक्ला और उसके साले राजा कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अजय खुद को स्वास्थ्य विभाग का अनुभाग अधिकारी बताकर सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करता था, जबकि उसने अपने साले राजा कुमार को फर्जी पुलिस कांस्टेबल बना रखा था। समाज कल्याण विभाग के सहायक प्रशाखा में तैनात राजनाथ सिंह ने सचिवालय थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि समाज कल्याण विभाग परिसर से वीडियो कॉल के जरिए सीडीपीओ की नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी की जा रही है। शिकायत के बाद सचिवालय थाना पुलिस ने जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से तीन मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, पुलिस की वर्दी, दो आईकार्ड, दो प्रशस्ति पत्र और स्टांप बरामद किए गए हैं। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इनके गिरोह में शामिल अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।0
0
Report
मेरठ के वकील को दावा: मस्जिद के स्थान पर बौद्ध मठ, ASI से सर्वे
Noida, Uttar Pradesh:मेरठ, उत्तर प्रदेश: एक वकील, राम कुमार शर्मा ने दावा किया है कि मेरठ की शाही जामा मस्जिद की जगह एक पुराना बौद्ध मठ था और उन्होंने ASI से साइंटिफिक सर्वे की मांग की है। प्रशासन ने जांच का भरोसा दिया है, जबकि इस दावे की स्वतंत्र ऐतिहासिक पुष्टि अभी सामने आनी बाकी है।0
0
Report
Advertisement
3.65 अरब वर्ष पुरानी चट्टानें: पृथ्वी के शुरुआती सबडक्शन और प्लेट टेक्टोनिक्स का प्रमाण
Jagdalpur, Chhattisgarh:बीजापुर जिले के भोपालपटनम क्षेत्र में 3.65 अरब वर्ष पुरानी चट्टानें खोजी गई हैं यह चट्टानें पृथ्वी के निर्माण के दौरान बनी थी, और इन्हें देखकर आसानी से अरबो साल पहले होने वाली भूगर्भय गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा सकती है, खास बात यह है कि सत्तह और पहाड़ों पर यह चट्टानें लंबी दूरी तक फैली हुई है, आईआईएसईआर भोपाल द्वारा किए गए एक महत्वपूर्ण अध्ययन में इसका खुलासा हुआ है, प्रोफेसर प्रीतम नासिपुरी एवं डॉ. कौशिक सतपथी द्वारा किए गए शोध में इसकी खोज हुई है, इस अध्ययन से यह प्रमाण मिलता है कि 3.65 अरब वर्ष से भी अधिक समय पहले सबडक्शन और नवजात प्लेट टेक्टोनिक्स की प्रक्रिया चल रही थी, शोध में लगभग 3.65 अरब वर्ष पुराने एनाटेक्टिक नीस की पहचान की गई है, जो भारतीय भूभाग से प्राप्त अब तक की सबसे पुरानी संरक्षित चट्टान है, इन निष्कर्षों से पता चलता है कि मंगल या शुक्र के विपरीत, पृथ्वी के प्रारंभिक स्थिरीकरण के दौरान ही सबडक्शन और प्लेट टेक्टोनिक्स की प्रक्रिया पहले से ही चल रही थी.0
0
Report
विदिशा जिला अस्पताल के मेडिकल बोर्ड में भीड़: शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी भी शामिल बन गए चर्चा
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा जिला अस्पताल में हर गुरुवार को आयोजित होने वाला मेडिकल बोर्ड आज भी हुआ, लेकिन इस बार बोर्ड में सामान्य दिनों की अपेक्षा कई गुना अधिक भीड़ नजर आई. इसकी वजह दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे लोगों के साथ शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण भी होना रहा. मेडिकल बोर्ड में अस्थि रोग, नेत्र रोग, महिला रोग और मेडिसिन विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम अभ्यर्थियों और दिव्यांगजनों का परीक्षण कर रही है. हर गुरुवार आयोजित होने वाले मेडिकल बोर्ड में जिलेभर से दिव्यांगजन अपने प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जिला अस्पताल पहुंचते हैं. विशेषज्ञ डॉक्टर जांच के बाद दिव्यांगता का प्रतिशत निर्धारित करते हैं और नियमानुसार मेडिकल प्रमाण पत्र जारी किया जाता है. इस बार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थियों को भी मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया गया था. जिसके चलते जिला अस्पताल में अपेक्षाकृत अधिक भीड़ रही. मेडिकल बोर्ड में की जा रही प्रक्रिया को लेकर चिकित्सक ने जानकारी दी. 教師 भर्ती अभ्यर्थियों के मेडिकल परीक्षण और नियमित मेडिकल बोर्ड एक साथ होने के कारण जिला अस्पताल में आज सामान्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ देखने को मिली.0
0
Report
ऐरोली में महावितरण की धड़क कार्रवाई: लाखों रुपये की बिजली चोरी उजागर
Navi Mumbai, Maharashtra:story slug - ऐरोलीत महावितरणची धडक कारवाई, लाखो रुपयांची वीजचोरी आणली उघडकीस Slug -: ऐरोलीत महावितरणची धडक कारवाई, लाखो रुपयांची वीजचोरी आणली उघडकीस. Anchor -: नवी मुंबईतील ऐरोली उपविभागात महावितरणने अनधिकृत इमारतींमधील वीजचोरीविरोधात विशेष मोहीम राबवत 105 ठिकाणी तपासणी केली. त्यापैकी 78 प्रकरणांमध्ये विद्युत अधिनियम 2003 च्या कलम 135 अंतर्गत 1 लाख 43 हजार 63 युनिटची सुमारे 31लाख 31 हजार रुपयांची वीजचोरी आढळली आहे. मुख्य अभियंता संजय पाटील यांच्या नेतृत्वाखाली 7 विशेष पथके आणि 55 पेक्षा अधिक अधिकारी-कर्मचाऱ्यांनी ऐरोली, घणसोली परिसरात ही कारवाई केली. संशयित 22 प्रकरणांसह इतर अनियमिततांचीही नोंद करण्यात आली असून दोषींवर कायदेशीर कारवाई केली जाणार असल्याचा इशारा महावितरणने दिला आहे.0
0
Report
Advertisement
मनपा अतिक्रमण कार्रवाई से पहले व्हॉट्सअप पर जानकारी लीक, गद्दार की आशance
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:Anchor: छत्रपती संभाजी नगरात मनपाच्या अतिक्रमण पथक कारवाईसाठी कुठे, कधी, कसे जाणार याची माहिती पथक पोहोचण्यापूर्वीच संबंधितांपर्यंत २ व्हॉट्सअप ग्रुपवर पोहोचवली जात असल्याचा प्रकार उघडकीस आला आहे. ह्या दोन्ही ग्रुपमध्ये मिळून ९०९ सदस्य असून, फोटो आणि व्हॉइस मेसेजच्या माध्यमातून पथकाच्या हालचाल शेअर केल्या जात होत्या. आता या नेटवर्कमागे मनपातीलच गद्दार आहेत का, याचा तपास सुरू झाला आहे. मनपाच्या अतिक्रमण पथकावर हातगाडी चालकांची नजर होती; पथक निघताच हातगाडी चालक पसार झाले. व्हॉट्सअपच्या माध्यमातून हातगाडी चालकांचे नेटवर्किंग स्पष्ट झाले. छत्रपती संभाजी नगरात गेल्या काही दिवसा पासून मनपाची अतिक्रमण कारवाई जोरदार सुरू आहे. अवैध धंद्यांसोबत हातगाडी चालकांवर ही कारवाई सुरू आहे; गेली काही दिवस कारवाई आधीच हातगाड्या पसार होत असल्याचा मनपाचे लक्ष आले असून, या प्रकाराची चौकशी सुरू झाली. Byte संतोष वाहूळे, अतिक्रमण सनियंत्रण अधिकारी. हे प्रकारांत मनपाचे काही कर्मचारीही समाविष्ट असल्याचा संशय असून कारवाई करण्यात येईल; व्हॉट्सअप ग्रुप बनवणाऱ्यांवरसुद्धा फौजदारी कारवाई केली जाईल. अतिक्रमण विभागाने अनधिकृत प्लॉटिंग आणि अतिक्रमणाविरोधात कारवाई तीव्र केली असून हातगाडी चालकांवरही जोरदार कारवाई सुरू आहे. कारवाईचा वेग वाढताच पथकाच्या हालचालींवर लक्ष ठेवणारे पंटरही सक्रिय झाले आहेत.0
0
Report
नोएडा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 साल से फरार 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार!
Noida, Uttar Pradesh:लोकेशन नोएडा नोएडा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 साल से फरार 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार! नोएडा में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। थाना सेक्टर-126 पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी सुरेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को ओखला बर्ड सेंचुरी मेट्रो स्टेशन के पीछे फुटओवर ब्रिज के पास से दबोचा। पुलिस के मुताबिक सुरेश, संजय पहाड़िया के संगठित गिरोह का सक्रिय सदस्य रहा है। आरोप है कि गिरोह पहले मकानों और प्रतिष्ठानों की रेकी करता था और फिर ड्रिल मशीन, छैनी, पेचकस, हथौड़ी और आरी जैसे औजारों से चोरी की वारदात को अंजाम देता था। वारदात में इस्तेमाल सामान बेचकर मिलने वाली रकम गिरोह के सदस्य आपस में बांटते थे। पुलिस के मुताबिक गिरोह XUV-500 वाहन का भी इस्तेमाल करता था। आरोपी के खिलाफ नोएडा के अलग-अलग थाने क्षेत्र में कई मुकदमे दर्ज हैं। बाइट—मनीषा सिंह, एडीसीपी नोएडा0
0
Report
राहुल गांधी भारतीय कल्चर अपनाने वाले व्यक्ति, कांग्रेस से दलितों और मुसलमानो ने दुरियां बनाई थी
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली:- गत दिनों हल्द्वानी ( उत्तराखंड) में कांग्रेस की रेली के बाद, भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मंच का शुद्धिकरण किया था। जो इस वक्त एक मुद्दा बना हुआ है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन हल्द्वानी पहुंचे, उन्होंने राहुल गांधी को विदेशी कल्चर वाला बताया और दलितों की अनदेखी करने का इल्ज़ाम लगाया। इस पर आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अगर कांग्रेस के हवाले से इतिहास के पन्नों को खंगाला जाएं तो नितिन नवीन की ये बात सही मालूम होती है, कि कांग्रेस ने दलित नेतृत्व को उभरने नहीं दिया था। आजाद भारत के बाद डाक्टर भीमराव अम्बेडकर ने 1952में पहला चुनाव नार्थ बम्बई से लडा। उनके मुकाबले में कांग्रेस उम्मीदवार था, उससे डाक्टर भीमराव चुनाव हार गए। फिर 2 साल बाद 1954 महाराष्ट्र के जिला भंडारा में माध्यमिक चुनाव हुए, यहां भी डाक्टर अम्बेडकर का कांग्रेस प्रत्याशी से आज्ञा सामना हुआ, उनको यहां भी कांग्रेस से हार का सामना करना पड़ा। ये बात कबीले गैर और सोचने वाली है कि अगर कांग्रेस चाहती तो डाक्टर भीमराव अम्बेडकर को सपोर्ट करके जीता सकती थी , और वो आसानी के साथ लोकसभा पहुंच जाते, मगर कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया।मौलाना ने कहा कि कांग्रेस ने गत वर्षो कुछ ऐसे कदम उठाए जिसकी वजह से दलित और मुसलमान अलग होते गए। दलितों के नेतृत्व ने जब इन बातों को महसूस किया तो उन में कांशीराम जैसी सख्शीयत उभर कर सामने आई , उन्होंने दलित समाज को जोड़ने की एक बड़ी मुहिम चलाई , जिसमें कांशीराम और दूसरे दलित लीडरो को बड़ी हद तक कामयाबी हासिल हुई। वहीं दूसरी तरफ वी पी सिंह ने 1987 में कांग्रेस छोड़ी , फिर जन मोर्चा बनाया, कुछ दिनों के बाद उसका नाम बदलकर जनता दल कर दिया गया। जनता दल के बैनर तले भारत में अलग - अलग राज्यों में कुछ अच्छे प्रभावशाली लीडर मिल गए, जिसकी वजह से वी पी सिंह का प्रभाव बड़ा। वहीं कांग्रेस में मुसलमानो की आर्थिक, समाजिक, और शिक्षा व रोजगार के मसाइल पर तवज्जे न देने की वजह से मुसलमान कांग्रेस छोड़ करके वी पी सिंह के बैनर तले आ गया। भारत में सियासी पर पेक्ष में अगर देखें तो मुसलमानो और दलितों को लेकर बड़े पैमाने पर दो धडेंबंदी हो गई। जिसकी वजह से कांग्रेस पार्टी बहुत हद तक कमजोर पड़ी। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का बयान इस सम्बन्ध में ठीक है और इतिहास के हवालों से भी दुरुस्त है।मौलाना ने कहा कि कांग्रेस लीडर राहुल गांधी भारतीय कल्चर के व्यक्ति हैं, वो यहीं पले बड़े। नितिन नवीन के इस बयान से मैं इत्तेफाक नहीं रखता हूं।0
0
Report
Advertisement
सपा प्रतिनिधिमंडल ने की पीड़ित परिवार से की मुलाकात अधिकारियों से हुई सकारात्मक वार्ता
Sawayajpur, Uttar Pradesh:*15 दिन में मांगें पूरी न हुईं तो आर-पार की लड़ाई का ऐलान** हरदोई के सवायजपुर में विधायक के भतीजे विवेक सिंह जिनका विद्यालय कस्बा निवासी जिला पंचायत सदस्य रजनी पाल के ठीक सामने स्थित है बीते 26 अगस्त को रात विद्यालय के सामने कूड़ा डालने को लेकर दोनों पक्षों में टकराव हो गया हवाई फायरिंग के साथ ही दोनों पक्षों में मारपीट जिसमें विवेक गंभीर घायल हो गए कोतवाली पुलिस ने विवेक की तरफ से जिला पंचायत सदस्य के ससुर पति तथा देवरों परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। मामले में पुलिस की एक तरफा कार्रवाई से नाराज जिला पंचायत के परिजनों ने समाजवादी पार्टी के मुखिया से गुहार लगाइए जिस पर सपा राष्ट्रीयअध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मंगलवार दोपहर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजपाल कश्यप के नेतृत्व में 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सवायजपुर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने पहले जिला पंचायत सदस्य रजनी पाल के आवास पर पहुंचा जहां गृहस्ती का पूरा सामान पूरे घर में बिखरा पड़ा मिला इसके बाद पीड़ित परिवारके जागेश्वर पाल की पोती सोनी पाल चचेरे भाई देवेंद्र पाल से घटना की पूरी जानकारी जुटाई प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार से कहा अगर उन्होंने पपीड़ित पक्ष की बात 25 अगस्त को सुनकर उसका मुकदमा दर्ज कर लिया होता तो यह घटना नहीं घटती डॉो राजपाल कश्यप ने कहा अगर अभी भी मामला नहीं सुलझा तो भविष्य में बड़ी घटना कर सकती है पीड़ित परिवार डर से घर से पलायन कर गया है प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों से भी वार्ता की। वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक लाइन आलोक राज, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मयंक कुंडू सीओ ट्रैफिक अनुज मिश्रा ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिया कि पीड़ित परिवार के घर पर सुरक्षा व्यवस्था तैनात रहेगी और परिवार को किसी भी स्थिति में पलायन नहीं करना पड़ेगा। मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने वार्ता को सकारात्मक बताया। हालांकि सपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि पीड़ित पक्ष को न्याय नहीं मिला और आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आर-पार की लड़ाई का ऐलान करेगी। प्रतिनिधिमंडल में ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष शराफत अली, डॉ. , शकील नदवी, पूर्व सांसद उषा वर्मा, सुरेश पाल, पद्मराग सिंह ‘पम्मू’, डॉ. अरुण मौर्य, अजय पाल सिंह, प्रदीप कुशवाहा, मनोज पाल, चंद्रशेखर पाल, गिरजा शंकर पाल, विधानसभा अध्यक्ष विजय बाबू बाजपेई और हरिनाम सिंह यादव शामिल रहे। सपा नेताओं ने कहा कि पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। प्रतिनिधिमंडल पूरे प्रकरण की रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपेगा। इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।0
0
Report
सिकंद्राराऊ में कल अकीदत और मोहब्बत के साथ निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंद्राराऊ (हाथरस)-नगर में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर निकाला जाने वाला पारंपरिक जुलूस -ए- मोहम्मदी इस वर्ष कल 15 दिन विलंब से निकाला जा रहा है। सीरतुन्नबी कमेटी के सचिव मुजम्मिल कुरैशी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष रबीउल अव्वल माह के पहले जुमे को जुलूस निकाला जाता है, लेकिन इस बार पहले जुमे पर रक्षाबंधन तथा दूसरे जुमे पर जन्माष्टमी का पर्व होने के कारण कार्यक्रम की तिथि आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। मुजम्मिल कुरैशी ने बताया कि इस संबंध में प्रशासन, हिंदू समाज के प्रतिनिधियों एवं मुस्लिम समाज के लोगों के साथ बैठक कर विचार-विमर्श किया गया। सभी पक्षों की सहमति से यह निर्णय लिया गया कि प्रमुख त्योहारों के दौरान अधिक भीड़भाड़ को देखते हुए जुलूस को 15 दिन बाद निकाला जाए, ताकि सभी समुदायों की भावनाओं का सम्मान बना रहे और कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि आगामी वर्षों में जुलूस का आयोजन पूर्व निर्धारित समय पर ही किया जाएगा। कमेटी सचिव ने बताया कि नगर को जुलूस के लिए सजाया जा रहा है। हर वर्ष की भांति इस बार भी जुलूस में ऊंट, घोड़े तथा आकर्षक धार्मिक झांकियां शामिल होंगी। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि बिना साइलेंसर वाली मोटरसाइकिलों को जुलूस में शामिल न किया जाए। साथ ही बड़े डीजे, भड़काऊ नारे और आपत्तिजनक गीतों पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि जुलूस के उपरांत आयोजित होने वाले वार्षिक जलसे में बरेली, मारहरा शरीफ, बिलग्राम शरीफ तथा मुंबई से प्रतिष्ठित उलेमा शिरकत करेंगे और अपने विचार व्यक्त करेंगे। मुजम्मिल कुरैशी ने सभी नागरिकों से भाईचारा, आपसी सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है l0
0
Report
टीकमगढ़-जतारा हाईवे पर तेज रफ्तार कार लार नदी में गिरी; सभी सुरक्षित
Tikamgarh, Madhya Pradesh:तेकमगढ़ जिले में दिखा तेज रफ्तार का कहर, टीकमगढ़ जतारा हाईवे मार्ग पर कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 फीट नीचे लार नदी में गिरी, फिलहाल हादसे में कार सवार सभी लोगों के सुरक्षित बताए जा रहे हैं, घटना की सूचना मिलते ही जतारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है, वही कार सवार सभी लोग जतारा से टीकमगढ़ जा रहे थे।0
0
Report
Advertisement
