Back
लातेहार के विष्णुदेव उरांव ने छोटे खेत से लाखों कमाए, किसानों के लिए प्रेरणा
SGSANJEEV GIRI
Nov 15, 2025 03:04:07
Latehar, Jharkhand
लातेहार कृषि कार्य आजीविका का एक बेहतर साधन है यह बात सिर्फ कहने भर की नहीं होती, बल्कि इसमें पूरी सच्चाई भी है । विष्णु देव उरांव पहले मजदूरी के लिए पलायन कर जाते थे परंतु जब से उन्होंने खुद को आधुनिक कृषि से जोड़ा तब से उनकी जिंदगी में बदलाव आने लगे हैं । अपने थोड़े से जमीन में टमाटर की खेती से शुरुआत कर उन्होंने लाखों रुपए की कमाई की अब वह गांव के दूसरे लोगों से भी बटाई पर जमीन लेकर खेती आरंभ कर दिए हैं । लातेहार सदर प्रखंड के भूसुर गांव निवासी विष्णुदेव उरांव की कहानी भी किसी फिल्मी स्टोरी से काम नहीं है । विष्णुदेव उरांव अन्य ग्रामीणों की तरह ही रोजगार की तलाश में प्रत्येक वर्ष बाहरी राज्य में पलायन कर जाते थे । अब पलायन के दौरान मजदूरों को कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है यह बात किसी से छिपी नहीं है । विष्णुदेव अपने जीवन में बदलाव करना चाहते थे इसीलिए उन्होंने खुद को कृषि से जोड़ा इनकी जमीन काफी कम है, इसलिए थोड़ी सी जमीन में ही खेती की शुरुआत की । सोशल मीडिया के माध्यम से अलग-अलग तरह की खेती की जानकारी हासिल कर उसे धरातल पर भी उतारने का प्रयास किया । इनके इस लगन और प्रयास को देखते हुए लातेहार जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी विवेक मिश्रा ने इन्हें प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से जोड़कर बेहतर खेती करने की तकनीक से रूबरू कराया । भूमि संरक्षण विभाग के तकनीकी अधिकारी श्रीवास्तव जी ने इन्हें ड्राफ्टिंग विधि से टमाटर की खेती की जानकारी दी । इसके लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से भूमि संरक्षण विभाग के माध्यम से विष्णुदेव उरांव को टपक सिंचाई योजना का भी लाभ दिया गया । थोड़े से जमीन में इन्होंने टमाटर की खेती की और इस वर्ष अब तक 20000 रू से अधिक रुपए की आमदनी कर ली है ,जबकि अभी भी खेतों में 50000 रू से अधिक के टमाटर लगे हुए हैं । इस संबंध में जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी विवेक मिश्रा ने बताया कि सरकार के द्वारा किसानों को उन्नत खेती से जोड़ने के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है । किसानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है और उन्हें कृषि उपकरण भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि किसान आधुनिक विधि से खेती करें तो उन्हें काफी अच्छी आमदनी हो सकेगी । उन्होंने बताया कि भूमि संरक्षण विभाग के द्वारा इस वर्ष किसानों को स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है ।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
0
Report
ASANIMESH SINGH
FollowDec 11, 2025 05:46:570
Report
AYAmit Yadav
FollowDec 11, 2025 05:46:310
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 11, 2025 05:45:280
Report
0
Report
0
Report
0
Report
ATAlok Tripathi
FollowDec 11, 2025 05:35:040
Report
ATArun Tripathi
FollowDec 11, 2025 05:34:170
Report
ASAkash Sharma
FollowDec 11, 2025 05:34:03Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में ठण्ड की दस्तक से लोग परेशान, सुबह 10 बजे भी घने कोहरे की चादर से पटी सडकें, काम करने कड़ाके की ठण्ड में जाने को मजबूर लोग, सुबह से छायी घने कोहरे की चादर से लोग बेहाल।
0
Report
KAKapil Agarwal
FollowDec 11, 2025 05:33:340
Report
PSPrabhanjan Singh
FollowDec 11, 2025 05:33:200
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowDec 11, 2025 05:32:560
Report
WMWaqar Manzoor
FollowDec 11, 2025 05:32:410
Report