Back
गुमला में राष्ट्रपति आगमन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ASL बैठक में पूरी तैयारी
RNRandhir Nidhi
Dec 26, 2025 16:16:13
Gumla, Jharkhand
गुमला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित गुमला आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। 30 दिसंबर को रायडीह प्रखंड अंतर्गत मांझाटोली स्थित बैरियर बगीचा में आयोजित अंतर्राज्यीय जन-सांस्कृतिक जतरा में राष्ट्रपति के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की तैयारी को लेकर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की जा रही है।
इसी क्रम में शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल बैरियर बगीचा परिसर में Advance Security Liaison (ASL) की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित और पुलिस अधीक्षक हरीश बिन ज़मां ने की। इसमें राष्ट्रपति के आगमन से लेकर प्रस्थान तक की संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था, रूटलाइन, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, अग्निशमन, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, संचार नेटवर्क, स्वास्थ्य सेवाएं, आपातकालीन प्रबंधन तथा मीडिया समन्वय जैसे सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध ढंग से सभी तैयारियां पूरी करने के सख्त निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम को पूरी तरह सुरक्षित, सुव्यवस्थित और गरिमामय बनाने के लिए सुरक्षा के हर पहलू पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। कार्यक्रम स्थल तक जाने वाली सड़कों के दोनों ओर बैरिकेडिंग, वैकल्पिक रूट, पास व्यवस्था और नियंत्रण कक्ष की स्थापना पर विशेष जोर दिया गया।
इस दौरान वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, पुलिस एवं प्रशासन के वरीय अधिकारी, विभिन्न तकनीकी विभागों के प्रतिनिधि तथा आयोजन समिति के अध्यक्ष शिव शंकर उरांव भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर भव्य पंडाल का निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहा है।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, इस ऐतिहासिक आयोजन में झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्री तथा संबंधित राज्यों के राज्यपालों के भी शामिल होने की संभावना है, जिसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को बहु-स्तरीय बनाया जा रहा है।
इधर राष्ट्रपति के गुमला आगमन को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है। गुमला परिसदन भवन में आयोजित विभिन्न सामाजिक संगठनों की बैठक में इस दौरे और प्रस्तावित विश्वविद्यालय निर्माण को क्षेत्र के समग्र विकास के लिए ऐतिहासिक पहल बताया गया। कुल मिलाकर, राष्ट्रपति के स्वागत और सुरक्षा को लेकर गुमला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है, जबकि जिलेवासी 30 दिसंबर के इस ऐतिहासिक क्षण का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
RKRakesh Kumar
FollowDec 26, 2025 17:32:110
Report
HBHemang Barua
FollowDec 26, 2025 17:31:48Noida, Uttar Pradesh:DELHI: KULJEET CHAHAL (VICE CHAIRPERSON, NDMC) ON FIR AGAINST AAP
0
Report
PSPrashant Shukla
FollowDec 26, 2025 17:31:310
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowDec 26, 2025 17:31:170
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowDec 26, 2025 17:30:550
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowDec 26, 2025 17:30:360
Report
Bishunpur Gabarua, Puraina Khandi Chaura, Uttar Pradesh:जिले में शुक्रवार को ठंड का असर अचानक तेज हो गया घुघली क्षेत्र में ठंड से जनजीवन प्रभावित हुआ। दिनभर सर्द हवाओं के कारण लोग ठिठुरते नजर आए। आमतौर पर देर रात तक गुलजार रहने वाले बाजार शुक्रवार को शाम 7 बजे तक ही बंद होने लगे जैसे ही अंधेरा हुआ, सड़कों पर सन्नाटा पसर गया और इक्का-दुक्का लोग ही आते-जाते दिखाई दिए।गुरुवार को निकली धूप से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली थी, लेकिन शुक्रवार को मौसम ने फिर करवट ली। तापमान गिरकर करीब 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे ठंड का अहसास और बढ़ गया। बढ़ती ठंड क
0
Report
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowDec 26, 2025 17:17:580
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 26, 2025 17:15:300
Report
SASARWAR ALI
FollowDec 26, 2025 17:15:180
Report
AKALOK KUMAR TRIPATHI
FollowDec 26, 2025 17:14:070
Report
Kosi Kalan, Uttar Pradesh:मथुरा जनपद के कोसीकलां के रामनगर स्थित परशुराम मंदिर पर भगवान परशुराम की मूर्ति का हुआ अनावरण एवं नवनिर्मित भवन का उद्घाटन
0
Report