लोहरदगा के कुडू चिरी पुल के पास झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची, एक परिवार ने दिया संरक्षण
Loiyo, Jharkhand:लोहरदगा जिला के कुडू थाना क्षेत्र में एक नवजात बच्ची को मौत के मुंह से एक परिवार के द्वारा निकाल कर ज़िंदगी दी गई। कहा गया है जाको राखे साइयां मार सके न कोई। ऐसा ही कुछ इस नवजात के साथ हुआ। जन्म देने वाली मां ने इसे जन्म के साथ ही मरने के लिए चिरी पुल के नीचे झाड़ियों में फेंक दिया था। बच्ची के रोने की आवाज़ सुनकर एक महिला ने इसे संरक्षण दिया। और अपने देख रेख में इसका लालन पालन करने लगी। तेरह दिनों के बाद शिशु की तबियत ठीक नहीं होने पर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।कोविड को लेकर लोहरदगा जिला पुरी तरह से सजग, तैयारी पुरी
Lohardaga, Jharkhand:कोविड के नए वेरियंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार, लोहरदगा डीसी ने जिलेवासियों से सर्तकता बरतने की अपील, कहा नहीं होगी कोई समस्या, रहे सावधानलोहरदगा परिसदन भवन परिसर में जिला महिला कांग्रेस कमिटी ने की बैठक
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा परिसदन भवन परिसर में जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से जिला आब्जर्वर बानाश्री गोगई शामिल हुई। झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने पर चर्चा हुई। इस मौके पर बानाश्री ने कहा की महिला कांग्रेस को सशक्त बनाने का काम किया जा रहा है। ताकि क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता अधिक से अधिक हो। लोकसभा चुनाव के दौरान बेहतर रिजल्ट आने से जिला कांग्रेस कमिटी काफी उत्साहित हैं। इस जीत को आने वाले विधानसभा चुनाव तक कायम रखने की बात कही गई।अवैध हथियार के साथ 3 अपराधियों को लोहरदगा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा में डकैती की योजना बना रहे 3 अपराधियों को हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। SP द्वारा मिली सूचना पर धुर्वा मोड़ के समीप खंडहर से 3 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान नारी नवाडीह निवासी सद्दाम हुसैन, सकील अंसारी और सलमान अंसारी के रूप में हुई है। अपराधियों के पास से 1 देसी कट्टा, 1 जिंदा कारतूस व 1 भरठुआ बंदूक बरामद हुआ। आरोपी सद्दाम व सकील का पहले से अपराधिक इतिहास रहा है। जहां दोनों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
लोहरदगा पैसेंजर ट्रेन में शिवभक्तों के साथ मारपीट, विशेष समुदाय दल ने मारपीट कर किया लूटपाट
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा से रांची लौट रहे कांवरियों के साथ ट्रेन में मारपीट कर लूटपाट की घटना पर आक्रोशित शिवभक्तों ने लोहरदगा के मुख्य चौराहे पर प्रदर्शन कर जाम कर दिया। इस प्रदर्शन में आरोपियों की गिरफ्तारी व उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब कांवरियों के साथ ऐसा कुछ हुआ, पहले भी कई बार ऐसे हमले होते आए हैं। जहां रांची के पहाड़ी मंदिर शिवालय में पहली सोमवारी का जलार्पण कर ट्रेन से वापस लौट रहे कांवरियों के साथ विशेष समुदाय के लोगों ने ट्रेन में चढ़ कर मारपीट की।
