835302
लोहरदगा परिसदन भवन परिसर में जिला महिला कांग्रेस कमिटी ने की बैठक
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा परिसदन भवन परिसर में जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से जिला आब्जर्वर बानाश्री गोगई शामिल हुई। झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने पर चर्चा हुई। इस मौके पर बानाश्री ने कहा की महिला कांग्रेस को सशक्त बनाने का काम किया जा रहा है। ताकि क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता अधिक से अधिक हो। लोकसभा चुनाव के दौरान बेहतर रिजल्ट आने से जिला कांग्रेस कमिटी काफी उत्साहित हैं। इस जीत को आने वाले विधानसभा चुनाव तक कायम रखने की बात कही गई।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रायबरेली में मिशन शक्ति फेज-6.0 का शुभारम्भ, महिलाओं की सुरक्षा व अधिकार जागरूकता अभियान
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण संबंधी निर्देशों के क्रम में मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 का शुभारंभ हुआ। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे ने पुलिस लाइन से जागरूकता रैली को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। विभिन्न विभागों के सहयोग से निकाली गई रैली में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों तथा सरकारी सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई। अभियान का उद्देश्य महिला अपराधों पर अंकुश लगाना, पीड़िताओं को त्वरित सहायता देना और महिलाओं में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करना है।0
0
Report
हनुमानगढ़ सेवा सेतु शिविर में कई विभागों के अधिकारी नहीं पहुंचे, नागरिक परेशान
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ सेवा सेतु शिविर से कई विभागों के अधिकारी गायब: खाली पड़ी रहीं कुर्सियां, लोग परेशान; चिकित्सा समेत 4 विभागों के प्रतिनिधि नहीं पहुंचे हनुमानगढ़ के टाउन नगर परिषद कार्यालय में सोमवार को सेवा सेतु अभियान का शिविर लगा। इसमें कई विभागों के अधिकारी और प्रतिनिधि नहीं पहुंचे, जिससे उनकी कुर्सियां खाली रहीं। सेवाओं का फायदा लेने आए नागरिकों को परेशानी हुई। शिविर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी, आयुर्वेद और उपपंजीयक विभाग का कोई प्रतिनिधि नहीं आया। इन विभागों से जुड़े काम करवाने आए लोग निराश हुए। सहायक प्रशासनिक अधिकारी तुलसीराम ने बताया कि राज्य सरकार 7 से 16 अक्टूबर तक सेवा सेतु अभियान चला रही है। इसका मकसद योजनाओं का फायदा ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है। अभियान में नामांतरण, जन्म-मृत्यु, विवाह पंजीकरण, समाज कल्याण, स्वनिधि व आवास योजना, नगरीय विकास कर, बिजली और साफ-सफाई जैसे काम हो रहे हैं। तुलसीराम ने कहा कि सूचना के बावजूद नहीं पहुंचने वाले प्रतिनिधियों को दोबारा बुलाया जाएगा。0
0
Report
मोतीपुर के महवल में मेगा लेदर पार्क से MSME को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur जिले के मोतीपुर स्थित महवल बियाडा औद्योगिक क्षेत्र में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. इसी क्रम में बिहार सरकार की उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मेगा फुटवियर एंड एक्सेसरीज लेदर पार्क का निरीक्षण किया. इस दौरान मंत्री ने कहा कि लेदर पार्क के माध्यम से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों यानी MSME को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही बिहार के लेदर उद्योग को मजबूत करने और निर्यात के जरिए कारोबार को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी. मंत्री ने बताया कि इस लेदर पार्क में करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से कॉमन फैसिलिटी सेंटर स्थापित किया गया है, जहां विश्वस्तरीय मशीनें लगाई गई हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि छोटे-छोटे उद्यमी भी इन आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल कर अपने उत्पाद तैयार कर सकेंगे. इससे छोटे कारोबारियों को आधुनिक तकनीक का लाभ मिलेगा और लेदर उद्योग के विकास को नई गति मिलेगी. दरअसल मुजफ्फरपुर शहर के वेला औद्योगिक क्षेत्र के बाद अब मोतीपुर और पारू में औद्योगिक क्षेत्र के रुप में विकसित किया जा रहा है. जिससे मुजफ्फरपुर के अलावा उत्तर बिहार के युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा और उन्हे दूसरे परदेशो में जानें की जरूरत नहीं पड़ेगी.0
0
Report
Advertisement
दहेज के आरोप: पति ने तीन मंजिल से गिराकर विवाहिता की हत्या का संदेह
Jaspur, Uttarakhand:सलग: तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की दर्दनाक मौत काशीपुर उधम सिंह नगर के कुंडेश्वरा इलाके में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में तीन मंजिल से गिरकर मौत हो गई। मृतका के भाई ने उसके पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और घरेलू विवाद के दौरान तीसरी मंजिल से नीचे फेंककर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के उपरांत पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। अभी तक परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। आलू फैक्ट्री के पास रहने वाला शिशुपाल पुत्र बीरभान सिंह कैटरिंग के काम में मजदूरी करता है। मृतका रूबी सिंह (35) की शादी करीब 13 वर्ष पहले शिशुपाल से हुई थी। दोनों का चार वर्षीय बेटा तन्मय सिंह है। मृतका के भाई विपुल कुमार ने बताया कि शादी के बाद से ही जीजा शिशुपाल दहेज को लेकर रूबी के साथ मारपीट करता था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। आरोप है कि वह पहले भी कई बार रूबी का गला घोंटने की कोशिश कर चुका था। पति की प्रताड़ना के चलते मायके वाले रूबी की आर्थिक मदद करते थे और उसके खर्च के लिए पैसे भेजते रहते थे। बीती रात घरेलू विवाद के दौरान शिशुपाल ने रूबी को मकान की तीसरी मंजिल की छत से नीचे फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल रूबी को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों का कहना है कि उन्हें घटना की सूचना रात करीब 12 बजे मिली। सूचना मिलने पर वे मुरादाबाद रोड स्थित एक अस्पताल पहुंचे, जहां रूबी को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि उसका बहनोई शराब पीने का आदी है और लंबे समय से दहेज को लेकर रूबी को परेशान कर रहा था।0
0
Report
श्री गंगानगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 गैंगस्टर गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्री गंगानगर से बड़ी खबर एसपी हरिशंकर के निर्देशन में गैंगस्टरो के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही आरजू बिश्नोई व कार्तिक जाखड़ गैंग के 5 गुर्गे गिरफ्तार पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 3 पिस्टल 5 मैगजीन व 49 कारतूस बरामद पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है पुलिस प्रारम्भिक पूछताछ में आरोपियों से बड़े खुलासे होने की संभावना पुलिस ने रावला व घड़साना इलाके में की कार्यवाही0
0
Report
खैरथल तिजारा में जमीन विवाद से पूर्व सैनिक शेरसिंह की मौत, धरना जारी
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले के खरोला गांव में पूर्व सैनिक की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा सड़कों पर उतर आया। जमीन विवाद में पूर्व सैनिक शेरसिंह की पीट पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने खैरथल जिला अस्पताल के बाहर धरना दिया और खैरथल हरसौली मार्ग जाम कर दिया, ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे, करीब दो घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद डीएसपी के दो दिन में गिरफ्तारी की कार्रवाई के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। मृतक के परिजन कृष्ण कुमार ने बताया कि बीती देर शाम नरेश पुत्र जगदीश उनके पिता शेरसिंह को खेत की डोल दिखाने के बहाने घर से बुलाकर ले गया था, आरोप है कि खेत में पहले से मौजूद कई लोगों ने मारपीट की, बताया जा रहा है कि जब मारपीट का पता ग्रामीणों को चला तो सभी घटनास्थल पहुंच गए लेकिन उससे पहले ही सभी हमलावर मौके से फरार हो गए, डॉक्टरों ने जब शेरसिंह की मौत की पुष्टि की तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा, घटना के कई घंटे बीतने के बाद परिजनों ने पुलिस कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और धरने पर बैठ गए। वही खैरथल थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
निवाड़ी के लडवारी गांव में शराबी की सड़क पर मारपीट, मामला दर्ज
Niwari, Madhya Pradesh:निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के लडवारी गांव में खेत से घर जा रहे युवक के साथ शराबी व्यक्ति ने रास्ते में रोककर मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। युवक के हाथ की उंगली समेत शरीर पर चोटें आईं। पीड़ित बृजेन्द्र अहिरवार की शिकायत पर पृथ्वीपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
राजस्थान के अजमेर में ITMS से ट्रैफिक सुधार, नए अपडेट और प्रशिक्षण जारी
Ajmer, Rajasthan:राजस्थान डिज़ीजी ट्रैफिक मालिनी अग्रवाल ने अजमेर रेंज आईजी और एसपी समेत दीगर अफसरान के साथ मीटिंग की। जहां उन्होंने अजमेर जिला शहर में ट्रैफिक इंतजामात में आने वाली दुश्वारियों पर चर्चा की। ट्रैफिक डिपार्टमेंट में अफसरों से उन्होंने मैनेजमेंट पर गुफ्तगू की। मालिनी अग्रवाल ने बताया कि अब टेक्नोलॉजी के मुताबिक शहरभर में इंटेलिजेंस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम ITMS काम करता है, जिसमें कैमरावेज मॉनिटरिंग, ऑनलाइन चालान इशू करना और अभय सेंटर का सही इस्तेमाल करके एक्सीडेंट जोन एरिया और क्रिमिनल्स पर नजर रखना अहम है। उन्होंने कहा कि पुलिस महकमे में जवानों को ITMS की ट्रेनिंग भी दी जा रही है और नए सिस्टम के साथ अपडेट भी किया जा रहा है। डीजी ट्रैफिक मालिनी अग्रवाल ने ट्रैफिक डिपार्टमेंट की तारीफ करते हुए कहा कि शहर में ट्रैफिक नियम फॉलो करने वालो को डिपार्टमेंट की तरफ से एप्रिसिएशन लेटर देकर उनकी इज़्ज़तो अफजाई भी की जा रही है, जो एक बेहतरीन कदम है。0
0
Report
मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। विकसित भारत-जी राम जी योजना के तहत सोमवार को सुतरही और उमनपुर ग्राम पंचायतों
Muhammadabad Gohna, Uttar Pradesh:। नवागत मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खंडिया ने दोनों ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर रोजगार कार्यों की स्थिति देखी। सुतरही में करमु के घर से कुंवर के खेत तक चकबंध निर्माण में लगे 52 श्रमिकों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। करीब 140 मीटर लंबे और तीन मीटर चौड़े इस कार्य के लिए 60 श्रमिकों का मस्टरोल जारी हुआ था, जिनमें आठ मौके पर अनुपस्थित मिले।0
0
Report
Advertisement
बिसावर जयंत चौधरी ने वीर गोकुला जाट की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Nagala Chhatti, Uttar Pradesh:हाथरस-ब्रेकिंग बिसावर में जयंत चौधरी ने किया वीर गोकुला जाट की प्रतिमा का माल्यार्पण राष्ट्रीय लोकदल के तत्वावधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम। जयंत चौधरी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वीर गोकुला जाट के शौर्य और बलिदान को किया नमन। कहा—वीर गोकुला जाट का ज़ीवन अन्याय के खिलाफ खड़े होने और स्वाभिमान की रक्षा करने की देता है प्रेरणा। कार्यक्रम में , रालोद नेता, किसान, युवा और गणमान्य नागरिक रहे मौजूद।0
0
Report
लोकेशन नोएडा नोएडा में मिशन शक्ति की हुंकार, 500 बेटियों ने दिया महिला सुरक्षा का संदेश
Noida, Uttar Pradesh:लोकेशन नोएडा नोएडा में मिशन शक्ति की हुंकार, 500 बेटियों ने दिया महिला सुरक्षा का संदेश नोएडा में मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण की बड़ी पहल देखने को मिली। महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर करीब 500 बालिकाओं ने जागरूकता रैली निकालकर सशक्त समाज को संदेश दिया। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, होशियारपुर, सेक्टर-51 से पैदल मार्च निकाला गया। रैली का नेतृत्व डीसीपी महिला सुरक्षा सुनीती ने किया। एडीसीपी महिला सुरक्षा मनीषा सिंह समेत मिशन शक्ति, स्वयं सिद्धा और एंटी रोमियो टीम ने रैली में सहभागिता की। इस दौरान बालिकाओं और आमजन को महिला सुरक्षा, अधिकारों, हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। रैली के जरिए पुलिस ने साफ संदेश दिया कि महिलाओं की सुरक्षा सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। लोगों से अपील की गई कि महिलाओं और बालिकाओं के साथ किसी भी तरह के उत्पीड़न की सूचना तत्काल पुलिस को दें। मिशन शक्ति अभियान के जरिए नोएडा पुलिस का संदेश—सुरक्षित बेटी, सशक्त बेटी और सम्मानित समाज। बाइट// नोएडा एडीसीपी मनीषा सिंह0
0
Report
लोकेशन सेंट्रल नोएडा सेंट्रल नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में खतरनाक कुत्ते का कहर,
Noida, Uttar Pradesh:लोकेशन सेंट्रल नोएडा सेंट्रल नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में खतरनाक कुत्ते का कहर, पग डॉग को नोचकर मार डाला; CCTV में कैद हुई घटना सेंटर नोएडा के फेज 2 थाना क्षेत्र के सेक्टर-93 स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में खतरनाक नस्ल के कुत्ते के हमले में एक पालतू पग डॉग की मौत हो गई। आरोप है कि सुबह टहलने के दौरान कुत्ते ने पहले पग डॉग की मालकिन पर हमला किया, जिससे वह गिर गईं। इसके बाद कुत्ते ने पग को अपने जबड़े में दबोच लिया और उसे बुरी तरह नोच डाला। इस घटना में पग डॉग की मौत हो गई। पूरी घटना सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के मुताबिक, सुबह के समय सोसाइटी में कुत्तों को टहलाया जा रहा था। इसी दौरान खतरनाक नस्ल के कुत्ते ने पग डॉग की मालकिन पर हमला कर दिया। हमले के कारण महिला जमीन पर गिर गईं। इसके बाद कुत्ते ने पग डॉग को अपने जबड़े में पकड़ लिया और उस पर हमला करता रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने पग डॉग को बचाने की कोशिश की, लेकिन कुत्ते ने उसे बुरी तरह नोच डाला। हमले में पग डॉग की जान चली गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि खतरनाक नस्ल के कुत्ते का मालिक उसे बिना मजल के सोसाइटी में घुमा रहा था। घटना के बाद सोसाइटी के निवासियों और छोटे बच्चों के बीच डर का माहौल है। लोगों को आशंका है कि इस तरह की घटना दोबारा भी हो सकती है। पग डॉग की मालकिन ने।पहले डायल 112 बुलाया उसके बाद मामले में थाने को लिखित शिकायत दी है। अब इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पर नजर है।0
0
Report
Advertisement
इंदौर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश के व्यवहार पर वकीलों ने किया प्रदर्शन
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश धीरेंद्र कुमार की कार्यशैली और कथित अवांछित व्यवहार को लेकर जिला न्यायालय और उच्च न्यायालय के वकीलों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। इसी के विरोध में दोनों बार एसोसिएशन के बैनर तले वकीलों ने कुटुंब न्यायालय पर प्रदर्शन किया और अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। दरअसल इंदौर कुटुंब न्यायालय के न्यायधीश धीरेंद्र कुमार के व्यवहार को लेकर इंदौर के वकीलों में खासा रोष है। इंदौर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राकेश पाल ने जानकारी दी कि नई कार्यकारिणी के चुनाव जीतने के बाद से ही लगातार कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश के व्यवहार को लेकर वकीलों और पक्षकारों से ढेरों शिकायतें मिल रही थीं। वकीलों का आरोप है कि न्यायाधीश का वकीलों से बात करने का लहजा और आचरण उचित नहीं है। इस गंभीर विषय पर पूर्व में भी उच्च न्यायालय में दो बार लिखित शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं। सोमवार को उच्च न्यायालय और जिला न्यायालय, इंदौर के दोनों अधिवक्ता संघों के प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर प्रशासनिक न्यायाधीश से मुलाकात की और अपनी बात रखी। वकीलों का कहना है कि बार और बेंच न्यायपालिका के दो अहम पहलू हैं, और यदि वकीलों व पक्षकारों के साथ ही अच्छा व्यवहार नहीं किया जाएगा, तो आम जनता न्याय की क्या उम्मीद रख सकती है? जिला कोर्ट बार अध्यक्ष राकेश पाल और सचिव धर्मेंद्र गुर्जर ने दो टूक शब्दों में कहा कि न्यायाधीश को उनके व्यवहार में सुधार लाने के लिए अंतिम अवसर और चेतावनी दी गई है। यदि इसके बावजूद व्यवहार में बदलाव नहीं आया, तो वकील उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इसके तहत पहले कार्य का बहिष्कार किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल या कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया जाएगा। हालांकि, वर्तमान में माननीय न्यायाधीश द्वारा भविष्य में अपने व्यवहार पर ध्यान रखने का आश्वासन दिया गया है, लेकिन आगे की ठोस रणनीति दोनों बार एसोसिएशन के सभी सम्मानित सदस्यों के साथ बैठक कर तय की जाएगी। बाइट - राकेश पाल, अध्यक्ष जिला कोर्ट बार अध्यक्ष बाइट - धर्मेंद्र गुर्जर, सचिव जिला कोर्ट बार एसोसिएशन0
0
Report
आईआईटी-BHU के नए छात्रों के ड्रग टेस्ट से स्टूडेंट्स के भविष्य पर सवाल
Varanasi, Uttar Pradesh:• आईआईटी-बीएचयू में नए छात्रों के ड्रग टेस्ट की तैयारी शुरू। • नशे की प्रवृत्ति रोकने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर यह पहल। • जांच की प्रक्रिया तय करने के लिए संस्थान ने 9 सदस्यीय समिति गठित की। • बीटेक, एमटेक, आईडीडी (इंटीग्रेटेड ड्यूल डिग्री) और पीएचडी छात्रों का होगा टेस्ट। • नए प्रवेश लेने वाले छात्रों की यूरिन आधारित जांच की जाएगी। • संस्थान की वेबसाइट पर 8 अक्टूबर को समिति गठन का नोटिस जारी किया गया था। • समिति की अध्यक्षता छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. राजेश कुमार करेंगे। • कमेटी में आईआईटी शिक्षकों के साथ बीएचयू के चिकित्सा विशेषज्ञ भी शामिल। • आईएमएस-बीएचयू के फार्माकोलाजी, पैथोलाजी और जैव रसायन विभाग के विशेषज्ञ शामिल। • सदस्यों में प्रो. देवेंद्र सिंह, प्रो. मेधा झा, प्रो. अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, डा. अजीत कुमार मिश्रा, प्रो. किरण गिरी, डा. दीपा रानी, प्रो. कमलेश पालन्दुरकर और तुषार कुमार शामिल हैं。0
0
Report
Hardoi-Jhansi joint team arrests history-sheeter Kalī Sarkār alias Kali Sarkar
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के कुरेंचा गांव स्थित जंगल में तालाब किनारे काली सरकार मंदिर में सत्यानंद शुक्ला उर्फ काली सरकार के नाम से पिछले करीब 12 साल से अपनी पहचान छुपाकर रह रहा हरदोई का हिस्ट्रीशीटर प्रदीप शुक्ला उर्फ नटरोज को मंदिर से झांसी और हरदोई पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर आरेस्ट किया है। हरदोई में दर्ज दो मामलों में कोर्ट उसके खिलाफ वारंट जारी कर चुका था। इसके बावजूद पुलिस को चकमा देकर वह झांसी के काली सरकार मंदिर में वेश बदलकर हिस्ट्रीशीटर प्रदीप शुक्ला रह रहा था। वह आर्मी जैसी ड्रेस पहनता था और दिव्य दरबार लगाता था। हर बीमारी ठीक करने का दावा करता था। हिस्ट्रीशीटर के दरबार में देश के कई शहरों के लोगों के अलावा मध्यप्रदेश के मंत्री और विधायक भी आते थे। वह पर्ची निकालकर भविष्य बताने के साथ ही लोगों की समस्याएं दूर करने का दावा करता था। काली सरकार के नाम से प्रदीप शुक्ला ने इंस्टाग्राम पर अकाउंट भी बना रखा था। उसके एक लाख से ज्यादा फॉलोवर्स है। नवरात्र में भी उसके आश्रम में भव्य दरबार लगाने की तैयारी थी लेकिन, उसके पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद दरबार को नौ दिन के लिए बन्द कर दिया गया और अब मंदिर में सन्नाटा पसरा हुआ है। रविवार को पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर को हरदोई पुलिस अपने साथ लेकर रवाना हो गई। हरदोई जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के चौहान थोक निवासी प्रदीप शुक्ला पुलिस रिकॉर्ड में हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ हरदोई में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह हरदोई से भागकर झांसी पहुंचा। यहां उसने अपना ठिकाना बनाया और पहचान बदलकर सत्यानंद शुक्ला उर्फ काली सरकार बन बैठा। मऊरानीपुर के कुरैचा गांव में आश्रम बनाकर रहता था। गांव में आश्रम बनाने के कुछ समय के भीतर ही उसने आसपास के इलाकों में अपनी पकड़ बना ली। उसके शिष्यों में मध्य प्रदेश के मंत्री तक शामिल हैं। यहां काली सरकार के नाम से नियमित दरबार लगाता था। इसमें नियमित हाजिरी लगाने वालों ने बताया कि काली सरकार आर्मी जैसी पोशाक पहने का शौकीन था। इसी ड्रेस को पहनकर आश्रम में आने वालों से मिलता भी था। आश्रम में काफी भीड़ होती थी। पर्ची निकालकर भविष्य बताने के साथ ही उनकी समस्याएं दूर करने का दावा करता था। उसके बीमारियां ठीक कर देने के दावों की वजह से दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों लोगों के अलावा यूपी और एमपी के कई इलाकों से लोग यहां आते थे। ग्रामीण रामपाल ने बताया कि पहले यहां एक छोटी सी मढिया बनी हुई थी, फिर बाबा आए और उन्होंने काली सरकार का बड़ा मंदिर बनवाया उसके बाद यहां बड़ी संख्या में लोग दरबार में आने लगी और उनका भला होता था और वह हर बीमारी का इलाज करते थे, भीड़ ज्यादा बढ़ने से उसने शनिवार और रविवार को भी दरबार लगाना शुरू कर दिया था।0
0
Report
Advertisement
