Back
पाकुड़ पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह को घेरा, 6 मोटरसाइकिलें बरामद
SPSohan Pramanik
Feb 09, 2026 09:03:38
Pakur, Jharkhand
पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने एक अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है...पुलिस ने एक नाबालिग सहित पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से छह मोटरसाइकिलें बरामद की हैं...इस संबंध में नगर थाना में एसडीपीओ दयानंद आजाद ने जानकारी दी...उन्होंने बताया कि बीते 7 फरवरी 2026 को नगर थाना क्षेत्र के बैंक कॉलोनी से एक मोटरसाइकिल चोरी हुई थी...सूरज कुमार ने इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर थाना में कांड संख्या 21/2026 दर्ज किया गया था...एसपी निधि द्विवेदी के निर्देश पर एसडीपीओ दयानंद आजाद के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया...अनुसंधान के दौरान, गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई...छापेमारी टीम ने इस अपराध में शामिल नगर थाना क्षेत्र के कूड़ापड़ा निवासी मोनू उर्फ आकाश कुमार सिंह, बैंक कॉलोनी निवासी अरविंद केसरी, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तिलभिट्ठा निवासी लालटू शेख, रामचंद्रपुर निवासी लालचंद शेख उर्फ नादिन शेख को गिरफ्तार किया है... साथ ही एक नाबालिग को निरुद्ध किया है...इनके पास से कुल चोरी के छह मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं...एसडीपीओ दयानंद आजाद ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अरविंद केसरी पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है...यह गिरोह पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में भी मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था...उन्होंने यह भी बताया कि अनुसंधान अभी जारी है...
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
1
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowFeb 09, 2026 10:51:580
Report
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 09, 2026 10:50:440
Report
0
Report
KJKamran Jalili
FollowFeb 09, 2026 10:49:060
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 09, 2026 10:48:570
Report
ADAbhijeet Dave
FollowFeb 09, 2026 10:48:430
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 09, 2026 10:48:310
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 09, 2026 10:48:000
Report
0
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 09, 2026 10:47:460
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 09, 2026 10:47:280
Report