Back
जामताड़ा, फतेहपुर में तसर रेशम खेती से किसानों की आय बढ़ी
DBDEBASHISH BHARATI
Feb 04, 2026 04:03:10
Jamtara, Jharkhand
जामताड़ा जिले के फतेहपुर प्रखंड में तसर रेशम की खेती किसानों के लिए नई उम्मीद बनकर सामने आई है। यहाँ की अनुकूल जलवायु और उपजाऊ मिट्टी रेशम उत्पादन के लिए बेहद मुफीद साबित हो रही है, जिससे यह क्षेत्र तेजी से तसर उत्पादन के उभरते केंद्र के रूप में पहचान बना रहा है। वर्ष 2021 से दर्जनों किसानों ने करीब 20 एकड़ भूमि में तसर रेशम की खेती शुरू की है। यह पहल प्लांटेशन लाइवलीहुड कार्बन फंड के सहयोग से संचालित की जा रही है। योजना के तहत किसानों को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण के साथ-साथ रेशम के अंडे (डीएफएल) और कीटों को पक्षियों से बचाने के लिए बड़े जाल निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। रेशम उत्पादन की पूरी प्रक्रिया लगभग 45 दिनों में पूरी हो जाती है। तसर रेशम के कीट अर्जुन पेड़ के पत्तों पर ही पनपते हैं, इसी कारण बड़े पैमाने पर अर्जुन के पौधों का रोपण किया जा रहा है। आगुठियां, मिरगापहाड़ी और सिमलाडंगाल गांवों के किसान वैज्ञानिक तरीके से इस पारंपरिक खेती को आगे बढ़ा रहे हैं। प्रगतिशील किसान मालन टुडू बताते हैं कि पहले उन्हें मजदूरी के लिए पलायन करना पड़ता था, लेकिन अब तसर रेशम की खेती से सालाना करीब एक लाख रुपये की आमदनी हो रही है। तसर रेशम की यह पहल न सिर्फ किसानों को रोजगार दे रही है, बल्कि उनके जीवन स्तर में भी बड़ा बदलाव ला रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADASHISH DWIVEDI
FollowFeb 04, 2026 05:17:160
Report
SKSunny Kumar
FollowFeb 04, 2026 05:17:060
Report
ANAbhishek Nirla
FollowFeb 04, 2026 05:16:540
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 04, 2026 05:16:310
Report
TCTanya chugh
FollowFeb 04, 2026 05:16:160
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 04, 2026 05:15:460
Report
VVvirendra vasinde
FollowFeb 04, 2026 05:15:340
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
FollowFeb 04, 2026 05:15:190
Report
0
Report
0
Report
ASAMIT SONI
FollowFeb 04, 2026 05:08:320
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowFeb 04, 2026 05:07:490
Report
0
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 04, 2026 05:07:320
Report
STSharad Tak
FollowFeb 04, 2026 05:07:090
Report